*जनपद कानपुर देहात जिलाधिकारी ने की जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक।* *गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने के निर्देश* *संस्थागत प्रसव बढ़ाने और जननी सुरक्षा योजना का भुगतान एक सप्ताह में करने के निर्देश* *10 अगस्त राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस की तैयारियां समय से पूर्ण करने के निर्देश* *स्वास्थ्य योजनाओं में लापरवाही पर होगी कार्रवाई, जनहित सर्वोपरि: जिलाधिकारी कपिल सिंह* *संचारी रोग नियंत्रण अभियान एव दस्तक अभियान की अवधि 10 अगस्त तक विस्तारित।* कानपुर देहात, 31 जुलाई 2026 जिलाधिकारी श्री कपिल सिंह की अध्यक्षता व मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल की उपस्थिति में जनपदीय स्वास्थ्य समिति की मासिक समीक्षा बैठक माँ मुक्तेश्वरी देवी सभागार, कलेक्ट्रेट में आयोजित की गई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं स्वास्थ्य सेवाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक के प्रारम्भ में गत बैठक में लिए गए निर्णयों के अनुपालन की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निर्देश दिए कि जनपद की प्रत्येक गर्भवती महिला एवं बच्चे का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि टीकाकरण कार्यक्रम में किसी भी स्तर पर शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी तथा सभी स्वास्थ्य इकाइयां निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्य करें। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने संस्थागत प्रसव की स्थिति पर विशेष ध्यान देते हुए सभी चिकित्सा अधीक्षकों एवं एमओआईसी को निर्देशित किया कि संस्थागत प्रसव की संख्या बढ़ाने के लिए प्रभावी रणनीति बनायी जाए। उन्होंने कहा कि सुरक्षित मातृत्व सुनिश्चित करने के लिए गर्भवती महिलाओं को समय पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना आवश्यक है। साथ ही जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को देय भुगतान एक सप्ताह के भीतर शत-प्रतिशत सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। मातृत्व मृत्यु के प्रत्येक मामले की संवेदनशीलता के साथ समीक्षा करते हुए कारणों का विश्लेषण कर आवश्यक सुधारात्मक कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा गया। जिलाधिकारी ने सभी स्वास्थ्य इकाइयों को निर्देशित किया कि गर्भवती महिलाओं का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, उच्च जोखिम वाली गर्भवतियों की पहचान तथा समयबद्ध रेफरल व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जाए। उन्होंने आरसीएच पोर्टल पर सभी सम्बन्धित सूचनाओं एवं आकड़ों का अद्यतन डाटा समय से अपलोड करने के निर्देश भी दिए। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यक्रम की प्रगति को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आरबीएसके टीम विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में नियमित भ्रमण कर कमजोर, कुपोषित एवं विशेष स्वास्थ्य देखभाल की आवश्यकता वाले बच्चों का चिन्हांकन करे तथा उन्हें आवश्यक चिकित्सा सेवाओं से जोड़ा जाए। उन्होंने बच्चों में कुपोषण की रोकथाम एवं स्वास्थ्य सुधार के लिए स्वास्थ्य एवं बाल विकास विभाग के मध्य समन्वय बढ़ाने पर भी बल दिया। बैठक में टीबी मुक्त भारत अभियान की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि गांव-गांव स्क्रीनिंग अभियान चलाकर संभावित टीबी रोगियों की पहचान की जाए तथा चिन्हित मरीजों को तत्काल उपचार से जोड़ा जाए। उन्होंने टीबी उन्मूलन के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए जन-जागरूकता, समय पर जांच तथा नियमित उपचार के निर्देश दिये। