logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*एमएलसी द्वारा की गई हुंडई गाड़ियों की लॉन्चिंग* उत्तर प्रदेश,बहराइच - लखनऊ रोड स्थित बाला जी हुंडई शोरूम में रविवार को कंपनी द्वारा निर्मित दो गाड़ियों की लॉन्चिंग विधान परिषद सदस्य डॉक्टर प्रज्ञा त्रिपाठी द्वारा की गई। लॉन्चिंग के मौके पर एमएलसी डॉक्टर त्रिपाठी ने गाड़ियों की विशेषता बताया तथा उनकी खूबियों का जिक्र किया और कहा कि इन गाड़ियों में लोगों का आरामदायक सफर होगा। उन्होंने कहा कि गाड़ियां अत्याधुनिक फीचर के साथ लैस हैं। साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की कि गाड़ी चलाते समय यातायात नियमों का पालन अवश्य करें। सीट बेल्ट जरूर लगाया करे तथा निर्धारित गति सीमा में ही गाड़ी चलाएं । ताकि किसी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके। कार्यक्रम में मौजूद बालाजी हुंडई के एमडी कपिल अग्रवाल द्वारा ग्राहकों का स्वागत किया गया। सेल्स महाप्रबंधक मोहम्मद तारिक द्वारा गाड़ियों की खूबियां बताई गई। इस दौरान टीम लीडर राजेश गुप्ता , मोहम्मद सलमान ,भानु प्रताप , मनीष मिश्रा , धर्मेंद्र प्रताप सिंह हर्षवर्धन सिंह , राखी शर्मा , मुदस्सिर बेग आसिफ , विनीत त्रिपाठी आदि थे l

3 hrs ago
user_Shakil Ansari, News Riporter
Shakil Ansari, News Riporter
रिपोर्टर बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

*एमएलसी द्वारा की गई हुंडई गाड़ियों की लॉन्चिंग* उत्तर प्रदेश,बहराइच - लखनऊ रोड स्थित बाला जी हुंडई शोरूम में रविवार को कंपनी द्वारा निर्मित दो गाड़ियों की लॉन्चिंग विधान परिषद सदस्य डॉक्टर प्रज्ञा त्रिपाठी द्वारा की गई। लॉन्चिंग के मौके पर एमएलसी डॉक्टर त्रिपाठी ने गाड़ियों की विशेषता बताया तथा उनकी खूबियों का जिक्र किया और कहा कि इन गाड़ियों में लोगों का आरामदायक सफर होगा। उन्होंने कहा कि गाड़ियां अत्याधुनिक फीचर के साथ लैस हैं। साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की कि गाड़ी चलाते समय यातायात नियमों का पालन अवश्य करें। सीट बेल्ट जरूर लगाया करे तथा निर्धारित गति सीमा में ही गाड़ी चलाएं । ताकि किसी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके। कार्यक्रम में मौजूद बालाजी हुंडई के एमडी कपिल अग्रवाल द्वारा ग्राहकों का स्वागत किया गया। सेल्स महाप्रबंधक मोहम्मद तारिक द्वारा गाड़ियों की खूबियां बताई गई। इस दौरान टीम लीडर राजेश गुप्ता , मोहम्मद सलमान ,भानु प्रताप , मनीष मिश्रा , धर्मेंद्र प्रताप सिंह हर्षवर्धन सिंह , राखी शर्मा , मुदस्सिर बेग आसिफ , विनीत त्रिपाठी आदि थे l

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • Post by Latest news india
    1
    Post by Latest news india
    user_Latest news india
    Latest news india
    Local News Reporter Bahraich, Uttar Pradesh•
    10 hrs ago
  • पत्रकारों के सवाल पूछने पर भागे BDO साहब “उत्तर प्रदेश के बहराइच से एक बार फिर भ्रष्टाचार की बड़ी खबर सामने आ रही है… जहां विकास कार्यों के नाम पर करोड़ों रुपये के फर्जी भुगतान का आरोप लगा है। मामला ग्राम पंचायत का है… जहां कागजों में काम, और जमीन पर सच्चाई कुछ और ही दिखाई दे रही है।” “बताया जा रहा है कि ग्राम पंचायत में कई विकास कार्यों के नाम पर भारी अनियमितताएं की गई हैं। खुर्शीद के घर से मस्जिद तक नाली निर्माण… जमील के घर से कोली के घर तक इंटरलॉकिंग… हजारी के घर से माझी मुला की दुकान तक नाली और इंटरलॉकिंग… और डामर रोड से सत्तर के खेत तक खरंजा निर्माण जैसे कार्यों के नाम पर लाखों रुपये निकाले गए…” “लेकिन आरोप है कि इनमें से कई काम या तो अधूरे हैं… या फिर जमीन पर हुए ही नहीं हैं। इसके बावजूद पूरा भुगतान कर दिया गया।” “सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि सहकारी समिति से करीब 6 लाख रुपये फर्जी तरीके से निकाले जाने