logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, 24 मरीजों को मिला परामर्श तिलक स्टेडियम में योग साधकों को कराया वक्रासन, भुजंगासन व मंडूकासन का अभ्यास औरैया। राष्ट्रीय आयुष मिशन उत्तर प्रदेश सरकार के अंतर्गत संचालित योग वैलनेस सेंटर, राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय औरैया की ओर से मंगलवार को विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। प्रथम सत्र में स्थानीय तिलक स्टेडियम परिसर में योग साधकों के साथ युवाओं एवं युवतियों को योग और व्यायाम के महत्व की जानकारी दी गई। योग प्रशिक्षक योगेंद्र कुमार मिश्र ने सूक्ष्म व्यायाम के साथ वक्रासन, भुजंगासन और मंडूकासन का अभ्यास कराया। इसके अलावा युवा साधकों को मेंढ़क चाल का तरीका और उसका अभ्यास भी कराया गया। योग प्रशिक्षक ने कहा कि नियमित योग एवं व्यायाम को जीवनशैली का हिस्सा बनाकर व्यक्ति सहज रूप से स्वस्थ रह सकता है। योग शरीर को स्वस्थ रखने के साथ मानसिक एकाग्रता और कार्यक्षमता बढ़ाने में भी सहायक है। द्वितीय सत्र में योग वैलनेस सेंटर पर कुल 24 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श किया गया, जिसमें 19 नवीन और पांच पुराने मरीज शामिल रहे। इनमें 13 पुरुष और 11 महिलाएं थीं। बरसात के मौसम में पाचन तंत्र प्रभावित होने से लोगों में गले में खराश, खांसी और छाती में दर्द सहित अन्य समस्याएं देखने को मिल रही हैं। इस दौरान मरीजों को खानपान में सुधार, दिनचर्या को व्यवस्थित रखने और मौसम के अनुरूप जीवनशैली अपनाने की सलाह दी गई। योग प्रशिक्षक योगेंद्र कुमार मिश्र ने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य के लिए संतुलित खानपान, नियमित दिनचर्या और योग को जीवन का हिस्सा बनाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और जीवनचर्या में छोटे-छोटे सुधार कई बीमारियों से बचाव में सहायक हो सकते हैं।

7 hrs ago
user_कुमार सुनील
कुमार सुनील
पत्रकारिता अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
7 hrs ago

योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, 24 मरीजों को मिला परामर्श तिलक स्टेडियम में योग साधकों को कराया वक्रासन, भुजंगासन व मंडूकासन का अभ्यास औरैया। राष्ट्रीय आयुष मिशन उत्तर प्रदेश सरकार के अंतर्गत संचालित योग वैलनेस सेंटर, राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय औरैया की ओर से मंगलवार को विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। प्रथम सत्र में स्थानीय तिलक स्टेडियम परिसर में योग साधकों के साथ युवाओं एवं युवतियों को योग और व्यायाम के महत्व की जानकारी दी गई। योग प्रशिक्षक योगेंद्र कुमार मिश्र ने सूक्ष्म व्यायाम के साथ वक्रासन, भुजंगासन और मंडूकासन का अभ्यास कराया। इसके अलावा युवा साधकों को मेंढ़क चाल का तरीका और उसका अभ्यास भी कराया गया। योग प्रशिक्षक ने कहा कि नियमित योग एवं व्यायाम को जीवनशैली का हिस्सा बनाकर व्यक्ति सहज रूप से स्वस्थ रह सकता है। योग शरीर को स्वस्थ रखने के साथ मानसिक एकाग्रता और कार्यक्षमता बढ़ाने में भी सहायक है। द्वितीय सत्र में योग वैलनेस सेंटर पर कुल 24 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श किया गया, जिसमें 19 नवीन और पांच पुराने मरीज शामिल रहे। इनमें 13 पुरुष और 11 महिलाएं थीं। बरसात के मौसम में पाचन तंत्र प्रभावित होने से लोगों में गले में खराश, खांसी और छाती में दर्द सहित अन्य समस्याएं देखने को मिल रही हैं। इस दौरान मरीजों को खानपान में सुधार, दिनचर्या को व्यवस्थित रखने और मौसम के अनुरूप जीवनशैली अपनाने की सलाह दी गई। योग प्रशिक्षक योगेंद्र कुमार मिश्र ने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य के लिए संतुलित खानपान, नियमित दिनचर्या और योग को जीवन का हिस्सा बनाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और जीवनचर्या में छोटे-छोटे सुधार कई बीमारियों से बचाव में सहायक हो सकते हैं।