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को पात्र व्यक्तियों का शत-प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र परिवार योजना के लाभ से वंचित न रहे तथा अभियान चलाकर शेष लाभार्थियों का पंजीकरण पूर्ण कराया जाए। इसके साथ ही आभा आईडी निर्माण की प्रगति की भी समीक्षा की गई तथा निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए गए। बैठक में राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम, तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम, नियमित टीकाकरण कार्यक्रम, संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा अन्य राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में निरंतर सुधार लाना सभी संबंधित विभागों की सामूहिक जिम्मेदारी है। आगामी राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस (10 अगस्त 2026) की तैयारियों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में 1 से 19 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को कृमिनाशक दवा खिलाने हेतु सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं। उन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा एवं बाल विकास विभाग को आपसी समन्वय स्थापित कर कार्यक्रम का सफल संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में यह भी अवगत कराया गया कि शासन के निर्देशानुसार संचारी रोग नियंत्रण अभियान एव दस्तक अभियान की अवधि 10 अगस्त तक विस्तारित की गई है। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश देते हुए कहा कि नालियों की नियमित सफाई, जलभराव वाले स्थलों की पहचान, एंटी लार्वा छिड़काव, फॉगिंग, स्वच्छता अभियान एवं जन-जागरूकता गतिविधियां व्यापक स्तर पर संचालित की जाएं, जिससे डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया तथा अन्य संचारी रोगों की रोकथाम सुनिश्चित की जा सके। जिलाधिकारी ने बैठक के अंत में सभी एमओआईसी एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की अद्यतन प्रगति रिपोर्ट निर्धारित समयावधि में संबंधित पोर्टलों पर अनिवार्य रूप से अपलोड की जाए तथा शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जनहित से जुड़े कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही, उदासीनता अथवा अपेक्षित प्रगति न पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा संचालित स्वास्थ्य योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है तथा इस कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. जय गोविन्द, जिला विकास अधिकारी सुनील तिवारी, जिला पंचायत राज अधिकारी विकास पटेल, एसीएमओ डॉ. सुखलाल वर्मा, डिप्टी सीएमओ डॉ. आशीष बाजपेयी, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं जनपद के सभी एमओआईसी उपस्थित रहे।

- कानपुर देहात से ब्रेकिंग न्यूज़ रिपोर्टिंग वेद प्रकाश कानपुर देहात से नई नियुक्त ADO पुष्पा देवी एवं विकास अधिकारी अनिल यादव कर्मचारी लगाई तीखी फटकार की फटकार दिया सख्त से निर्देश ADO पुष्पा देवी एवं ग्राम विकास अधिकारी अनिल यादव,पूरा मामला कानपुर देहात का है ! ब्लॉक सरवन खेड़ा ग्राम पंचायत लोदीपुर चौपाल बैठक मे बदलती देखिए समस्याएं उलट फे र और सुलझाईं समस्या कानपुर देहात के सरवन खेड़ा क्षेत्र में ग्राम पंचायत लोदीपुर पंचायत भवन में आज दिनांक 30 /07/26 मैं आयोजित बैठक कार्यक्रम वीडियो समाज कल्याण विभाग अध्यक्ष पुष्पा देवी एवं ग्राम विकास अधिकारी अनिल यादव पंचायत प्रधान प्रतिनिधि दीपक के उपस्थिति में आयोजित चौपाल बैठक ग्रामीणों की शिकायतों को लेकर दिखाई नाराजगी ! जैसे विधाव् पेंशन योजना,वृद्धा दिव्यांग,पेंशन कन्या सुमंगला योजना के बारे में भी जानकारी नई निर्वाचित ADO पुष्पा देवी ब्लॉक सरवन खेड़ा कानपुर देहात से सुनी गई समस्या ग्रामीणों की समस्या तुरंत सख्त से सख्त दिशा निर्देश उपस्थित कर्मचारी आशा बहु, रानी देवी, केयरटेकर बेबी, पंचायत सहायक दीपमाला, रोजगार सेवक संदीप बाबू, एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ती। ग्रामीणों की उपस्थिति 50 लगभग में ग्रामीण रहे उपस्थित ग्रामीणों के बीच चली बैठक सुनी गई समस्याए। सरवन खेड़ा ब्लॉक नई निर्वाचित ADO पुष्पा देवी योजना को लेकर हुई गंभीर जैसे राशनकार्ड, पेंशन, नाली, सड़क,बिजली,आवास, एवं अन्य समस्या सूचना के अतिरिक्त बाद चौपाल बैठक मे ना हुए अधिकारी एवं कर्मचारी ब्लाक जिम्मेदार नहीं निभा रहा है अधिकारी एवं कर्मचारी समय से नहीं पहुंच सके वह अपनी जिम्मेदारियां को भूल रहे इसीलिए मौके पर समाधान नहीं हो सकता ग्राम पंचायत लोदीपुर ब्लॉक सरवन खेड़ा कानपुर देहात।4
