Shuru
Apke Nagar Ki App…
🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | जबेरा खाद वितरण केंद्र पर उमड़ा किसानों का हुजूम जबेरा। खाद वितरण केंद्र पर किसानों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। केंद्र के बाहर किसानों की लंबी कतारें लगी हैं और बड़ी संख्या में किसान खाद प्राप्त करने के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं।
अरविंद सिंह लोधी
🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | जबेरा खाद वितरण केंद्र पर उमड़ा किसानों का हुजूम जबेरा। खाद वितरण केंद्र पर किसानों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। केंद्र के बाहर किसानों की लंबी कतारें लगी हैं और बड़ी संख्या में किसान खाद प्राप्त करने के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- तेंदूखेड़ा में खाद की किल्लत से किसानों . में नाराजगी, पैसा लेने के लगे आरोप तेंदूखेड़ा (दमोह)। तेंदूखेड़ा क्षेत्र में खाद की कमी को लेकर किसानों में भारी नाराजगी देखने को मिली। खाद वितरण केंद्र पर बड़ी संख्या में किसान एकत्रित हुए और समय पर खाद नहीं मिलने से आक्रोश जताया। इस दौरान कुछ किसानों ने आरोप लगाया कि खाद वितरण के नाम पर पैसे लिए जा रहे हैं। हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मामले को लेकर संबंधित अधिकारियों ने किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा कि कल से खाद का वितरण व्यवस्थित और पारदर्शी तरीके से किया जाएगा, ताकि सभी पात्र किसानों को बिना किसी परेशानी के खाद उपलब्ध कराई जा सके। अधिकारियों ने किसानों से धैर्य बनाए रखने और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार खाद प्राप्त करने की अपील की। वहीं किसानों ने मांग की कि पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराई जाए, ताकि खेती-किसानी के कार्य प्रभावित न हों।1
- 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | जबेरा खाद वितरण केंद्र पर उमड़ा किसानों का हुजूम जबेरा। खाद वितरण केंद्र पर किसानों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। केंद्र के बाहर किसानों की लंबी कतारें लगी हैं और बड़ी संख्या में किसान खाद प्राप्त करने के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं।1
- दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत कर घंटाघर पर कांग्रेसियों ने कढोल नगाड़ों की धुन पर मनाया जश्न बांटी मिठाइयां दमोह। दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह की जीत के बाद आज सोमवार शाम 5 बजे दमोह में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष मानक पटेल के नेतृत्व में विजय उत्सव मनाया। कार्यकर्ता आंबेडकर चौक पहुंचे, जहां डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर ढोल-नगाड़ों के साथ रैली निकालते हुए घंटाघर पहुंचे और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी। दतिया उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने भाजपा के आशुतोष तिवारी को 6,016 मतों से हराया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष मानक पटेल ने कहा कि जनता महंगाई, बेरोजगारी और विभिन्न मुद्दों को लेकर भाजपा से नाराज है। पूर्व विधायक अजय टंडन ने भाजपा नेताओं के व्यवहार को हार का कारण बताया। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मनु मिश्रा ने कहा कि जनता अब बदलाव का मन बना चुकी है। कार्यक्रम में नितिन मिश्रा, रजनी ठाकुर, अजय जाटव, मुकेश रोहितास, शानू जुनेजा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- बगरोड से शोभा मूर्ता मार्ग समस्याओं का करना पड़ रहा सामना1
- 48 अधिकारी कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश जारी किया जिला कलेक्टर ने जिला कलेक्टर प्रताप नारायण यादव जी के द्वारा निरीक्षण किया गया था जिसमें 48 अधिकारी कर्मचारी समय पर अपने कार्यालय में उपस्थित नहीं पाए गए जिनका एक दिन वेतन कटौती संबंधी दिशा निर्देश जारी कर दिए गए उन्होंने अपील की है सभी अधिकारी कर्मचारी कार्यालय समय पर पहुंचे जनता का कार्य समय पर पूर्ण करें!1
- खाली बर्तन लेकर सड़क पर उतरे ग्रामीण, पेयजल संकट पर एक घंटे तक चक्काजाम बिजली बिल बकाया होने से बंद थी नल-जल योजना, आश्वासन के बाद बहाल हुई पेयजल आपूर्ति बाकल। मध्यप्रदेश के कटनी जिले की बहोरीबंद जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत खम्हरिया के रिछारिया मोहल्ला में पेयजल संकट को लेकर शनिवार को ग्रामीणों का आक्रोश सड़क पर फूट पड़ा। नल-जल योजना से कई दिनों से पानी की आपूर्ति बंद होने से नाराज महिलाओं और ग्रामीणों ने खाली बर्तन लेकर बाकल-इमलिया मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। करीब एक घंटे तक चले प्रदर्शन के दौरान सड़क पर यातायात पूरी तरह बाधित रहा। यात्री बसें, दोपहिया वाहन और अन्य वाहन जाम में फंस गए, जिससे राहगीरों और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने बताया कि नल-जल योजना का विद्युत बिल बकाया होने के कारण बिजली विभाग ने योजना का कनेक्शन काट दिया था। इसके चलते कई दिनों से पेयजल आपूर्ति पूरी तरह ठप थी। मजबूरी में लोगों को हैंडपंप का सहारा लेना पड़ रहा है, लेकिन उससे निकल रहा पानी दूषित होने की शिकायत है। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसे पानी के उपयोग से जलजनित बीमारियों और संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है। चक्काजाम की सूचना मिलते ही बाकल थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस एवं प्रशासन ने संबंधित विभाग और वरिष्ठ अधिकारियों को मामले की जानकारी दी। इसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर नल-जल योजना का विद्युत कनेक्शन पुनः जोड़कर पेयजल आपूर्ति बहाल कराई गई। अधिकारियों द्वारा समस्या के स्थायी समाधान का आश्वासन दिए जाने के बाद ग्रामीणों ने आंदोलन समाप्त कर सड़क से जाम हटाया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में पेयजल व्यवस्था फिर बाधित हुई तो वे और उग्र आंदोलन करने को विवश होंगे। उनका कहना है कि मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है और इस प्रकार की लापरवाही आम लोगों के लिए गंभीर परेशानी का कारण बन रही है। मामले में जनपद पंचायत बहोरीबंद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) का पक्ष जानने के लिए मोबाइल फोन पर संपर्क किया गया, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया।3
- दतिया 13 राउंड में कांग्रेस के घनश्याम सिंह 14, 689 वोटों की बम्पर लीड, अब केवल 2 राउंड की गिनती बाकी.. अवधेश नायक के वार्ड से भी कॉंग्रेस बम्पर वोटों से जीती1
- *दतिया उपचुनाव में हार के बाद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का बयान* *लोकतंत्र में जनता का फैसला सर्वोपरि* *आने वाले चुनाव और ताकत से लड़ेंगे*1