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • *मेरा युवा भारत औरैया के तत्वावधान में हुआ स्वच्छता कार्यक्रम* *औरैया।* मेरा युवा भारत औरैया उ०प्र० के तत्वाधान में स्वच्छता पखवाड़ा अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्थान शहीद पार्क औरैया में जिसमें मेरा युवा भारत औरैया के संयुक्त निदेशक अनवर वारसी के आदेशानुसार माय भारत के स्वयंसेवकों ने संचालित किया और स्वच्छता पखवाड़ा अभियान आयोजन किया। कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोगो को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गयी। नगर पालिका कर्मचारियों के द्वारा साफ सफाई का संदेश दिया। अभियान के दौरान स्वयंसेवकों ने जिले के विभिन्न टोले एवं मोहल्लों में डोर-टू-डोर संपर्क कर ग्रामीणों व नगर को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। स्वयं सेवकों ने घर-घर जाकर स्वच्छता के महत्व पर संवाद किया। लोगों से अपने घर, आंगन, गली-मोहल्ले एवं सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने की अपील की को गीले एवं सूखे कचरे के उचित निस्तारण, खुले में कचरा नहीं फेंकने, स्वच्छ पेयजल के उपयोग, व्यक्तिगत स्वच्छता तथा स्वच्छ वातावरण के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर आदर्श कुमार स्वयंसेवक ध्रुव वर्मा, कौशिकी दीक्षित, छाया, बालाजी, विपिन कुमार, अंकित आदि बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।
    1
    *मेरा युवा भारत औरैया के तत्वावधान में हुआ स्वच्छता कार्यक्रम*    
*औरैया।*   मेरा युवा भारत औरैया उ०प्र० के तत्वाधान में स्वच्छता पखवाड़ा अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्थान शहीद पार्क औरैया में जिसमें मेरा युवा भारत औरैया के संयुक्त निदेशक अनवर वारसी के आदेशानुसार माय भारत के स्वयंसेवकों ने संचालित किया और स्वच्छता पखवाड़ा अभियान आयोजन किया। कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोगो को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गयी। नगर पालिका कर्मचारियों के द्वारा साफ सफाई का संदेश दिया। अभियान के दौरान स्वयंसेवकों ने जिले के विभिन्न टोले एवं मोहल्लों में डोर-टू-डोर संपर्क कर ग्रामीणों व नगर को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। स्वयं सेवकों ने घर-घर जाकर स्वच्छता के महत्व पर संवाद किया। लोगों से अपने घर, आंगन, गली-मोहल्ले एवं सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने की अपील की को गीले एवं सूखे कचरे के उचित निस्तारण, खुले में कचरा नहीं फेंकने, स्वच्छ पेयजल के उपयोग, व्यक्तिगत स्वच्छता तथा स्वच्छ वातावरण के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर आदर्श कुमार स्वयंसेवक ध्रुव वर्मा, कौशिकी दीक्षित, छाया, बालाजी, विपिन कुमार, अंकित आदि बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • जंजीरों में जकड़कर देवकली धाम पहुंचे संदीप, बोले- बुराइयों की राह इंसान को बना देती है कैदी औरैया। समाज में बढ़ती नशाखोरी, अपराध और अन्य