Shuru
Apke Nagar Ki App…
गाजियाबाद: 13 साल कोमा में रहने के बाद हरीश राणा को अंतिम विदाई गाजियाबाद। 13 साल पहले एक हादसे के बाद कोमा में चले गए हरीश राणा को आज अंतिम विदाई दी जा रही है। हादसे के समय से ही वह बिस्तर पर थे और देशभर में कई प्रयासों के बावजूद उन्हें होश में नहीं लाया जा सका। अब उन्हें दिल्ली के एम्स लाया गया है, जहां सुप्रीम कोर्ट की अनुमति के बाद उनका लाइफ़ सपोर्ट सिस्टम हटाया जाएगा। अपने बेटे को आखिरी बार विदा करते समय माता-पिता के लिए यह भावुक पल था। 13 साल तक उन्होंने अपने बेटे की सेवा और उसकी ठीक होने की उम्मीद नहीं छोड़ी। इस मौके पर परिवार और करीबी रिश्तेदार भावुक नजर आए। हरीश राणा के माता-पिता ने कहा, "सबको माफ करते हुए, सबसे माफी मांगते हुए अब जाओ, ठीक है!" – यह उनकी आखिरी विदाई का दिल को छू लेने वाला संदेश था।
कुमार सुनील
गाजियाबाद: 13 साल कोमा में रहने के बाद हरीश राणा को अंतिम विदाई गाजियाबाद। 13 साल पहले एक हादसे के बाद कोमा में चले गए हरीश राणा को आज अंतिम विदाई दी जा रही है। हादसे के समय से ही वह बिस्तर पर थे और देशभर में कई प्रयासों के बावजूद उन्हें होश में नहीं लाया जा सका। अब उन्हें दिल्ली के एम्स लाया गया है, जहां सुप्रीम कोर्ट की अनुमति के बाद उनका लाइफ़ सपोर्ट सिस्टम हटाया जाएगा। अपने बेटे को आखिरी बार विदा करते समय माता-पिता के लिए यह भावुक पल था। 13 साल तक उन्होंने अपने बेटे की सेवा और उसकी ठीक होने की उम्मीद नहीं छोड़ी। इस मौके पर परिवार और करीबी रिश्तेदार भावुक नजर आए। हरीश राणा के माता-पिता ने कहा, "सबको माफ करते हुए, सबसे माफी मांगते हुए अब जाओ, ठीक है!" – यह उनकी आखिरी विदाई का दिल को छू लेने वाला संदेश था।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- mahayogi Shiv avtari Guru Gorakh nath ji1
- औरैया जिले के बेला थाना क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 6 वर्षीय मासूम बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। घटना बेला–दिबियापुर मार्ग पर सुजानपुरवा के पास नंदपुर मोड़ के निकट हुई। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बच्ची को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक बच्ची की पहचान अनाया (6 वर्ष) पुत्री नौशाद मंसूरी निवासी सुजानपुरवा के रूप में हुई है। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। बताया गया है कि हादसे के समय बच्ची सड़क के पास थी, तभी तेज गति से आए पिकअप वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। मृतक बच्ची के परिवार में माता नसरीन, बहन जोया और बड़ा भाई गोलू हैं, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में इस दर्दनाक हादसे को लेकर गहरा दुख और आक्रोश देखा गया। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष बेला गंगादास गौतम, एरवाकटरा थाना प्रभारी विनेश जादौन तथा कोतवाली बिधूना के प्रभारी निरीक्षक मुकेश बाबू चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर स्थिति को शांत कराया और बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं दुर्घटना कर फरार हुए पिकअप वाहन की तलाश पुलिस द्वारा तेजी से की जा रही है।1
