logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

लखीसराय गाने मैदान में एक दिवसीय ट्रायल क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित। लखीसराय जिला क्रिकेट संघ के बैनर तले शुक्रवार को सीनियर एवं अंडर–23 खिलाड़ियों के लिए एकदिवसीय ट्रायल का आयोजन जिला गांधी मैदान परिसर में किया गया।ट्रायल में जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण के दौरान खिलाड़ियों ने चयनकर्ताओं को प्रभावित करने का पूरा प्रयास किया।जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि ट्रायल के आधार पर योग्य खिलाड़ियों का चयन कर आगामी प्रतियोगिताओं के लिए टीम का गठन किया जाएगा। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

2 hrs ago
user_Atmanand Singh
Atmanand Singh
पत्रकार लखीसराय, लखीसराय, बिहार•
2 hrs ago

लखीसराय गाने मैदान में एक दिवसीय ट्रायल क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित। लखीसराय जिला क्रिकेट संघ के बैनर तले शुक्रवार को सीनियर एवं अंडर–23 खिलाड़ियों के लिए एकदिवसीय ट्रायल का आयोजन जिला गांधी मैदान परिसर में किया गया।ट्रायल में जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण के दौरान खिलाड़ियों ने चयनकर्ताओं को प्रभावित करने का पूरा प्रयास किया।जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि ट्रायल के आधार पर योग्य खिलाड़ियों का चयन कर आगामी प्रतियोगिताओं के लिए टीम का गठन किया जाएगा। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

More news from बिहार and nearby areas
  • लखीसराय जिले के हलसी थाना का निरीक्षण लखीसराय पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित ने किया निरीक्षण के दौरान जहां थाना के सभी पंजों का अवलोकन किया गया वहीं वहां उपस्थित आम लोगों से शिकायतें भी सुनी गई एवं मामले का टीवी निष्पादन किया गया।
    1
    लखीसराय जिले के हलसी थाना का निरीक्षण लखीसराय पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित ने किया निरीक्षण के दौरान जहां थाना के सभी पंजों का अवलोकन किया गया वहीं वहां उपस्थित आम लोगों से शिकायतें भी सुनी गई एवं मामले का टीवी निष्पादन किया गया।
    user_Kumar Amlesh
    Kumar Amlesh
    पत्रकार लखीसराय, लखीसराय, बिहार•
    13 hrs ago
  • Post by Amar Paswan it media
    1
    Post by Amar Paswan it media
    user_Amar Paswan it media
    Amar Paswan it media
    Artist लखीसराय, लखीसराय, बिहार•
    17 hrs ago
  • शुक्रवार को राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शेखपुरा की सड़कों पर महिला सशक्तिकरण का उत्साह देखने को मिला। जिला प्रशासन और महिला एवं बाल विकास निगम के संयुक्त तत्वाधान में एक भव्य वॉकथॉन का आयोजन किया गया, जिसमें अधिकारियों से लेकर स्कूली छात्राओं तक ने कदम से कदम मिलाकर नारी शक्ति का संदेश दिया। ​ कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 8:00 बजे समाहरणालय परिसर से वॉकथॉन का आगाज हुआ। जिला पदाधिकारी महोदय इस अवसर पर हरी झंडी दिखाई और पैदल मार्च को रवाना किया। यह मार्च समाहरणालय से शुरू होकर चांदनी चौक और तीन मुहानी जैसे प्रमुख व्यस्त इलाकों से गुजरते हुए वापस समाहरणालय परिसर में समाप्त हुआ। सशक्त समाज के लिए जागरूकता ​वॉकथॉन के माध्यम से जिला प्रशासन ने "बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ" और महिला सुरक्षा जैसे गंभीर विषयों पर जन-जागरूकता फैलाई। पैदल मार्च के दौरान अधिकारियों ने आम नागरिकों को राष्ट्रीय महिला दिवस के महत्व से अवगत कराया। ​ इस अवसर पर जिला पदाधिकारी महोदय ने कहा कि महिलाओं का सम्मान और उनकी प्रगति ही एक सशक्त और विकसित समाज की असली नींव है। यह वॉकथॉन केवल एक मार्च नहीं, बल्कि महिलाओं के अधिकारों और उनकी सुरक्षा के प्रति हमारी सामूहिक प्रतिबद्धता का प्रतीक है। ​महिला एवं बाल विकास निगम के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम ने पूरे शहर का ध्यान आकर्षित किया और समाज में महिलाओं की भूमिका को रेखांकित करने में सफल रहा। ​
    4
    शुक्रवार को  राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शेखपुरा की सड़कों पर महिला सशक्तिकरण का उत्साह देखने को मिला। जिला प्रशासन और महिला एवं बाल विकास निगम के संयुक्त तत्वाधान में एक भव्य वॉकथॉन का आयोजन किया गया, जिसमें अधिकारियों से लेकर स्कूली छात्राओं तक ने कदम से कदम मिलाकर नारी शक्ति का संदेश दिया।
