logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

लखीसराय उत्पाद विभाग की बड़ी कार्यवाही तीन शराब कारोबारी सहित 12 शराबी गिरफतार। लखीसराय। उत्पाद विभाग की टीम के द्वारा शुक्रवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, किऊल रेलवे स्टेशन से बेगूसराय जिले के एक शराब कारोबारी को 2 लीटर 500 मिलीलीटर बीयर एवं 17 लीटर 760 मिलीलीटर विदेशी शराब के साथ पकड़ा गया।वहीं अमहरा थाना क्षेत्र के काल भैरव स्थान से एक स्थानीय कारोबारी को 3 लीटर 500 मिलीलीटर देसी महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा किऊल थाना क्षेत्र के बिछवे मुसहरी से सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र निवासी एक कारोबारी को 2 लीटर 750 मिलीलीटर देसी महुआ शराब के साथ धर दबोचा गया।शराब सेवन के मामले में बड़हिया थाना क्षेत्र से चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। बन्नू बगीचा थाना क्षेत्र के धनवह मोड़ से दो, चानन थाना क्षेत्र के जगुआजोड़ मोड़ से दो, जानकीडीह मोड़ से एक, अमहरा थाना क्षेत्र के किशनपुर से दो तथा रामनगर से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।

2 hrs ago
user_Atmanand Singh
Atmanand Singh
पत्रकार लखीसराय, लखीसराय, बिहार•
2 hrs ago

लखीसराय उत्पाद विभाग की बड़ी कार्यवाही तीन शराब कारोबारी सहित 12 शराबी गिरफतार। लखीसराय। उत्पाद विभाग की टीम के द्वारा शुक्रवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, किऊल रेलवे स्टेशन से बेगूसराय जिले के एक शराब कारोबारी को 2 लीटर 500 मिलीलीटर बीयर एवं 17 लीटर 760 मिलीलीटर विदेशी शराब के साथ पकड़ा गया।वहीं अमहरा थाना क्षेत्र के काल भैरव स्थान से एक स्थानीय कारोबारी को 3 लीटर 500 मिलीलीटर देसी महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा किऊल थाना क्षेत्र के बिछवे मुसहरी से सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र निवासी एक कारोबारी को 2 लीटर 750 मिलीलीटर देसी महुआ शराब के साथ धर दबोचा गया।शराब सेवन के मामले में बड़हिया थाना क्षेत्र से चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। बन्नू बगीचा थाना क्षेत्र के धनवह मोड़ से दो, चानन थाना क्षेत्र के जगुआजोड़ मोड़ से दो, जानकीडीह मोड़ से एक, अमहरा थाना क्षेत्र के किशनपुर से दो तथा रामनगर से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।

More news from बिहार and nearby areas
  • लखीसराय जिला क्रिकेट संघ के बैनर तले शुक्रवार को सीनियर एवं अंडर–23 खिलाड़ियों के लिए एकदिवसीय ट्रायल का आयोजन जिला गांधी मैदान परिसर में किया गया।ट्रायल में जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण के दौरान खिलाड़ियों ने चयनकर्ताओं को प्रभावित करने का पूरा प्रयास किया।जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि ट्रायल के आधार पर योग्य खिलाड़ियों का चयन कर आगामी प्रतियोगिताओं के लिए टीम का गठन किया जाएगा। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला।
    1
    लखीसराय जिला क्रिकेट संघ के बैनर तले शुक्रवार को सीनियर एवं अंडर–23 खिलाड़ियों के लिए एकदिवसीय ट्रायल का आयोजन जिला गांधी मैदान परिसर में किया गया।ट्रायल में जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण के दौरान खिलाड़ियों ने चयनकर्ताओं को प्रभावित करने का पूरा प्रयास किया।जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि ट्रायल के आधार पर योग्य खिलाड़ियों का चयन कर आगामी प्रतियोगिताओं के लिए टीम का गठन किया जाएगा। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला।
    user_Atmanand Singh