बुराइयों के खिलाफ जागरूकता का संदेश देने के लिए शहर के ग्राम चिरहूली निवासी संदीप गुप्ता ने अनोखा तरीका अपनाया। कैदी की वेशभूषा में हाथ-पैरों में जंजीरें बांधकर वह कांवड़ यात्रा करते हुए देवकली धाम पहुंचे और भगवान शिव का जलाभिषेक किया। संदीप शनिवार को इसी वेशभूषा में कांवड़ लेकर श्रृंगी रामपुर गए थे। मंगलवार को देवकली धाम पहुंचकर उन्होंने विधि-विधान से भगवान शिव का जलाभिषेक किया। इस दौरान उनका अनोखा रूप श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केंद्र बना रहा। मंदिर परिसर में संदीप ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि अपराध और बुराइयों का रास्ता अंत में इंसान को बंधनों में जकड़ देता है। उन्होंने लोगों से नशा, अपराध और अन्य सामाजिक बुराइयों का त्याग कर धर्म, सदाचार और ईश्वर की भक्ति के मार्ग पर चलने की अपील की। उन्होंने कहा कि जेल का जीवन बेहद कष्टदायक होता है। इसलिए हर व्यक्ति को गलत रास्ते से बचना चाहिए और अपने जीवन को अच्छे कार्यों में लगाना चाहिए। उनके संदेश को सुनने के लिए मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुट गई। कई लोगों ने उनके प्रयास की सराहना करते हुए बुराइयों से दूर रहने का संकल्प लिया। संदीप का यह अनोखा जागरूकता संदेश पूरे देवकली धाम में चर्चा का विषय बना रहा।
    1
    जंजीरों में जकड़कर देवकली धाम पहुंचे संदीप, बोले- बुराइयों की राह इंसान को बना देती है कैदी
औरैया। समाज में बढ़ती नशाखोरी, अपराध और अन्य बुराइयों के खिलाफ जागरूकता का संदेश देने के लिए शहर के ग्राम चिरहूली निवासी संदीप गुप्ता ने अनोखा तरीका अपनाया। कैदी की वेशभूषा में हाथ-पैरों में जंजीरें बांधकर वह कांवड़ यात्रा करते हुए देवकली धाम पहुंचे और भगवान शिव का जलाभिषेक किया।
संदीप शनिवार को इसी वेशभूषा में कांवड़ लेकर श्रृंगी रामपुर गए थे। मंगलवार को देवकली धाम पहुंचकर उन्होंने विधि-विधान से भगवान शिव का जलाभिषेक किया। इस दौरान उनका अनोखा रूप श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केंद्र बना रहा। मंदिर परिसर में संदीप ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि अपराध और बुराइयों का रास्ता अंत में इंसान को बंधनों में जकड़ देता है। उन्होंने लोगों से नशा, अपराध और अन्य सामाजिक बुराइयों का त्याग कर धर्म, सदाचार और ईश्वर की भक्ति के मार्ग पर चलने की अपील की। उन्होंने कहा कि जेल का जीवन बेहद कष्टदायक होता है। इसलिए हर व्यक्ति को गलत रास्ते से बचना चाहिए और अपने जीवन को अच्छे कार्यों में लगाना चाहिए। उनके संदेश को सुनने के लिए मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुट गई। कई लोगों ने उनके प्रयास की सराहना करते हुए बुराइयों से दूर रहने का संकल्प लिया। संदीप का यह अनोखा जागरूकता संदेश पूरे देवकली धाम में चर्चा का विषय बना रहा।
    user_P Chaturvedi
    P Chaturvedi
    रिपोर्टर औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • औरैया:कुदरकोट कस्बे के तिराहे पर कचरे का ढेर देख प्रधान नाराज, कराई सफाई दी चेतावनी औरैया जिले के विकास खण्ड एरवाकटरा के थाना कस्बा कुदरकोट क्षेत्र के एरवाकटरा मार्ग स्थित मुख्य तिराहे पर कचरे के ढेर को लेकर मंगलवार को ग्राम प्रधान संजू बाथम ने मौके पर पहुंचकर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि यह कचरा आसपास के दुकानदारों द्वारा सड़क किनारे फेंका जा रहा है, जिससे राहगीरों को परेशानी होती है और क्षेत्र की स्वच्छता प्रभावित होती है। ग्राम प्रधान ने कहा कि दुकानदारों को कई बार समझाया गया, लेकिन इसके बावजूद वह कचरा सड़क पर फेंकना बंद नहीं कर रहे हैं। अब प्रशासन द्वारा ऐसे दुकानदारों के खिलाफ नोटिस जारी कराया जाएगा।