- औरैया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर जनपद औरैया में समाजवादी पार्टी द्वारा बहुजन समाज के महान नेता संस्थापक कांशीराम की जयंती के अवसर पर रविवार 15 मार्च को भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पार्टी के कई प्रमुख नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया तथा कांशीराम के जीवन,संघर्ष और सामाजिक न्याय के लिए उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिला अध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने की। इस अवसर पर बिधूना विधायक रेखा वर्मा, पूर्व विधायक विनोद उर्फ कक्का यादव, वरिष्ठ सपा नेता लालजी शुक्ला, अनवर यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजवीर यादव, श्याम बाबू यादव, बबलू नायक, समरथपाल, योगेश विरासिया, मधु यादव, रश्मि यादव, स्नेह लता, बाबा राम नरेश, महेंद्र त्रिपाठी, खुशी लाल निषाद, दिबियापुर विधायक प्रदीप यादव तथा पूर्व विधायक मदन गौतम सहित बड़ी संख्या में सपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि कांशीराम ने देश में सामाजिक समानता और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए जीवन भर संघर्ष किया। उन्होंने समाज के पिछड़े, दलित और शोषित वर्गों को राजनीतिक रूप से जागरूक करने का ऐतिहासिक कार्य किया। उनके विचार आज भी सामाजिक न्याय की राजनीति के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। सपा जिला अध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने कहा कि समाजवादी विचारधारा हमेशा से सामाजिक न्याय और समानता की पक्षधर रही है। उन्होंने बताया कि समाजवादी आंदोलन के प्रमुख नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री स्व मुलायम सिंह यादव ने कांशीराम को इटावा से सांसद बनने का अवसर दिलाया था, जो उस समय सामाजिक न्याय की राजनीति के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना गया। कार्यक्रम के दौरान नेताओं ने कांशीराम के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही, जिससे कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण और प्रेरणादायक बन गया। नेताओं ने कहा कि कांशीराम के विचार समाज को बराबरी और न्याय की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं।3
- शहर के सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित आवास विकास इलाके में आवारा सांडों की खतरनाक लड़ाई का एक वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वायरल वीडियो में दो सांड सड़क पर आपस में भिड़ते दिखाई दे रहे हैं, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि इसी दौरान दो साइकिल सवार युवक वहां से गुजर रहे थे। अचानक सांडों की लड़ाई उनके पास पहुंच गई और वे उसकी चपेट में आ गए। स्थिति को भांपते हुए दोनों साइकिल सवारों ने तुरंत साइकिल से कूदकर अपनी जान बचाई। हालांकि इस दौरान उनकी साइकिलें सांडों की टक्कर से क्षतिग्रस्त हो गईं। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि सड़क पर लड़ रहे दोनों सांड काफी आक्रामक थे और एक-दूसरे को जोरदार टक्कर मार रहे थे। साइकिल सवारों के अचानक सामने आ जाने से उनकी जान खतरे में पड़ गई, लेकिन समय रहते कूद जाने से वे बाल-बाल बच गए। घटना के दौरान आसपास मौजूद लोग भी डर के कारण दूर हट गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर में आवारा पशुओं की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। कई बार सांडों की लड़ाई के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को खतरे का सामना करना पड़ता है। लोगों ने प्रशासन से आवारा पशुओं को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर भेजने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके। फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।1
- औरैया ब्रेकिंग-- यूपी के औरैया में बुल फाइट का खौफनाक वीडियो वायरल, सड़क पर लड़ रहे आवारा सांडों की लड़ाई के बीच दो साइकिल सवारों ने साइकिल से कूदकर बचायी अपनी जान, बुल फाइट में बाल-बाल बचे दो साइकिल सवार, बुल फाइट की चपेट में आयी साइकिले भी हुई क्षतिग्रस्त, सदर कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास का बताया जा रहा वायरल वीडियो।1