    Atmanand Singh
    पत्रकार लखीसराय, लखीसराय, बिहार•
    2 hrs ago
  • सतसंडा गांव के निकट अज्ञात हथियारबंद अपराधी ने भाजपा अध्यक्ष के पुत्र का बाइक लूटा। लखीसराय जिले के रामगढ़ चौक प्रखंड अंतर्गत तेतरहाट थाना क्षेत्र के सतसंदा गांव के निकट बीते दिन देर रात्रि 11:00 बजे लखीसराय से अपनी बाइक लेकर जा रहे हलसी भाजपा प्रखंड अध्यक्ष के पुत्र का अज्ञात हथियारबंद अपराधियों के द्वारा बाइक मोबाइल एवं रुपया की लूट की गई। गुरुवार की देर रात्रि 11:00 बजे खैरमा गांव निवासी भाजपा प्रखंड अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ पप्पू सिंह के पुत्र सुशांत कुमार लखीसराय स्थित अस्पताल में अपने परिजन से मिलकर तेतरहाट बाजार होते हुए सतसंडा के रास्ते अपना गांव कर्म जा रहा था कि अचानक सतसंडा पहाड़ क्रॉस करने के उपरांत बाइक पर सवार तीन हथियारबंद अपराधी के द्वारा बाइक का ओवर टेक कर घेर लिया एवं हथियार के बल पर बाइक मोबाइल एवं पर्स सभी लेकर फरार हो गया इस संबंध में सुशांत कुमार ने बताया कि सभी अपराधी कम उम्र के थे एवं हथियार से लैस था बाइक मोबाइल एवं पर्स लेने के बाद करने की धमकी देकर भगाया जिसकी लिखित सूचना के तेतरहाट थाना में दे दी गई है वही तेतरहाट अपर थाना अध्यक्ष विद्यानंद कुमार से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवार के द्वारा आवेदन प्राप्त हुआ है लगातार अपराधी की धर पकड़ हेतु छापेमारी की जा रही है
    1
    सतसंडा गांव के निकट अज्ञात हथियारबंद अपराधी ने भाजपा अध्यक्ष के पुत्र का बाइक लूटा।
लखीसराय जिले के रामगढ़ चौक प्रखंड अंतर्गत तेतरहाट थाना क्षेत्र के सतसंदा गांव के निकट बीते दिन देर रात्रि 11:00 बजे लखीसराय से अपनी बाइक लेकर जा रहे हलसी भाजपा प्रखंड अध्यक्ष के पुत्र का अज्ञात हथियारबंद अपराधियों के द्वारा बाइक मोबाइल एवं रुपया की लूट की गई। 
गुरुवार की देर रात्रि 11:00 बजे खैरमा गांव निवासी भाजपा प्रखंड अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ पप्पू सिंह के पुत्र सुशांत कुमार लखीसराय स्थित अस्पताल में अपने परिजन से मिलकर तेतरहाट बाजार होते हुए सतसंडा के रास्ते अपना गांव कर्म जा रहा था कि अचानक सतसंडा पहाड़ क्रॉस करने के उपरांत बाइक पर सवार तीन हथियारबंद अपराधी के द्वारा बाइक का ओवर टेक कर घेर लिया एवं हथियार के बल पर बाइक मोबाइल एवं पर्स सभी लेकर फरार हो गया इस संबंध में सुशांत कुमार ने बताया कि सभी अपराधी कम उम्र के थे एवं हथियार से लैस था बाइक मोबाइल एवं पर्स लेने के बाद करने की धमकी देकर भगाया जिसकी लिखित सूचना के तेतरहाट थाना में दे दी गई है वही तेतरहाट अपर थाना अध्यक्ष विद्यानंद कुमार से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवार के द्वारा आवेदन प्राप्त हुआ है लगातार अपराधी की धर पकड़ हेतु छापेमारी की जा रही है
    user_Kumar Amlesh
    Kumar Amlesh
    पत्रकार लखीसराय, लखीसराय, बिहार•
    5 hrs ago
  • hamara district ka new viral video news kalakar ki or se
    1
    hamara district ka new viral video news kalakar ki or se
    user_Amar Paswan it media
    Amar Paswan it media
    Artist लखीसराय, लखीसराय, बिहार•
    17 hrs ago
  • लोकसभा चुनाव में बिहार के 40 सीट से बिहारी वोटर बदल सकते हैं बिहार की किस्मत । सुनिए प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव को लेकर क्या कुछ कहा । मोबाइल टीवी न्यूज से जुड़ें विडियो को शेयर करें
    1
    लोकसभा चुनाव में बिहार के 40 सीट से बिहारी वोटर बदल सकते हैं बिहार की किस्मत । सुनिए प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव को लेकर क्या कुछ कहा ।
