logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

दानापुर रेलवे स्टेशन के बाहर वाहनों से जबरन वसूली करने वाले 07 अभियुक्त गिरफ्तार। अवैध वसूली के विरुद्ध पटना पुलिस की कार्रवाई:- दानापुर रेलवे स्टेशन के बाहर वाहनों से जबरन वसूली करने वाले 07 अभियुक्त गिरफ्तार। खगौल थाना क्षेत्र अंतर्गत दानापुर रेलवे स्टेशन के बाहर मुख्य सड़क पर वाहनों को रोककर अवैध रूप से पैसे वसूलने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना के सत्यापन के उपरांत वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देशन में खगौल थाना पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की गई। इस दौरान 07 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। बरामदगीः * ₹17,205 नकद * 05 मोबाइल फोन * काटे जा रहे टिकट की 05 रसीद पैड पटना पुलिस की अपीलः-अवैध वसूली, रंगदारी अथवा किसी भी अवैध तरीके से पैसे की मांग किए जाने पर पैसे न दें। ऐसी किसी भी घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दें। पटना पुलिस - आपकी सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता। उक्त मामले एवं अग्रतर कार्रवाई के संबंध में श्री अजित कुमार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दानापुर-01 पटना, द्वारा दी गई बाइट... District Administration Patna Bihar Police Home Department, Govt. of Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar City SP West Patna KhagaulPS, PatnaPolice, Bihar Police,..

19 hrs ago
user_Live Bihar News Network
Live Bihar News Network
Journalist Patna Rural, Bihar•
19 hrs ago

दानापुर रेलवे स्टेशन के बाहर वाहनों से जबरन वसूली करने वाले 07 अभियुक्त गिरफ्तार। अवैध वसूली के विरुद्ध पटना पुलिस की कार्रवाई:- दानापुर रेलवे स्टेशन के बाहर वाहनों से जबरन वसूली करने वाले 07 अभियुक्त गिरफ्तार। खगौल थाना क्षेत्र अंतर्गत दानापुर रेलवे स्टेशन के बाहर मुख्य सड़क पर वाहनों को रोककर अवैध रूप से पैसे वसूलने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना के सत्यापन के उपरांत वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देशन में खगौल थाना पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की गई। इस दौरान 07 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। बरामदगीः * ₹17,205 नकद * 05 मोबाइल फोन * काटे जा रहे टिकट की 05 रसीद पैड पटना पुलिस की अपीलः-अवैध वसूली, रंगदारी अथवा किसी भी अवैध तरीके से पैसे की मांग किए जाने पर पैसे न दें। ऐसी किसी भी घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दें। पटना पुलिस - आपकी सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता। उक्त मामले एवं अग्रतर कार्रवाई के संबंध में श्री अजित कुमार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दानापुर-01 पटना, द्वारा दी गई बाइट... District Administration Patna Bihar Police Home Department, Govt. of Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar City SP West Patna KhagaulPS, PatnaPolice, Bihar Police,..

More news from बिहार and nearby areas
  • आरा में चुनाव आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त का राजद ने किया पुतला दहन आरा से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग को लेकर राजद भोजपुर ने फूंका मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला आरा एसआईआर के नाम पर मतदाता सूची में हेरफेर कर बिहार सहित अन्य राज्यों के चुनाव को प्रभावित करने, चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा की मांग को लेकर राष्ट्रीय जनता दल, भोजपुर द्वारा शुक्रवार को जिला मुख्यालय आरा में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व राजद भोजपुर के जिलाध्यक्ष वीरबल यादव ने किया। बड़ी संख्या में राजद के नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक कार्यक्रम में शामिल हुए और चुनावी प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों पर अपना विरोध दर्ज कराया। इस अवसर पर राजद के भोजपुर जिलाध्यक्ष वीरबल यादव ने कहा कि लोकतंत्र में जनता का मत सर्वोच्च होता है। चुनावी प्रक्रिया को लेकर यदि आम लोगों के मन में कोई शंका या सवाल उत्पन्न होता है, तो उसका समाधान करना चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है। लेकिन वर्तमान समय में चुनाव आयोग ही खुद वोट चोरी कर रही है। यह पूरा खेल केंद्र में बैठे मोदी और शाह के इशारे पर हो रही है। यह बातें और भी प्रामाणिक इसलिए होती है क्योंकि अब मुख्य चुनाव आयुक्त के समकक्ष अधिकारियों ने इसकी शिकायत की है। उन्होंने कहा कि राजद लोकतांत्रिक मूल्यों, संविधान और मताधिकार की रक्षा के लिए लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाता रहेगा। वहीं विधान पार्षद सोनू राय ने कहा कि चुनाव लोकतंत्र की आधारशिला है और चुनावी प्रक्रिया में जनता का विश्वास सर्वोपरि होना चाहिए। मतदाता सूची, मतदान प्रक्रिया और चुनाव संचालन को लेकर उठ रहे सवालों का पारदर्शी एवं संतोषजनक समाधान होना आवश्यक है। वहीं जिला प्रवक्ता आलोक रंजन ने कहा कि चुनाव केवल सरकार चुनने की प्रक्रिया नहीं, बल्कि जनता की लोकतांत्रिक भागीदारी का सबसे महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची और चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता को लेकर उठ रहे सवालों पर चुनाव आयोग को स्पष्ट और तथ्यात्मक जवाब देना चाहिए, ताकि जनता का लोकतांत्रिक संस्थाओं पर विश्वास मजबूत बना रहे। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ने सत्ता की संरक्षण में वोट चोरी कर के सत्ता को लाभ पहुंचाया है। यह लोकतंत्र की हत्या है। उन्होंने कहा कि राजद के कार्यकर्ता संविधान में निहित लोकतांत्रिक अधिकारों और निष्पक्ष चुनाव की भावना के लिए लगातार संघर्षरत रहेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि अविलंब मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा होना चाहिए और उनकी गिरफ्तारी होनी चाहिए। जिला परिषद सदस्य डॉ. भीम यादव ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक नागरिक के मताधिकार का संरक्षण जरूरी है। चुनाव प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की अनियमितता की आशंका लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर विषय है। उन्होंने कहा कि जनता से जुड़े ऐसे सवालों का समाधान संवैधानिक एवं लोकतांत्रिक संस्थाओं के माध्यम से पारदर्शिता के साथ होना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान राजद नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता, मतदाता अधिकारों की सुरक्षा तथा लोकतांत्रिक संस्थाओं की जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग को लेकर नारेबाजी की। राजद नेताओं ने कहा कि पार्टी आगे भी लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाती रहेगी। कार्यक्रम में पूर्व विधायक राम विशुन सिंह उर्फ लोहिया, पूर्व प्रत्याशी रामबाबू सिंह, प्रवक्ता आलोक रंजन, हाकिम प्रसाद, लालबिहारी सिंह, मंटू शर्मा, गजेंद्र यादव, सीपी चक्रवर्ती, शिव कुमार शर्मा, धनंजय यादव, सेराज अंसारी, शैलेंद्र राम, भुनेश्वर यादव, अमित ठाकुर, हरिफन यादव, लल्लू, रजनीश यादव, मदन राय, अरुण यादव, विनोद चन्द्रवंशी, धनजीत यादव, तेजू त्यागी, मुन्ना यादव, सहित राजद के विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, प्रखंड एवं पंचायत स्तर के कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में पार्टी समर्थक उपस्थित रहे।
    1
    आरा में चुनाव आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त का राजद ने किया पुतला दहन 
आरा से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट 
चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग को लेकर राजद भोजपुर ने फूंका मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला
आरा 
एसआईआर के नाम पर मतदाता सूची में हेरफेर कर बिहार सहित अन्य राज्यों के चुनाव को प्रभावित करने, चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा की मांग को लेकर राष्ट्रीय जनता दल, भोजपुर द्वारा शुक्रवार को जिला मुख्यालय आरा में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व राजद भोजपुर के जिलाध्यक्ष वीरबल यादव ने किया। बड़ी संख्या में राजद के नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक कार्यक्रम में शामिल हुए और चुनावी प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों पर अपना विरोध दर्ज कराया।
इस अवसर पर राजद के भोजपुर जिलाध्यक्ष वीरबल यादव ने कहा कि लोकतंत्र में जनता का मत सर्वोच्च होता है। चुनावी प्रक्रिया को लेकर यदि आम लोगों के मन में कोई शंका या सवाल उत्पन्न होता है, तो उसका समाधान करना चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है। लेकिन वर्तमान समय में चुनाव आयोग ही खुद वोट चोरी कर रही है। यह पूरा खेल केंद्र में बैठे मोदी और शाह के इशारे पर हो रही है। यह बातें और भी प्रामाणिक इसलिए होती है क्योंकि अब मुख्य चुनाव आयुक्त के समकक्ष अधिकारियों ने इसकी शिकायत की है। उन्होंने कहा कि राजद लोकतांत्रिक मूल्यों, संविधान और मताधिकार की रक्षा के लिए लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाता रहेगा।
वहीं विधान पार्षद सोनू राय ने कहा कि चुनाव लोकतंत्र की आधारशिला है और चुनावी प्रक्रिया में जनता का विश्वास सर्वोपरि होना चाहिए। मतदाता सूची, मतदान प्रक्रिया और चुनाव संचालन को लेकर उठ रहे सवालों का पारदर्शी एवं संतोषजनक समाधान होना आवश्यक है। 
वहीं जिला प्रवक्ता आलोक रंजन ने कहा कि चुनाव केवल सरकार चुनने की प्रक्रिया नहीं, बल्कि जनता की लोकतांत्रिक भागीदारी का सबसे महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची और चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता को लेकर उठ रहे सवालों पर चुनाव आयोग को स्पष्ट और तथ्यात्मक जवाब देना चाहिए, ताकि जनता का लोकतांत्रिक संस्थाओं पर विश्वास मजबूत बना रहे। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ने सत्ता की संरक्षण में वोट चोरी कर के सत्ता को लाभ पहुंचाया है। यह लोकतंत्र की हत्या है। उन्होंने कहा कि राजद के कार्यकर्ता संविधान में निहित लोकतांत्रिक अधिकारों और निष्पक्ष चुनाव की भावना के लिए लगातार संघर्षरत रहेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि अविलंब मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा होना चाहिए और उनकी गिरफ्तारी होनी चाहिए।
जिला परिषद सदस्य डॉ. भीम यादव ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक नागरिक के मताधिकार का संरक्षण जरूरी है। चुनाव प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की अनियमितता की आशंका लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर विषय है। उन्होंने कहा कि जनता से जुड़े ऐसे सवालों का समाधान संवैधानिक एवं लोकतांत्रिक संस्थाओं के माध्यम से पारदर्शिता के साथ होना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान राजद नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता, मतदाता अधिकारों की सुरक्षा तथा लोकतांत्रिक संस्थाओं की जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग को लेकर नारेबाजी की। राजद नेताओं ने कहा कि पार्टी आगे भी लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाती रहेगी।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक राम विशुन सिंह उर्फ लोहिया, पूर्व प्रत्याशी रामबाबू सिंह, प्रवक्ता आलोक रंजन, हाकिम प्रसाद, लालबिहारी सिंह, मंटू शर्मा, गजेंद्र यादव, सीपी चक्रवर्ती,  शिव कुमार शर्मा, धनंजय यादव, सेराज अंसारी, शैलेंद्र राम, भुनेश्वर यादव, अमित ठाकुर, हरिफन यादव, लल्लू, रजनीश यादव, मदन राय,  अरुण यादव, विनोद चन्द्रवंशी, धनजीत यादव, तेजू त्यागी, मुन्ना यादव, सहित राजद के विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, प्रखंड एवं पंचायत स्तर के कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में पार्टी समर्थक उपस्थित रहे।
