logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मुजफ्फरनगर में NHM संविदा कर्मचारियों का हल्लाबोल, CMO दफ्तर के बाहर सैकड़ों कर्मचारीयों ने हड़ताल शुरू करते हुए बैठे धरने पर मुजफ्फरनगर में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर गुरुवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के बाहर हड़ताल पर बैठ गए और धरना शुरू कर दिया। कर्मचारियों का कहना है कि पिछले करीब 15 दिनों से मांगों को लेकर ज्ञापन दिए जा रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होने के कारण उन्हें धरने पर बैठने के लिए मजबूर होना पड़ा। कर्मचारियों ने मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही है। मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के आह्वान पर गुरुवार को एनएचएम संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संगठन की ओर से मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर में धरना शुरू किया गया। धरने में जिला महिला चिकित्सालय, जिला चिकित्सालय पुरुष, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों सहित विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों से जुड़े सैकड़ों संविदा कर्मचारी शामिल हुए। धरने का संचालन एनएचएम संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संगठन के जिलाध्यक्ष डॉ. सचिन जैन ने किया। कर्मचारियों ने कहा कि अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले 15 दिनों से लगातार ज्ञापन दिए जा रहे हैं, लेकिन अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने के कारण उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा। कर्मचारियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक धरना जारी रहेगा। धरने को राजकीय नर्सिंग ऑफिसर संगठन, आशा संगठन, डिप्लोमा फार्मेसी एसोसिएशन और मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन समेत विभिन्न संगठनों ने समर्थन दिया। राजकीय नर्सिंग ऑफिसर संगठन की अध्यक्ष सरिता सिंह ने कहा कि उनका संगठन एनएचएम संविदा कर्मचारियों के साथ खड़ा है। आशा संगठन की जिलाध्यक्ष निर्मला चौधरी ने कहा कि एनएचएम संविदा कर्मचारी लंबे समय से स्वास्थ्य सेवाओं में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वहीं डिप्लोमा फार्मेसी एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोज त्यागी और मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष पाकेश कुमार ने भी कर्मचारियों की मांगों को जायज बताते हुए समर्थन का ऐलान किया। धरने में डॉ. फैसल सिद्दीकी, डॉ. राकेश बंसल, डॉ. शमशेर, तंजीम, सचिन कुमार, गौरव चौधरी, डॉ. रमन, डॉ. प्रीति गर्ग, डॉ. बलजीत कौर, अविनाश भारद्वाज, हसरत अली सहित बड़ी संख्या में एनएचएम संविदा कर्मचारी मौजूद रहे

1 hr ago
user_Sudheer choudhary
Sudheer choudhary
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh•
1 hr ago

मुजफ्फरनगर में NHM संविदा कर्मचारियों का हल्लाबोल, CMO दफ्तर के बाहर सैकड़ों कर्मचारीयों ने हड़ताल शुरू करते हुए बैठे धरने पर मुजफ्फरनगर में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर गुरुवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के बाहर हड़ताल पर बैठ गए और धरना शुरू कर दिया। कर्मचारियों का कहना है कि पिछले करीब 15 दिनों से मांगों को लेकर ज्ञापन दिए जा रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होने के कारण उन्हें धरने पर बैठने के लिए मजबूर होना पड़ा। कर्मचारियों ने मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही है। मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के आह्वान पर गुरुवार को एनएचएम संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संगठन की ओर से मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर में धरना शुरू किया गया। धरने में जिला महिला चिकित्सालय, जिला चिकित्सालय पुरुष, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों सहित विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों से जुड़े सैकड़ों संविदा कर्मचारी शामिल हुए। धरने का संचालन एनएचएम संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संगठन के जिलाध्यक्ष डॉ. सचिन जैन ने किया। कर्मचारियों ने कहा कि अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले 15 दिनों से लगातार ज्ञापन दिए जा रहे हैं, लेकिन अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने के कारण उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा। कर्मचारियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक