नाबालिग नेपाली किशोरी को मानव तस्करी से बचाया, आरोपी गिरफ्तार बहराइच। दिनांक 11 अप्रैल 2026 को लगभग शाम 7 बजे रुपईडीहा चेक पोस्ट पर नियमित जांच के दौरान BIT टीम और एएचटीयू (एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट) ने नेपाल से भारत में प्रवेश कर रही एक नेपाली नाबालिग किशोरी और एक नेपाली युवक को रोककर पूछताछ की। प्रारंभ में किशोरी ने युवक को अपना भाई बताया, लेकिन पूछताछ के दौरान संदेह उत्पन्न हुआ। आगे जांच में किशोरी के पिता से संपर्क करने पर पता चला कि वह घर से भागी हुई थी और युवक परिवार के लिए अज्ञात था। कड़ी पूछताछ में युवक ने स्वीकार किया कि वह किशोरी को काठमांडू से बेंगलुरु ले जा रहा था। परिवार से प्राप्त जानकारी एवं तथ्यों में असंगतियों के आधार पर मामले को संदिग्ध मानव तस्करी का माना गया। तत्पश्चात नाबालिग को सुरक्षित बचाकर नेपाल स्थित एनजीओ ‘शांति पुनर्स्थापना गृह’ को सौंप दिया गया, जबकि आरोपी को नेपाल पुलिस के हवाले कर दिया गया। रेस्क्यू की गई किशोरी का विवरण: सबीना शाही (पुत्री हेमराज शाही), आयु लगभग 16 वर्ष, निवासी पच्छलझरना गांव, नगरपालिका वार्ड संख्या 09, कर्णाली प्रांत, जिला कालिकोट, नेपाल। गिरफ्तार आरोपी का विवरण: कमल शाही (पुत्र हंस बहादुर शाही), आयु 23 वर्ष, निवासी नरहरिनाथ गांव, नगरपालिका वार्ड संख्या 09, जिला कालिकोट, नेपाल।
नाबालिग नेपाली किशोरी को मानव तस्करी से बचाया, आरोपी गिरफ्तार बहराइच। दिनांक 11 अप्रैल 2026 को लगभग शाम 7 बजे रुपईडीहा चेक पोस्ट पर नियमित जांच के दौरान BIT टीम और एएचटीयू (एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट) ने नेपाल से भारत में प्रवेश कर रही एक नेपाली नाबालिग किशोरी और एक नेपाली युवक को रोककर पूछताछ की। प्रारंभ में किशोरी ने युवक को अपना भाई बताया, लेकिन पूछताछ के दौरान संदेह उत्पन्न हुआ। आगे जांच में किशोरी के पिता से संपर्क करने पर पता चला कि वह घर से भागी हुई थी और युवक परिवार के लिए अज्ञात था। कड़ी पूछताछ में युवक ने स्वीकार
किया कि वह किशोरी को काठमांडू से बेंगलुरु ले जा रहा था। परिवार से प्राप्त जानकारी एवं तथ्यों में असंगतियों के आधार पर मामले को संदिग्ध मानव तस्करी का माना गया। तत्पश्चात नाबालिग को सुरक्षित बचाकर नेपाल स्थित एनजीओ ‘शांति पुनर्स्थापना गृह’ को सौंप दिया गया, जबकि आरोपी को नेपाल पुलिस के हवाले कर दिया गया। रेस्क्यू की गई किशोरी का विवरण: सबीना शाही (पुत्री हेमराज शाही), आयु लगभग 16 वर्ष, निवासी पच्छलझरना गांव, नगरपालिका वार्ड संख्या 09, कर्णाली प्रांत, जिला कालिकोट, नेपाल। गिरफ्तार आरोपी का विवरण: कमल शाही (पुत्र हंस बहादुर शाही), आयु 23 वर्ष, निवासी नरहरिनाथ गांव, नगरपालिका वार्ड संख्या 09, जिला कालिकोट, नेपाल।
- Post by फ़राज़ अन्सारी निर्भीक पत्रकार1
- *एमएलसी द्वारा की गई हुंडई गाड़ियों की लॉन्चिंग* उत्तर प्रदेश,बहराइच - लखनऊ रोड स्थित बाला जी हुंडई शोरूम में रविवार को कंपनी द्वारा निर्मित दो गाड़ियों की लॉन्चिंग विधान परिषद सदस्य डॉक्टर प्रज्ञा त्रिपाठी द्वारा की गई। लॉन्चिंग के मौके पर एमएलसी डॉक्टर त्रिपाठी ने गाड़ियों की विशेषता बताया तथा उनकी खूबियों का जिक्र किया और कहा कि इन गाड़ियों में लोगों का आरामदायक सफर होगा। उन्होंने कहा कि गाड़ियां अत्याधुनिक फीचर के साथ लैस हैं। साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की कि गाड़ी चलाते समय यातायात नियमों का पालन अवश्य करें। सीट बेल्ट जरूर लगाया करे तथा निर्धारित गति सीमा में ही गाड़ी चलाएं । ताकि किसी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके। कार्यक्रम में मौजूद बालाजी हुंडई के एमडी कपिल अग्रवाल द्वारा ग्राहकों का स्वागत किया गया। सेल्स महाप्रबंधक मोहम्मद तारिक द्वारा गाड़ियों की खूबियां बताई गई। इस दौरान टीम लीडर राजेश गुप्ता , मोहम्मद सलमान ,भानु प्रताप , मनीष मिश्रा , धर्मेंद्र प्रताप सिंह हर्षवर्धन सिंह , राखी शर्मा , मुदस्सिर बेग आसिफ , विनीत त्रिपाठी आदि थे l1