    user_अवनीश कुमार
    अवनीश कुमार
    पटना ग्रामीण, पटना, बिहार•
    2 hrs ago
  • PK ने समस्तीपुर की घटना को लेकर सम्राट चौधरी पर निशाना साधा, बोले- जिस राज्य का मुखिया अनपढ़ और अपराधी होगा, वहां कानून-व्यवस्था की परिकल्पना बेवकूफी PK ने समस्तीपुर की घटना को लेकर सम्राट चौधरी पर निशाना साधा, बोले- जिस राज्य का मुखिया अनपढ़ और अपराधी होगा, वहां कानून-व्यवस्था की परिकल्पना बेवकूफी है, जदयू-भाजपा की खींचतान में DGP तक तय नहीं हो पा रहा, अभी शुरुआत है, आगे हालात और बदतर होंगे PK ने अशोक चौधरी के ‘छोटी-मोटी घटना’ वाले बयान पर हमला बोला, बोले- जापान-अमेरिका में ऐसी घटना का कोई वीडियो निकालकर दिखा दीजिए, यह प्रशासन और व्यवस्था की गलती है, घटना पर दुख व्यक्त करने और गंभीर कार्रवाई करने के बजाय उसका मजाक उड़ाया जा रहा है, अगर आपके-हमारे घर की बेटियों के साथ ऐसा होगा तो क्या आप इसे छिटपुट घटना कहेंगे
    1
    PK ने समस्तीपुर की घटना को लेकर सम्राट चौधरी पर निशाना साधा, बोले- जिस राज्य का मुखिया अनपढ़ और अपराधी होगा, वहां कानून-व्यवस्था की परिकल्पना बेवकूफी
PK ने समस्तीपुर की घटना को लेकर सम्राट चौधरी पर निशाना साधा, बोले- जिस राज्य का मुखिया अनपढ़ और अपराधी होगा, वहां कानून-व्यवस्था की परिकल्पना बेवकूफी है, जदयू-भाजपा की खींचतान में DGP तक तय नहीं हो पा रहा, अभी शुरुआत है, आगे हालात और बदतर होंगे
PK ने अशोक चौधरी के ‘छोटी-मोटी घटना’ वाले बयान पर हमला बोला, बोले- जापान-अमेरिका में ऐसी घटना का कोई वीडियो निकालकर दिखा दीजिए, यह प्रशासन और व्यवस्था की गलती है, घटना पर दुख व्यक्त करने और गंभीर कार्रवाई करने के बजाय उसका मजाक उड़ाया जा रहा है, अगर आपके-हमारे घर की बेटियों के साथ ऐसा होगा तो क्या आप इसे छिटपुट घटना कहेंगे
    user_Newslahar
    Newslahar
    Local News Reporter मुस्तफापुर, पटना•
    4 hrs ago
  • पटना में ये हाल है तो जमुई-समस्तीपुर-बांका और मंदार पुलिस से क्या उम्मीद करे.... पटना में ये हाल है तो जमुई-समस्तीपुर-बांका और मंदार पुलिस से क्या उम्मीद करे..... #patna #hppolice
    1
    पटना में ये हाल है तो जमुई-समस्तीपुर-बांका और मंदार पुलिस से क्या उम्मीद करे....
पटना में ये हाल है तो जमुई-समस्तीपुर-बांका और मंदार पुलिस से क्या उम्मीद करे..... 
#patna 
#hppolice
    user_Live Global.18 News
    Live Global.18 News
    Press advisory Patna Rural, Patna•
    6 hrs ago
  • 1 अक्टूबर से LPG पर नया नियम, सब्सिडी के लिए जरूरी होगा ये काम ! 1 अक्टूबर 2026 से सब्सिडी वाले घरेलू LPG रिफिल के लिए बायोमे 1 अक्टूबर से LPG पर नया नियम, सब्सिडी के लिए जरूरी होगा ये काम ! 1 अक्टूबर 2026 से सब्सिडी वाले घरेलू LPG रिफिल के लिए बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण जरूरी होगा। जिन उपभोक्ताओं ने पहले ही यह प्रक्रिया पूरी कर ली है, उन्हें दोबारा प्रमाणीकरण कराने की जरूरत नहीं होगी। वहीं, जिनका प्रमाणीकरण बाकी है, वे इसे LPG डिलीवरी के समय, वितरक के शोरूम या संबंधित ऑयल कंपनी के मोबाइल ऐप के जरिए पूरा कर सकते हैं। प्रमाणीकरण नहीं कराने पर LPG की सप्लाई पूरी तरह बंद नहीं होगी, लेकिन सब्सिडी वाले रेट का लाभ नहीं मिलेगा और बाजार कीमत लागू होगी।
    1
    1 अक्टूबर से LPG पर नया नियम, सब्सिडी के लिए जरूरी होगा ये काम !

1 अक्टूबर 2026 से सब्सिडी वाले घरेलू LPG रिफिल के लिए बायोमे
1 अक्टूबर से LPG पर नया नियम, सब्सिडी के लिए जरूरी होगा ये काम !