धरना जारी रहेगा। धरने को राजकीय नर्सिंग ऑफिसर संगठन, आशा संगठन, डिप्लोमा फार्मेसी एसोसिएशन और मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन समेत विभिन्न संगठनों ने समर्थन दिया। राजकीय नर्सिंग ऑफिसर संगठन की अध्यक्ष सरिता सिंह ने कहा कि उनका संगठन एनएचएम संविदा कर्मचारियों के साथ खड़ा है। आशा संगठन की जिलाध्यक्ष निर्मला चौधरी ने कहा कि एनएचएम संविदा कर्मचारी लंबे समय से स्वास्थ्य सेवाओं में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वहीं डिप्लोमा फार्मेसी एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोज त्यागी और मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष पाकेश कुमार ने भी कर्मचारियों की मांगों को जायज बताते हुए समर्थन का ऐलान किया। धरने में डॉ. फैसल सिद्दीकी, डॉ. राकेश बंसल, डॉ. शमशेर, तंजीम, सचिन कुमार, गौरव चौधरी, डॉ. रमन, डॉ. प्रीति गर्ग, डॉ. बलजीत कौर, अविनाश भारद्वाज, हसरत अली सहित बड़ी संख्या में एनएचएम संविदा कर्मचारी मौजूद रहे

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • व्यापारियों ने किया आदित्य प्रहलाद पाहुजा का सम्मान, 2027 चुनाव को लेकर समर्थन का ऐलान व्यापारियों ने किया मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ समाजसेवी एवं राष्ट्रीय हिंदू युवा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदित्य प्रहलाद पाहुजा बुधवार शाम शामली रोड स्थित गरबी मार्केट पहुंचे। यहां गरबी मार्केट व्यापार संगठन से जुड़े व्यापारियों ने उनका फूल-मालाओं से स्वागत एवं सम्मान किया। इस दौरान व्यापारियों ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर आदित्य प्रहलाद पाहुजा के प्रति समर्थन जताया। व्यापारियों ने कहा कि मुजफ्फरनगर में अब बदलाव की आवश्यकता महसूस की जा रही है। उन्होंने कहा कि युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाने की जरूरत है और आदित्य प्रहलाद पाहुजा लगातार जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनने और उनके समाधान का प्रयास कर रहे हैं। व्यापारियों ने कहा कि उन्होंने पूर्व में मौजूदा विधायक कपिल देव अग्रवाल को अपना समर्थन दिया है, लेकिन इस बार वे आदित्य प्रहलाद पाहुजा को अपना समर्थन और आशीर्वाद देने के पक्ष में हैं। व्यापारियों ने आदित्य प्रहलाद पाहुजा को आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में संभावित प्रत्याशी के रूप में समर्थन देने की बात कही। इस दौरान युवा नेतृत्व और क्षेत्र की समस्याओं को लेकर भी चर्चा हुई। सम्मान से अभिभूत आदित्य प्रहलाद पाहुजा ने व्यापारियों का आभार जताते हुए कहा कि गरबी मार्केट के व्यापारियों द्वारा दिया गया सम्मान उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि वह व्यापारियों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझना और उनके समाधान के लिए जमीनी स्तर पर काम करना चाहते हैं। आदित्य प्रहलाद पाहुजा ने कहा कि मुजफ्फरनगर में आज भी कई समस्याएं हैं। कई बार समस्याओं के समाधान की बातें कागजों और घोषणाओं तक सीमित रह जाती हैं, जबकि जमीनी हकीकत अलग होती है। उनका उद्देश्य जनता के बीच रहकर समस्याओं को समझना और उनके समाधान के लिए प्रभावी प्रयास करना है। व्यापारियों के इस सम्मान और समर्थन को आगामी 2027 विधानसभा चुनाव से पहले आदित्य प्रहलाद पाहुजा की बढ़ती राजनीतिक सक्रियता से जोड़कर देखा जा रहा है।
    1
    व्यापारियों ने किया आदित्य प्रहलाद पाहुजा का सम्मान, 2027 चुनाव को लेकर समर्थन का ऐलान
व्यापारियों ने किया
मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ समाजसेवी एवं राष्ट्रीय हिंदू युवा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदित्य प्रहलाद पाहुजा बुधवार शाम शामली रोड स्थित गरबी मार्केट पहुंचे। यहां गरबी मार्केट व्यापार संगठन से जुड़े व्यापारियों ने उनका फूल-मालाओं से स्वागत एवं सम्मान किया। इस दौरान व्यापारियों ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर आदित्य प्रहलाद पाहुजा के प्रति समर्थन जताया।
व्यापारियों ने कहा कि मुजफ्फरनगर में अब बदलाव की आवश्यकता महसूस की जा रही है। उन्होंने कहा कि युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाने की जरूरत है और आदित्य प्रहलाद पाहुजा लगातार जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनने और उनके समाधान का प्रयास कर रहे हैं। व्यापारियों ने कहा कि उन्होंने पूर्व में मौजूदा विधायक कपिल देव अग्रवाल को अपना समर्थन दिया है, लेकिन इस बार वे आदित्य प्रहलाद पाहुजा को अपना समर्थन और आशीर्वाद देने के पक्ष में हैं।