का आरोप है… वहीं पंचायत भवन मरम्मत के नाम पर भी लाखों रुपये का गबन बताया जा रहा है।” “ग्राम प्रधान जैनुल आब्दीन पर आरोप है कि वर्ष 2021-22 से लेकर 2024-25 तक करोड़ों रुपये के फर्जी भुगतान किए गए… जिनका अधिकांश पैसा उनकी ही निजी फर्म ‘नूर ट्रेडर्स’ के खाते में ट्रांसफर किया गया।” “इतना ही नहीं… फर्जी मजदूर दिखाकर मजदूरी का पैसा अपने सगे भाई और भतीजे के खातों में डालने का भी आरोप लगाया गया है। साथ ही, एक ही काम के लिए ग्राम निधि और मनरेगा दोनों से भुगतान कराने की बात भी सामने आई है… जो नियमों का सीधा उल्लंघन है।” “कटेला स्कूल में दिव्यांग शौचालय निर्माण के नाम पर 2022 से 2024 तक लगातार भुगतान निकाले जाने का भी मामला सामने आया है… जबकि काम अभी तक अधूरा बताया जा रहा है। इस पूरे मामले में बीडीओ और फोटो भी साक्ष्य के तौर पर बताए जा रहे हैं।” “जब इस मामले में पत्रकारों ने संबंधित अधिकारियों से बात करने की कोशिश की… तो अधिकारी जवाब देने से बचते नजर आए… और मौके से निकल गए।” “अब बड़ा सवाल ये है कि आखिर इतने बड़े स्तर पर हुए इस कथित भ्रष्टाचार की जांच कब होगी… और दोषियों पर कार्रवाई कब होगी? फिलहाल… यह मामला प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।”
    1
    पत्रकारों के सवाल पूछने पर भागे BDO साहब
“उत्तर प्रदेश के बहराइच से एक बार फिर भ्रष्टाचार की बड़ी खबर सामने आ रही है… जहां विकास कार्यों के नाम पर करोड़ों रुपये के फर्जी भुगतान का आरोप लगा है। मामला ग्राम पंचायत का है… जहां कागजों में काम, और जमीन पर सच्चाई कुछ और ही दिखाई दे रही है।”
“बताया जा रहा है कि ग्राम पंचायत में कई विकास कार्यों के नाम पर भारी अनियमितताएं की गई हैं। खुर्शीद के घर से मस्जिद तक नाली निर्माण… जमील के घर से कोली के घर तक इंटरलॉकिंग… हजारी के घर से माझी मुला की दुकान तक नाली और इंटरलॉकिंग… और डामर रोड से सत्तर के खेत तक खरंजा निर्माण जैसे कार्यों के नाम पर लाखों रुपये निकाले गए…”
“लेकिन आरोप है कि इनमें से कई काम या तो अधूरे हैं… या फिर जमीन पर हुए ही नहीं हैं। इसके बावजूद पूरा भुगतान कर दिया गया।”
“सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि सहकारी समिति से करीब 6 लाख रुपये फर्जी तरीके से निकाले जाने का आरोप है… वहीं पंचायत भवन मरम्मत के नाम पर भी लाखों रुपये का गबन बताया जा रहा है।”
“ग्राम प्रधान जैनुल आब्दीन पर आरोप है कि वर्ष 2021-22 से लेकर 2024-25 तक करोड़ों रुपये के फर्जी भुगतान किए गए… जिनका अधिकांश पैसा उनकी ही निजी फर्म ‘नूर ट्रेडर्स’ के खाते में ट्रांसफर किया गया।”
“इतना ही नहीं… फर्जी मजदूर दिखाकर मजदूरी का पैसा अपने सगे भाई और भतीजे के खातों में डालने का भी आरोप लगाया गया है। साथ ही, एक ही काम के लिए ग्राम निधि और मनरेगा दोनों से भुगतान कराने की बात भी सामने आई है… जो नियमों का सीधा उल्लंघन है।”
“कटेला स्कूल में दिव्यांग शौचालय निर्माण के नाम पर 2022 से 2024 तक लगातार भुगतान निकाले जाने का भी मामला सामने आया है… जबकि काम अभी तक अधूरा बताया जा रहा है। इस पूरे मामले में बीडीओ और फोटो भी साक्ष्य के तौर पर बताए जा रहे हैं।”
“जब इस मामले में पत्रकारों ने संबंधित अधिकारियों से बात करने की कोशिश की… तो अधिकारी जवाब देने से बचते नजर आए… और मौके से निकल गए।”
“अब बड़ा सवाल ये है कि आखिर इतने बड़े स्तर पर हुए इस कथित भ्रष्टाचार की जांच कब होगी… और दोषियों पर कार्रवाई कब होगी? फिलहाल… यह मामला प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।”
    user_Fariyad Ali
    Fariyad Ali
    Local News Reporter बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • Post by Saajan art
    1
    Post by Saajan art
    user_Saajan art
    Saajan art
    Engineer बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश बहराइच तहसील महासी ग्राम व पोस्ट रायपुर में रविवार को मीटिंग हुई
