सबका सम्मान-जीवन आसान ’’ अंतर्गत जनशिकायत की सुनवाई में जिला पदाधिकारी कार्यक्रम का आयोजन किया गया शेखर आनंद, जिला पदाधिकारी, शेखपुरा द्वारा अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में ’’सबका सम्मान-जीवन आसान ’’ अंतर्गत जनशिकायत की सुनवाई में जिला पदाधिकारी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आज के इस जनता दरबार में कुल 53 आवेदन प्राप्त हुए। जिसमें पेयजल हेतु मोटर लगवाने, साफ-सफाई कार्य हेतु चयन करने, भाई-भाई का बॅटवारा करवाने, अंचलाधिकारी शेखपुरा द्वारा रसीद नहीं काटने, आम रास्ता अवरूद्ध करने, धान खरीद नहीं करने, आवास का लाभ दिलाने, राशन कार्ड बनवाने, नाली निर्माण एवं पी॰सी॰सी॰ ढलाई करवाने, पी॰आर॰डी॰ चालक भुगतान, पेयजल की आपूर्ति कराने, मोटर साइकिल का पुनः रजिस्ट्रेशन कराने, जबरदस्ती जमीन पर कब्जा करने, शेखपुरा अंचल से वंशावली नहीं बनवाने, चेवाड़ा प्रखंड अंतर्गत परिमार्जन पोर्टल में सुधार कराने, उद्यमी योजना अंतर्गत मशीन का पैसा लेकर मशीन नहीं लगाने, नाली का पानी निकासी करवाने, अरियरी अंचल अंचलाधिकारी द्वारा जमाबंदी में पुनः सुधार करवाने, सरकारी अमीन द्वारा नापी कराने, मृतक के आश्रितों को मुआवजा दिलाने, बच्चे को स्कूल में दाखिला करवाने, मेरे रैती जमीन पर दबंगो द्वारा कब्जा करने, शेखपुरा अंचलाधिकारी द्वारा जमाबंदी रद्दीकरण करवाने, जर्जर विद्यालय का निर्माण करवाने, ऐफनी पंचायत के सरंपच का मानदेय दिलाने, बिजली बिल में सुधार कराने, खेसरा में सुधार कराने, मेरे निजी जमीन पर रोड बनवाने के उपरांत उसका मुआवजा दिलाने, अंचलाधिकारी चेवाड़ा द्वारा ठाकुरवाड़ी का जमीन किसी दूसरे के नाम चढ़वाने, आदि से संबंधित मामलें आज के प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम में आवेदन प्राप्त हुए। जिला पदाधिकारी महोदय, द्वारा सभी परिवादियों की परिवाद सूनी एवं संबंधित पदाधिकारियों को आवेदनों को जाँचकर ससमय उचित आवेदनों पर कार्रवाई कर यथाषीघ्र निष्पादन कराने का भी निर्देश दिया गया। उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण निष्पादन करने का भी निदेश दिया। ताकि फरियादियों को परेशानियों से बचाया जा सकें। प्रायः यह देखा जा रहा है कि प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम में बुढ़े-बुजूर्ग अपनी समस्या लेकर पहुँच रहें है साथ ही जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा पूरी संवेदना के साथ उनकी समस्याएं को सुनकर समस्या के ससमय निष्पादन भी कराया जा रहा है। इस अवसर पर भू-अर्जन पदाधिकारी, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी-सह-जनशिकायत के प्रभारी पदाधिकारी आदि उपस्थित थें।
सबका सम्मान-जीवन आसान ’’ अंतर्गत जनशिकायत की सुनवाई में जिला पदाधिकारी कार्यक्रम का आयोजन किया गया शेखर आनंद, जिला पदाधिकारी, शेखपुरा द्वारा अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में ’’सबका सम्मान-जीवन आसान ’’ अंतर्गत जनशिकायत की सुनवाई में जिला पदाधिकारी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आज के इस जनता दरबार में कुल 53 आवेदन प्राप्त हुए। जिसमें पेयजल हेतु मोटर लगवाने, साफ-सफाई कार्य हेतु चयन करने, भाई-भाई का बॅटवारा करवाने, अंचलाधिकारी शेखपुरा द्वारा रसीद नहीं काटने, आम रास्ता अवरूद्ध करने, धान खरीद नहीं करने, आवास का लाभ दिलाने, राशन कार्ड बनवाने, नाली निर्माण एवं पी॰सी॰सी॰ ढलाई करवाने, पी॰आर॰डी॰ चालक भुगतान, पेयजल की आपूर्ति कराने, मोटर साइकिल का पुनः रजिस्ट्रेशन कराने, जबरदस्ती जमीन पर कब्जा करने, शेखपुरा अंचल से वंशावली