व्यापारियों ने आदित्य प्रहलाद पाहुजा को आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में संभावित प्रत्याशी के रूप में समर्थन देने की बात कही। इस दौरान युवा नेतृत्व और क्षेत्र की समस्याओं को लेकर भी चर्चा हुई।
सम्मान से अभिभूत आदित्य प्रहलाद पाहुजा ने व्यापारियों का आभार जताते हुए कहा कि गरबी मार्केट के व्यापारियों द्वारा दिया गया सम्मान उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि वह व्यापारियों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझना और उनके समाधान के लिए जमीनी स्तर पर काम करना चाहते हैं।
आदित्य प्रहलाद पाहुजा ने कहा कि मुजफ्फरनगर में आज भी कई समस्याएं हैं। कई बार समस्याओं के समाधान की बातें कागजों और घोषणाओं तक सीमित रह जाती हैं, जबकि जमीनी हकीकत अलग होती है। उनका उद्देश्य जनता के बीच रहकर समस्याओं को समझना और उनके समाधान के लिए प्रभावी प्रयास करना है।
व्यापारियों के इस सम्मान और समर्थन को आगामी 2027 विधानसभा चुनाव से पहले आदित्य प्रहलाद पाहुजा की बढ़ती राजनीतिक सक्रियता से जोड़कर देखा जा रहा है।
    user_Sudheer choudhary
    Sudheer choudhary
    Muzaffarnagar, Uttar Pradesh•
    52 min ago
  • संयुक्त पत्रकार महासभा ने उत्तराखंड में मजबूत किया संगठन, नए पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी मुजफ्फरनगर। संयुक्त पत्रकार महासभा के राष्ट्रीय कार्यालय से उत्तराखंड प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष सरताज अहमद ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया। महबूब अली को उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष, आस मोहम्मद को यूथ अध्यक्ष, शौकीन मलिक को स्टेट मीडिया प्रभारी, मोहित कुमार को जिला अध्यक्ष हरिद्वार, सलमान अंसारी को जिला मीडिया प्रभारी हरिद्वार, मुरसलीन अली को विधानसभा अध्यक्ष हरिद्वार ग्रामीण, अंसारी को जिला उपाध्यक्ष हरिद्वार और साहिल अल्वी को ब्लॉक अध्यक्ष बहादराबाद नियुक्त किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष सरताज अहमद ने कहा कि नए पदाधिकारियों के जुड़ने से संगठन को और मजबूती मिलेगी। संयुक्त पत्रकार महासभा ने उत्तराखंड में मजबूत किया संगठन, नए पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी मुजफ्फरनगर। संयुक्त पत्रकार महासभा के राष्ट्रीय कार्यालय से उत्तराखंड प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष सरताज अहमद ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया। महबूब अली को उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष, आस मोहम्मद को यूथ अध्यक्ष, शौकीन मलिक को स्टेट मीडिया प्रभारी, मोहित कुमार को जिला अध्यक्ष हरिद्वार, सलमान अंसारी को जिला मीडिया प्रभारी हरिद्वार, मुरसलीन अली को विधानसभा अध्यक्ष हरिद्वार ग्रामीण, अंसारी को जिला उपाध्यक्ष हरिद्वार और साहिल अल्वी को ब्लॉक अध्यक्ष बहादराबाद नियुक्त किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष सरताज अहमद ने कहा कि नए पदाधिकारियों के जुड़ने से संगठन को और मजबूती मिलेगी।
    1
    संयुक्त पत्रकार महासभा ने उत्तराखंड में मजबूत किया संगठन, नए पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

मुजफ्फरनगर। संयुक्त पत्रकार महासभा के राष्ट्रीय कार्यालय से उत्तराखंड प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष सरताज अहमद ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

महबूब अली को उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष, आस मोहम्मद को यूथ अध्यक्ष, शौकीन मलिक को स्टेट मीडिया प्रभारी, मोहित कुमार को जिला अध्यक्ष हरिद्वार, सलमान अंसारी को जिला मीडिया प्रभारी हरिद्वार, मुरसलीन अली को विधानसभा अध्यक्ष हरिद्वार ग्रामीण, अंसारी को जिला उपाध्यक्ष हरिद्वार और साहिल अल्वी को ब्लॉक अध्यक्ष बहादराबाद नियुक्त किया गया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष सरताज अहमद ने कहा कि नए पदाधिकारियों के जुड़ने से संगठन को और मजबूती मिलेगी।

संयुक्त पत्रकार महासभा ने उत्तराखंड में मजबूत किया संगठन, नए पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी
मुजफ्फरनगर। संयुक्त पत्रकार महासभा के राष्ट्रीय कार्यालय से उत्तराखंड प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष सरताज अहमद ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