    1
    औरैया:कुदरकोट कस्बे के तिराहे पर कचरे का ढेर देख प्रधान नाराज, कराई सफाई दी चेतावनी
औरैया जिले के विकास खण्ड एरवाकटरा के थाना कस्बा कुदरकोट क्षेत्र के एरवाकटरा मार्ग स्थित मुख्य तिराहे पर कचरे के ढेर को लेकर मंगलवार को ग्राम प्रधान संजू बाथम ने मौके पर पहुंचकर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि यह कचरा आसपास के दुकानदारों द्वारा सड़क किनारे फेंका जा रहा है, जिससे राहगीरों को परेशानी होती है और क्षेत्र की स्वच्छता प्रभावित होती है। ग्राम प्रधान ने कहा कि दुकानदारों को कई बार समझाया गया, लेकिन इसके बावजूद वह कचरा सड़क पर फेंकना बंद नहीं कर रहे हैं। अब प्रशासन द्वारा ऐसे दुकानदारों के खिलाफ नोटिस जारी कराया जाएगा।
    user_M.K.SHUKLA
    M.K.SHUKLA
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • देवकली मंदिर प्रांगण में स्थित पीएसी सुरक्षा शिविर में हुआ पौधारोपण* *देवकली मंदिर प्रांगण में स्थित पीएसी सुरक्षा शिविर में हुआ पौधारोपण* *पौधों के देखभाल व सुरक्षा की जिम्मेदारी पीएसी के जवानों को सौंपी गई* औरैया ब्यूरो औरैया l समाजसेवी संगठन एक विचित्र पहल सेवा समिति रजि. औरैया द्वारा पर्यावरण संरक्षण को दृष्टिगत रखते हुए शहर के प्रमुख मंदिरों, सार्वजनिक पार्कों, स्कूलों, महाविद्यालयों, सार्वजनिक स्थानों व धार्मिक स्थलों को क्लीन में ग्रीन रखने के उद्देश्य से जीवनधारा पौधारोपण अभियान निरंतर चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत आज दिनांक 11 अगस्त-2026 दिन मंगलवार को प्रातः 7 बजे समिति के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) के नेतृत्व में देवकली मंदिर प्रांगण में स्थित पीएसी सुरक्षा शिविर में पौधारोपण अभियान चलाया गया जिसके अंतर्गत मधु कामिनी, बेलपत्र, हरसिंगार, कदम, गुड़हल, पीपल, पकड़िया, बरगद, चितवन, बोतलपाम, अमरूद, नींबू आदि के पौधों का पौधारोपण किया गया, पौधों के देखभाल की जिम्मेदारी पीएसी के जवानों को सौंपी गई। पौधारोपण अभियान के अंतर्गत समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि पौधारोपण हेतु मौसम अनुकूल होने के कारण समिति द्वारा यमुना तट, मंगला काली मंदिर, परिक्रमा पथ आदि सार्वजनिक स्थानों पर वृहद पौधारोपण अभियान चलाया जा रहा हैं, उन्होंने बताया कि शुद्ध प्राणवायु व पर्यावरण संरक्षण हेतु लोगों को भी अधिक से अधिक पौधारोपण करना चाहिए, उन्होंने बताया कि विगत 5 जून-2026 विश्व पर्यावरण दिवस से प्रारंभ हुए लक्ष्य-5100 पौधों के जीवनधारा पौधारोपण अभियान के अंतर्गत अभी तक 3280 पौधों का पौधारोपण व लोगों के मनपसंद के पौधों का वितरण किया गया, प्रकृति के श्रृंगार हेतु लक्ष्य पूरा होने तक पौधारोपण अभियान जारी रहेगा। पौधारोपण अभियान में प्रमुख रूप से पीएसी के जवान अविनाश कुमार, राकेश कुमार, कुंवर पाल सिंह, हरेंद्र यादव, संतोष कुमार, अजय पाल सिंह नरेंद्र सिंह तथा बैंक से सेवानिवृत तेज बहादुर वर्मा, शेखर गुप्ता, पर्यावरण प्रहरी मनीष पुरवार (हीरु), डॉ. आर्य प्रबुद्ध, संजय अग्रवाल, राम आसरे गुप्ता, संतोष कुशवाहा, विपुल कुमार, राजीव पोरवाल (रानू), हिमांशु दुबे, रामचंद्र सोनी, कुलदीप बाजपेई (बाबा), ओम प्रकाश, सतीश कुमार व संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट आदि पर्यावरण प्रेमी मौजूद रहे।*