    1
    उत्तर प्रदेश बहराइच तहसील महासी ग्राम व पोस्ट रायपुर में रविवार को मीटिंग हुई
    user_आशीष मिश्र बहराइच
    आशीष मिश्र बहराइच
    TV News Anchor महासी, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    43 min ago
  • महसी/बहराइच में हरदी थाने की पुलिस ने एक वांछित वारंटी को क्या गिरफ्तार भेजा न्यायालय,
    3
    महसी/बहराइच में हरदी थाने की पुलिस ने एक वांछित वारंटी को क्या गिरफ्तार भेजा न्यायालय,
    user_अंकित अवस्थी
    अंकित अवस्थी
    मैं एक पत्रकार हूं जनता की सेवा करता हूं महासी, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • हरदत्तनगर गिरण्ट पुलिस का सराहनीय कार्य, चोरी की घटना का खुलासा दो शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, जेवरात व नगदी बरामद श्रावस्ती। जनपद में अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के क्रम में थाना हरदत्तनगर गिरण्ट पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। क्षेत्राधिकारी पासवान के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक श्री महिमानाथ उपाध्याय के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने चोरी की एक घटना का सफल अनावरण करते हुए दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 07 मार्च 2026 को वादी श्री धर्मराज यादव, निवासी जयपत्तरपुरवा, थाना हरदत्तनगर गिरण्ट ने थाना स्थानीय पर सूचना दी कि अज्ञात चोरों द्वारा उनके घर में घुसकर जेवरात एवं नगदी चोरी कर ली गई है। सूचना के आधार पर थाना हरदत्तनगर गिरण्ट पर मु0अ0सं0 35/2026 धारा 305(A), 317(2), 331(4) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया,घटना के अनावरण के लिए पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण, साक्ष्यों का संकलन एवं संदिग्ध व्यक्तियों की गहन तलाश की गई। लगातार प्रयासों और मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर दिनांक 12 अप्रैल 2026 को पुलिस टीम ने सुजानडीह जंगल के पास से दोनों अभियुक्तों को धर दबोचा।गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से चोरी गए जेवरात एवं नगदी बरामद की गई है, जिससे घटना का सफल खुलासा हो सका।पुलिस की तत्परता की सराहना इस सफल कार्रवाई से क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता एवं सतर्कता का स्पष्ट संदेश गया है, जिससे आमजन में सुरक्षा का भरोसा और मजबूत हुआ है।
    1
    हरदत्तनगर गिरण्ट पुलिस का सराहनीय कार्य, चोरी की घटना का खुलासा
दो शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, जेवरात व नगदी बरामद
श्रावस्ती। जनपद में अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के क्रम में थाना हरदत्तनगर गिरण्ट पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। क्षेत्राधिकारी पासवान के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक श्री महिमानाथ उपाध्याय के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने चोरी की एक घटना का सफल अनावरण करते हुए दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 07 मार्च 2026 को वादी श्री धर्मराज यादव, निवासी जयपत्तरपुरवा, थाना हरदत्तनगर गिरण्ट ने थाना स्थानीय पर सूचना दी कि अज्ञात चोरों द्वारा उनके घर में घुसकर जेवरात एवं नगदी चोरी कर ली गई है। सूचना के आधार पर थाना हरदत्तनगर गिरण्ट पर मु0अ0सं0 35/2026 धारा 305(A), 317(2), 331(4) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया,घटना के अनावरण के लिए पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण, साक्ष्यों का संकलन एवं संदिग्ध व्यक्तियों की गहन तलाश की गई। लगातार प्रयासों और मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर दिनांक 12 अप्रैल 2026 को पुलिस टीम ने सुजानडीह जंगल के पास से दोनों अभियुक्तों को धर दबोचा।गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से चोरी गए जेवरात एवं नगदी बरामद की गई है, जिससे घटना का सफल खुलासा हो सका।पुलिस की तत्परता की सराहना