महबूब अली को उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष, आस मोहम्मद को यूथ अध्यक्ष, शौकीन मलिक को स्टेट मीडिया प्रभारी, मोहित कुमार को जिला अध्यक्ष हरिद्वार, सलमान अंसारी को जिला मीडिया प्रभारी हरिद्वार, मुरसलीन अली को विधानसभा अध्यक्ष हरिद्वार ग्रामीण, अंसारी को जिला उपाध्यक्ष हरिद्वार और साहिल अल्वी को ब्लॉक अध्यक्ष बहादराबाद नियुक्त किया गया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष सरताज अहमद ने कहा कि नए पदाधिकारियों के जुड़ने से संगठन को और मजबूती मिलेगी।
    user_Shafeek Rajput Jila sangathan
    Shafeek Rajput Jila sangathan
    मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • 👉जीआईसी मैदान में गरजी किसानों की आवाज, 33 सूत्रीय मांगों को लेकर महापंचायत जीआईसी मैदान में गरजी किसानों की आवाज, महापंचायत में गन्ने के 600 रुपये भाव से एम्स और हाईकोर्ट बेंच तक उठीं 33 मांगें मुजफ्फरनगर के जीआईसी मैदान में बुधवार को भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के बैनर तले ‘किसान बचाओ, देश बचाओ’ के आह्वान पर विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में मुजफ्फरनगर समेत छह जिलों और उत्तराखंड के एक जिले से बड़ी संख्या में किसान ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और बसों के जरिए पहुंचे। हजारों किसानों के साथ महिलाओं की भी उल्लेखनीय भागीदारी रही। महापंचायत की अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर ने की, जिनका किसानों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। महापंचायत के बाद किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के नाम एडीएम प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया। एडीएम और एएसपी ने ज्ञापन लेकर किसानों को मांगों पर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन (तोमर) की ओर से बुधवार को जीआईसी मैदान में आयोजित महापंचायत में किसानों ने कृषि, बिजली, गन्ना, सिंचाई, रोजगार, कानून-व्यवस्था और जनपद से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। महापंचायत में बड़ी संख्या में किसान ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और बसों से पहुंचे। महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी की। किसानों ने गन्ने का भाव 600 रुपये प्रति क्विंटल करने, किसानों का संपूर्ण कर्ज माफ करने, एमएसपी पर गारंटी कानून लागू करने, 60 वर्ष की उम्र के बाद किसानों को 10 हजार रुपये मासिक पेंशन देने और किसान आयोग के गठन की मांग की। गन्ने का भुगतान समय पर कराने तथा बकाया भुगतान पर ब्याज दिलाने की मांग भी रखी गई। मुजफ्फरनगर में एम्स की स्थापना और मेरठ में हाईकोर्ट की खंडपीठ लाने, आंदोलन के दौरान किसानों पर दर्ज मुकदमे समाप्त करने तथा रोहन राठी हत्याकांड की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की गई। किसानों ने नहरों और रजवाहों की सफाई कर टेल तक पानी पहुंचाने, नलकूपों को मुफ्त कनेक्शन देने, घरेलू बिजली पर 50 प्रतिशत छूट, स्मार्ट मीटर पर रोक और बिजली बिलों के समाधान के लिए ब्लॉक स्तर पर शिविर लगाने की मांग की। खाद-डीएपी की कालाबाजारी रोकने तथा तहसील और बिजली विभाग में किसानों के कथित उत्पीड़न पर रोक लगाने की मांग भी उठी। महापंचायत में ट्रैक्टरों की उम्र सीमा को लेकर भी मांग रखी गई कि जब तक ट्रैक्टर चलने योग्य है, तब तक किसानों को परेशान न किया जाए। बारिश और ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों का सर्वे कर मुआवजा देने, आवारा एवं जंगली जानवरों से फसल बचाने के लिए खेतों की तारबंदी और फसल नुकसान का मुआवजा देने की मांग की गई। किसानों ने कृषि विश्वविद्यालयों और विशेषज्ञों के माध्यम से आधुनिक व कम लागत वाली खेती की जानकारी उपलब्ध कराने, लाभकारी फसल मूल्य सुनिश्चित करने, मंडी व्यवस्था मजबूत करने और बिचौलियों व अनावश्यक कटौती से किसानों को बचाने की मांग की। गन्ने की पर्ची और टोल व्यवस्था को पारदर्शी बनाने तथा सिंचाई के लिए निर्धारित समय पर बिजली उपलब्ध कराने की मांग भी रखी गई। इसके अलावा मुजफ्फरनगर के पेपर मिलों से होने वाले प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण, प्रदूषण से प्रभावित लोगों के इलाज का खर्च जिम्मेदार फैक्ट्री मालिकों से दिलाने, बिजनौर-पानीपत-खटीमा मार्ग पर केला गांव में अंडरपास बनाने, किसानों के बच्चों व बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने तथा छोटे कृषि विवादों का स्थानीय स्तर पर समाधान कराने की मांग की गई। महापंचायत में किसानों ने छोटे बकाये पर बिजली कनेक्शन काटे जाने और बड़े बकायेदार उद्योगों के प्रति कथित अलग रवैये पर भी सवाल उठाए। महिलाओं की सुरक्षा, दुष्कर्म के मामलों में कड़ी कार्रवाई, जांच के बाद ही मुकदमा दर्ज करने तथा परमिट और टैक्स जमा करने वाली बसों के संचालन की अनुमति देने की मांग भी ज्ञापन में शामिल रही। महापंचायत के अंत में किसानों ने अपनी 33 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन एडीएम प्रशासन और एएसपी को सौंपा। अधिकारियों ने ज्ञापन लेकर किसानों को आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। बाइट =चौधरी संजीव तोमर अध्यक्ष किसान यूनियन तोमर
