Shuru
Apke Nagar Ki App…
चचेरे भाई ने जमीन के लिये किया लहू लुहान, अस्पताल में भर्ती शेखपुरा - सदर प्रखंड के बरुई गाँव की घटना है जहाँ चचेरे भाई ने पंच के सामने जमीन को लिखने के लिये पैसा दिया था सालों बीत जाने के बाद ना जमीन लिखा ना पैसा वापस किया बदले में मारपीट कर लहूलुहान कर दिया.
कुमार सुबिद
चचेरे भाई ने जमीन के लिये किया लहू लुहान, अस्पताल में भर्ती शेखपुरा - सदर प्रखंड के बरुई गाँव की घटना है जहाँ चचेरे भाई ने पंच के सामने जमीन को लिखने के लिये पैसा दिया था सालों बीत जाने के बाद ना जमीन लिखा ना पैसा वापस किया बदले में मारपीट कर लहूलुहान कर दिया.
More news from बिहार and nearby areas
- शेखपुरा - भाजपा वाणिज्य प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राहुल कुमार अकेला ने चाँदनी चौक VIP रोड स्थित गुप्ता मोवाईल टेलिकॉम दुकान का फीता काटकर किया शुभारम्भ. वहीं राहुल कुमार अकेला ने बताया की यहाँ मोवाईल रिपेयरिंग के साथ सेकेंड हैंड मोवाईल भी एकदम कम दामों पर उपलब्ध हो जायेगा.3
- भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के आलोक में स्वास्थ्य के प्रति जन-साधारण को संवेदनशील बनाने के उद्देश्य से संचालित 'सम्पूर्णता अभियान 2.0' के तहत वृहस्पतिवार को विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर विशेष जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। फरवरी से अप्रैल माह तक चलने वाली इस विशेष श्रृंखला के माध्यम से स्वास्थ्य और पोषण के लक्ष्यों को प्राप्त करने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से किशोरियों के पोषण, स्वच्छता और सुरक्षित पेयजल के महत्व पर ध्यान केंद्रित किया गया। कार्यक्रम के दौरान शारीरिक विकास के लिए आवश्यक पोषक तत्वों और संतुलित आहार की जानकारी दी गई। साथ ही खुले में शौच से होने वाली बीमारियों के प्रति आगाह करते हुए शौचालय के नियमित उपयोग पर बल दिया गया। इसके अतिरिक्त जलजनित रोगों से बचाव के लिए सुरक्षित पेयजल प्रथाओं का सजीव प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी सेविकाओं और स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों ने सक्रिय भूमिका निभाई। उन्होंने केंद्र पर उपस्थित धात्री माताओं, गर्भवती महिलाओं और किशोरियों को संबोधित करते हुए बताया कि बेहतर स्वास्थ्य के लिए केवल अच्छा भोजन ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि व्यक्तिगत स्वच्छता और सुरक्षित वातावरण भी उतना ही अनिवार्य है। स्वस्थ समाज की नींव हमारी किशोरियों और माताओं के बेहतर स्वास्थ्य पर टिकी है। खान-पान में सुधार के साथ-साथ नियमित व्यायाम को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाना अत्यंत आवश्यक है। सम्पूर्णता अभियान 2.0 के तहत आगामी महीनों (मार्च और अप्रैल) में भी इसी तरह के अन्य सत्र आयोजित किए जाएंगे, ताकि स्वास्थ्य मानकों में सुधार कर एक स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण किया जा सके।4
- लखीसराय जिला गांधी मैदान परिसर में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में मेरा युवा भारत अंतर्गत दो दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता कि दूसरे दिन 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता शुक्रवार को आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में जिले के चार कलेक्टर बड़हिया लखीसराय रामगढ़ एवं सूर्यगढ़ा पूर्व में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागी जिला स्तर पर भाग ले रहे हैं। विजेता प्रतिभागियों को जिला प्रशासन की ओर से सम्मानित किया जाएगा।1
- लखीसराय जिले के हलसी थाना का निरीक्षण लखीसराय पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित ने किया निरीक्षण के दौरान जहां थाना के सभी पंजों का अवलोकन किया गया वहीं वहां उपस्थित आम लोगों से शिकायतें भी सुनी गई एवं मामले का टीवी निष्पादन किया गया।1
- hamara district ka new viral video news kalakar ki or se1
