सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो के संबंध में पटना पुलिस की तथ्यात्मक पुष्टि... सोशल मीडिया पर कोतवाली थानांतर्गत डाकबंगला चौराहा स्थित पेट्रोल पंप का एक वीडियो प्रसारित हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति स्कूटी के पास बेसुध अवस्था में दिखाई दे रहा है। वीडियो में उक्त व्यक्ति के कमर में हथियार जैसा वस्तु दिखाई देने तथा उसे बिहार पुलिस कर्मी बताए जाने का दावा किया जा रहा है। पटना_पुलिस द्वारा उक्त वीडियो की विस्तृत जांच की गई। जांच के क्रम में ज्ञात हुआ कि वीडियो में दिखाई दे रहा व्यक्ति कंकड़बाग स्थित एक चिकित्सक के यहां प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड के रूप में कार्यरत है। ड्यूटी समाप्त करने के पश्चात वह अपनी स्कूटी में पेट्रोल भरवाने हेतु उक्त पेट्रोल पंप पर आया था, जहां वह किसी कारणवश बेसुध होकर गिर गया। पुलिस द्वारा तत्काल उसके परिजनों से संपर्क स्थापित किया गया। परिजनों द्वारा बताया गया कि उक्त व्यक्ति की कुछ वर्ष पूर्व हृदय संबंधी सर्जरी हुई थी। मामले में चिकित्सकीय जांच हेतु आवश्यक अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। वीडियो में दिखाई दे रहे हथियार के संबंध में सत्यापन के दौरान प्रथम दृष्टया उसके एयर रिवॉल्वर होने की जानकारी प्राप्त हुई है, जिसका प्रयोग खेल/स्पोर्टस गतिविधियों में किया जाता है। इस संबंध में संबंधित पदाधिकारी को सूचना प्रेषित की गई है। वहीं, स्कूटी पर "DM प्रशासन" लिखे होने के संबंध में भी पृथक रूप से आवश्यक विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। पटना पुलिस आमजन से अपील करती है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित किसी भी वीडियो को बिना सत्यापन के तथ्य न मानें तथा अपुष्ट जानकारी को प्रसारित करने से बचें।
सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो के संबंध में पटना पुलिस की तथ्यात्मक पुष्टि... सोशल मीडिया पर कोतवाली थानांतर्गत डाकबंगला चौराहा स्थित पेट्रोल पंप का एक वीडियो प्रसारित हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति स्कूटी के पास बेसुध अवस्था में दिखाई दे रहा है। वीडियो में उक्त व्यक्ति के कमर में हथियार जैसा वस्तु दिखाई देने तथा उसे बिहार पुलिस कर्मी बताए जाने का दावा किया जा रहा है। पटना_पुलिस द्वारा उक्त वीडियो की विस्तृत जांच की गई। जांच के क्रम में ज्ञात हुआ कि वीडियो में दिखाई दे रहा व्यक्ति कंकड़बाग स्थित एक चिकित्सक के यहां प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड के रूप में कार्यरत है। ड्यूटी समाप्त करने के पश्चात वह अपनी स्कूटी में पेट्रोल भरवाने हेतु उक्त पेट्रोल पंप पर आया था, जहां वह किसी कारणवश बेसुध होकर गिर गया। पुलिस द्वारा तत्काल उसके परिजनों से संपर्क स्थापित किया गया। परिजनों द्वारा बताया गया कि उक्त व्यक्ति की कुछ वर्ष पूर्व हृदय संबंधी सर्जरी हुई थी। मामले में चिकित्सकीय जांच हेतु आवश्यक अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। वीडियो में दिखाई दे रहे हथियार के संबंध में सत्यापन के दौरान प्रथम दृष्टया उसके एयर रिवॉल्वर होने की जानकारी प्राप्त हुई है, जिसका प्रयोग खेल/स्पोर्टस गतिविधियों में किया जाता है। इस संबंध में संबंधित पदाधिकारी को सूचना प्रेषित की गई है। वहीं, स्कूटी पर "DM प्रशासन" लिखे होने के संबंध में भी पृथक रूप से आवश्यक विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। पटना पुलिस आमजन से अपील करती है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित किसी भी वीडियो को बिना सत्यापन के तथ्य न मानें तथा अपुष्ट जानकारी को प्रसारित करने से बचें।
- दानापुर रेलवे स्टेशन के बाहर वाहनों से जबरन वसूली करने वाले 07 अभियुक्त गिरफ्तार। अवैध वसूली के विरुद्ध पटना पुलिस की कार्रवाई:- दानापुर रेलवे स्टेशन के बाहर वाहनों से जबरन वसूली करने वाले 07 अभियुक्त गिरफ्तार। खगौल थाना क्षेत्र अंतर्गत दानापुर रेलवे स्टेशन के बाहर मुख्य सड़क पर वाहनों को रोककर अवैध रूप से पैसे वसूलने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना के सत्यापन के उपरांत वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देशन में खगौल थाना पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की गई। इस दौरान 07 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। बरामदगीः * ₹17,205 नकद * 05 मोबाइल फोन * काटे जा रहे टिकट की 05 रसीद पैड पटना पुलिस की अपीलः-अवैध वसूली, रंगदारी अथवा किसी भी अवैध तरीके से पैसे की मांग किए जाने पर पैसे न दें। ऐसी किसी भी घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दें। पटना पुलिस - आपकी सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता। उक्त मामले एवं अग्रतर कार्रवाई के संबंध में श्री अजित कुमार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दानापुर-01 पटना, द्वारा दी गई बाइट... District Administration Patna Bihar Police Home Department, Govt. of Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar City SP West Patna KhagaulPS, PatnaPolice, Bihar Police,..1
- फतुहा थाने के नौ एएसआई बने एसआई, एसडीपीओ ने कंधे पर लगाया स्टार फतुहा थाना पुलिस पदोन्नति विवरण फतुहा। फतुहा थाने में तैनात नौ एएसआई को एसआई के पद पर प्रोन्नति मिली है। शुक्रवार को थाना परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान फतुहा एसडीपीओ-1 अवधेश कुमार एवं थानाध्यक्ष श्रीमंत कुमार सुमन ने प्रोन्नत पुलिस पदाधिकारियों के कंधों पर स्टार लगाकर उन्हें सम्मानित किया। पदोन्नति के बाद सभी अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई। प्रोन्नति पाने वाले पुलिस पदाधिकारियों में सियाशरण कुमार, कुमार रवीन्द्र, कौशल किशोर, श्रवण कुमार निराला, नरेन्द्र महतो, विजय यादव, अजीत कुमार, मुमताज अली एवं अवधेश कुमार शामिल हैं। कार्यक्रम के दौरान थाना परिसर में खुशी का माहौल रहा। साथी पुलिसकर्मियों ने सभी नवपदोन्नत एसआई को बधाई देते हुए उनके बेहतर कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर एसडीपीओ-1 अवधेश कुमार ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि सभी प्रोन्नत अधिकारी अपनी नई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ करेंगे। उन्होंने कहा कि पदोन्नति के साथ अधिकारियों की जिम्मेदारियां भी बढ़ी हैं। ऐसे में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आम लोगों की सुरक्षा को लेकर सभी अधिकारियों को पूरी गंभीरता के साथ काम करना होगा। थानाध्यक्ष श्रीमंत कुमार सुमन ने भी सभी नवपदोन्नत एसआई को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के बाद पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों ने एक-दूसरे को बधाई दी और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। समारोह के दौरान पुलिसकर्मियों में उत्साह देखने को मिला।1
- PK ने MLC चुनाव में शिक्षकों को दिया 3 चीजें पूरा करने का आश्वासन, बोले- सभी श्रेणी के शिक्षकों को सम्मान और 7वां वेतनमान, वित्तरहित-वित्तपोषित शिक्षकों की समस्याओं का समाधान व बचे शिक्षकों का समायोजन, गैर-शैक्षणिक कार्यों के लिए मानक तय करेंगे प्रशांत किशोर ने स्नातक मतदाताओं से जाति, धर्म से ऊपर उठ बदलाव के लिए मतदान की अपील की, बोले- जिस स्नातक क्षेत्र में जन सुराज का उम्मीदवार जीतेगा, वहां बांकीपुर की तरह 10,000 पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी देंगे। #PrashantKishor #JanSuraaj #MLCElection #Teachers #BiharPolitics #BiharNews #Muzaffarpur #GraduateVoters1
- लालगंज में विकास की हकीकत! वायरल वीडियो ने खोली पोल।#Lalganj #Vaishali #ViralVideo #Development #BiharNews #RepublicVaishali लालगंज में विकास की हकीकत! वायरल वीडियो ने खोली पोल।#Lalganj #Vaishali #ViralVideo #Development #BiharNews #RepublicVaishali1
- बखरी दोआ किसान गोष्ठी पर सवाल, कई प्रमुख किसान रहे नदारद बखरी दोआ, चेहरा कलां में कृषि विभाग एवं आत्मा की किसान गोष्ठी आयोजित हुई। प्राकृतिक व जैविक खेती समेत कीट नियंत्रण व उर्वरक उपयोग की जानकारी दी गई। स्थानीय स्तर पर प्रचार-प्रसार और किसानों की उपस्थिति को लेकर सवाल उठे। किसानों ने रास्ते के सीमांकन, जैविक खाद और मिट्टी जांच कार्ड की मांग रखी।1
- चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग को लेकर राजद ने फूंका मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला आरा, भोजपुर: एसआईआर और चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग को लेकर राष्ट्रीय जनता दल भोजपुर के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय आरा में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर विरोध जताया। कार्यक्रम का नेतृत्व राजद भोजपुर जिलाध्यक्ष वीरबल यादव ने किया। इस दौरान राजद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मतदाता सूची, मतदाताओं के अधिकार और चुनावी प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को लेकर नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष वीरबल यादव ने कहा कि लोकतंत्र में जनता का मत सर्वोच्च है और चुनाव प्रक्रिया को लेकर उठ रहे सवालों का समाधान पारदर्शी तरीके से होना चाहिए। विधान पार्षद सोनू राय ने कहा कि चुनाव लोकतंत्र की आधारशिला है और मतदाता सूची एवं चुनाव संचालन को लेकर उठ रहे सवालों का स्पष्ट समाधान जरूरी है। जिला प्रवक्ता आलोक रंजन ने चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और संवैधानिक संस्थाओं की जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग की। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की भी मांग रखी। वहीं जिला परिषद सदस्य डॉ. भीम यादव ने कहा कि प्रत्येक नागरिक के मताधिकार की रक्षा लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक है। कार्यक्रम में पूर्व विधायक राम विशुन सिंह उर्फ लोहिया, पूर्व प्रत्याशी रामबाबू सिंह समेत राजद के कई नेता, पदाधिकारी, प्रखंड-पंचायत स्तर के कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। राजद की ओर से लगाए गए आरोप पार्टी के राजनीतिक दावे हैं। चुनाव आयोग ने SIR को लेकर अपने आधिकारिक दस्तावेजों में कहा है कि इसका उद्देश्य पात्र नागरिकों को मतदाता सूची से बाहर न रखना और अपात्र व्यक्तियों को शामिल होने से रोकना है। #Bhojpur #Ara #RJD #Rajad #SIR #BiharNews #ElectionCommission #GyaneshKumar #VoterList #ElectionNews #जनताकीआवाजआराजन्यूज़1
- बुद्धाकॉलोनी थानांतर्गत एक व्यक्ति को अज्ञात अपराधियों द्वारा गोली लगने की सूचना।। बुद्धाकॉलोनी थानांतर्गत एक व्यक्ति को अज्ञात अपराधियों द्वारा गोली मारकर घायल किए जाने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घायल व्यक्ति को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में लगे CCTV कैमरों के फुटेज की जांच की जा रही है। साथ ही FSL टीम द्वारा घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्यों का संकलन किया जा रहा है। पुलिस द्वारा घटना के सभी पहलुओं की गहनता से जांच एवं अनुसंधान किया जा रहा है। घटना में संलिप्त व्यक्तियों की पहचान एवं गिरफ्तारी हेतु आवश्यक कार्रवाई जारी है। घटना एवं अग्रतर कार्रवाई के संबंध में श्री कृष्ण मुरारी प्रसाद, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-01, विधि-व्यवस्था, पटना द्वारा दी गई बाइट... District Administration Patna Bihar Police SP Central, Patna Home Department, Govt. of Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar BuddhacolonyPS, Bihar Police, Patna Police1
- फतुहा में एसबीआई के सीएसपी सेंटर से 3.63 लाख रुपये की चोरी फतुहा में एसबीआई के सीएसपी सेंटर से 3.63 लाख रुपये की चोरी फतुहा। शहर के स्टेशन रोड स्थित देवीचक हाईस्कूल के सामने एसबीआई के सीएसपी सेंटर में बुधवार की रात अज्ञात चोरों ने शटर उखाड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर सेंटर के गल्ले में रखे करीब 3 लाख 63 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद सीएसपी संचालक कुंदन कुमार ने फतुहा थाने को सूचना दी। सूचना मिलते ही फतुहा थानाध्यक्ष श्रीमंत सुमन और सब इंस्पेक्टर चंदन कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया है, ताकि चोरों की पहचान की जा सके। घटना के बाद स्थानीय लोगों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि रिहायशी इलाके में स्थित सीएसपी सेंटर में चोरी की घटना से आसपास के दुकानदारों और लोगों में दहशत का माहौल है। हालांकि, पुलिस मामले की जांच में जुटी है और चोरों तक पहुंचने के लिए संभावित सुरागों की तलाश की जा रही है। फतुहा थानाध्यक्ष श्रीमंत सुमन ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। सीएसपी संचालक के स्टाफ राहुल से भी पूछताछ कर घटना के संबंध में जानकारी ली गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य बिंदुओं के आधार पर मामले की जांच कर रही है।1
- पूर्व आईपीएस अमिताभ दास का बड़ा खुलासा बिहार में होगा बड़ा खेल पूर्व आईपीएस अमिताभ दास का बड़ा खुलासा बिहार में होगा बड़ा खेल1