- रुरा शिवली मार्ग पर प्रेमाधाम के पास से अवैध मिट्टी खनन में लिप्त एक ट्रैक्टर ट्रॉली को राजस्व विभाग ने पकड़कर थाना परिसर में करवाया खड़ा रुरा थाना क्षेत्र के रुरा शिवली मार्ग पर प्रेमा धाम के पास अवैध मिट्टी खनन की सूचना पर नायाब तहसीलदार रविन्द्र मिश्रा, लेखपाल शिवा व गिरजेश ने अवैध मिट्टी खनन में लिप्त एक ट्रैक्टर ट्रॉली को पकड़कर थाना परिसर में खड़ा करवाया गया।वहीं थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि ट्रैक्टर ट्रॉली पर सीज करने की कार्यवाही की गई है।1
- उरई तहसील की सरकारी गाड़ी पर कथित हाथ साफ करने की कोशिश! चौकीदार ने गेट पर रोका, टला बड़ा खेल उरई तहसील की सरकारी गाड़ी पर कथित हाथ साफ करने की कोशिश! चौकीदार ने रोका, युवक पुलिस के हवाले उरई/जालौन। 31 जुलाई की शाम करीब 4 बजे नवीन तहसील परिसर में तहसीलदार की सरकारी गाड़ी को कथित रूप से ले जाने के मामले में नया अपडेट सामने आया है। वायरल जानकारी के अनुसार युवक राजा बाबू पासवान को चौकीदार की सतर्कता से रोक लिया गया और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया गया। मामले में तहसीलदार के ड्राइवर ने कोतवाली उरई में शिकायती पत्र भी दे दिया है। अब पुलिस युवक से पूछताछ कर पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। गाड़ी में चाबी क्यों छोड़ी गई? युवक सरकारी वाहन तक पहुंचा कैसे? क्या CCTV से पूरा सच सामने आएगा? और आखिर युवक की गाड़ी ले जाने के पीछे क्या मंशा थी? नोट: मामले में पुलिस जांच जारी है। वायरल जानकारी के आधार पर लगाए गए आरोपों की अंतिम पुष्टि जांच और आधिकारिक कार्रवाई के बाद ही होगी।2
- Jalaun : गौशाला बंद होने से सड़क पर 130 गाय! किसानों की फसल बर्बाद, DM को पत्र!!.... जनपद जालौन के महेवा ब्लाक अभेदेपुर गांव के दर्जनों ग्रामीण कलेक्ट परिसर पहुंचे जहां पर उन्होंने एक महीने से गौशाला बंद होने की बात कही और 130 गाय अन्ना घूम रही सड़कों पर किसानों की फसल बर्बाद हो रही है जिसको लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया और जल्द से जल्द गौशाला को चालू करवाने की मांग उठाई!!1
- माती कोर्ट ने अवैध देशी शराब बरामद होने के मामले में अभियुक्त को न्यायालय उठने तक की सजा और ₹2,800 के अर्थदंड से किया दंडित अवैध देशी शराब बरामद होने के मामले में माती कोर्ट में माननीय न्यायालय ए0सी0जे0एम0 1 ने अभियुक्त जयराम पुत्र स्व0 राम सहाय निवासी ग्राम नवाबपुरवा थाना रुरा जनपद कानपुर देहात को दोषी करार दिया और अभियुक्त को न्यायालय उठने तक की सजा और ₹2,800 अर्थदंड से दंडित किया1
- जालौन में साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चाइल्ड पोर्नोग्राफी की फोटो-वीडियो शेयर करने वाला आरोपी गिरफ्तार। जालौन में साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चाइल्ड पोर्नोग्राफी की फोटो-वीडियो शेयर करने वाला आरोपी गिरफ्तार जालौन। साइबर क्राइम थाना पुलिस टीम ने ऑनलाइन चाइल्ड पोर्नोग्राफी से जुड़े मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी सोशल मीडिया एवं अन्य ऑनलाइन माध्यमों से बाल अश्लीलता (Child Sexual Abuse Material - CSAM) से संबंधित फोटो और वीडियो पोस्ट व शेयर कर रहा था। साइबर पुलिस ने तकनीकी जांच और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी बरामद किए गए हैं, जिनकी फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि इस प्रकार की किसी भी आपत्तिजनक सामग्री को न देखें, न डाउनलोड करें और न ही शेयर करें। ऐसी गतिविधियां गंभीर अपराध की श्रेणी में आती हैं और दो�1