नहीं बनवाने, चेवाड़ा प्रखंड अंतर्गत परिमार्जन पोर्टल में सुधार कराने, उद्यमी योजना अंतर्गत मशीन का पैसा लेकर मशीन नहीं लगाने, नाली का पानी निकासी करवाने, अरियरी अंचल अंचलाधिकारी द्वारा जमाबंदी में पुनः सुधार करवाने, सरकारी अमीन द्वारा नापी कराने, मृतक के आश्रितों को मुआवजा दिलाने, बच्चे को स्कूल में दाखिला करवाने, मेरे रैती जमीन पर दबंगो द्वारा कब्जा करने, शेखपुरा अंचलाधिकारी द्वारा जमाबंदी रद्दीकरण करवाने, जर्जर विद्यालय का निर्माण करवाने, ऐफनी पंचायत के सरंपच का मानदेय दिलाने, बिजली बिल में सुधार कराने, खेसरा में सुधार कराने, मेरे निजी जमीन पर रोड बनवाने के उपरांत उसका मुआवजा दिलाने, अंचलाधिकारी चेवाड़ा द्वारा ठाकुरवाड़ी का जमीन किसी दूसरे के नाम चढ़वाने, आदि से संबंधित मामलें आज के
प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम में आवेदन प्राप्त हुए। जिला पदाधिकारी महोदय, द्वारा सभी परिवादियों की परिवाद सूनी एवं संबंधित पदाधिकारियों को आवेदनों को जाँचकर ससमय उचित आवेदनों पर कार्रवाई कर यथाषीघ्र निष्पादन कराने का भी निर्देश दिया गया। उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण निष्पादन करने का भी निदेश दिया। ताकि फरियादियों को परेशानियों से बचाया जा सकें। प्रायः यह देखा जा रहा है कि प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम में बुढ़े-बुजूर्ग अपनी समस्या लेकर पहुँच रहें है साथ ही जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा पूरी संवेदना के साथ उनकी समस्याएं को सुनकर समस्या के ससमय निष्पादन भी कराया जा रहा है। इस अवसर पर भू-अर्जन पदाधिकारी, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी-सह-जनशिकायत के प्रभारी पदाधिकारी आदि उपस्थित थें।
- शुक्रवार को राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शेखपुरा की सड़कों पर महिला सशक्तिकरण का उत्साह देखने को मिला। जिला प्रशासन और महिला एवं बाल विकास निगम के संयुक्त तत्वाधान में एक भव्य वॉकथॉन का आयोजन किया गया, जिसमें अधिकारियों से लेकर स्कूली छात्राओं तक ने कदम से कदम मिलाकर नारी शक्ति का संदेश दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 8:00 बजे समाहरणालय परिसर से वॉकथॉन का आगाज हुआ। जिला पदाधिकारी महोदय इस अवसर पर हरी झंडी दिखाई और पैदल मार्च को रवाना किया। यह मार्च समाहरणालय से शुरू होकर चांदनी चौक और तीन मुहानी जैसे प्रमुख व्यस्त इलाकों से गुजरते हुए वापस समाहरणालय परिसर में समाप्त हुआ। सशक्त समाज के लिए जागरूकता वॉकथॉन के माध्यम से जिला प्रशासन ने "बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ" और महिला सुरक्षा जैसे गंभीर विषयों पर जन-जागरूकता फैलाई। पैदल मार्च के दौरान अधिकारियों ने आम नागरिकों को राष्ट्रीय महिला दिवस के महत्व से अवगत कराया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी महोदय ने कहा कि महिलाओं का सम्मान और उनकी प्रगति ही एक सशक्त और विकसित समाज की असली नींव है। यह वॉकथॉन केवल एक मार्च नहीं, बल्कि महिलाओं के अधिकारों और उनकी सुरक्षा के प्रति हमारी सामूहिक प्रतिबद्धता का प्रतीक है। महिला एवं बाल विकास निगम के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम ने पूरे शहर का ध्यान आकर्षित किया और समाज में महिलाओं की भूमिका को रेखांकित करने में सफल रहा। 4