    3
    देवकली मंदिर प्रांगण में स्थित पीएसी सुरक्षा शिविर में हुआ पौधारोपण*
*देवकली मंदिर प्रांगण में स्थित पीएसी सुरक्षा शिविर में हुआ पौधारोपण*
*पौधों के देखभाल व सुरक्षा की जिम्मेदारी पीएसी के जवानों को सौंपी गई*          
औरैया ब्यूरो         
औरैया l समाजसेवी संगठन एक विचित्र पहल सेवा समिति रजि. औरैया द्वारा पर्यावरण संरक्षण को दृष्टिगत रखते हुए शहर के प्रमुख मंदिरों, सार्वजनिक पार्कों, स्कूलों, महाविद्यालयों, सार्वजनिक स्थानों व धार्मिक स्थलों को क्लीन में ग्रीन रखने के उद्देश्य से जीवनधारा पौधारोपण अभियान निरंतर चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत आज दिनांक 11 अगस्त-2026 दिन मंगलवार को प्रातः 7 बजे समिति के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) के नेतृत्व में देवकली मंदिर प्रांगण में स्थित पीएसी सुरक्षा  शिविर में पौधारोपण अभियान चलाया गया जिसके अंतर्गत मधु कामिनी, बेलपत्र, हरसिंगार, कदम, गुड़हल, पीपल, पकड़िया, बरगद, चितवन, बोतलपाम, अमरूद, नींबू आदि के पौधों का पौधारोपण किया गया, पौधों के देखभाल की जिम्मेदारी पीएसी के जवानों को सौंपी गई। पौधारोपण अभियान के अंतर्गत  समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि पौधारोपण हेतु मौसम अनुकूल होने के कारण समिति द्वारा यमुना तट, मंगला काली मंदिर, परिक्रमा पथ आदि सार्वजनिक स्थानों पर वृहद पौधारोपण अभियान चलाया जा रहा हैं, उन्होंने बताया कि शुद्ध प्राणवायु व पर्यावरण संरक्षण हेतु लोगों को भी अधिक से अधिक पौधारोपण करना चाहिए, उन्होंने बताया कि विगत 5 जून-2026 विश्व पर्यावरण दिवस से प्रारंभ हुए लक्ष्य-5100 पौधों के जीवनधारा पौधारोपण अभियान के अंतर्गत अभी तक 3280 पौधों का पौधारोपण व लोगों के मनपसंद के पौधों का वितरण किया गया, प्रकृति के श्रृंगार हेतु लक्ष्य पूरा होने तक पौधारोपण अभियान जारी रहेगा। पौधारोपण अभियान में प्रमुख रूप से पीएसी के जवान अविनाश कुमार, राकेश कुमार, कुंवर पाल सिंह, हरेंद्र यादव, संतोष कुमार, अजय पाल सिंह नरेंद्र सिंह तथा बैंक से सेवानिवृत तेज बहादुर वर्मा, शेखर गुप्ता, पर्यावरण प्रहरी मनीष पुरवार (हीरु), डॉ. आर्य प्रबुद्ध, संजय अग्रवाल, राम आसरे गुप्ता, संतोष कुशवाहा, विपुल कुमार, राजीव पोरवाल (रानू), हिमांशु दुबे, रामचंद्र सोनी, कुलदीप बाजपेई (बाबा), ओम प्रकाश, सतीश कुमार व संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट आदि पर्यावरण प्रेमी मौजूद रहे।*
    user_आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
    आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • देवकली मंदिर परिसर में हुआ पौधारोपण, पीएसी जवानों को सौंपी पौधों की जिम्मेदारी औरैया। पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से समाजसेवी संगठन एक विचित्र पहल सेवा समिति रजि. औरैया की ओर से चलाए जा रहे जीवनधारा पौधारोपण अभियान के तहत मंगलवार को देवकली मंदिर प्रांगण स्थित पीएसी सुरक्षा शिविर में पौधारोपण किया गया। अभियान का नेतृत्व समिति के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) ने किया। इस दौरान मधुकामिनी, बेलपत्र, हरसिंगार, कदम, गुड़हल, पीपल, पकड़िया, बरगद, चितवन, बोतल पाम, अमरूद और नींबू सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। पौधों की देखभाल और सुरक्षा की जिम्मेदारी पीएसी के जवानों को सौंपी गई। समिति के संस्थापक आनंद नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि मौसम पौधारोपण के लिए अनुकूल होने के कारण समिति की ओर से यमुना तट, मंगला काली मंदिर, परिक्रमा पथ सहित अन्य सार्वजनिक और धार्मिक स्थलों पर वृहद पौधारोपण अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शुद्ध प्राणवायु और पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ उनकी देखभाल भी करनी चाहिए। उन्होंने बताया कि पांच जून 2026 विश्व पर्यावरण दिवस से शुरू किए गए लक्ष्य-5100 जीवनधारा पौधारोपण अभियान के तहत अब तक 3280 पौधों का रोपण एवं लोगों की पसंद के पौधों का वितरण किया जा चुका है। लक्ष्य पूरा होने तक अभियान लगातार जारी रहेगा। इस अवसर पर पीएसी जवान अविनाश कुमार, राकेश कुमार, कुंवर पाल सिंह, हरेंद्र यादव, संतोष कुमार, अजय पाल सिंह, नरेंद्र सिंह, सेवानिवृत्त बैंककर्मी तेज बहादुर वर्मा, शेखर गुप्ता, पर्यावरण प्रहरी मनीष पुरवार (हीरु), डॉ. आर्य प्रबुद्ध, संजय अग्रवाल, राम आसरे गुप्ता, संतोष कुशवाहा, विपुल कुमार, राजीव पोरवाल (रानू), हिमांशु दुबे, रामचंद्र सोनी, कुलदीप बाजपेई (बाबा), ओम प्रकाश, सतीश कुमार सहित अन्य पर्यावरण प्रेमी मौजूद रहे।
    1
    देवकली मंदिर परिसर में हुआ पौधारोपण, पीएसी जवानों को सौंपी पौधों की जिम्मेदारी
औरैया। पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से समाजसेवी संगठन एक विचित्र पहल सेवा समिति रजि. औरैया की ओर से चलाए जा रहे जीवनधारा पौधारोपण अभियान के तहत मंगलवार को देवकली मंदिर प्रांगण स्थित पीएसी सुरक्षा शिविर में पौधारोपण किया गया। अभियान का नेतृत्व समिति के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) ने किया।
इस दौरान मधुकामिनी, बेलपत्र, हरसिंगार, कदम, गुड़हल, पीपल, पकड़िया, बरगद, चितवन, बोतल पाम, अमरूद और नींबू सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। पौधों की देखभाल और सुरक्षा की जिम्मेदारी पीएसी के जवानों को सौंपी गई।
समिति के संस्थापक आनंद नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि मौसम पौधारोपण के लिए अनुकूल होने के कारण समिति की ओर से यमुना तट, मंगला काली मंदिर, परिक्रमा पथ सहित अन्य सार्वजनिक और धार्मिक स्थलों पर वृहद पौधारोपण अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शुद्ध प्राणवायु और पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ उनकी देखभाल भी करनी चाहिए।
उन्होंने बताया कि पांच जून 2026 विश्व पर्यावरण दिवस से शुरू किए गए लक्ष्य-5100 जीवनधारा पौधारोपण अभियान के तहत अब तक 3280 पौधों का रोपण एवं लोगों की पसंद के पौधों का वितरण किया जा चुका है। लक्ष्य पूरा होने तक अभियान लगातार जारी रहेगा।
इस अवसर पर पीएसी जवान अविनाश कुमार, राकेश कुमार, कुंवर पाल सिंह, हरेंद्र यादव, संतोष कुमार, अजय पाल सिंह, नरेंद्र सिंह, सेवानिवृत्त बैंककर्मी तेज बहादुर वर्मा, शेखर गुप्ता, पर्यावरण प्रहरी मनीष पुरवार (हीरु), डॉ. आर्य प्रबुद्ध, संजय अग्रवाल, राम आसरे गुप्ता, संतोष कुशवाहा, विपुल कुमार, राजीव पोरवाल (रानू), हिमांशु दुबे, रामचंद्र सोनी, कुलदीप बाजपेई (बाबा), ओम प्रकाश, सतीश कुमार सहित अन्य पर्यावरण प्रेमी मौजूद रहे।
    user_कुमार सुनील
    कुमार सुनील
