logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार रसोई गैस के बढ़ते दामों एवं गैस सिलेंडरों की उपलब्धता को लेकर पर्दशन राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार रसोई गैस के बढ़ते दामों एवं गैस सिलेंडरों की उपलब्धता में आ रही समस्या के विरोध में अजमेर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के ब्लाक (अ) एवं ब्लाक (ब) कांग्रेस कमेटी द्वारा विरोध प्रदर्शन आयोजित किया जा रहा है।इस कार्यक्रम का नेतृत्व अजमेर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. राजकुमार जयपाल एवं अजमेर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र की कांग्रेस विधायक प्रत्याशी डॉ. द्रोपदी कोली के संयुक्त नेतृत्व में किया जाएगा। इस विरोध प्रदर्शन में जिला स्तर के सभी विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, सांसद-विधायक प्रत्याशी, पीसीसी पदाधिकारी, अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी, ब्लॉक एवं मंडल कार्यकारिणी, वार्ड अध्यक्ष, पार्षद एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे

5 hrs ago
user_Shahid hussain
Shahid hussain
Local News Reporter अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
5 hrs ago

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार रसोई गैस के बढ़ते दामों एवं गैस सिलेंडरों की उपलब्धता को लेकर पर्दशन राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार रसोई गैस के बढ़ते दामों एवं गैस सिलेंडरों की उपलब्धता में आ रही समस्या के विरोध में अजमेर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के ब्लाक (अ) एवं ब्लाक (ब) कांग्रेस कमेटी द्वारा विरोध प्रदर्शन आयोजित किया जा रहा है।इस कार्यक्रम का नेतृत्व अजमेर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. राजकुमार जयपाल एवं अजमेर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र की कांग्रेस विधायक प्रत्याशी डॉ. द्रोपदी कोली के संयुक्त नेतृत्व में किया जाएगा। इस विरोध प्रदर्शन में जिला स्तर के सभी विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, सांसद-विधायक प्रत्याशी, पीसीसी पदाधिकारी, अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी, ब्लॉक एवं मंडल कार्यकारिणी, वार्ड अध्यक्ष, पार्षद एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे

More news from राजस्थान and nearby areas
  • गैस सिलेंडर को लेकर ग्रामीणो मे दिखा आक्रोश
    1
    गैस सिलेंडर को लेकर ग्रामीणो मे दिखा आक्रोश
    user_Sheetal prajapat
    Sheetal prajapat
    Local News Reporter ब्यावर, अजमेर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • ब्यावर। उपखंड अधिकारी दिव्यांश सिंह ने शनिवार को ब्यावर स्थित ब्यावर गैस सर्विस और गोयल गैस सर्विस के कार्यालय एवं गोदाम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गैस एजेंसियों पर आने वाले उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनी और उनके समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए। एसडीएम ने गोदाम और कार्यालय की व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन करते हुए एजेंसी संचालकों को निर्देशित किया कि उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाया जाए तथा उनकी शिकायतों का त्वरित और पारदर्शी तरीके से निस्तारण किया जाए। इस दौरान रिकॉर्ड, गैस वितरण व्यवस्था और सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की गई। उन्होंने व्यवस्थाओं में आवश्यक सुधार के निर्देश देते हुए कहा कि उपभोक्ताओं को बेहतर और सुगम सेवाएं उपलब्ध कराना एजेंसियों की जिम्मेदारी है।
    1
    ब्यावर। उपखंड अधिकारी दिव्यांश सिंह ने शनिवार को ब्यावर स्थित ब्यावर गैस सर्विस और गोयल गैस सर्विस के कार्यालय एवं गोदाम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गैस एजेंसियों पर आने वाले उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनी और उनके समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
एसडीएम ने गोदाम और कार्यालय की व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन करते हुए एजेंसी संचालकों को निर्देशित किया कि उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाया जाए तथा उनकी शिकायतों का त्वरित और पारदर्शी तरीके से निस्तारण किया जाए।
इस दौरान रिकॉर्ड, गैस वितरण व्यवस्था और सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की गई। उन्होंने व्यवस्थाओं में आवश्यक सुधार के निर्देश देते हुए कहा कि उपभोक्ताओं को बेहतर और सुगम सेवाएं उपलब्ध कराना एजेंसियों की जिम्मेदारी है।