- ब्रेकिंग औरैया संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकी मिली युवती, घटना के समय घर पर अकेली थी युवती, मां घास लेने खेत पर गई थी और पिता काम करने बाहर गए थे, बाहर का मैंन गेट भी अंदर से बंद था, मां ने घर आने के बाद पड़ोसियों की छत से उतर कर अंदर देखा तो उड़े होश, सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी, बिधूना कोतवाली क्षेत्र के चिरकुआ गांव का मामला1
- अजीतमल (औरैया)। विकासखंड अजीतमल क्षेत्र में राधा स्वामी सत्संग भवन, गढ़ा (गढ़िया पुल) अजीतमल में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) के अंतर्गत समूह सखी मॉड्यूल-2 का चार दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण 12 मार्च से 15 मार्च तक संपन्न हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ डी.के. सचान, प्राचार्य RIRD बकेवर द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में लगभग 120 महिलाओं ने भाग लिया और चार दिनों तक विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को बैग, फोटोग्राफ, प्रमाण पत्र, पेन-पैड सहित अन्य सामग्री प्रदान की गई। प्रशिक्षण में सीएमसीबी विद्या सेंगर (DRP जिला संसाधन व्यक्ति), सुरेश चंद्र (DRP), रिंकी देवी (BRP अछल्दा), दीपक कुशवाह (असिस्टेंट ट्रेनिंग इंचार्ज बकेवर) ने महिलाओं को समूह संचालन, आजीविका संवर्धन और आत्मनिर्भरता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन दिया। इस अवसर पर समूह सखियों में चांदनी, सुधा सेंगर, लक्ष्मी, निर्मला दोहरे, राधा चौबे, सुमन शर्मा, ज्ञानमती, कृष्णा शुक्ला सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं। प्रशिक्षण कार्यक्रम से महिलाओं को कौशल विकास और सामाजिक-सामाजिक सक्रियता बढ़ाने का अवसर मिला।1
- Shiv avtari Guru Gorakh nath ji1
- औरैया। अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के तत्वावधान में रविवार 15 मार्च को शहर के मोहल्ला ब्रह्मनगर स्थित मैथल आदर्श विद्यालय में होली मिलन कार्यक्रम उत्साह एवं धूमधाम पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर मौजूद लोगों ने एक दूसरे को अभी गुलाल लगाकर गले मिले। इसके साथ ही होली त्यौहार की शुभकामनाएं प्रदान की हैं। इसके अलावा एक जुटता के साथ समाज के लोगों को जागरुक कर आपसी भाईचारा एवं सौहार्द बढ़ाने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने एक दूसरे के माथे पर अवीर- गुलाल लगाकर एक दूसरे के गले मिले। इस अवसर पर संगठन के जिला अध्यक्ष राम आसरे विश्वकर्मा ने कहा कि आज हम सभी बंधुओं को आपसी भाईचारा एवं सौहार्द बढ़ाने की बड़ी आवश्यकता है। संगठन में ही शक्ति है। इस लिए स्वजातीय बंधुओं को एकजुटता दिखाने की विशेष जरूरत है। उन्होंने कहा कि इसके लिए समाज के लोगों को जागरूक करते हुए उनके हकों व अधिकारों के लिए हर संभव प्रयास करने की जरूरत है। कार्यक्रम के दौरान संस्थान के पूर्व जिला अध्यक्ष व पूर्व सांसद प्रतिनिधि रमेश चंद्र शर्मा ने कहा कि होली मिलन जैसे कार्यक्रमों से समाज के लोगों में जागृति आती है। इसके साथ ही आपसी भाईचारा एवं सौहार्द बढ़ता है। समय-समय पर इस प्रकार के आयोजन होते रहने चाहिए। मैथिल शर्मा समाज के जिला अध्यक्ष नाथूराम शर्मा ने कहा कि संगठन में ही शक्ति है इसके लिए एक जुटता प्रदर्शित करना अनिवार्य है। संगठन की मजबूती से ही समाज का उत्थान संभव है। समाज के उत्थान के लिए हम सभी को मिलजुल कर भाईचारा के साथ काम करने की बहुत जरूरत है। होली मिलन कार्यक्रम के दौरान प्रमुख रूप से पूर्व उपनिरीक्षक राम आसरे शर्मा, संगठन के महामंत्री मुकेश शर्मा, समाजसेवी राम कुमार शर्मा, प्रबंधक चंद्र प्रकाश शर्मा, प्रबंधक राजेश शर्मा, लालू शर्मा, मोहन शर्मा सहित अन्य स्वजातीय बंधु मौजूद रहें।2