1 अक्टूबर 2026 से सब्सिडी वाले घरेलू LPG रिफिल के लिए बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण जरूरी होगा। जिन उपभोक्ताओं ने पहले ही यह प्रक्रिया पूरी कर ली है, उन्हें दोबारा प्रमाणीकरण कराने की जरूरत नहीं होगी। वहीं, जिनका प्रमाणीकरण बाकी है, वे इसे LPG डिलीवरी के समय, वितरक के शोरूम या संबंधित ऑयल कंपनी के मोबाइल ऐप के जरिए पूरा कर सकते हैं। प्रमाणीकरण नहीं कराने पर LPG की सप्लाई पूरी तरह बंद नहीं होगी, लेकिन सब्सिडी वाले रेट का लाभ नहीं मिलेगा और बाजार कीमत लागू होगी।
    user_CK TV NEWS
    CK TV NEWS
    पटना ग्रामीण, पटना, बिहार•
    9 hrs ago
  • सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो के संबंध में पटना पुलिस की तथ्यात्मक पुष्टि... सोशल मीडिया पर कोतवाली थानांतर्गत डाकबंगला चौराहा स्थित पेट्रोल पंप का एक वीडियो प्रसारित हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति स्कूटी के पास बेसुध अवस्था में दिखाई दे रहा है। वीडियो में उक्त व्यक्ति के कमर में हथियार जैसा वस्तु दिखाई देने तथा उसे बिहार पुलिस कर्मी बताए जाने का दावा किया जा रहा है। पटना_पुलिस द्वारा उक्त वीडियो की विस्तृत जांच की गई। जांच के क्रम में ज्ञात हुआ कि वीडियो में दिखाई दे रहा व्यक्ति कंकड़बाग स्थित एक चिकित्सक के यहां प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड के रूप में कार्यरत है। ड्यूटी समाप्त करने के पश्चात वह अपनी स्कूटी में पेट्रोल भरवाने हेतु उक्त पेट्रोल पंप पर आया था, जहां वह किसी कारणवश बेसुध होकर गिर गया। पुलिस द्वारा तत्काल उसके परिजनों से संपर्क स्थापित किया गया। परिजनों द्वारा बताया गया कि उक्त व्यक्ति की कुछ वर्ष पूर्व हृदय संबंधी सर्जरी हुई थी। मामले में चिकित्सकीय जांच हेतु आवश्यक अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। वीडियो में दिखाई दे रहे हथियार के संबंध में सत्यापन के दौरान प्रथम दृष्टया उसके एयर रिवॉल्वर होने की जानकारी प्राप्त हुई है, जिसका प्रयोग खेल/स्पोर्टस गतिविधियों में किया जाता है। इस संबंध में संबंधित पदाधिकारी को सूचना प्रेषित की गई है। वहीं, स्कूटी पर "DM प्रशासन" लिखे होने के संबंध में भी पृथक रूप से आवश्यक विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। पटना पुलिस आमजन से अपील करती है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित किसी भी वीडियो को बिना सत्यापन के तथ्य न मानें तथा अपुष्ट जानकारी को प्रसारित करने से बचें।
    1
    सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो के संबंध में पटना पुलिस की तथ्यात्मक पुष्टि...
सोशल मीडिया पर कोतवाली थानांतर्गत डाकबंगला चौराहा स्थित पेट्रोल पंप का एक वीडियो प्रसारित हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति स्कूटी के पास बेसुध अवस्था में दिखाई दे रहा है। वीडियो में उक्त व्यक्ति के कमर में हथियार जैसा वस्तु दिखाई देने तथा उसे बिहार पुलिस कर्मी बताए जाने का दावा किया जा रहा है।
पटना_पुलिस द्वारा उक्त वीडियो की विस्तृत जांच की गई। जांच के क्रम में ज्ञात हुआ कि वीडियो में दिखाई दे रहा व्यक्ति कंकड़बाग स्थित एक चिकित्सक के यहां प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड के रूप में कार्यरत है। ड्यूटी समाप्त करने के पश्चात वह अपनी स्कूटी में पेट्रोल भरवाने हेतु उक्त पेट्रोल पंप पर आया था, जहां वह किसी कारणवश बेसुध होकर गिर गया।
पुलिस द्वारा तत्काल उसके परिजनों से संपर्क स्थापित किया गया। परिजनों द्वारा बताया गया कि उक्त व्यक्ति की कुछ वर्ष पूर्व हृदय संबंधी सर्जरी हुई थी। मामले में चिकित्सकीय जांच हेतु आवश्यक अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
वीडियो में दिखाई दे रहे हथियार के संबंध में सत्यापन के दौरान प्रथम दृष्टया उसके एयर रिवॉल्वर होने की जानकारी प्राप्त हुई है, जिसका प्रयोग खेल/स्पोर्टस गतिविधियों में किया जाता है। इस संबंध में संबंधित पदाधिकारी को सूचना प्रेषित की गई है।