    user_आपकी आवाज न्यूज़ राजस्थान
    आपकी आवाज न्यूज़ राजस्थान
    Court reporter ब्यावर, अजमेर, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • News Code: AVA/RJ/BAR/260221/01 🎉 लिकी में भव्य गैर नृत्य एवं होली मिलन समारोह आमेट के निकट ग्राम लिकी में सूर्यवंशी महाराणा प्रताप नवयुवक मंडल व ग्रामवासियों के सहयोग से चैत्र मास की अष्टमी पर भव्य गैर नृत्य एवं होली मिलन समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम से पूर्व भगवान चारभुजा नाथ जी का जुलूस निकाला गया। इसके बाद ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर पारंपरिक गैर नृत्य प्रस्तुत कर एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। — राजू | आपकी आवाज लोकल न्यूज़ #लिकी #आमेट #राजसमंद #गैरनृत्य #होलीमिलन
    1
    News Code: AVA/RJ/BAR/260221/01
🎉 लिकी में भव्य गैर नृत्य एवं होली मिलन समारोह
आमेट के निकट ग्राम लिकी में सूर्यवंशी महाराणा प्रताप नवयुवक मंडल व ग्रामवासियों के सहयोग से चैत्र मास की अष्टमी पर भव्य गैर नृत्य एवं होली मिलन समारोह आयोजित हुआ।
कार्यक्रम से पूर्व भगवान चारभुजा नाथ जी का जुलूस निकाला गया। इसके बाद ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर पारंपरिक गैर नृत्य प्रस्तुत कर एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।
इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
— राजू | आपकी आवाज लोकल न्यूज़
#लिकी #आमेट #राजसमंद #गैरनृत्य #होलीमिलन
    user_राजू आपकी आवाज ✅👑
    राजू आपकी आवाज ✅👑
    Voice of people ब्यावर, अजमेर, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • Post by KHABRON KA SAFAR NEWS
    1
    Post by KHABRON KA SAFAR NEWS
    user_KHABRON KA SAFAR NEWS
    KHABRON KA SAFAR NEWS
    पत्रकार Sarwar, Ajmer•
    9 hrs ago
  • रायपुर (ब्यावर) राजस्थान दिवस पर “विकसित रन” का आयोजन, 2600 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया भाग ब्यावर में राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन द्वारा रविवार को प्रातः 7 बजे मिशन ग्राउंड से “विकसित रन” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 2600 से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर स्वस्थ, जागरूक और विकसित समाज का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान जिला कलेक्टर कमल राम मीना ने उपस्थित प्रतिभागियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई तथा स्वच्छता का संदेश देते हुए ब्यावर को स्वच्छ जिला बनाने के लिए सभी से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया। विकसित रन मिशन ग्राउंड से प्रारंभ होकर चांग गेट, राजकीय महाविद्यालय, अंबेडकर भवन, आशापुरा माता मंदिर, श्याम मंदिर मेवाड़ी गेट और अजमेरी गेट होते हुए पुनः मिशन ग्राउंड पर समाप्त हुई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक रतन सिंह, अतिरिक्त जिला कलेक्टर ब्रह्मलाल जाट, उपखंड अधिकारी दिव्यांश सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र, एसीईओ गोपाल लाल, नगर परिषद आयुक्त श्रवण राम, जिला शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार शर्मा, जिला खेल अधिकारी दिनेश चौधरी सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। जिला खेल अधिकारी ने बताया कि राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में राज्य सरकार के निर्देशानुसार 15 मार्च से 19 मार्च तक राज्य सहित जिला स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसी क्रम में विकसित रन का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों एवं संस्थाओं की सक्रिय भागीदारी रही। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस लाइन के जवानों ने रन में भाग लिया। राजकीय महाविद्यालय ब्यावर के कर्मचारी एवं विद्यार्थी, जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) कार्यालय के कर्मचारी, विद्यार्थी, एनसीसी/एनएसएस के कैडेट तथा विभिन्न खेल अकादमियों के प्रतिभागियों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इसके अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देशन में चिकित्सकीय स्टाफ तथा नर्सिंग विद्यार्थियों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं की भी उल्लेखनीय भागीदारी रही, जिनमें महावीर इंटरनेशनल, भारत विकास परिषद, सीए एसोसिएशन, हार्टफुलनेस, लक्ष्य एकेडमी तथा मेवाड़ फोर्स एकेडमी के सदस्य शामिल रहे। जिला कलेक्टर कमल राम मीना ने जिले के नागरिकों, युवाओं एवं विद्यार्थियों से अपील की कि वे राजस्थान दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर इन आयोजनों को सफल बनाएं। उन्होंने विकसित रन में उत्साहपूर्वक भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों एवं संस्थाओं का आभार भी व्यक्त किया।
