Shuru
Apke Nagar Ki App…
दुबहड़ पुलिस ने वारण्टी अभियुक्त को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश नमस्कार, आप सुन रहे हैं डिजिटल E पेज खबर बलिया से है, जहां थाना दुबहड़ पुलिस ने वारण्टी अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक कृपा शंकर और क्षेत्राधिकारी नगर मो0 उस्मान के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम ने शनिवार को ग्राम नगवां निवासी 38 वर्षीय रमजान पुत्र इसलाम को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, अभियुक्त के खिलाफ थाना कोतवाली में धारा 379 और 411 के तहत मुकदमा दर्ज था और वह वारण्टी चल रहा था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए अभियुक्त को न्यायालय में पेश कर दिया है। आप सुन रहे थे डिजिटल E पेज ,
MD EMRRAN KHAN journalist BALL
दुबहड़ पुलिस ने वारण्टी अभियुक्त को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश नमस्कार, आप सुन रहे हैं डिजिटल E पेज खबर बलिया से है, जहां थाना दुबहड़ पुलिस ने वारण्टी अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक कृपा शंकर और क्षेत्राधिकारी नगर मो0 उस्मान के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम ने शनिवार को ग्राम नगवां निवासी 38 वर्षीय रमजान पुत्र इसलाम को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, अभियुक्त के खिलाफ थाना कोतवाली में धारा 379 और 411 के तहत मुकदमा दर्ज था और वह वारण्टी चल रहा था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए अभियुक्त को न्यायालय में पेश कर दिया है। आप सुन रहे थे डिजिटल E पेज ,
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Taji khabren up 251
- Post by Sadik Ahmad Journalist1
- Post by जनसत्ता NEWS@1
- सूर्यपुरा उच्च विद्यालय के खेल मैदान में आयोजित एसपीएल ग्राउंड शॉर्ट नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 का फाइनल मुकाबला शनिवार सुबह तक बेहद रोमांचक रहा। इसमें अंकित इलेवन बारुण की टीम ने गुलशन इलेवन को 2 रन से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। टॉस जीतकर गुलशन इलेवन ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करते हुए अंकित इलेवन ने निर्धारित 6 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 33 रन बनाए। जवाब में उतरी गुलशन इलेवन की टीम 31 रन पर ही ऑलआउट हो गई और 2 रन से मुकाबला हार गई। फाइनल मैच में पिंकी कुमार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए एक ही ओवर में 4 विकेट झटके और मैन ऑफ द मैच बने। वहीं पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उत्कर्ष कुमार को मैन ऑफ द सीरीज दिया गया, जिन्होंने बैट और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन किया। टूर्नामेंट की कमेंट्री मजहरूल हल और विवेक यादव ने की, जबकि मैच में अंपायर की भूमिका मनीष कुमार और अन्नू कुमार जबकि स्कोरर ब्रिज केसरी ने निभाई। शुक्रवार की रात्रि इस नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ पूर्व मुखिया सीताराम सिंह, हीरालाल सिंह और सरफराज अहमद ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। जबकि टूर्नामेंट के फाइनल मैच के विजेता और उप विजेता टीम को ट्रॉफी मेडल और अन्य पुरस्कार मुखिया प्रमोद कुमार चंद्रवंशी द्वारा दिया गया। मुखिया प्रमोद कुमार चंद्रवंशी ने कहा कि इस तरह के खेल आयोजनों से युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है और आपसी भाईचारा भी मजबूत होता है। उन्होंने युवा आयोजकों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी। इस मौके पर कमिटी द्वारा सभी अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कमिटी सदस्य एवं अध्यक्ष मनीष यादव, शुभम कुमार, ब्रिज केसरी, विक्रम, मुन्ना, सुमन और विवेक , बजरंगी यादव, पत्रकार मुकेश कुमार सिंह, मनोज सिंह, शिवेश कुमार, बीरेंद्र शर्मा, जयराम सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।1
- फिल्म: मोहब्बत मेरी जान लव स्टोरी अभिनेता चिंटू तिवारी1
