बरेली - चचेरे देवर ने किया दुष्कर्म, ससुरालियों पर सहयोग और धमकी देने का आरोप। बरेली।भोजीपुरा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने अपने चचेरे देवर पर दुष्कर्म करने और ससुराल पक्ष पर सहयोग व उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता ने बताया कि 11 मार्च की रात करीब 10 बजे वह अपने कमरे में लेटी हुई थी, तभी देवर इमरान पुत्र गट्टू जबरन कमरे में घुस आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की, जिससे चेहरे, आंख और दांतों में चोटें आईं। पीड़िता का आरोप है कि शोर सुनकर मौके पर पहुंची सास, ननद व अन्य परिजनों ने आरोपी का साथ दिया और उसे धमकाते हुए चुप रहने को कहा। पति पर भी आरोप है कि उसने आरोपी का समर्थन किया और उल्टा पीड़िता को ही दोषी ठहराया। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि पूर्व में ससुराल पक्ष ने जबरन दवा खिलाकर उसका गर्भपात करा दिया था। पीड़िता का कहना है कि उसने 12 मार्च को शिकायत दी थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उल्टा उस पर समझौते का दबाव बनाया जा रहा है। महिला ने पुलिस से मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है।

- आगरा में पलटा सरसों तेल से भरा टैंकर, तेल लूटने लगी भीड़ यूपी के आगरा में फतेहाबाद-शमशाबाद मार्ग पर सरसों के तेल से भरा एक टैंकर पलट गया। हादसे के बाद टैंकर से तेल सड़क पर फैल गया। मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए, लेकिन मदद करने के बजाय लोग बर्तन और डिब्बे लेकर सरसों का तेल भरकर ले जाने लगे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।1
- जनपद बदायूँ, सोशल मीडिया ट्वीटर एक्स हेन्डल पर वीडियों वायरल होने पर प्रभारी निरीक्षक बिसौली तथा उप निरीक्षक को निलंबित किये जाने के संबंध में। सोशल मीडिया ट्वीटर (X) हैन्डल पर वीडियों वायरल होने पर प्रभारी निरीक्षक बिसौली राजेन्द्र सिंह पुण्डीर तथा उप निरीक्षक भूपेन्द्र यादव को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है तथा प्रकरण की जाँच क्षेत्राधिकारी बिसौली श्री संजीव कुमार को सौंपी गयी है।1
- Post by अबजल हुसैन1
- Post by भूपेंद्र शर्मा1
- रिटायरमेंट समारोह के लिए एसएसपी से मांगी अनुमति, सोसाइटी विवाद बना वजह बरेली से अवधेश शर्मा की रिपोर्ट1
- Post by Naveen Goswami1
- बताया जा रहा है कि अयोध्या के राजघाट में स्वामी जीयर जी महाराज के सानिध्य में श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा था, जो कि कल ही संपन्न हुआ था। महायज्ञ के समापन के अगले ही दिन अज्ञात कारणों से यज्ञ स्थल पर अचानक आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू कर दी गई। राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है। बताया जा रहा है कि इस महायज्ञ का आयोजन परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह की अध्यक्षता में कराया जा रहा था। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है, लेकिन प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुट गया है। एंकर आउट्रो: फिलहाल सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है और हालात पर कड़ी नजर रखी जा रही है। अगर आप ऐसे ही ताज़ा और सटीक खबरें सबसे पहले देखना चाहते हैं, तो हमारे चैनल को Like करें, Share करें और Subscribe जरूर करें, साथ ही बेल आइकन दबाना ना भूलें।1
- बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र के अशोक विहार संजय नगर में सनसनीखेज घटना सामने आई है। इंटर के छात्र को उसके ही दोस्तों ने घर से बुलाकर सुनसान जगह ले जाकर ताबड़तोड़ चाकुओं से हमला किया। मामूली कहासुनी का विवाद खूनी रूप ले गया और युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन देर रात करीब 1 बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।1
- Bisauli mein nikal Gai barat2