    1
    रायपुर (ब्यावर)
राजस्थान दिवस पर “विकसित रन” का आयोजन, 2600 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया भाग
ब्यावर में राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन द्वारा रविवार को प्रातः 7 बजे मिशन ग्राउंड से “विकसित रन” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 2600 से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर स्वस्थ, जागरूक और विकसित समाज का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान जिला कलेक्टर कमल राम मीना ने उपस्थित प्रतिभागियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई तथा स्वच्छता का संदेश देते हुए ब्यावर को स्वच्छ जिला बनाने के लिए सभी से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया।
विकसित रन मिशन ग्राउंड से प्रारंभ होकर चांग गेट, राजकीय महाविद्यालय, अंबेडकर भवन, आशापुरा माता मंदिर, श्याम मंदिर मेवाड़ी गेट और अजमेरी गेट होते हुए पुनः मिशन ग्राउंड पर समाप्त हुई।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक रतन सिंह, अतिरिक्त जिला कलेक्टर ब्रह्मलाल जाट, उपखंड अधिकारी दिव्यांश सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र, एसीईओ गोपाल लाल, नगर परिषद आयुक्त श्रवण राम, जिला शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार शर्मा, जिला खेल अधिकारी दिनेश चौधरी सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
जिला खेल अधिकारी ने बताया कि राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में राज्य सरकार के निर्देशानुसार 15 मार्च से 19 मार्च तक राज्य सहित जिला स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसी क्रम में विकसित रन का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों एवं संस्थाओं की सक्रिय भागीदारी रही।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस लाइन के जवानों ने रन में भाग लिया। राजकीय महाविद्यालय ब्यावर के कर्मचारी एवं विद्यार्थी, जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) कार्यालय के कर्मचारी, विद्यार्थी, एनसीसी/एनएसएस के कैडेट तथा विभिन्न खेल अकादमियों के प्रतिभागियों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इसके अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देशन में चिकित्सकीय स्टाफ तथा नर्सिंग विद्यार्थियों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।
विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं की भी उल्लेखनीय भागीदारी रही, जिनमें महावीर इंटरनेशनल, भारत विकास परिषद, सीए एसोसिएशन, हार्टफुलनेस, लक्ष्य एकेडमी तथा मेवाड़ फोर्स एकेडमी के सदस्य शामिल रहे।
जिला कलेक्टर कमल राम मीना ने जिले के नागरिकों, युवाओं एवं विद्यार्थियों से अपील की कि वे राजस्थान दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर इन आयोजनों को सफल बनाएं। उन्होंने विकसित रन में उत्साहपूर्वक भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों एवं संस्थाओं का आभार भी व्यक्त किया।
    user_Shyam Saini
    Shyam Saini
    Eloctronics and Print Media Reporter रायपुर, पाली, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • निरीक्षण किया – ब्यावर के उपखंड अधिकारी दिव्यांश सिंह ने ब्यावर गैस सर्विस और गोयल गैस सर्विस के कार्यालय व गोदाम का निरीक्षण किया। ग्राहकों की समस्याएं सुनी – निरीक्षण के दौरान एजेंसी पर आए उपभोक्ताओं की विभिन्न समस्याओं को सुना। समाधान के निर्देश – समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों व एजेंसी संचालकों को आवश्यक निर्देश दिए। व्यवस्थाओं का अवलोकन – गोदाम और कार्यालय की व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। समय पर सिलेंडर वितरण – एजेंसी संचालकों को निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाया जाए। शिकायत निस्तारण – उपभोक्ताओं की शिकायतों का त्वरित और पारदर्शी तरीके से निस्तारण करने के निर्देश। रिकॉर्ड की जांच – गैस वितरण से जुड़े रिकॉर्ड और दस्तावेजों की भी समीक्षा की गई। सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा – गोदाम में मौजूद सुरक्षा प्रबंधों का निरीक्षण कर आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। बेहतर सेवा पर जोर – उपभोक्ताओं को बेहतर और सुचारू गैस सेवा उपलब्ध कराने के लिए एजेंसियों को व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश।
    1