    3
    👉जीआईसी मैदान में गरजी किसानों की आवाज, 33 सूत्रीय मांगों को लेकर महापंचायत
जीआईसी मैदान में गरजी किसानों की आवाज, महापंचायत में गन्ने के 600 रुपये भाव से एम्स और हाईकोर्ट बेंच तक उठीं 33 मांगें
मुजफ्फरनगर के जीआईसी मैदान में बुधवार को भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के बैनर तले ‘किसान बचाओ, देश बचाओ’ के आह्वान पर विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में मुजफ्फरनगर समेत छह जिलों और उत्तराखंड के एक जिले से बड़ी संख्या में किसान ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और बसों के जरिए पहुंचे। हजारों किसानों के साथ महिलाओं की भी उल्लेखनीय भागीदारी रही। महापंचायत की अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर ने की, जिनका किसानों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। महापंचायत के बाद किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के नाम एडीएम प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया। एडीएम और एएसपी ने ज्ञापन लेकर किसानों को मांगों पर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन (तोमर) की ओर से बुधवार को जीआईसी मैदान में आयोजित महापंचायत में किसानों ने कृषि, बिजली, गन्ना, सिंचाई, रोजगार, कानून-व्यवस्था और जनपद से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। महापंचायत में बड़ी संख्या में किसान ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और बसों से पहुंचे। महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी की।
किसानों ने गन्ने का भाव 600 रुपये प्रति क्विंटल करने, किसानों का संपूर्ण कर्ज माफ करने, एमएसपी पर गारंटी कानून लागू करने, 60 वर्ष की उम्र के बाद किसानों को 10 हजार रुपये मासिक पेंशन देने और किसान आयोग के गठन की मांग की। गन्ने का भुगतान समय पर कराने तथा बकाया भुगतान पर ब्याज दिलाने की मांग भी रखी गई।
मुजफ्फरनगर में एम्स की स्थापना और मेरठ में हाईकोर्ट की खंडपीठ लाने, आंदोलन के दौरान किसानों पर दर्ज मुकदमे समाप्त करने तथा रोहन राठी हत्याकांड की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की गई।
किसानों ने नहरों और रजवाहों की सफाई कर टेल तक पानी पहुंचाने, नलकूपों को मुफ्त कनेक्शन देने, घरेलू बिजली पर 50 प्रतिशत छूट, स्मार्ट मीटर पर रोक और बिजली बिलों के समाधान के लिए ब्लॉक स्तर पर शिविर लगाने की मांग की। खाद-डीएपी की कालाबाजारी रोकने तथा तहसील और बिजली विभाग में किसानों के कथित उत्पीड़न पर रोक लगाने की मांग भी उठी।
महापंचायत में ट्रैक्टरों की उम्र सीमा को लेकर भी मांग रखी गई कि जब तक ट्रैक्टर चलने योग्य है, तब तक किसानों को परेशान न किया जाए। बारिश और ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों का सर्वे कर मुआवजा देने, आवारा एवं जंगली जानवरों से फसल बचाने के लिए खेतों की तारबंदी और फसल नुकसान का मुआवजा देने की मांग की गई।
किसानों ने कृषि विश्वविद्यालयों और विशेषज्ञों के माध्यम से आधुनिक व कम लागत वाली खेती की जानकारी उपलब्ध कराने, लाभकारी फसल मूल्य सुनिश्चित करने, मंडी व्यवस्था मजबूत करने और बिचौलियों व अनावश्यक कटौती से किसानों को बचाने की मांग की। गन्ने की पर्ची और टोल व्यवस्था को पारदर्शी बनाने तथा सिंचाई के लिए निर्धारित समय पर बिजली उपलब्ध कराने की मांग भी रखी गई।
इसके अलावा मुजफ्फरनगर के पेपर मिलों से होने वाले प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण, प्रदूषण से प्रभावित लोगों के इलाज का खर्च जिम्मेदार फैक्ट्री मालिकों से दिलाने, बिजनौर-पानीपत-खटीमा मार्ग पर केला गांव में अंडरपास बनाने, किसानों के बच्चों व बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने तथा छोटे कृषि विवादों का स्थानीय स्तर पर समाधान कराने की मांग की गई।
महापंचायत में किसानों ने छोटे बकाये पर बिजली कनेक्शन काटे जाने और बड़े बकायेदार उद्योगों के प्रति कथित अलग रवैये पर भी सवाल उठाए। महिलाओं की सुरक्षा, दुष्कर्म के मामलों में कड़ी कार्रवाई, जांच के बाद ही मुकदमा दर्ज करने तथा परमिट और टैक्स जमा करने वाली बसों के संचालन की अनुमति देने की मांग भी ज्ञापन में शामिल रही।