मोबाइल टीवी न्यूज से जुड़ें विडियो को शेयर करें
    user_मोबाइल टीवी न्यूज
    मोबाइल टीवी न्यूज
    Media house शमहो अखा कुरहा, बेगूसराय, बिहार•
    6 hrs ago
  • शेखर आनंद, जिला पदाधिकारी, शेखपुरा द्वारा अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में ’’सबका सम्मान-जीवन आसान ’’ अंतर्गत जनशिकायत की सुनवाई में जिला पदाधिकारी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आज के इस जनता दरबार में कुल 53 आवेदन प्राप्त हुए। जिसमें पेयजल हेतु मोटर लगवाने, साफ-सफाई कार्य हेतु चयन करने, भाई-भाई का बॅटवारा करवाने, अंचलाधिकारी शेखपुरा द्वारा रसीद नहीं काटने, आम रास्ता अवरूद्ध करने, धान खरीद नहीं करने, आवास का लाभ दिलाने, राशन कार्ड बनवाने, नाली निर्माण एवं पी॰सी॰सी॰ ढलाई करवाने, पी॰आर॰डी॰ चालक भुगतान, पेयजल की आपूर्ति कराने, मोटर साइकिल का पुनः रजिस्ट्रेशन कराने, जबरदस्ती जमीन पर कब्जा करने, शेखपुरा अंचल से वंशावली नहीं बनवाने, चेवाड़ा प्रखंड अंतर्गत परिमार्जन पोर्टल में सुधार कराने, उद्यमी योजना अंतर्गत मशीन का पैसा लेकर मशीन नहीं लगाने, नाली का पानी निकासी करवाने, अरियरी अंचल अंचलाधिकारी द्वारा जमाबंदी में पुनः सुधार करवाने, सरकारी अमीन द्वारा नापी कराने, मृतक के आश्रितों को मुआवजा दिलाने, बच्चे को स्कूल में दाखिला करवाने, मेरे रैती जमीन पर दबंगो द्वारा कब्जा करने, शेखपुरा अंचलाधिकारी द्वारा जमाबंदी रद्दीकरण करवाने, जर्जर विद्यालय का निर्माण करवाने, ऐफनी पंचायत के सरंपच का मानदेय दिलाने, बिजली बिल में सुधार कराने, खेसरा में सुधार कराने, मेरे निजी जमीन पर रोड बनवाने के उपरांत उसका मुआवजा दिलाने, अंचलाधिकारी चेवाड़ा द्वारा ठाकुरवाड़ी का जमीन किसी दूसरे के नाम चढ़वाने, आदि से संबंधित मामलें आज के प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम में आवेदन प्राप्त हुए। जिला पदाधिकारी महोदय, द्वारा सभी परिवादियों की परिवाद सूनी एवं संबंधित पदाधिकारियों को आवेदनों को जाँचकर ससमय उचित आवेदनों पर कार्रवाई कर यथाषीघ्र निष्पादन कराने का भी निर्देश दिया गया। उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण निष्पादन करने का भी निदेश दिया। ताकि फरियादियों को परेशानियों से बचाया जा सकें। प्रायः यह देखा जा रहा है कि प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम में बुढ़े-बुजूर्ग अपनी समस्या लेकर पहुँच रहें है साथ ही जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा पूरी संवेदना के साथ उनकी समस्याएं को सुनकर समस्या के ससमय निष्पादन भी कराया जा रहा है। इस अवसर पर भू-अर्जन पदाधिकारी, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी-सह-जनशिकायत के प्रभारी पदाधिकारी आदि उपस्थित थें।
    3
    शेखर आनंद, जिला पदाधिकारी, शेखपुरा द्वारा अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में ’’सबका सम्मान-जीवन आसान ’’ अंतर्गत जनशिकायत की सुनवाई में जिला पदाधिकारी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आज के इस जनता दरबार में कुल 53 आवेदन प्राप्त हुए। जिसमें पेयजल हेतु मोटर लगवाने, साफ-सफाई कार्य हेतु चयन करने, भाई-भाई का बॅटवारा करवाने, अंचलाधिकारी शेखपुरा द्वारा रसीद नहीं काटने, आम रास्ता अवरूद्ध करने, धान खरीद नहीं करने, आवास का लाभ दिलाने, राशन कार्ड बनवाने, नाली निर्माण एवं पी॰सी॰सी॰ ढलाई करवाने, पी॰आर॰डी॰ चालक भुगतान, पेयजल की आपूर्ति कराने, मोटर साइकिल का पुनः रजिस्ट्रेशन कराने, जबरदस्ती जमीन पर कब्जा करने, शेखपुरा अंचल से वंशावली नहीं बनवाने, चेवाड़ा प्रखंड अंतर्गत परिमार्जन पोर्टल में सुधार कराने, उद्यमी योजना