वहीं, स्कूटी पर "DM प्रशासन" लिखे होने के संबंध में भी पृथक रूप से आवश्यक विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।
पटना पुलिस आमजन से अपील करती है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित किसी भी वीडियो को बिना सत्यापन के तथ्य न मानें तथा अपुष्ट जानकारी को प्रसारित करने से बचें।
    user_Live Bihar News Network
    Live Bihar News Network
    Journalist Patna Rural, Bihar•
    19 hrs ago
  • गोविंदपुर में ऐतिहासिक वारुणि मेले की विधिवत शुरुआत, झूला और खिलौने की दुकान बने आकर्षण फतुहा। भाद्रपद की द्वादशी तिथि से सात दिनों तक चलने वाले ऐतिहासिक वारुणि मेले की विधिवत शुरुआत शुक्रवार को गोविंदपुर में हुई। मेले का उद्घाटन समाजसेवी आशीष पटेल उर्फ डिम्पल एवं राजन पासवान ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उद्घाटन के बाद मेले में लोगों की आवाजाही शुरू हो गई। शाम होते ही मेले में बच्चों और महिलाओं समेत आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे लोगों की भीड़ बढ़ने लगी। मेले में मनोरंजन और खरीदारी के लिए कई तरह की दुकानें लगाई गई हैं। झूला, मिकी माउस समेत विभिन्न प्रकार के मनोरंजन के साधन बच्चों और युवाओं के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। इसके अलावा खिलौने, घरेलू उपयोग की वस्तुओं और तरह-तरह के पकवानों की दुकानें भी सजाई गई हैं। मेले में आने वाले लोगों के लिए खान-पान से लेकर मनोरंजन तक की व्यवस्था की गई है। आयोजकों के अनुसार ऐतिहासिक वारुणि मेला सात दिनों तक चलेगा और प्रतिदिन रात दस बजे तक संचालित किया जाएगा। मेले में किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए प्रशासन भी मुस्तैद है। भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। उद्घाटन के मौके पर शिबू यादव, सुशील यादव, विशाल कुमार, भूषण यादव समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
    1
    गोविंदपुर में ऐतिहासिक वारुणि मेले की विधिवत शुरुआत, झूला और खिलौने की दुकान बने आकर्षण
फतुहा। भाद्रपद की द्वादशी तिथि से सात दिनों तक चलने वाले ऐतिहासिक वारुणि मेले की विधिवत शुरुआत शुक्रवार को गोविंदपुर में हुई। मेले का उद्घाटन समाजसेवी आशीष पटेल उर्फ डिम्पल एवं राजन पासवान ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उद्घाटन के बाद मेले में लोगों की आवाजाही शुरू हो गई। शाम होते ही मेले में बच्चों और महिलाओं समेत आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे लोगों की भीड़ बढ़ने लगी।
मेले में मनोरंजन और खरीदारी के लिए कई तरह की दुकानें लगाई गई हैं। झूला, मिकी माउस समेत विभिन्न प्रकार के मनोरंजन के साधन बच्चों और युवाओं के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। इसके अलावा खिलौने, घरेलू उपयोग की वस्तुओं और तरह-तरह के पकवानों की दुकानें भी सजाई गई हैं। मेले में आने वाले लोगों के लिए खान-पान से लेकर मनोरंजन तक की व्यवस्था की गई है।
आयोजकों के अनुसार ऐतिहासिक वारुणि मेला सात दिनों तक चलेगा और प्रतिदिन रात दस बजे तक संचालित किया जाएगा। मेले में किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए प्रशासन भी मुस्तैद है। भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।
उद्घाटन के मौके पर शिबू यादव, सुशील यादव, विशाल कुमार, भूषण यादव समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
    user_Shashi Kumar
    Shashi Kumar
    Communications central फतुहा, पटना, बिहार•
    2 hrs ago
  • PK का सम्राट चौधरी पर बड़ा हमला! बोले- अनपढ़ और अपराधी मुखिया वाले राज्य में कानून-व्यवस्था की उम्मीद बेवकूफी! #PrashantKishor #SamratChoudhary #BiharPolitics #Jansuraaj #BiharNews #BreakingNews PK का सम्राट चौधरी पर बड़ा हमला! बोले- अनपढ़ और अपराधी मुखिया वाले राज्य में कानून-व्यवस्था की उम्मीद बेवकूफी! #PrashantKishor #SamratChoudhary #BiharPolitics #Jansuraaj #BiharNews #BreakingNews
    1
