*खेलों के महाकुंभ में जुटेंगे सात जिलों के खिलाड़ी, हजारीबाग में पहली बार होगा प्रमंडलीय नॉकआउट टूर्नामेंट* *29 से 31 अगस्त तक छह खेलों में 1288 खिलाड़ी दिखाएंगे प्रतिभा, 8.30 लाख रुपये की पुरस्कार राशि के साथ मेडल और ट्रॉफी से बढ़ेगा खिलाड़ियों का उत्साह* *खेल महोत्सव को ऐतिहासिक और यादगार बनाने में शहरवासियों की भागीदारी सबसे अहम होगी : अरविंद कुमार राणा* *बालक-बालिकाओं को समान अवसर देकर खेल महोत्सव को वार्षिक कैलेंडर में शामिल कराना लक्ष्य है : हर्ष अजमेरा* हजारीबाग एक बैनर और एक मंशा के साथ हजारीबाग में खेल और खिलाड़ियों को प्रमोट करते हुए उनमें उत्साह का संचार करने की दिशा में पहली बार अद्भुत रोमांच से भरे उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडलीय नॉकआउट टूर्नामेंट का आयोजन जिला मुख्यालय में होने जा रहा है। उपायुक्त हेमंत सती की अगुवाई में 29, 30 और 31 अगस्त तक चलने वाले इस वृहद आयोजन में उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के अधीन आने वाले हजारीबाग, कोडरमा, रामगढ़, चतरा, बोकारो, धनबाद और गिरिडीह जिले के बड़ी संख्या में खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। बाहर से आने वाले खिलाड़ियों के ठहरने, भोजन और पानी की व्यवस्था जिला प्रशासन की ओर से की जा रही है। पहली बार आयोजित हो रहे इस खेल महोत्सव की शुरुआत छह खेलों आर्चरी, खो-खो, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, फुटबॉल और एथलेटिक्स से की गई है। प्रतियोगिता का सबसे बड़ा आकर्षण 8.30 लाख रुपये की नगद पुरस्कार राशि है। इसके अलावा मेडल और शील्ड देकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया जाएगा। यह वृहद आयोजन हजारीबाग ओलंपिक संघ की देखरेख में आयोजित हो रहा है। संघ के अध्यक्ष जिले के सभी खेल संघों के साथ समन्वय स्थापित कर आयोजन को सफल बनाने में जुटे हैं। इसके लिए 11 सदस्यीय आयोजन समिति का गठन किया गया है, जिसमें उपाध्यक्ष सह मेयर अरविंद कुमार राणा, सचिव हर्ष अजमेरा, राकेश रंजन, करण जायसवाल, आलोक कुमार, भैया मुरारी, नीलेंदु जयपुरियार, प्रोफेसर राखो हरि, चंद्रशेखर सिंह, परिमल और मंसूर आलम को शामिल किया गया है इसके अलावा जिला खेल पदाधिकारी के नेतृत्व में तकनीकी कमिटी बनाई गई है। खिलाड़ियों के ठहरने, भोजन और अन्य व्यवस्थाओं के लिए भी अलग-अलग जिम्मेदारियां तय की गई हैं, जबकि सीके दास को आयोजन के लिए समन्वय बनाने की जवाबदेही सौंपी गई है। हर काम के लिए जवाबदेही तय करते हुए प्रभार सौंपा गया है और कई सब कमिटियों को भी सक्रिय किया गया है। आयोजन को लेकर सोमवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में उपाध्यक्ष सह मेयर अरविंद राणा ने कहा कि 25 अगस्त को ओलंपिक मशाल और बैंड के साथ सभी खेल संघों और इस आयोजन से जुड़े लोगों की ओर से शहर में प्रभातफेरी निकाली जाएगी। इसके साथ मार्चपास्ट भी होगा। 29 अगस्त को भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें कस्तूरबा विद्यालय की बच्चियों की प्रतिभा भी नजर आएगी। उन्होंने कहा कि स्टेडियम में 12 स्टैंड हैं, जिन्हें महापुरुषों के नाम से किया जा रहा है। वर्ष 1967 में कर्जन ग्राउंड का नामकरण बाबू वीर कुंवर सिंह के नाम पर किया गया था, लेकिन इसे अमलीजामा नहीं पहनाया जा सका था। इस बार न केवल वीर कुंवर सिंह के नाम का नामकरण दिखाई देगा, बल्कि इसे अगले बोर्ड में भी पारित कराया जाएगा। स्टेडियम