​               कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 8:00 बजे समाहरणालय परिसर से वॉकथॉन का आगाज हुआ। जिला पदाधिकारी  महोदय इस अवसर पर हरी झंडी दिखाई और पैदल मार्च को रवाना किया। यह मार्च समाहरणालय से शुरू होकर चांदनी चौक और तीन मुहानी जैसे प्रमुख व्यस्त इलाकों से गुजरते हुए वापस समाहरणालय परिसर में समाप्त हुआ। 
सशक्त समाज के लिए जागरूकता ​वॉकथॉन के माध्यम से जिला प्रशासन ने "बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ" और महिला सुरक्षा जैसे गंभीर विषयों पर जन-जागरूकता फैलाई। पैदल मार्च के दौरान अधिकारियों ने आम नागरिकों को राष्ट्रीय महिला दिवस के महत्व से अवगत कराया।
​           इस अवसर पर जिला पदाधिकारी महोदय ने कहा कि महिलाओं का सम्मान और उनकी प्रगति ही एक सशक्त और विकसित समाज की असली नींव है। यह वॉकथॉन केवल एक मार्च नहीं, बल्कि महिलाओं के अधिकारों और उनकी सुरक्षा के प्रति हमारी सामूहिक प्रतिबद्धता का प्रतीक है।
​महिला एवं बाल विकास निगम के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम ने पूरे शहर का ध्यान आकर्षित किया और समाज में महिलाओं की भूमिका को रेखांकित करने में सफल रहा।
​
    user_Sunil Kumar
    Sunil Kumar
    Local News Reporter शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    8 min ago
  • Post by राज्य से राजधानी न्यूज
    1
    Post by राज्य से राजधानी न्यूज
    user_राज्य से राजधानी न्यूज
    राज्य से राजधानी न्यूज
    News Anchor बेगूसराय, बेगूसराय, बिहार•
    1 hr ago
  • शेखपुरा - सदर प्रखंड के बरुई गाँव की घटना है जहाँ चचेरे भाई ने पंच के सामने जमीन को लिखने के लिये पैसा दिया था सालों बीत जाने के बाद ना जमीन लिखा ना पैसा वापस किया बदले में मारपीट कर लहूलुहान कर दिया.
    1
    शेखपुरा - सदर प्रखंड के बरुई गाँव की घटना है जहाँ चचेरे भाई ने पंच के सामने जमीन को लिखने के लिये पैसा दिया था सालों बीत जाने के बाद ना जमीन लिखा ना पैसा वापस किया बदले में मारपीट कर लहूलुहान कर दिया.
    user_कुमार सुबिद
    कुमार सुबिद
    पत्रकार शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    3 hrs ago
  • खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं बिहार कुश्ती संघ के संयुक्त तत्वावधान में 14 और 15 फरवरी को दो दिवसीय दंगल (कुश्ती) प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। यह प्रतियोगिता श्री कृष्ण सिंह स्टेडियम, जमुई में आयोजित होगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए भाजपा जिला महामंत्री बृजनंदन सिंह ने बताया कि 14 फरवरी को बिहार सरकार के माननीय उप मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में प्रतियोगिता का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर बिहार सरकार की खेल एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. श्रेयसी सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी। आयोजकों के अनुसार, प्रतियोगिता का उद्देश्य राज्य स्तर पर प्रतिभाशाली पहलवानों को मंच प्रदान करना और पारंपरिक खेल कुश्ती को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में विभिन्न जिलों से खिलाड़ियों के भाग लेने की संभावना है। आयोजन को लेकर स्टेडियम परिसर में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। स्थानीय खेल प्रेमियों में भी इस प्रतियोगिता को लेकर उत्साह देखा जा रहा है।
    1
    खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं बिहार कुश्ती संघ के संयुक्त तत्वावधान में 14 और 15 फरवरी को दो दिवसीय दंगल (कुश्ती) प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। यह प्रतियोगिता श्री कृष्ण सिंह स्टेडियम, जमुई में आयोजित होगी।
इस संबंध में जानकारी देते हुए भाजपा जिला महामंत्री बृजनंदन सिंह ने बताया कि 14 फरवरी को बिहार सरकार के माननीय उप मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में प्रतियोगिता का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर बिहार सरकार की खेल एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. श्रेयसी सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी।
आयोजकों के अनुसार, प्रतियोगिता का उद्देश्य राज्य स्तर पर प्रतिभाशाली पहलवानों को मंच प्रदान करना और पारंपरिक खेल कुश्ती को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में विभिन्न जिलों से खिलाड़ियों के भाग लेने की संभावना है।
आयोजन को लेकर स्टेडियम परिसर में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। स्थानीय खेल प्रेमियों में भी इस प्रतियोगिता को लेकर उत्साह देखा जा रहा है।
