Shuru
Apke Nagar Ki App…
Prayas kaiwart
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- Post by Prayas kaiwart1
- अनूपपुर। मध्य प्रदेश के प्रमुख पर्यटन एवं धार्मिक तीर्थ स्थल पवित्र नगरी अमरकंटक में बाघिन की मौजूदगी से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है। वन परिक्षेत्र अमरकंटक की अमरकंटक बीट अंतर्गत पीएफ कक्ष क्रमांक 235–236 के मध्य अमरकंटक–जालेश्वर–शहडोल मुख्य मार्ग के जंगलों में बीते कुछ दिनों से मादा बाघिन देखे जाने की लगातार सूचनाएं मिल रही हैं। गुरुवार, 5 फरवरी 2026 की रात्रि लगभग 8:30 बजे अमरकंटक–जालेश्वर मार्ग पर सड़क पार करती मादा बाघिन को मार्ग से गुजर रहे लोगों ने देखा। राजेंद्र ग्राम निवासी गुप्ता परिवार ने वाहन रोककर बाघिन को फेंसिंग तार पार करने का प्रयास करते हुए देखा। बताया गया कि पहले प्रयास में बाघिन तार पार नहीं कर सकी, किंतु कुछ देर बाद उसने छलांग लगाकर फेंसिंग पार की और दुर्गाधारा जंगल की ओर चली गई। इस दौरान बाघिन के आसपास एक सियार भी घूमता दिखाई दिया। बाघ के देखे जाने की सूचना गुप्ता परिवार द्वारा तत्काल अपने परिचित नगर परिषद पार्षद देवानंद खत्री को दी गई। पार्षद खत्री ने बिना विलंब किए इस संबंध में वन विभाग के परिक्षेत्राधिकारी को जानकारी दी। अमरकंटक वन क्षेत्र में बाघिन की मौजूदगी की खबर फैलते ही स्थानीय लोगों में भय और सतर्कता दोनों बढ़ गई हैं। इसी दौरान पेंड्रा से अमरकंटक की ओर आ रहे पेंड्रा निवासी एक शिक्षक दंपति ने भी अपनी कार रोककर बाघिन का वीडियो रिकॉर्ड किया। बताया गया कि वाहन की हेडलाइट पड़ते ही बाघिन सड़क पार करने का प्रयास करती दिखाई दी। वीडियो में बाघिन के आसपास सियार की आवाजाही और उसकी आवाजें भी स्पष्ट रूप से सुनाई दे रही हैं। वीडियो फुटेज में देखा जा सकता है कि बाघिन जंगल की ओर जाने का प्रयास कर रही थी, लेकिन सड़क किनारे वन विभाग द्वारा लगाए गए कांटेदार तार के कारण वह कुछ समय तक इधर-उधर चहलकदमी करती रही। बाद में बाघिन ने छलांग लगाकर तार पार किया और जंगल की ओर चली गई। लगभग दो मिनट के इस वीडियो में बाघिन की गतिविधियां स्पष्ट रूप से दिखाई देती हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, अमरकंटक–जालेश्वर क्षेत्र और आसपास के जंगलों में पिछले तीन दिनों से बाघिन देखे जाने की चर्चाएं बनी हुई हैं, जिससे इस मार्ग से गुजरने वाले यात्रियों में सतर्कता बढ़ गई है। उल्लेखनीय है कि लगभग छह माह पूर्व इसी क्षेत्र में एक मादा बाघिन द्वारा कई मवेशियों का शिकार किए जाने की घटनाएं भी सामने आई थीं, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल बना था। वन परिक्षेत्र अधिकारी वीरेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि संभवतः यह मादा बाघिन अचानकमार टाइगर रिजर्व से भटककर इस क्षेत्र में पहुंची है। वन विभाग द्वारा क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है तथा मुनादी कराकर ग्रामीणों और यात्रियों को सतर्क किया गया है। उन्होंने बताया कि अब तक बाघिन द्वारा किसी पशु का शिकार नहीं किया गया है और संभावना है कि वह दिन के समय किसी झाड़ी या घने वन क्षेत्र में छिपी रहती हो। शुक्रवार सुबह निरीक्षण के दौरान पीएफ कक्ष क्रमांक 235–236 के मध्य बाघ के पैरों के निशान भी पाए गए हैं। वन विभाग ने नागरिकों से विशेष रूप से रात्रि के समय अनावश्यक आवागमन से बचने की अपील की है।1
- Post by देव चौधरी1
- सूरजपुर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा सूरजपुर कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया गया,,,, कांग्रेस ने मनरेगा बचाओ संग्राम, एस आई आर और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को नही बोलने देने को लेकर अग्रसेन चौक से रैली निकालकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे,,, जहां जमकर नारेबाजी करते हुए भाजपा सरकार खिलाफ हल्ला बोला व कलेक्ट्रेट का घेराव किया,,, इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए,, इसको लेकर कांग्रेस कि जिला अध्यक्ष शशि सिंह ने कहा कि मनरेगा गरीबों और मजदूरों की जीवनरेखा है,,,,, उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जानबूझकर इस योजना को कमजोर कर रही है,,,, जिसे कांग्रेस किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी वहीं जिस तरह से एस आई आर में अल्पसंख्यकों का नाम काटा जा रहा है,,, उन्होंने चेतावनी दी और कहा जल्द इन मुद्दों का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो कांग्रेस आंदोलन को और अधिक तेज करेगी,,,,1
- छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने दुष्कर्म के एक मामले में अहम टिप्पणी करते हुए कहा कि दो वयस्कों के बीच लंबे समय तक चले सहमति वाले रिश्ते को केवल रिश्ता टूटने के आधार पर दुष्कर्म नहीं माना जा सकता। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि ऐसे मामलों में तथ्यों और परिस्थितियों का सावधानी से मूल्यांकन जरूरी है।1
- छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने प्रेस वार्ता में बताया कि राज्य में धान खरीदी में अनियमितताएं देखी गई हैं, जो चिंताजनक है। उन्होंने आरोप लगाया कि धान खरीदी में 1000 करोड़ से अधिक का भ्रष्टाचार हुआ है, जिसमें सरकार की लापरवाही और अव्यवस्था का बड़ा हाथ है। डॉ. महंत ने कहा कि सरकार ने समर्थन मूल्य पर जो धान खरीदा है, उसकी बिलिंग, रखरखाव और सुरक्षा नहीं की गई, जिससे बड़ा नुकसान हुआ है1
- प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा विद्यार्थियों में आत्मविश्वास जागृत करने। परीक्षा के तनाव को दूर करने और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के उद्देश्य से। परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के माध्यम से छात्रों से संवाद किया गया। इस अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन जल संसाधन विभाग के प्रार्थना सभाकक्ष में किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। पूरे जिले भर के शासकीय स्कूलों में परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम को बच्चों ने तन्मयता से सुना। कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति रही। शुक्रवार दोपहर 12 बजे मिली जानकारी अनुसार इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री विजय टांडे। जिला मिशन समन्वयक श्री ओम पांडेय, समग्र शिक्षा के समस्त सहायक। परियोजना समन्वयक (एपीसी), विकासखंड बिल्हा के विकासखंड शिक्षा अधिकारी शहरी स्रोत समन्वयक सहित। जिले के विभिन्न विद्यालयों से आए सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित रहें।1
- अनूपपुर 6 फरवरी 2026- कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने आज नगर पालिका परिषद अमरकंटक में महाशिवरात्रि के अवसर पर आयोजित होने वाले पांच दिवसीय मेले की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मेले के ले-आउट, पार्किंग व्यवस्था, फायर ब्रिगेड, कचरा वाहन, साफ-सफाई एवं कचरा निस्तारण, विद्युत कनेक्शन, पेयजल, मोबाइल टॉयलेट सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी अमरकंटक से प्राप्त की। इस दौरान कलेक्टर श्री पंचोली ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि मेले में लगने वाली सभी दुकानों के विद्युत कनेक्शनों की जांच सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की संभावना न रहे। साथ ही उन्होंने नगर पालिका के अधिकारियों को सभी दुकानों का क्रमांक निर्धारण कर व्यवस्थित रूप से जांच एवं निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने दुकानों के आवेदन एवं आवंटन प्रक्रिया की जानकारी भी प्राप्त की। कलेक्टर श्री पंचोली ने मेले में लगाए जाने वाले झूलों के संबंध में संबंधित इंजीनियर से फिटनेस जांच कर प्रमाण-पत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए, जिससे किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके। इसके अतिरिक्त उन्होंने मुख्य नगर पालिका अधिकारी को अमरकंटक के सभी तालाबों, कपिलधारा, सोनमुड़ा, नर्मदा कुंड सहित अन्य प्रमुख स्थलों की साफ-सफाई व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं बेहतर बनाने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री पंचोली ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया कि मेले तथा अमरकंटक क्षेत्र में रोस्टर के अनुसार पांच अलग-अलग डॉक्टरों की टीम एवं पांच एंबुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही उन्होंने आयुष्मान कार्ड एवं आधार पंजीयन के लिए शिविर लगाने के भी निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने मेले में विभिन्न विभागीय योजनाओं की प्रदर्शनी लगाने तथा बीजापुरी आर्ट अमरकंटक की कोदो सहित अन्य स्थानीय उत्पादों को प्रदर्शनी के माध्यम से प्रोत्साहित एवं प्रेरित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने मेले के दौरान यातायात व्यवस्था की समीक्षा करते हुए पुलिस अधिकारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की तथा यातायात को सुचारु एवं सुरक्षित बनाए रखने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त उन्होंने अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को भी मेले की व्यवस्थाओं के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती अर्चना कुमारी, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पुष्पराजगढ़ श्री वसीम अहमद भट्ट, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अल्का तिवारी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी अमरकंटक श्री चैन सिंह परस्ते सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।1