में महापुरुषों और खिलाड़ियों की तस्वीरें भी लगाई जाएंगी। मेयर अरविंद राणा और ओलंपिक संघ के जिलाध्यक्ष हर्ष अजमेरा आयोजन को सफल बनाने के लिए स्वयं सक्रिय होकर तैयारियों में जुटे हैं। आयोजन को केवल खेल प्रतियोगिता तक सीमित नहीं रखते हुए हजारीबाग को खेल के क्षेत्र में एक नई पहचान दिलाने की तैयारी की जा रही है। स्टेडियम से लेकर शहर को सजाने की तैयारी है, ताकि हजारों की संख्या में आने वाले खिलाड़ी हजारीबाग और इस आयोजन को लेकर सुखद यादें लेकर जाएं। आयोजकों का मानना है कि यह न केवल सभी खेल संघों, बल्कि पूरे शहरवासियों के लिए प्रतिष्ठा का सवाल है। उद्घाटन और आयोजन में आम लोगों की भागीदारी से इस खेल महोत्सव में चार चांद लगेंगे। आयोजन समिति के सचिव हर्ष अजमेरा ने पत्रकारों को बताया कि इस खेल महोत्सव में उपायुक्त हेमंत सती को चेयरमैन, मेयर अरविंद राणा को उपाध्यक्ष और उन्हें स्वयं सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। जिला खेल पदाधिकारी कैलाश राम को टेक्निकल सचिव बनाया गया है, जबकि सांस्कृतिक कार्यक्रम की जिम्मेदारी प्रहलाद सिंह को दी गई है। समाचार और प्रचार-प्रसार के लिए नीलेंदु जयपुरियार को अधिकृत किया गया है। उन्होंने बताया कि बालक और बालिका खिलाड़ियों को बराबर दर्जा दिया गया है और 8.30 लाख रुपये की पुरस्कार राशि में दोनों वर्गों के लिए राशि बराबर रखी गई है। हर जिले का अपना अलग ड्रेस कोड होगा खिलाड़ियों के खाने की व्यवस्था अक्षय पात्रा के माध्यम से कराने को लेकर बातचीत चल रही है। पुरस्कार राशि के अलावा मेडल और ट्रॉफी भी प्रदान की जाएगी। हर्ष अजमेरा ने कहा कि इस खेल को वार्षिक कैलेंडर में दर्ज दिलाना हम सभी का पहला कर्तव्य होगा, ताकि आने वाले हर वर्ष में यह खेल और भी भव्य रूप से आयोजित किया जा सके। पहली बार आयोजित हो रहे इस खेल महोत्सव में छह गेम रखे गए हैं और आने वाले समय में इसे और विस्तार देने की दिशा में काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आयोजन का उद्देश्य केवल प्रतियोगिता कराना नहीं, बल्कि खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध कराना और उनमें खेल के प्रति उत्साह और प्रतिस्पर्धा की भावना को मजबूत करना है। जिला खेल पदाधिकारी कैलाश राम ने बताया कि छह खेलों में कुल 1288 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इनके लिए सात स्थानों को चिन्हित किया गया है, जहां खिलाड़ियों को ठहराया जाएगा। जिला प्रशासन और आयोजन समिति की ओर से खिलाड़ियों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। इस अवसर पर राकेश रंजन ने कहा कि खेल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के लिए प्रमाणपत्र और मेडल का काफी महत्व होगा। इससे उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी और उनके खेल जीवन में यह उपलब्धि महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। पत्रकार सम्मेलन में भैया मुरारी, नीलेंदु जयपुरियार समेत आयोजन समिति से जुड़े अन्य लोग मौजूद रहे। आयोजकों ने शहरवासियों से अपील की कि वे बड़ी संख्या में उद्घाटन और पूरे आयोजन में शामिल होकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाएं और हजारीबाग में पहली बार हो रहे इस ऐतिहासिक खेल आयोजन को यादगार बनाने में अपनी भागीदारी निभाएं।
