Shuru
Apke Nagar Ki App…
पन्ना मे बे मौसम बारिस से किसानों की बड़ी चिंता
Sitaram ray
पन्ना मे बे मौसम बारिस से किसानों की बड़ी चिंता
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- पन्ना मे बे मौसम बारिस से किसानों की बड़ी चिंता1
- खुशी के पल चंद्र घंटे में आंसुओं में बदले रुक-रुक कर हुई बारिश ने किसानों को किया बर्बाद किसान :- प्रदीप सिंह यादव निवाशी ग्राम पंचायत सिन्हाई अमहा तिगैला बे मौसम बरसात से अन्नदाताओं का बुरा हाल लगी फसल सहित आम और नींबू की फसल को भारी नुकसान अजयगढ़ में दो दिवस से हो रही बे मौसम बरसात और तेज हवा के कारण खेतों में लगी फसलों को भारी नुकसान हुआ है अजयगढ़ क्षेत्र में आज सुबह से लगातार हो रही बारिश ने किसानों की उम्मीद पर पानी फेर दिया है रुक-रुक कर हो रही बारिश से फसलों को ज्यादा नुकसान है मार्च के महीने में हो रही बारिश किसी आपदा से काम नहीं है खेतों में पक्की खड़ी चना मटर सरसों गेहूं की फसलों को भारी नुकसान और उनका पूरी तरह खराब हो जाने का खतरा मंगा रहा है जल्द ही मौसम साफ नहीं हुआ तो किसानों को बाहरी नुकसान झेलना पड़ सकता है वहीं तेज आंधी से आम की फसल को भारी नुकसान देखा जा सकता है किसानों को प्रशासन से उम्मीद है की सर्व करवरकर उचित मुआवजा वितरण किया जाए ताकि साहूकारों का कर्ज़ और भी उन खर्च चल सके2
- जल संवर्धन 2.0 अभियान का हुआ आगाज अजयगढ़: मध्यप्रदेश सरकार के द्वारा प्रदेश में उपस्थित विभिन्न जल स्रोतों को पुनः व्यवस्थित और पुनर्जीवित करने को लेकर जल गंगा अभियान को प्रारंभ किया गया।जिसके तहत ग्रामीण व नगरीय क्षेत्रों में उपलब्ध पुराने जल स्रोतों का जीर्णो धार के साथ साथ नए जल स्रोतों के निर्माण को लेकर कार्य किए जाएंगे।इन्हीं कार्यक्रमों के तहत आज अजयगढ़ जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत भैरहा में जलगंगा संवर्धन कार्य क्रम का शुभारंभ किया गया।जिसके तहत निर्धारित जलस्रोतों का ज्ञानी ब्राह्मण के माध्यम से पूजन कराया गया।कार्य में मुख्य रूप से सरपंच प्रतिनिधि भूपेंद्र सिंह,सचिव अविनाश गर्ग,रोजगार सहायक सीताशरण शुक्ला सहित ग्राम पंचायत के ग्रामीण उपस्थित रहे।4
- *अकीदत के साथ अदा की गई नमाज-ए-ईद-उल-फितर* *देश और दुनिया में अमन और सलामती बनी रहे *पवई बड़ी जामा मस्जिद एवं छोटी मस्जिद में सुबह 9:30 पर ईद उल फितर नमाज अदा की गई* रिपोर्टर - पन्ना जिले की तहसील पवई में आज ईद-उल-फितर का मुबारक त्योहार पूरी अकीदत, एहतराम और दीनी जज़्बे के साथ मनाया गया। सुबह करीब 9:30 बजे बड़ी जामा मस्जिद नन्ही पवई और छोटी मस्जिद में नमाज-ए-ईद-उल-फितर अदा की गई बड़ी मस्जिद के इमाम साहब और छोटी मस्जिद के इमाम साहब ने सुन्नत के मुताबिक नमाज अदा कराई। नमाज-ए-ईद उल फितर अदा होने के बाद ईद का खुत्बा दिया गया, जिसे तमाम लोगों ने गौर से सुना। खुत्बे में तक़वा, सब्र, ज़कात-उल-फितर की अहमियत और रमजान के बाद भी नेकियों पर कायम रहने की नसीहत की गई खुत्बे के बाद दुआएं की गईं, जिनमें दीन और दुनिया की भलाई, मुल्क में अमन-और शांति- तरक्की और पूरी इंसानियत की बेहतरी के लिए अल्लाह से दुआ मांगी गई। नमाज के बाद मुस्लिम भाइयों ने एक-दूसरे से मुसाफ़हा (हाथ मिलाना) और मु’आनक़ा (गले मिलना) कर ईद की मुबारकबाद पेश की। लोगों ने आपसी रंजिशें भुलाकर मोहब्बत, भाईचारे और इत्तेहाद का पैगाम दिया। इस मुबारक मौके पर लोगों ने एक-दूसरे को अपने घरों पर खाने के लिए भी दावत दी, जहां सेवइयां और अन्य पारंपरिक पकवानों के साथ ईद की खुशियां साझा की गईं। ईद के इस मुबारक मौके पर पूरे इलाके में खुशी, सादगी और इस्लामी तहज़ीब की खूबसूरत झलक देखने को मिली। वाईट -1
- “PM VIKSIT BHARAT ROZGAR YOJANA”“देश के युवाओं के लिए बड़ी खबर। पीएम विकसित भारत रोजगार योजना के तहत करोड़ों रोजगार के अवसर देने और नई भर्तियों को बढ़ावा देने की तैयारी शुरू हो गई है।”1
- Post by जितेंद्र राय1
- 💥 *बड़ी खबर*💥 *सतना में बेमौसम बारिश और कोहरे ने बदला मौसम का मिजाज, अगले 24 घंटे के लिए 'यलो अलर्ट' जारी।*1
- बेमौसम बरसात से अन्नदाताओं का बुरा हाल,खेतों में लगी फसल सहित आम की फसल को नुकसान अजयगढ़:- दो दिवस से हो बेमौसम बरसात और तेज हवा के कारण खेतों में लगी फसलो का भारी नुकसान देखा जा रहा हैं ।अजयगढ़ क्षेत्र में आज सुबह से लगातार हो रही बारिश ने किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है।मौसम ने अचानक पलटी कर ऐसा रुख अपनाया है मानो कमर कसकर बैठ गया हो रुक रुक कर हो रही बारिश और तेज आंधी के कारण खेतों में लहलहा रही फसलें अब पानी में डूबती नजर आ रही हैं।जिससे किसानों के चेहरे पर चिंता साफ झलक रही है।किसानों का कहना है कि यह बारिश इस समय उनके लिए किसी आपदा से कम नहीं है।कई जगहों पर गेहूं,चना और सरसों की फसलें पककर तैयार थीं,लेकिन लगातार हो रही बारिश से उनके खराब होने का खतरा बढ़ गया है।अगर जल्द मौसम साफ नहीं हुआ,तो किसानों को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है।वही तेज आंधी से आम की फसल को भी भारी नुकसान देखा जा रहा है।3