- बलिया। माली विकास कल्याण सेवा समिति उ.प्र. (रजि.) के तत्वावधान में समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा राव फुले की जयंती के अवसर पर शनिवार को आशीर्वाद मैरेज गार्डन में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। 11 अप्रैल 2026 को आयोजित इस कार्यक्रम में समाज के अनेक गणमान्य व्यक्तियों, पदाधिकारियों एवं स्थानीय नागरिकों की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही। आयोजन स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जहां मंच सज्जा, बैनर व अन्य व्यवस्थाएं लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। समारोह के दौरान वक्ताओं ने महात्मा फुले के जीवन, उनके सामाजिक योगदान एवं शिक्षा के प्रति उनके दृष्टिकोण पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने समाज में शिक्षा के प्रसार, आपसी एकता और जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम में समिति के पदाधिकारियों ने उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन महापुरुषों के आदर्शों को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर बांसपार बहोरवारोड प्रधान कन्हैयालाल माली ने कहा कि समाज को आगे बढ़ाने के लिए बच्चों की शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी होगी। उन्होंने यह भी कहा कि समाज के युवाओं को आगे बढ़ाकर नेतृत्व के पदों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाना चाहिए, जिससे समाज में सशक्तिकरण का संदेश जाए। समारोह का समापन आपसी सौहार्द और समाज उत्थान के संकल्प के साथ किया गया।2
- Post by जनसत्ता NEWS@1
- सूर्यपुरा पल्स टू विद्यालय में शनिवार को चिकित्सक और स्वास्थ्य प्रबंधक के द्वारा छात्राओं को टीकाकरण के प्रति जागरूक किया गया। प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक मो इरफान खान ने बताया कि प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ संजीव कुमार सिन्हा ने राज्य स्वास्थ्य विभाग के द्वारा संचालित एच ई भी गाराशील एकल टीकाकरण कार्यक्रम की विशेष जानकारी देते हुए कहा कि ए टीकाकरण 14 से 15 वर्ष तक के बालिकाओं को दिया जाता है , एच ई भी गाराशील एकल टीकाकरण । महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर (बच्चेदानी कैंसर) से पूरे जीवन बचाव करता है, जबकि ये टीका केवल एक बार ही दिया जाता है। इस लिए प्रत्येक 14 से 15 वर्ष तक के बालिकाओं को टीकाकरण अवश्य ही कराना चाहिए, कारण की इस बीमारी से महिला ज्यादा ग्रसित होती हैं, जिस कारण से पीड़ित महिला का जीवन कष्टदायक हो जाता है। इसके साथ ही चिकित्सक ने कई अन्य स्वास्थ्य संबंधी जानकारी बालिकाओं को दिया। मौके पर उपस्थित थे प्रभारी एचएम राजीव कुमार, स्वास्थ्य कर्मियों में सोनू कुमार, बिमल कुमार कई एएनएम और कई शिक्षिकाए।1
- महाराजगंज, सिवान, बिहार JHVP BHARAT NEWS EDITED BY : परवेज़ आलम भारतीय "माटी बोलेगी एक दिन" ना तख़्त रहेगा, ना ताज रहेगा, ये दुनिया है फानी, कहाँ राज रहेगा, ना जब एक भी ये कहानी रहेगी, तो माटी सभी की गवाही कहेगी, तो माटी सभी की गवाही कहेगी। कहेगी ये कुर्सी के झगड़ों की बातें, कहेगी ये झूठी इबारत की रातें, जो जनता के नाम पे खेला गया है, वो हर एक चेहरा उघाड़ा गया है, ये सत्ता की हर चाल पुरानी कहेगी, ये माटी सभी की गवाही कहेगी। जो वादे थे काग़ज़ पे लिखकर मिटाए, जो सपने थे आँखों में लेकिन बुझाए, चुनावों में जो मीठी बातें सुनाई, हकीकत में जनता ही सबसे रुलाई, ये आँसू की हर एक कहानी कहेगी, ये माटी सभी की गवाही कहेगी। कहीं धर्म के नाम पे दीवार खड़ी है, कहीं जाति की आग में बस्ती जली है, इंसान ही इंसान से डरने लगा है, मोहब्बत का रिश्ता भी मरने लगा है, ये नफ़रत की हर बदगुमानी कहेगी, ये माटी सभी की गवाही कहेगी। जो बिकती रही ख़बरों की सच्चाई, जो दबती रही हर तरफ़ से सुनवाई, कलम भी कहीं डर के साए में खोई, आवाज़ भी सच की कहीं जा के रोई, ये स्याही भी अपनी जुबानी कहेगी, ये माटी सभी की गवाही कहेगी। मगर याद रखना ये बदलेगा मंजर, उठेगा फिर इक सच का जलता हुआ सर, न झूठों का मेला, न डर का बसेरा, जगेगा फिर इंसाफ का वो सवेरा, ये बदलाव की नई कहानी कहेगी, ये माटी सभी की गवाही कहेगी। कलम ये “परवेज़ भारतीय ” की जब बोलेगी, तो सच की ही ज्वाला ये खोलेगी, न डर सत्ता का, न झूठ का पहरा, ये शब्द बनेंगे जनता का चेहरा, ये आवाज़ नई एक रवानी कहेगी, ये माटी सभी की गवाही कहेगी।2