*खेलों के महाकुंभ में जुटेंगे सात जिलों के खिलाड़ी, हजारीबाग में पहली बार होगा प्रमंडलीय नॉकआउट टूर्नामेंट* *29 से 31 अगस्त तक छह खेलों में 1288 खिलाड़ी दिखाएंगे प्रतिभा, 8.30 लाख रुपये की पुरस्कार राशि के साथ मेडल और ट्रॉफी से बढ़ेगा खिलाड़ियों का उत्साह* *खेल महोत्सव को ऐतिहासिक और यादगार बनाने में शहरवासियों की भागीदारी सबसे अहम होगी : अरविंद कुमार राणा* *बालक-बालिकाओं को समान अवसर देकर खेल महोत्सव को वार्षिक कैलेंडर में शामिल कराना लक्ष्य है : हर्ष अजमेरा* हजारीबाग एक बैनर और एक मंशा के साथ हजारीबाग में खेल और खिलाड़ियों को प्रमोट करते हुए उनमें उत्साह का संचार करने की दिशा में पहली बार अद्भुत रोमांच से भरे उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडलीय नॉकआउट टूर्नामेंट का आयोजन जिला मुख्यालय में होने जा रहा है। उपायुक्त हेमंत सती की अगुवाई में 29, 30 और 31 अगस्त तक चलने वाले इस वृहद आयोजन में उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के अधीन आने वाले हजारीबाग, कोडरमा, रामगढ़, चतरा, बोकारो, धनबाद और गिरिडीह जिले के बड़ी संख्या में खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। बाहर से आने वाले खिलाड़ियों के ठहरने, भोजन और पानी की व्यवस्था जिला प्रशासन की ओर से की जा रही है। पहली बार आयोजित हो रहे इस खेल महोत्सव की शुरुआत छह खेलों आर्चरी, खो-खो, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, फुटबॉल और एथलेटिक्स से की गई है। प्रतियोगिता का सबसे बड़ा आकर्षण 8.30 लाख रुपये की नगद पुरस्कार राशि है। इसके अलावा मेडल और शील्ड देकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया जाएगा। यह वृहद आयोजन हजारीबाग ओलंपिक संघ की देखरेख में आयोजित हो रहा है। संघ के अध्यक्ष जिले के सभी खेल संघों के साथ समन्वय स्थापित कर आयोजन को सफल बनाने में जुटे हैं। इसके लिए 11 सदस्यीय आयोजन समिति का गठन किया गया है, जिसमें उपाध्यक्ष सह मेयर अरविंद कुमार राणा, सचिव हर्ष अजमेरा, राकेश रंजन, करण जायसवाल, आलोक कुमार, भैया मुरारी, नीलेंदु जयपुरियार, प्रोफेसर राखो हरि, चंद्रशेखर सिंह, परिमल और मंसूर आलम को शामिल किया गया है इसके अलावा जिला खेल पदाधिकारी के नेतृत्व में तकनीकी कमिटी बनाई गई है। खिलाड़ियों के ठहरने, भोजन और अन्य व्यवस्थाओं के लिए भी अलग-अलग जिम्मेदारियां तय की गई हैं,
जबकि सीके दास को आयोजन के लिए समन्वय बनाने की जवाबदेही सौंपी गई है। हर काम के लिए जवाबदेही तय करते हुए प्रभार सौंपा गया है और कई सब कमिटियों को भी सक्रिय किया गया है। आयोजन को लेकर सोमवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में उपाध्यक्ष सह मेयर अरविंद राणा ने कहा कि 25 अगस्त को ओलंपिक मशाल और बैंड के साथ सभी खेल संघों और इस आयोजन से जुड़े लोगों की ओर से शहर में प्रभातफेरी निकाली जाएगी। इसके साथ मार्चपास्ट भी होगा। 29 अगस्त को भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें कस्तूरबा विद्यालय की बच्चियों की प्रतिभा भी नजर आएगी। उन्होंने कहा कि स्टेडियम में 12 स्टैंड हैं, जिन्हें महापुरुषों के नाम से किया जा रहा है। वर्ष 1967 में कर्जन ग्राउंड का नामकरण बाबू वीर कुंवर सिंह के नाम पर किया गया था, लेकिन इसे अमलीजामा नहीं पहनाया जा सका था। इस बार न केवल वीर कुंवर सिंह के नाम का नामकरण दिखाई देगा, बल्कि इसे अगले बोर्ड में भी पारित कराया जाएगा। स्टेडियम में महापुरुषों और खिलाड़ियों की तस्वीरें भी लगाई जाएंगी। मेयर अरविंद राणा और ओलंपिक संघ के जिलाध्यक्ष