अंतर्गत मशीन का पैसा लेकर मशीन नहीं लगाने, नाली का पानी निकासी करवाने, अरियरी अंचल अंचलाधिकारी द्वारा जमाबंदी में पुनः सुधार करवाने, सरकारी अमीन द्वारा नापी कराने, मृतक के आश्रितों को मुआवजा दिलाने, बच्चे को स्कूल में दाखिला करवाने, मेरे रैती जमीन पर दबंगो द्वारा कब्जा करने, शेखपुरा अंचलाधिकारी द्वारा जमाबंदी रद्दीकरण करवाने, जर्जर विद्यालय का निर्माण करवाने, ऐफनी पंचायत के सरंपच का मानदेय दिलाने, बिजली बिल में सुधार कराने, खेसरा में सुधार कराने, मेरे निजी जमीन पर रोड बनवाने के उपरांत उसका मुआवजा दिलाने,  अंचलाधिकारी चेवाड़ा द्वारा ठाकुरवाड़ी का जमीन किसी दूसरे के नाम चढ़वाने, आदि से संबंधित मामलें आज के प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम में आवेदन प्राप्त हुए। 
जिला पदाधिकारी महोदय, द्वारा सभी परिवादियों की परिवाद सूनी एवं संबंधित पदाधिकारियों को आवेदनों को जाँचकर ससमय उचित आवेदनों पर कार्रवाई कर यथाषीघ्र निष्पादन कराने का भी निर्देश दिया गया। उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण निष्पादन करने का भी निदेश दिया। ताकि फरियादियों को परेशानियों से बचाया जा सकें। प्रायः यह देखा जा रहा है कि प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम में बुढ़े-बुजूर्ग अपनी समस्या लेकर पहुँच रहें है साथ ही जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा पूरी संवेदना के साथ उनकी समस्याएं को सुनकर समस्या के ससमय निष्पादन भी कराया जा रहा है।
इस अवसर पर भू-अर्जन पदाधिकारी, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी-सह-जनशिकायत के प्रभारी पदाधिकारी आदि उपस्थित थें।
    user_Sunil Kumar
    Sunil Kumar
    Local News Reporter शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    14 min ago
  • Post by Rajiv Ranjan
    1
    Post by Rajiv Ranjan
    user_Rajiv Ranjan
    Rajiv Ranjan
    Local News Reporter जमुई, जमुई, बिहार•
    20 min ago
  • Post by राज्य से राजधानी न्यूज
    1
    Post by राज्य से राजधानी न्यूज
    user_राज्य से राजधानी न्यूज
    राज्य से राजधानी न्यूज
    News Anchor बेगूसराय, बेगूसराय, बिहार•
    1 hr ago
  • लखीसराय जिला गांधी मैदान परिसर में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में मेरा युवा भारत अंतर्गत दो दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता कि दूसरे दिन 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता शुक्रवार को आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में जिले के चार कलेक्टर बड़हिया लखीसराय रामगढ़ एवं सूर्यगढ़ा पूर्व में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागी जिला स्तर पर भाग ले रहे हैं। विजेता प्रतिभागियों को जिला प्रशासन की ओर से सम्मानित किया जाएगा।
    1
    लखीसराय जिला गांधी मैदान परिसर में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में मेरा युवा भारत अंतर्गत दो दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता कि दूसरे दिन 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता शुक्रवार को आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में जिले के चार कलेक्टर बड़हिया लखीसराय रामगढ़ एवं सूर्यगढ़ा पूर्व में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागी जिला स्तर पर भाग ले रहे हैं। विजेता प्रतिभागियों को जिला प्रशासन की ओर से सम्मानित किया जाएगा।
    user_Atmanand Singh
    Atmanand Singh
    पत्रकार लखीसराय, लखीसराय, बिहार•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.