    पत्रकारिता अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • अद्भुत होते हैं ये सनातनी… 🙏🚩 इनकी आस्था को शत-शत प्रणाम। इतनी कठिन तपस्या, इतनी मेहनत और इतनी श्रद्धा के साथ ये कांवड़ यात्रा करते हैं, और पूरे मार्ग में नियम, संयम और अनुशासन का भी उतनी ही निष्ठा से पालन करते हैं। सारे तीर्थधाम एक तरफ हैं, और कांवड़ यात्रा का परिश्रम, तप और आस्था एक तरफ। कंधों पर कांवड़, मन में महादेव का नाम और हृदय में अटूट विश्वास लेकर ये भक्त जिस भाव से अपने आराध्य तक पहुँचते हैं, वह सचमुच अद्भुत है। इनकी आस्था को नमन, इनके तप को प्रणाम और इनके समर्पण को बारंबार प्रणाम। हर हर महादेव 🙏🕉🚩🔱🙏
    1
    अद्भुत होते हैं ये सनातनी… 🙏🚩
इनकी आस्था को शत-शत प्रणाम।
इतनी कठिन तपस्या, इतनी मेहनत और इतनी श्रद्धा के साथ ये कांवड़ यात्रा करते हैं, और पूरे मार्ग में नियम, संयम और अनुशासन का भी उतनी ही निष्ठा से पालन करते हैं।
सारे तीर्थधाम एक तरफ हैं, और कांवड़ यात्रा का परिश्रम, तप और आस्था एक तरफ।
कंधों पर कांवड़, मन में महादेव का नाम और हृदय में अटूट विश्वास लेकर ये भक्त जिस भाव से अपने आराध्य तक पहुँचते हैं, वह सचमुच अद्भुत है।
इनकी आस्था को नमन, इनके तप को प्रणाम और इनके समर्पण को बारंबार प्रणाम।
हर हर महादेव 🙏🕉🚩🔱🙏
    user_Kanhaiya lal
    Kanhaiya lal
    Doctor भरथना, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • आज सत्ता परिवर्तन यात्रा मै बड़े भाई अभिषेक जाटव ने बहुजन नेताओं को एक करने को बात की जय भीम जय संविधान
    1
    आज सत्ता परिवर्तन यात्रा मै बड़े भाई अभिषेक जाटव ने बहुजन नेताओं को एक करने को बात की जय भीम जय संविधान
    user_Ravindra Jatav
    Ravindra Jatav
    चाकरनागर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • एक और पति को पत्नी ने अपनी बेटी और उसके प्रेमी के साथ मिलकर निपटाया मथुरा पति को बेहोश कर मूसली से सिर कुचला, स्कूटी पर लाश रखी, यमुना किनारे फूंक दी। पत्नी ने अपनी बेटी और बेटी के प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी है।* मनोज सोनी अपनी बेटी के अफेयर का विरोध कर रहे थे। 18 अप्रैल की रात घर में झगड़ा हुआ। पत्नी नैना सोनी ने दूध में नशा मिलाकर पिलाया। जैसे ही मनोज बेहोश हुए, लोहे की मूसली से सिर पर इतने वार किए कि जान निकल गई। फिर बेटी और उसके प्रेमी ने शव को कंबल में लपेटा, स्कूटी पर बीच में रखा और रात के अंधेरे में यमुना नदी के किनारे ले जाकर जला दिया। नैना ने खुद पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दी, फिर वापस ले ली। जब शक हुआ तो बेटी और उसके प्रेमी के साथ फरार हो गई। अंत में पुलिस के डर से मायके में पिता के सामने रो-रोकर सब कुछ कबूल कर लिया।
    1
    एक और पति को पत्नी ने अपनी बेटी और उसके प्रेमी के साथ मिलकर निपटाया 
मथुरा 
पति को बेहोश कर मूसली से सिर कुचला, स्कूटी पर लाश रखी, यमुना किनारे फूंक दी। पत्नी ने अपनी बेटी और बेटी के प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी है।*
मनोज सोनी अपनी बेटी के अफेयर का विरोध कर रहे थे। 18 अप्रैल की रात घर में झगड़ा हुआ। पत्नी नैना सोनी ने दूध में नशा मिलाकर पिलाया। जैसे ही मनोज बेहोश हुए, लोहे की मूसली से सिर पर इतने वार किए कि जान निकल गई। 
फिर बेटी और उसके प्रेमी ने शव को कंबल में लपेटा, स्कूटी पर बीच में रखा और रात के अंधेरे में यमुना नदी के किनारे ले जाकर जला दिया।
नैना ने खुद पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दी, फिर वापस ले ली। जब शक हुआ तो बेटी और उसके प्रेमी के साथ फरार हो गई। 

अंत में पुलिस के डर से मायके में पिता के सामने रो-रोकर सब कुछ कबूल कर लिया।
    user_Kanhaiya lal
    Kanhaiya lal
    Doctor भरथना, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.