- मीडिया से बातचीत में विधायक ने संजीव कुमार मंगलम को अपना बड़ा भाई बताते हुए कहा, “भैया को मेरी हमेशा चिंता रहती है, इसी आत्मीय संबंध के कारण मैं लगातार मोकामा आता रहता हूं।” उन्होंने कहा कि मोकामा का ऐतिहासिक औद्योगिक महत्व रहा है और सरकार इस क्षेत्र को पुनः विकास की मुख्यधारा में लाने के लिए गंभीर प्रयास कर रही है। इस अवसर पर नगर मंडल अध्यक्ष राहुल रंजन, पूर्वी नगर अध्यक्ष चंदन कुमार, पंकज कुमार, बबलू कुमार सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- वृहस्पतिवार को शेखर आनंद, जिला पदाधिकारी शेखपुरा द्वारा मंडल कारा, शेखपुरा का निरीक्षण किया गया। कारागार की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिए और बंदियों के सुधार हेतु चलाए जा रहे कार्यक्रमों की समीक्षा किये। गार्ड ऑफ ऑनर और महापुरुषों को नमन कारागार परिसर पहुँचने पर जिला पदाधिकारी को सुरक्षा बलों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके पश्चात, उन्होंने जेल परिसर में स्थापित भगवान बुद्ध और राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी के छाया चित्रों का अनावरण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि महापुरुषों के विचार बंदियों को सकारात्मक मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करेंगे। निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी महोदय ने संपूर्ण कारा परिसर का भ्रमण किया, जिसमें वार्डों की साफ-सफाई, मेस (रसोई) और अस्पताल की स्थिति का बारीकी से अवलोकन किया गया। शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए उन्होंने मैट्रिक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले कैदियों के बीच मार्कशीट का वितरण किया। उन्होंने सफल कैदियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम है जिससे वे मुख्यधारा में वापस लौट सकते हैं। कार्यक्रम के दौरान 'बंदी दरबार' का आयोजन किया गया। इसमें जिला पदाधिकारी ने स्वयं बंदियों के बीच बैठकर उनकी व्यक्तिगत और कानूनी समस्याओं को सुना। कई कैदियों ने अपनी विधिक सहायता और स्वास्थ्य संबंधी विषयों को उनके सामने रखा, जिसके त्वरित निष्पादन हेतु उन्होंने जेल प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही खेल और पर्यावरण संरक्षण तथा कैदियों के मानसिक तनाव को कम करने और उन्हें खेलकूद से जोड़ने के लिए जिला पदाधिकारी महोदय ने जेल परिसर में क्रिकेट मैच का उद्घाटन किया। इसके साथ ही, पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए उन्होंने वृक्षारोपण भी किया। जिला पदाधिकारी महोदय ने अपने संबोधन में कहा कि जेल केवल सजा का केंद्र नहीं, बल्कि सुधार गृह होना चाहिए। उन्होंने बंदियों से अपील की कि वे अपने भीतर के कौशल को पहचानें और कारावास की अवधि का उपयोग रचनात्मक कार्यों में करें। इस अवसर पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जेल अधीक्षक सहित, जिला प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी और सुरक्षा बल के जवान आदि उपस्थित थे।3
- शहर में टोटो चालक ने आज कर दिया हैं चक्का जाम जिसको लेकर यातायात काफी प्रभावित रहा वहीं यात्रियों के पैदल चलने को भी देखें गये. जहां टोटो चालक की हड़ताल को देखकर शहर में यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा लेकिन क्यों किया है टोटो चालक हड़ताल1
- लखीसराय। उत्पाद विभाग की टीम के द्वारा शुक्रवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, किऊल रेलवे स्टेशन से बेगूसराय जिले के एक शराब कारोबारी को 2 लीटर 500 मिलीलीटर बीयर एवं 17 लीटर 760 मिलीलीटर विदेशी शराब के साथ पकड़ा गया।वहीं अमहरा थाना क्षेत्र के काल भैरव स्थान से एक स्थानीय कारोबारी को 3 लीटर 500 मिलीलीटर देसी महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा किऊल थाना क्षेत्र के बिछवे मुसहरी से सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र निवासी एक कारोबारी को 2 लीटर 750 मिलीलीटर देसी महुआ शराब के साथ धर दबोचा गया।शराब सेवन के मामले में बड़हिया थाना क्षेत्र से चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। बन्नू बगीचा थाना क्षेत्र के धनवह मोड़ से दो, चानन थाना क्षेत्र के जगुआजोड़ मोड़ से दो, जानकीडीह मोड़ से एक, अमहरा थाना क्षेत्र के किशनपुर से दो तथा रामनगर से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।1