- पटना के गांधी मैदान में खादी महोत्सव मेले में, उमड़ी भीड़ पटना। राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में इन दिनों खादी महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया है, जहां दूर-दूर से लोग पहुंचकर खादी और हस्तशिल्प उत्पादों की खरीदारी कर रहे हैं। मेले में खादी से बने ऊनी कपड़े, जैकेट, कुर्ता, साड़ी तथा सिल्क की आकर्षक साड़ियों की खूब मांग देखी जा रही है। खास बात यह है कि सभी स्टॉलों पर खादी वस्त्रों पर 30 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है, जिससे खरीदारों में खासा उत्साह है। महोत्सव में महात्मा गांधी के चरखे द्वारा सूत कातने और धागा बनाने की प्रक्रिया का जीवंत प्रदर्शन किया जा रहा है। साथ ही कपड़ा बुनाई की मशीन भी प्रदर्शनी में आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। आगंतुक खादी निर्माण की पारंपरिक विधि को नजदीक से देख रहे हैं और इसके इतिहास से भी परिचित हो रहे हैं। मेले में मिट्टी के बर्तन नई तकनीक से बनाने वाली मशीन का प्रदर्शन भी किया गया है, जो लोगों के लिए कौतूहल का विषय बना हुआ है। इसके अलावा मधुबनी से आई महिलाओं द्वारा मधुबनी पेंटिंग का सजीव प्रदर्शन किया जा रहा है, जिसे लोग काफी सराह रहे हैं। खाने-पीने के शौकीनों के लिए भी मेले में तरह-तरह के व्यंजन, अचार, मधु, चिप्स और अन्य पारंपरिक खाद्य पदार्थ उपलब्ध हैं। बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले और खेलकूद के साधन भी लगाए गए हैं। कुल मिलाकर गांधी मैदान का खादी महोत्सव खरीदारी, कला और संस्कृति का संगम बन गया है।4
- लखीसराय जिला क्रिकेट संघ के बैनर तले शुक्रवार को सीनियर एवं अंडर–23 खिलाड़ियों के लिए एकदिवसीय ट्रायल का आयोजन जिला गांधी मैदान परिसर में किया गया।ट्रायल में जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण के दौरान खिलाड़ियों ने चयनकर्ताओं को प्रभावित करने का पूरा प्रयास किया।जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि ट्रायल के आधार पर योग्य खिलाड़ियों का चयन कर आगामी प्रतियोगिताओं के लिए टीम का गठन किया जाएगा। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला।1
- लखीसराय जिले के हलसी थाना का निरीक्षण लखीसराय पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित ने किया निरीक्षण के दौरान जहां थाना के सभी पंजों का अवलोकन किया गया वहीं वहां उपस्थित आम लोगों से शिकायतें भी सुनी गई एवं मामले का टीवी निष्पादन किया गया।1
- Post by Amar Paswan it media1
- मीडिया से बातचीत में विधायक ने संजीव कुमार मंगलम को अपना बड़ा भाई बताते हुए कहा, “भैया को मेरी हमेशा चिंता रहती है, इसी आत्मीय संबंध के कारण मैं लगातार मोकामा आता रहता हूं।” उन्होंने कहा कि मोकामा का ऐतिहासिक औद्योगिक महत्व रहा है और सरकार इस क्षेत्र को पुनः विकास की मुख्यधारा में लाने के लिए गंभीर प्रयास कर रही है। इस अवसर पर नगर मंडल अध्यक्ष राहुल रंजन, पूर्वी नगर अध्यक्ष चंदन कुमार, पंकज कुमार, बबलू कुमार सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- शेखपुरा - प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, कटरा चौक सेवा केंद्र पर 90वीं त्रिमूर्ति महाशिवरात्रि महोत्सव बड़े ही उत्साह, श्रद्धा और आध्यात्मिक गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाई-बहनों ने सहभागिता की। इस अवसर पर बेगूसराय सेवा केंद्र की प्रभारी राजयोगिनी कंचन दीदी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। अपने आध्यात्मिक संदेश में उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि का महापर्व अनेक गहन आध्यात्मिक रहस्यों को समेटे हुए है। यह सभी पर्वों में श्रेष्ठ और महान है, क्योंकि यह परमात्मा शिव के दिव्य अवतरण की स्मृति का पावन उत्सव है। उन्होंने बताया कि महाशिवरात्रि पर शिवालयों में आक, धतूरा, भांग आदि अर्पित करने के पीछे आध्यात्मिक संकेत यह है कि हम अपने जीवन की कांटों समान बुराइयों, नकारात्मक आदतों और गलत संस्कारों को परमात्मा शिव को समर्पित कर उनसे मुक्त होने का संकल्प लें। ब्रह्माकुमारी अनु बहन ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि परमात्मा शिव विगत 90 वर्षों से विश्व परिवर्तन का दिव्य कार्य कर रहे हैं। भारत 33 करोड़ देवी-देवताओं की भूमि है, परंतु उन सभी को दिव्य स्वरूप प्रदान करने वाले एकमात्र परमपिता परमात्मा शिव हैं। यद्यपि विभिन्न धर्मों में परमात्मा की भिन्न-भिन्न रूपों में पूजा की जाती है, किंतु सभी का केंद्र बिंदु परमात्मा शिव ही हैं। ‘शिव’ का अर्थ ही है – कल्याणकारी। कार्यक्रम के दौरान केक कटिंग एवं शिव ध्वजारोहण कर उत्सव की शुभ शुरुआत की गई। उपस्थित सभी भाई-बहनों ने बुराइयों का त्याग कर श्रेष्ठ जीवन जीने का संकल्प लिया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समारोह की शोभा बढ़ाई। कुमारी शिवानी कुमारी, परी एवं अन्य बालिकाओं द्वारा शिव महिमा पर आधारित गीत एवं नृत्य प्रस्तुत किए गए, जिन्होंने उपस्थित जनसमूह को भाव-विभोर कर दिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में ब्रह्माकुमारी भाई-बहनों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। पूरे वातावरण में भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक उमंग का विशेष संचार हुआ। – जारी कर्ता प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय कटरा चौक सेवा केंद्र3
- शेखपुरा: सामाजिक अंकेक्षण के उपरांत नरेगा पोर्टल पर प्रदर्शित FM, FD, process Violence & Grievance के मामलों के निस्तारण पर आज दिनांक-13.02.2026 को उप विकास आयुक्त, शेखपुरा की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। समीक्षा में पाया गया कि सामाजिक अंकेक्षण इकाई शेखपुरा द्वारा प्रतिवेदित वित्तिय अनियमितता के 250 मामलों में से 198 का सफलता पूर्वक निस्तारण किया गया है।शेष मामलों के निस्तारण के लिए एक सप्ताह में ATR अपलोड करने का निर्देश सभी कार्यक्रम पदाधिकारियों को दिए गए हैं। बैठक में NEP निदेशक,DFM, कार्यक्रम पदाधिकारियों और जिला संसाधन सेवी ने भाग लिया।1
- लखीसराय जिला गांधी मैदान परिसर में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में मेरा युवा भारत अंतर्गत दो दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता कि दूसरे दिन 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता शुक्रवार को आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में जिले के चार कलेक्टर बड़हिया लखीसराय रामगढ़ एवं सूर्यगढ़ा पूर्व में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागी जिला स्तर पर भाग ले रहे हैं। विजेता प्रतिभागियों को जिला प्रशासन की ओर से सम्मानित किया जाएगा।1