महापंचायत के अंत में किसानों ने अपनी 33 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन एडीएम प्रशासन और एएसपी को सौंपा। अधिकारियों ने ज्ञापन लेकर किसानों को आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
बाइट =चौधरी संजीव तोमर अध्यक्ष किसान यूनियन तोमर
    user_Shivam Chaudhary
    Shivam Chaudhary
    Fitness Trainer मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर अब इस दुनिया में नहीं रहे बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर अब इस दुनिया में नहीं रहे
    1
    बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर अब इस दुनिया में नहीं रहे
बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर अब इस दुनिया में नहीं रहे
    user_Anand News
    Anand News
    Astrologer मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • 16 मिनट तक बिना पलक झपक बैठे रहे विद्युत जामवाल राजकुमार जी सिनेमा एक्टर हार्दिक शुभकामनाएं कलयुग दिवस की शुभकामनाएं मनुष्य ने पूरी जिंदगी कितनी भाग दौड़ की बूढ़ा हो जाने पर मनुष्य ने जी धन को कमाने के लिए दिन-रात मेहनत की भाग दौड़ की आज वही बुढ़ापा आने पर धन बच्चे कोई भी काम नहीं आ रहा है तेज दौड़ते थे जो लोग आज में धीरे चलते नजर आ रहे हैं राजकुमार जी सिनेमा एक्टर की जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं कलयुग दिवस धर्म और सत्क्रम की परीक्षा के लिए जाना जाता है 16 मिनट तक एक जाने बिना पलक लगता है रोती रही आंखें आंखों में खून की धंधे पनिया निकल पड़ा देखकर रोने लगे सभी व्यक्ति विद्युत जामवाल मुंबई में स्टेटस फाइटर के दौरान ऐसे भारत के महान व्यक्तियों को मेरा हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए भारत सरकार से रिक्वेस्ट तो खास करता हूं कि ऐसे ही भारतीय लोगों के टैलेंट को पहचाने ताकि उनको उन्नति और उनके टैलेंट को आगे बढ़ने का मौका मिल जाए जय हिंद जय भारत में कुलदीप कुमार बावरा गांव खेड़की जिला मुजफ्फरनगर एबीसी न्यूज़ पत्रिका ऐसी वीडियो फोटो स्टेटस देखने के लिए मेरे चैनल को लाइक कमेंट शेयर फॉलो करें धन्यवाद
    4
    16 मिनट तक बिना पलक झपक बैठे रहे विद्युत जामवाल राजकुमार जी सिनेमा एक्टर हार्दिक शुभकामनाएं कलयुग दिवस की शुभकामनाएं मनुष्य ने पूरी जिंदगी कितनी भाग दौड़ की  बूढ़ा हो जाने पर
मनुष्य ने जी धन को कमाने के लिए दिन-रात मेहनत की भाग दौड़ की आज वही बुढ़ापा आने पर धन बच्चे कोई भी काम नहीं आ रहा है तेज दौड़ते थे जो लोग आज में धीरे चलते नजर आ रहे हैं राजकुमार जी सिनेमा एक्टर की जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं कलयुग दिवस धर्म और सत्क्रम की परीक्षा के लिए जाना जाता है 16 मिनट तक एक जाने बिना पलक लगता है रोती रही आंखें आंखों में खून की धंधे पनिया निकल पड़ा देखकर रोने लगे सभी व्यक्ति विद्युत जामवाल मुंबई में स्टेटस फाइटर के दौरान ऐसे भारत के महान व्यक्तियों को मेरा हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए भारत सरकार से रिक्वेस्ट तो खास करता हूं कि ऐसे ही भारतीय लोगों के टैलेंट को पहचाने ताकि उनको उन्नति और उनके टैलेंट को आगे बढ़ने का मौका मिल जाए जय हिंद जय भारत में कुलदीप कुमार बावरा गांव खेड़की जिला मुजफ्फरनगर एबीसी न्यूज़ पत्रिका ऐसी वीडियो फोटो स्टेटस देखने के लिए मेरे चैनल को लाइक कमेंट शेयर फॉलो करें धन्यवाद
    user_Kuldeep kumar babra
    Kuldeep kumar babra
    Local News Reporter मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • थाना भोपा पुलिस द्वारा वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत बड़ी कार्यवाही- बारहसिंघा हिरन के 06 सींग सहित 01 अभियुक्त गिरफ्तार। ▪️ *अंतरराष्ट्रीय बाजार में करोड़ों रुपये कीमत बारहसिंघा हिरन के 06 सींग बरामद।* अवगत कराना है कि श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक, मेरठ जोन, मेरठ एवं श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र, सहारनपुर के निर्देशन तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री अक्षय संजय महाडीक, क्षेत्राधिकारी भोपा श्री राधा रमण सिंह एवं प्रभारी निरीक्षक थाना भोपा श्री आशुतोष कुमार के कुशल नेतृत्व में थाना भोपा पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही। *घटना का संक्षिप्त विवरण-* आज दिनांक 07.10.2026 को थाना भोपा पुलिस द्वारा बरला-भोकरहेड़ी मार्ग पर रजवाहे की पुलिया के पास संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान पुलिस टीम द्वारा एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लेकर उसकी तलाशी ली गई, जिसके कब्जे से बारहसिंघा हिरन के 06 सींग, कुल वजन लगभग 06 किलोग्राम बरामद हुए। वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के अन्तर्गत प्रतिबंधित वन्यजीव अंगों की तस्करी/अवैध कब्जे के सम्बन्ध में थाना भोपा पर मु0अ0सं0-260/2026, धारा 39, 40, 49, 49बी, 51 वन्यजीव संरक्षण अधिनियम-1972 पंजीकृत करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना भोपा पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। थाना भोपा पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त के बैकवर्ड एवं फॉरवर्ड लिंकेज के सम्बन्ध में गहनता से जानकारी की जा रही है, ताकि वन्यजीव तस्करी से जुड़े अन्य व्यक्तियों एवं नेटवर्क के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त कर उनके विरुद्ध भी प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके। *गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-* *1.* विजय कुमार पुत्र मन कुमार, निवासी ग्राम योगेन्द्रपुर, थाना भोपा, मुजफ्फरनगर। *बरामदगी का विवरण-* ✔️ बारहसिंघा हिरन के 06 सींग( कुल वजन लगभग 06 किलोग्राम) *पंजीकृत अभियोग का विवरण-* *1.* मु0अ0सं0-260/2026, धारा 39, 40, 49, 49बी, 51 वन्यजीव संरक्षण अधिनियम-1972, थाना भोपा, मुजफ्फरनगर। *गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-* *1.* उ0नि0 श्री सपन चौधरी थाना भोपा, मुजफ्फरनगर। *2.* है0का0 सुशील कुमार थाना भोपा, मुजफ्फरनगर। *3.* का0 रितिक थाना भोपा, मुजफ्फरनगर। *4.* का0 अरूण कुमार थाना भोपा, मुजफ्फरनगर। *5.* का0 प्रमोद कुमार थाना भोपा, मुजफ्फरनगर। *6.* का0 चेतन शर्मा थाना भोपा,मुज़फ्फरनगर
    1
    थाना भोपा पुलिस द्वारा वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत बड़ी कार्यवाही- बारहसिंघा हिरन के 06 सींग सहित 01 अभियुक्त गिरफ्तार।

▪️ *अंतरराष्ट्रीय बाजार में करोड़ों रुपये कीमत बारहसिंघा हिरन के 06 सींग बरामद।* 
अवगत कराना है कि श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक, मेरठ जोन, मेरठ एवं श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र, सहारनपुर के निर्देशन तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री अक्षय संजय महाडीक, क्षेत्राधिकारी भोपा श्री राधा रमण सिंह एवं प्रभारी निरीक्षक थाना भोपा श्री आशुतोष कुमार के कुशल नेतृत्व में थाना भोपा पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही। 
*घटना का संक्षिप्त विवरण-* आज दिनांक 07.10.2026 को थाना भोपा पुलिस द्वारा बरला-भोकरहेड़ी मार्ग पर रजवाहे की पुलिया के पास संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान पुलिस टीम द्वारा एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लेकर उसकी तलाशी ली गई, जिसके कब्जे से बारहसिंघा हिरन के 06 सींग, कुल वजन लगभग 06 किलोग्राम बरामद हुए। वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के अन्तर्गत प्रतिबंधित वन्यजीव अंगों की तस्करी/अवैध कब्जे के सम्बन्ध में थाना भोपा पर मु0अ0सं0-260/2026, धारा 39, 40, 49, 49बी, 51 वन्यजीव संरक्षण अधिनियम-1972 पंजीकृत करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना भोपा पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। थाना भोपा पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त के बैकवर्ड एवं फॉरवर्ड लिंकेज के सम्बन्ध में गहनता से जानकारी की जा रही है, ताकि वन्यजीव तस्करी से जुड़े अन्य व्यक्तियों एवं नेटवर्क के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त कर उनके विरुद्ध भी प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-*
*1.* विजय कुमार पुत्र मन कुमार, निवासी ग्राम योगेन्द्रपुर, थाना भोपा, मुजफ्फरनगर।
*बरामदगी का विवरण-*
✔️ बारहसिंघा हिरन के 06  सींग( कुल वजन लगभग 06 किलोग्राम)
*पंजीकृत अभियोग का विवरण-*
*1.* मु0अ0सं0-260/2026, धारा 39, 40, 49, 49बी, 51 वन्यजीव संरक्षण अधिनियम-1972, थाना भोपा, मुजफ्फरनगर।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
*1.* उ0नि0 श्री सपन चौधरी थाना भोपा, मुजफ्फरनगर।
*2.* है0का0 सुशील कुमार थाना भोपा, मुजफ्फरनगर।
*3.* का0 रितिक थाना भोपा, मुजफ्फरनगर।
*4.* का0 अरूण कुमार थाना भोपा, मुजफ्फरनगर।
*5.* का0 प्रमोद कुमार थाना भोपा, मुजफ्फरनगर।
*6.* का0 चेतन शर्मा थाना भोपा,मुज़फ्फरनगर
    user_सचिन प्रजापति
    सचिन प्रजापति
    मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • जीआईसी मैदान में उमड़ा किसानों का जनसैलाब, ‘किसान बचाओ-देश बचाओ’ की गूंज मुजफ्फरनगर। जीआईसी मैदान में बुधवार को भारतीय किसान यूनियन तोमर की ओर से आयोजित ‘किसान बचाओ, देश बचाओ’ महापंचायत में बड़ी संख्या में किसान पहुंचे। किसानों के ट्रैक्टर और वाहनों के काफिले से जीआईसी मैदान पूरी तरह भर गया। आसपास के क्षेत्रों से भी किसान महापंचायत में शामिल होने पहुंचे। महापंचायत में भाकियू तोमर के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर का किसानों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। पंचायत में किसानों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने फसल लागत, किसानों की आय और गन्ने के उचित मूल्य समेत कई समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। महापंचायत में गन्ने का भाव 600 रुपये प्रति क्विंटल किए जाने की मांग प्रमुख रूप से रखी गई। किसानों ने कहा कि बढ़ती महंगाई और खेती की लागत को देखते हुए गन्ने का लाभकारी मूल्य बढ़ाया जाना जरूरी है। पंचायत के दौरान किसानों के हितों से जुड़े अन्य मुद्दों पर भी चर्चा कर आगे की रणनीति पर विचार किया गया।
    4
    जीआईसी मैदान में उमड़ा किसानों का जनसैलाब, ‘किसान बचाओ-देश बचाओ’ की गूंज
मुजफ्फरनगर। जीआईसी मैदान में बुधवार को भारतीय किसान यूनियन तोमर की ओर से आयोजित ‘किसान बचाओ, देश बचाओ’ महापंचायत में बड़ी संख्या में किसान पहुंचे। किसानों के ट्रैक्टर और वाहनों के काफिले से जीआईसी मैदान पूरी तरह भर गया। आसपास के क्षेत्रों से भी किसान महापंचायत में शामिल होने पहुंचे।
महापंचायत में भाकियू तोमर के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर का किसानों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। पंचायत में किसानों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने फसल लागत, किसानों की आय और गन्ने के उचित मूल्य समेत कई समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।
महापंचायत में गन्ने का भाव 600 रुपये प्रति क्विंटल किए जाने की मांग प्रमुख रूप से रखी गई। किसानों ने कहा कि बढ़ती महंगाई और खेती की लागत को देखते हुए गन्ने का लाभकारी मूल्य बढ़ाया जाना जरूरी है। पंचायत के दौरान किसानों के हितों से जुड़े अन्य मुद्दों पर भी चर्चा कर आगे की रणनीति पर विचार किया गया।
    user_Ankit Kumar
    Ankit Kumar
    पत्रकार मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • मुजफ्फरनगर: भोपा के शुकरताल सोलर प्लांट चोरी का खुलासा, 5 अभियुक्त गिरफ्तार* *मुजफ्फरनगर।* थाना भोपा क्षेत्र के शुकरताल में सोलर प्लांट में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। दिनांक 25/26 की रात्रि में सोलर प्लांट में चोरी हुई थी। इस मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर के निर्देश पर और पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम का गठन किया गया था। टीम ने आज दिनांक 08 अक्टूबर को कार्रवाई करते हुए 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम अजीम, अमन, अश्वनी, ज्ञान बाबू और शाहनवाज बताए गए हैं। इनके कब्जे से चोरी किया गया 8 बंडल तार, 30 हजार रुपये नगद, चोरी के पैसों से खरीदी गई लगभग 2 लाख 55 हजार रुपये कीमत की बुलेट मोटरसाइकिल और घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो गाड़ी बरामद की गई है। पुलिस ने सभी अभियुक्तों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।
    1
    मुजफ्फरनगर: भोपा के शुकरताल सोलर प्लांट चोरी का खुलासा, 5 अभियुक्त गिरफ्तार*
*मुजफ्फरनगर।* थाना भोपा क्षेत्र के शुकरताल में सोलर प्लांट में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। दिनांक 25/26 की रात्रि में सोलर प्लांट में चोरी हुई थी।
इस मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर के निर्देश पर और पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम का गठन किया गया था। टीम ने आज दिनांक 08 अक्टूबर को कार्रवाई करते हुए 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम अजीम, अमन, अश्वनी, ज्ञान बाबू और शाहनवाज बताए गए हैं। इनके कब्जे से चोरी किया गया 8 बंडल तार, 30 हजार रुपये नगद, चोरी के पैसों से खरीदी गई लगभग 2 लाख 55 हजार रुपये कीमत की बुलेट मोटरसाइकिल और घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो गाड़ी बरामद की गई है।
पुलिस ने सभी अभियुक्तों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।
    user_Sudheer choudhary
    Sudheer choudhary
    Muzaffarnagar, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.