logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

स्मार्ट मीटर लगाना अनिवार्य, जनता करेगी पोस्टपेड या प्रीपेड का चयन शामली: स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए एक और खुशखबरी है।  बिजली उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर लगवाना भले ही अनिवार्य हो लेकिन उन्हें अब यह विकल्प चुनने का अधिकार मिल गया है कि वह अपना मीटर पोस्टपेड तरीके से ही चलाना चाहते हैं, या प्रीपेड विकल्प में जाना चाहेंगे। स्मार्ट मीटर लगाने वाला टेक्नीशियन आपके घर पर सिर्फ स्मार्ट मीटर लगा सकता है, आपको जो भी विकल्प चाहिए उसके लिए आपको बिजली विभाग से बात करनी होगी। आपको बता दें कि पोस्टपेड विकल्प में चलने वाले स्मार्ट मीटर में सामान्य मीटर की तरह ही महीने के आखिर एक बार बिल आएगा और बकाया बिल पर आपको चक्रवृद्धि ब्याज भी देना होगा। लेकिन उपभोक्ता बिजली के स्मार्ट मीटर को प्रीपेड तरीके से इस्तेमाल करता है तो वह प्रीपेड स्मार्ट मीटर पर मिलने वाली सभी सुविधाओं का लाभ ले सकता है। जिनमें बिजली विभाग द्वारा बनाए गए ऐप के जरिए रियल टाइम पर बिजली खपत की जानकारी, सटीक बिलिंग, आसान भुगतान, सोलर पैनल के साथ स्मार्ट मीटर का उपयोग और ऑनलाइन रिचार्ज पर मिलने वाली छूट समेत राज्य सरकारों द्वारा दी जाने वाली अन्य सुविधाएं शामिल हैं।  सीईए ने नियम में किया संशोधन दरअसल, स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को यह अतिरिक्त सुविधा केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण (सीईए) द्वारा बीते 1 अप्रैल 2026 को जारी उस नए संशोधन के बाद आया है। जिसमें 'अनिवार्य प्रीपेड' की शर्त को हटा दिया है। अर्थात स्मार्ट मीटर लगवाना अभी भी अनिवार्य है, लेकिन इस नए संशोधन से आपको पोस्टपेड या प्रीपेड के विकल्प का अधिकार मिल गया है। अब उपभोक्ताओं को यह चुनने की आजादी होगी कि वे पोस्टपेड (पहले बिजली इस्तेमाल करें, फिर बिल भरें) विकल्प में रहना चाहते हैं, या प्रीपेड (पहले रिचार्ज करें) विकल्प को अपनाना चाहते हैं।  स्मार्ट मीटर सिर्फ एक मीटर है विभागीय अधिकारी यह बताते हैं कि सबसे पहले तो बिजली उपभोक्ताओं को यह समझना जरूरी है कि स्मार्ट मीटर सिर्फ एक मीटर है, जिसका काम सिर्फ बिजली खपत की रीडिंग करना है। बिजली का टैरिफ रेट संबंधित राज्य विद्युत विनियामक आयोग हर साल तय करता है और उसी के मुताबित बिजली बिल बनता है।  टेक्नीशियन का काम सिर्फ मीटर बदलना इस नए संशोधन अब  आप अपनी सुविधा से तय करेंगे कि आपको रिचार्ज करना है या महीने के अंत में बिल भरना है। ये फैसला अब आपके हाथों में है! बिजली विभाग अधिकारी के उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहते हैं कि जब टेक्नीशियन आपके घर मीटर बदलने आए, तो उसे अपना काम करने दें। याद रखिए कि  टेक्नीशियन का काम  सिर्फ मीटर लगाना है। वह चाहकर भी आपके बिलिंग मोड (प्रीपेड या पोस्टपेड) में बदलाव नहीं कर सकता, क्योंकि यह उसके अधिकार क्षेत्र में नहीं है।  यह अधिकार केवल बिजली विभाग के पास है। किसी भी अफवाह में न आएं बिजली विभाग के अधिकारी बताते हैं कि उपभोक्ताओं को किसी भी तरह के अफवाह अथवा भ्रम में आने की जरूरत नहीं है। सभी उपभोक्ता बिना किसी भ्रम में आए इस बदलाव को अपनाएं! स्मार्ट मीटर आपके  पैसे और बिजली की बचत करने वाला एक सच्चा साथी है। जब आप अपनी बिजली की बचत करते हैं, तो आप सिर्फ अपना बिल और पैसे ही कम नहीं करते, बल्कि देश की बिजली बचाकर भारत की तरक्की में अपना हाथ बंटाते हैं।  स्मार्ट मीटर: आधुनिक तकनीक, स्मार्ट बचत •  सटीक बिलिंग: गलत बिल और मीटर रीडर के इंतज़ार से मुक्ति। •  लाइव निगरानी: स्मार्ट ऐप से 24/7 बिजली खपत और बिल पर नज़र। •  सोलर फ्रेंडली: सोलर पैनल और नेट-मीटरिंग के साथ आसान तालमेल। •  आसान भुगतान: लंबी लाइनों से छुटकारा, मोबाइल से तुरंत पेमेंट। •  पूर्ण नियंत्रण: अपने बजट के अनुसार बिजली खर्च मैनेज करने की शक्ति।