    निरीक्षण किया – ब्यावर के उपखंड अधिकारी दिव्यांश सिंह ने ब्यावर गैस सर्विस और गोयल गैस सर्विस के कार्यालय व गोदाम का निरीक्षण किया।
ग्राहकों की समस्याएं सुनी – निरीक्षण के दौरान एजेंसी पर आए उपभोक्ताओं की विभिन्न समस्याओं को सुना।
समाधान के निर्देश – समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों व एजेंसी संचालकों को आवश्यक निर्देश दिए।
व्यवस्थाओं का अवलोकन – गोदाम और कार्यालय की व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया।
समय पर सिलेंडर वितरण – एजेंसी संचालकों को निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाया जाए।
शिकायत निस्तारण – उपभोक्ताओं की शिकायतों का त्वरित और पारदर्शी तरीके से निस्तारण करने के निर्देश।
रिकॉर्ड की जांच – गैस वितरण से जुड़े रिकॉर्ड और दस्तावेजों की भी समीक्षा की गई।
सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा – गोदाम में मौजूद सुरक्षा प्रबंधों का निरीक्षण कर आवश्यक सुधार के निर्देश दिए।
बेहतर सेवा पर जोर – उपभोक्ताओं को बेहतर और सुचारू गैस सेवा उपलब्ध कराने के लिए एजेंसियों को व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश।
    user_Atma Ram Saini
    Atma Ram Saini
    Journalist Raipur, Pali•
    5 hrs ago
  • विश्व उपभोक्ता दिवस पर कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजितविश्व उपभोक्ता दिवस के अवसर पर जिला कलेक्ट्रेट सभागार में उपभोक्ताओं के अधिकारों एवं उनके संरक्षण को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं उपभोक्ता संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।बैठक में अधिकारियों ने उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया। इस दौरान बताया गया कि उपभोक्ता किसी भी वस्तु या सेवा में गड़बड़ी होने पर संबंधित विभाग में शिकायत दर्ज कर सकते हैं और अपने अधिकारों की रक्षा कर सकते हैं।अधिकारियों ने कहा कि उपभोक्ताओं को खरीदारी करते समय बिल अवश्य लेना चाहिए और वस्तुओं की गुणवत्ता, एक्सपायरी डेट तथा एमआरपी की जांच कर लेनी चाहिए। इससे किसी प्रकार की धोखाधड़ी से बचा जा सकता है। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा उपभोक्ता हित में चल रही योजनाओं और शिकायत निवारण व्यवस्था की भी जानकारी दी गई। साथ ही आम लोगों से अपील की गई कि वे अपने अधिकारों के प्रति सजग रहें और किसी भी प्रकार की अनियमितता मिलने पर तुरंत शिकायत करें। इस मौके पर उपस्थित अधिकारियों और प्रतिनिधियों ने उपभोक्ता अधिकारों की सुरक्षा के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प भी लिया।
    1
    विश्व उपभोक्ता दिवस पर कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजितविश्व उपभोक्ता दिवस के अवसर पर जिला कलेक्ट्रेट सभागार में उपभोक्ताओं के अधिकारों एवं उनके संरक्षण को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं उपभोक्ता संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।बैठक में अधिकारियों ने उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया। इस दौरान बताया गया कि उपभोक्ता किसी भी वस्तु या सेवा में गड़बड़ी होने पर संबंधित विभाग में शिकायत दर्ज कर सकते हैं और अपने अधिकारों की रक्षा कर सकते हैं।अधिकारियों ने कहा कि उपभोक्ताओं को खरीदारी करते समय बिल अवश्य लेना चाहिए और वस्तुओं की गुणवत्ता, एक्सपायरी डेट तथा एमआरपी की जांच कर लेनी चाहिए। इससे किसी प्रकार की धोखाधड़ी से बचा जा सकता है।
बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा उपभोक्ता हित में चल रही योजनाओं और शिकायत निवारण व्यवस्था की भी जानकारी दी गई। साथ ही आम लोगों से अपील की गई कि वे अपने अधिकारों के प्रति सजग रहें और किसी भी प्रकार की अनियमितता मिलने पर तुरंत शिकायत करें।
इस मौके पर उपस्थित अधिकारियों और प्रतिनिधियों ने उपभोक्ता अधिकारों की सुरक्षा के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प भी लिया।
    user_Shahid hussain
    Shahid hussain
    Local News Reporter अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • होली के बाद जगह जगर गेर नृत्य प्रोग्राम जारी ग्रामीणो मे दिखा उत्साह
    2
    होली के बाद जगह जगर गेर नृत्य प्रोग्राम जारी ग्रामीणो मे दिखा उत्साह
    user_Sheetal prajapat
    Sheetal prajapat
    Local News Reporter ब्यावर, अजमेर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • Post by KHABRON KA SAFAR NEWS
    1
    Post by KHABRON KA SAFAR NEWS
    user_KHABRON KA SAFAR NEWS
    KHABRON KA SAFAR NEWS
    पत्रकार Sarwar, Ajmer•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.