- भीम आर्मी पूर्व देवीपाटन मंडल अध्यक्ष ने ज़िला प्रशासन से की अंबेडकर जयंती के मौके पर विभिन्न कार्यक्रमों की अनुमति देने की मांग बहराइच। शहर स्थित अंबेडकर पार्क पहुंचे भीम आर्मी पूर्व देवीपाटन मंडल अध्यक्ष संतोष राज ने जिला प्रशासन से मांग की है कि डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती के मौके पर जनपद में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा जिसको लेकर अनुमति मांगी जा रही है ऐसे में जिला प्रशासन से कार्यक्रमों की अनुमति दिए जाने की मांग की गई है।1
- Post by Latest news india1
- बहराइच। धारदार हथियार के मामले में एक फरार आरोपी गिरफ़्तार मुखबिर की ख़ास सूचना पर पुलिस को मिली कामयाबी हरदी पुलिस ने टीम के साथ मौके पर दाबिश देकर पकड़ा आरोपी रामभजन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए,जेल रवाना किया न्यायालय वारंट के बाद बीते दिनों से चल रहा था, फरार1
- अचानक बीच सडक पर हुआ धमाका1
- Post by फ़राज़ अन्सारी निर्भीक पत्रकार1
- Post by Latest news india1
- पत्रकारों के सवाल पूछने पर भागे BDO साहब “उत्तर प्रदेश के बहराइच से एक बार फिर भ्रष्टाचार की बड़ी खबर सामने आ रही है… जहां विकास कार्यों के नाम पर करोड़ों रुपये के फर्जी भुगतान का आरोप लगा है। मामला ग्राम पंचायत का है… जहां कागजों में काम, और जमीन पर सच्चाई कुछ और ही दिखाई दे रही है।” “बताया जा रहा है कि ग्राम पंचायत में कई विकास कार्यों के नाम पर भारी अनियमितताएं की गई हैं। खुर्शीद के घर से मस्जिद तक नाली निर्माण… जमील के घर से कोली के घर तक इंटरलॉकिंग… हजारी के घर से माझी मुला की दुकान तक नाली और इंटरलॉकिंग… और डामर रोड से सत्तर के खेत तक खरंजा निर्माण जैसे कार्यों के नाम पर लाखों रुपये निकाले गए…” “लेकिन आरोप है कि इनमें से कई काम या तो अधूरे हैं… या फिर जमीन पर हुए ही नहीं हैं। इसके बावजूद पूरा भुगतान कर दिया गया।” “सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि सहकारी समिति से करीब 6 लाख रुपये फर्जी तरीके से निकाले जाने का आरोप है… वहीं पंचायत भवन मरम्मत के नाम पर भी लाखों रुपये का गबन बताया जा रहा है।” “ग्राम प्रधान जैनुल आब्दीन पर आरोप है कि वर्ष 2021-22 से लेकर 2024-25 तक करोड़ों रुपये के फर्जी भुगतान किए गए… जिनका अधिकांश पैसा उनकी ही निजी फर्म ‘नूर ट्रेडर्स’ के खाते में ट्रांसफर किया गया।” “इतना ही नहीं… फर्जी मजदूर दिखाकर मजदूरी का पैसा अपने सगे भाई और भतीजे के खातों में डालने का भी आरोप लगाया गया है। साथ ही, एक ही काम के लिए ग्राम निधि और मनरेगा दोनों से भुगतान कराने की बात भी सामने आई है… जो नियमों का सीधा उल्लंघन है।” “कटेला स्कूल में दिव्यांग शौचालय निर्माण के नाम पर 2022 से 2024 तक लगातार भुगतान निकाले जाने का भी मामला सामने आया है… जबकि काम अभी तक अधूरा बताया जा रहा है। इस पूरे मामले में बीडीओ और फोटो भी साक्ष्य के तौर पर बताए जा रहे हैं।” “जब इस मामले में पत्रकारों ने संबंधित अधिकारियों से बात करने की कोशिश की… तो अधिकारी जवाब देने से बचते नजर आए… और मौके से निकल गए।” “अब बड़ा सवाल ये है कि आखिर इतने बड़े स्तर पर हुए इस कथित भ्रष्टाचार की जांच कब होगी… और दोषियों पर कार्रवाई कब होगी? फिलहाल… यह मामला प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।”1