    user_Rajiv Ranjan
    Rajiv Ranjan
    Local News Reporter जमुई, जमुई, बिहार•
    3 hrs ago
  • लखीसराय। उत्पाद विभाग की टीम के द्वारा शुक्रवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, किऊल रेलवे स्टेशन से बेगूसराय जिले के एक शराब कारोबारी को 2 लीटर 500 मिलीलीटर बीयर एवं 17 लीटर 760 मिलीलीटर विदेशी शराब के साथ पकड़ा गया।वहीं अमहरा थाना क्षेत्र के काल भैरव स्थान से एक स्थानीय कारोबारी को 3 लीटर 500 मिलीलीटर देसी महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा किऊल थाना क्षेत्र के बिछवे मुसहरी से सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र निवासी एक कारोबारी को 2 लीटर 750 मिलीलीटर देसी महुआ शराब के साथ धर दबोचा गया।शराब सेवन के मामले में बड़हिया थाना क्षेत्र से चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। बन्नू बगीचा थाना क्षेत्र के धनवह मोड़ से दो, चानन थाना क्षेत्र के जगुआजोड़ मोड़ से दो, जानकीडीह मोड़ से एक, अमहरा थाना क्षेत्र के किशनपुर से दो तथा रामनगर से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।
    1
    लखीसराय। उत्पाद विभाग की टीम के द्वारा शुक्रवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, किऊल रेलवे स्टेशन से बेगूसराय जिले के एक शराब कारोबारी को 2 लीटर 500 मिलीलीटर बीयर एवं 17 लीटर 760 मिलीलीटर विदेशी शराब के साथ पकड़ा गया।वहीं अमहरा थाना क्षेत्र के काल भैरव स्थान से एक स्थानीय कारोबारी को 3 लीटर 500 मिलीलीटर देसी महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा किऊल थाना क्षेत्र के बिछवे मुसहरी से सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र निवासी एक कारोबारी को 2 लीटर 750 मिलीलीटर देसी महुआ शराब के साथ धर दबोचा गया।शराब सेवन के मामले में बड़हिया थाना क्षेत्र से चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। बन्नू बगीचा थाना क्षेत्र के धनवह मोड़ से दो, चानन थाना क्षेत्र के जगुआजोड़ मोड़ से दो, जानकीडीह मोड़ से एक, अमहरा थाना क्षेत्र के किशनपुर से दो तथा रामनगर से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।
    user_Atmanand Singh
    Atmanand Singh
    पत्रकार लखीसराय, लखीसराय, बिहार•
    2 hrs ago
  • लखीसराय जिले के रामगढ़ चौक प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामगढ़ चौक में फाइलेरिया मुक्त भारत अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर कंचन ने फाइलेरिया की दवा खाकर किया
    1
    लखीसराय जिले के रामगढ़ चौक प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामगढ़ चौक में फाइलेरिया मुक्त भारत अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर कंचन ने फाइलेरिया की दवा खाकर किया
    user_Kumar Amlesh
    Kumar Amlesh
    पत्रकार लखीसराय, लखीसराय, बिहार•
    13 hrs ago
  • शेखपुरा: सामाजिक अंकेक्षण के उपरांत नरेगा पोर्टल पर प्रदर्शित FM, FD, process Violence & Grievance के मामलों के निस्तारण पर आज दिनांक-13.02.2026 को उप विकास आयुक्त, शेखपुरा की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। समीक्षा में पाया गया कि सामाजिक अंकेक्षण इकाई शेखपुरा द्वारा प्रतिवेदित वित्तिय अनियमितता के 250 मामलों में से 198 का सफलता पूर्वक निस्तारण किया गया है।शेष मामलों के निस्तारण के लिए एक सप्ताह में ATR अपलोड करने का निर्देश सभी कार्यक्रम पदाधिकारियों को दिए गए हैं। बैठक में NEP निदेशक,DFM, कार्यक्रम पदाधिकारियों और जिला संसाधन सेवी ने भाग लिया।
    1
    शेखपुरा: सामाजिक अंकेक्षण के उपरांत नरेगा पोर्टल पर प्रदर्शित FM, FD, process Violence & Grievance के मामलों के निस्तारण पर आज दिनांक-13.02.2026 को  उप विकास आयुक्त, शेखपुरा की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।
समीक्षा में पाया गया कि सामाजिक अंकेक्षण इकाई शेखपुरा द्वारा प्रतिवेदित वित्तिय अनियमितता के 250 मामलों में से 198 का सफलता पूर्वक निस्तारण किया गया है।शेष मामलों के निस्तारण के लिए एक सप्ताह में ATR अपलोड करने का निर्देश सभी कार्यक्रम पदाधिकारियों को दिए गए हैं।
बैठक में NEP निदेशक,DFM, कार्यक्रम पदाधिकारियों और जिला संसाधन सेवी ने भाग लिया।
    user_Sunil Kumar
    Sunil Kumar
    Local News Reporter शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    15 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.