22 hrs ago
user_IND HAWK
IND HAWK
Social Media Manager Shamli, Uttar Pradesh•
22 hrs ago
ad6dee11-d68e-4161-9eb7-3957aac8170d

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • ek purani chhate banate
    1
    ek purani chhate banate
    user_Banat
    Banat
    शामली, शामली, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • Post by IND HAWK
    1
    Post by IND HAWK
    user_IND HAWK
    IND HAWK
    Social Media Manager Shamli, Uttar Pradesh•
    19 hrs ago
  • Post by Ch Pankaj Chauhan
    1
    Post by Ch Pankaj Chauhan
    user_Ch Pankaj Chauhan
    Ch Pankaj Chauhan
    Local News Reporter ऊन, शामली, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • । थाना खतौली पुलिस द्वारा उक्त प्रकरण के सम्बन्ध में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है तथा अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों का गठन कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। *प्रकरण के सम्बन्ध में सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी खतौली श्री रामआशीष यादव की बाइट-*
    1
    । थाना खतौली पुलिस द्वारा उक्त प्रकरण के सम्बन्ध में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है तथा अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों का गठन कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*प्रकरण के सम्बन्ध में सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी खतौली श्री रामआशीष यादव की बाइट-*
    user_Sachin Kumar
    Sachin Kumar
    पत्रकार मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • Post by Sachin सैनी
    1
    Post by Sachin सैनी
    user_Sachin सैनी
    Sachin सैनी
    पत्रकार Muzaffarnagar, Uttar Pradesh•
    10 hrs ago
  • डॉ भीमराव अंबेडकर जी के जन्म उत्सव पर किया गया फल वितरण प्रसार
    1
    डॉ भीमराव अंबेडकर जी के जन्म उत्सव पर किया गया फल वितरण प्रसार
    user_Sonu
    Sonu
    Tv10news chanal चीफ एडिटर मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • Post by Ankit rana
    8
    Post by Ankit rana
    user_Ankit rana
    Ankit rana
    Video Creator Muzaffarnagar, Uttar Pradesh•
    10 hrs ago
  • *दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेस वे आज से शुरू हो गया है। PM नरेंद्र मोदी ने यूपी–उत्तराखंड बॉर्डर पर उदघाटन किया ।* *दिल्ली से देहरादून की दूरी सिर्फ 3 घंटे में पूरी होगी। दिल्ली के टूरिस्ट को उत्तराखंड जाने के लिए अब गाजियाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर से होकर नहीं निकलना पड़ेगा।* *इसका एक पहलू ये भी है कि मेरठ से रुड़की तक बड़ी संख्या में खुले होटल–रेस्टोरेंट की बिक्री पहले से थोड़ा कम हो जाएगी।*
    1
    *दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेस वे आज से शुरू हो गया है। PM नरेंद्र मोदी ने यूपी–उत्तराखंड बॉर्डर पर उदघाटन किया ।*
*दिल्ली से देहरादून की दूरी सिर्फ 3 घंटे में पूरी होगी। दिल्ली के टूरिस्ट को उत्तराखंड जाने के लिए अब गाजियाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर से होकर नहीं निकलना पड़ेगा।*
*इसका एक पहलू ये भी है कि मेरठ से रुड़की तक बड़ी संख्या में खुले होटल–रेस्टोरेंट की बिक्री पहले से थोड़ा कम हो जाएगी।*
    user_Anand News
    Anand News
    Astrologer मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.