इस सफल कार्रवाई से क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता एवं सतर्कता का स्पष्ट संदेश गया है, जिससे आमजन में सुरक्षा का भरोसा और मजबूत हुआ है।
    user_Hasmat Husain Khan
    Hasmat Husain Khan
    Lawyer इकौना, श्रावस्ती, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Post by फ़राज़ अन्सारी निर्भीक पत्रकार
    1
    Post by फ़राज़ अन्सारी निर्भीक पत्रकार
    user_फ़राज़ अन्सारी निर्भीक पत्रकार
    फ़राज़ अन्सारी निर्भीक पत्रकार
    निडर लेखनी,सच्ची पत्रकारिता, Bahraich, Uttar Pradesh•
    3 hrs ago
  • Post by Latest news india
    1
    Post by Latest news india
    user_Latest news india
    Latest news india
    Local News Reporter Bahraich, Uttar Pradesh•
    10 hrs ago
  • बहराइच। दिनांक 11 अप्रैल 2026 को लगभग शाम 7 बजे रुपईडीहा चेक पोस्ट पर नियमित जांच के दौरान BIT टीम और एएचटीयू (एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट) ने नेपाल से भारत में प्रवेश कर रही एक नेपाली नाबालिग किशोरी और एक नेपाली युवक को रोककर पूछताछ की। प्रारंभ में किशोरी ने युवक को अपना भाई बताया, लेकिन पूछताछ के दौरान संदेह उत्पन्न हुआ। आगे जांच में किशोरी के पिता से संपर्क करने पर पता चला कि वह घर से भागी हुई थी और युवक परिवार के लिए अज्ञात था। कड़ी पूछताछ में युवक ने स्वीकार किया कि वह किशोरी को काठमांडू से बेंगलुरु ले जा रहा था। परिवार से प्राप्त जानकारी एवं तथ्यों में असंगतियों के आधार पर मामले को संदिग्ध मानव तस्करी का माना गया। तत्पश्चात नाबालिग को सुरक्षित बचाकर नेपाल स्थित एनजीओ ‘शांति पुनर्स्थापना गृह’ को सौंप दिया गया, जबकि आरोपी को नेपाल पुलिस के हवाले कर दिया गया। रेस्क्यू की गई किशोरी का विवरण: सबीना शाही (पुत्री हेमराज शाही), आयु लगभग 16 वर्ष, निवासी पच्छलझरना गांव, नगरपालिका वार्ड संख्या 09, कर्णाली प्रांत, जिला कालिकोट, नेपाल। गिरफ्तार आरोपी का विवरण: कमल शाही (पुत्र हंस बहादुर शाही), आयु 23 वर्ष, निवासी नरहरिनाथ गांव, नगरपालिका वार्ड संख्या 09, जिला कालिकोट, नेपाल।
    2
    बहराइच। दिनांक 11 अप्रैल 2026 को लगभग शाम 7 बजे रुपईडीहा चेक पोस्ट पर नियमित जांच के दौरान BIT टीम और एएचटीयू (एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट) ने नेपाल से भारत में प्रवेश कर रही एक नेपाली नाबालिग किशोरी और एक नेपाली युवक को रोककर पूछताछ की।
प्रारंभ में किशोरी ने युवक को अपना भाई बताया, लेकिन पूछताछ के दौरान संदेह उत्पन्न हुआ। आगे जांच में किशोरी के पिता से संपर्क करने पर पता चला कि वह घर से भागी हुई थी और युवक परिवार के लिए अज्ञात था। कड़ी पूछताछ में युवक ने स्वीकार किया कि वह किशोरी को काठमांडू से बेंगलुरु ले जा रहा था।
परिवार से प्राप्त जानकारी एवं तथ्यों में असंगतियों के आधार पर मामले को संदिग्ध मानव तस्करी का माना गया। तत्पश्चात नाबालिग को सुरक्षित बचाकर नेपाल स्थित एनजीओ ‘शांति पुनर्स्थापना गृह’ को सौंप दिया गया, जबकि आरोपी को नेपाल पुलिस के हवाले कर दिया गया।
रेस्क्यू की गई किशोरी का विवरण:
सबीना शाही (पुत्री हेमराज शाही), आयु लगभग 16 वर्ष, निवासी पच्छलझरना गांव, नगरपालिका वार्ड संख्या 09, कर्णाली प्रांत, जिला कालिकोट, नेपाल।
गिरफ्तार आरोपी का विवरण:
कमल शाही (पुत्र हंस बहादुर शाही), आयु 23 वर्ष, निवासी नरहरिनाथ गांव, नगरपालिका वार्ड संख्या 09, जिला कालिकोट, नेपाल।
    user_डॉ0सै0अब्दुल ख़बीर स्वतंत्र पत्रकार
    डॉ0सै0अब्दुल ख़बीर स्वतंत्र पत्रकार
    Voice of people Nanpara, Bahraich•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.