    PK का सम्राट चौधरी पर बड़ा हमला! बोले- अनपढ़ और अपराधी मुखिया वाले राज्य में कानून-व्यवस्था की उम्मीद बेवकूफी! #PrashantKishor #SamratChoudhary #BiharPolitics #Jansuraaj #BiharNews #BreakingNews
PK का सम्राट चौधरी पर बड़ा हमला! बोले- अनपढ़ और अपराधी मुखिया वाले राज्य में कानून-व्यवस्था की उम्मीद बेवकूफी! #PrashantKishor #SamratChoudhary #BiharPolitics #Jansuraaj #BiharNews #BreakingNews
    user_Bihar darpan 24
    Bihar darpan 24
    News राघोपुर, वैशाली, बिहार•
    2 hrs ago
  • पटना पुलिस की बंटी-बबली गैंग के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई :- कुल 10 अभियुक्त गिरफ्ता कंकड़बाग थानांतर्गत बाइक सवार लड़का-लड़की द्वारा झपट्टा मारकर महिला से सोने की चेन छीन लिए जाने की सूचना प्राप्त हुई। प्राप्त सूचना के आलोक में पुलिस द्वारा मानवीय एवं तकनीकी अनुसंधान के आधार पर कार्रवाई करते हुए उक्त लड़का एवं लड़की को छीनी गई सोने की चेन के साथ पुलिस अभिरक्षा में लिया गया तथा घटना में प्रयुक्त 01 मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। पूछताछ के क्रम में दोनों के बंटी-बबली गैंग से जुड़े होने तथा छीनी गई सोने की चेन को एक सुनार की दुकान पर बेचने की जानकारी प्राप्त हुई। पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त दुकान से 03 अन्य सोने की चेन बरामद कर दुकान मालिक को गिरफ्तार किया गया। अग्रतर छापेमारी के क्रम में बंटी-बबली गैंग से संबंधित 08 अन्य अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। इस प्रकार पुलिस कार्रवाई में कुल 11 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 10 अभियुक्तों को गिरफ्तार एवं 01 विधि-विरुद्ध बालिका को निरुद्ध किया गया है। साथ ही 04 सोने की चेन, 02 मोटरसाइकिल एवं 17 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। उक्त गिरोह के विरुद्ध इस माह में विभिन्न थाना क्षेत्रों में 17 प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। अग्रतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। उक्त पुलिस कार्रवाई के संबंध में सुश्री शैलजा, नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी), पटना द्वारा दी गई बाइट. ...
    1
    पटना पुलिस की बंटी-बबली गैंग के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई :- कुल 10 अभियुक्त गिरफ्ता
कंकड़बाग थानांतर्गत बाइक सवार लड़का-लड़की द्वारा झपट्टा मारकर महिला से सोने की चेन छीन लिए जाने की सूचना प्राप्त हुई।
प्राप्त सूचना के आलोक में पुलिस द्वारा मानवीय एवं तकनीकी अनुसंधान के आधार पर कार्रवाई करते हुए उक्त लड़का एवं लड़की को छीनी गई सोने की चेन के साथ पुलिस अभिरक्षा में लिया गया तथा घटना में प्रयुक्त 01 मोटरसाइकिल भी जब्त की गई।
पूछताछ के क्रम में दोनों के बंटी-बबली गैंग से जुड़े होने तथा छीनी गई सोने की चेन को एक सुनार की दुकान पर बेचने की जानकारी प्राप्त हुई।
पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त दुकान से 03 अन्य सोने की चेन बरामद कर दुकान मालिक को गिरफ्तार किया गया।
अग्रतर छापेमारी के क्रम में बंटी-बबली गैंग से संबंधित 08 अन्य अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
इस प्रकार पुलिस कार्रवाई में कुल 11 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 10 अभियुक्तों को गिरफ्तार एवं 01 विधि-विरुद्ध बालिका को निरुद्ध किया गया है। साथ ही 04 सोने की चेन, 02 मोटरसाइकिल एवं 17 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।
उक्त गिरोह के विरुद्ध इस माह में विभिन्न थाना क्षेत्रों में 17 प्राथमिकी दर्ज की गई हैं।
अग्रतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।
उक्त पुलिस कार्रवाई के संबंध में सुश्री शैलजा, नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी), पटना द्वारा दी गई बाइट. ...
    user_Live Global.18 News
    Live Global.18 News
    Press advisory Patna Rural, Patna•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.