हर्ष अजमेरा आयोजन को सफल बनाने के लिए स्वयं सक्रिय होकर तैयारियों में जुटे हैं। आयोजन को केवल खेल प्रतियोगिता तक सीमित नहीं रखते हुए हजारीबाग को खेल के क्षेत्र में एक नई पहचान दिलाने की तैयारी की जा रही है। स्टेडियम से लेकर शहर को सजाने की तैयारी है, ताकि हजारों की संख्या में आने वाले खिलाड़ी हजारीबाग और इस आयोजन को लेकर सुखद यादें लेकर जाएं। आयोजकों का मानना है कि यह न केवल सभी खेल संघों, बल्कि पूरे शहरवासियों के लिए प्रतिष्ठा का सवाल है। उद्घाटन और आयोजन में आम लोगों की भागीदारी से इस खेल महोत्सव में चार चांद लगेंगे। आयोजन समिति के सचिव हर्ष अजमेरा ने पत्रकारों को बताया कि इस खेल महोत्सव में उपायुक्त हेमंत सती को चेयरमैन, मेयर अरविंद राणा को उपाध्यक्ष और उन्हें स्वयं सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। जिला खेल पदाधिकारी कैलाश राम को टेक्निकल सचिव बनाया गया है, जबकि सांस्कृतिक कार्यक्रम
की जिम्मेदारी प्रहलाद सिंह को दी गई है। समाचार और प्रचार-प्रसार के लिए नीलेंदु जयपुरियार को अधिकृत किया गया है। उन्होंने बताया कि बालक और बालिका खिलाड़ियों को बराबर दर्जा दिया गया है और 8.30 लाख रुपये की पुरस्कार राशि में दोनों वर्गों के लिए राशि बराबर रखी गई है। हर जिले का अपना अलग ड्रेस कोड होगा खिलाड़ियों के खाने की व्यवस्था अक्षय पात्रा के माध्यम से कराने को लेकर बातचीत चल रही है। पुरस्कार राशि के अलावा मेडल और ट्रॉफी भी प्रदान की जाएगी। हर्ष अजमेरा ने कहा कि इस खेल को वार्षिक कैलेंडर में दर्ज दिलाना हम सभी का पहला कर्तव्य होगा, ताकि आने वाले हर वर्ष में यह खेल और भी भव्य रूप से आयोजित किया जा सके। पहली बार आयोजित हो रहे इस खेल महोत्सव में छह गेम रखे गए हैं और आने वाले समय में इसे और विस्तार देने की दिशा में काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आयोजन का उद्देश्य केवल प्रतियोगिता कराना नहीं, बल्कि खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध कराना और उनमें खेल के प्रति उत्साह और प्रतिस्पर्धा की भावना को मजबूत करना है। जिला खेल पदाधिकारी कैलाश राम ने बताया कि छह खेलों में कुल 1288 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इनके लिए सात स्थानों को चिन्हित किया गया है, जहां खिलाड़ियों को ठहराया जाएगा। जिला प्रशासन और आयोजन समिति की ओर से खिलाड़ियों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। इस अवसर पर राकेश रंजन ने कहा कि खेल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के लिए प्रमाणपत्र और मेडल का काफी महत्व होगा। इससे उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी और उनके खेल जीवन में यह उपलब्धि महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। पत्रकार सम्मेलन में भैया मुरारी, नीलेंदु जयपुरियार समेत आयोजन समिति से जुड़े अन्य लोग मौजूद रहे। आयोजकों ने शहरवासियों से अपील की कि वे बड़ी संख्या में उद्घाटन और पूरे आयोजन में शामिल होकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाएं और हजारीबाग में पहली बार हो रहे इस ऐतिहासिक खेल आयोजन को यादगार बनाने में अपनी भागीदारी निभाएं।
- टंडवा थाना में हर्षोल्लास के साथ हुआ ध्वजारोहण स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर टंडवा थाना परिसर में सब-इंस्पेक्टर (बड़ा बाबू) पप्पू शर्मा द्वारा झंडोत्तोलन किया गया। इस दौरान थाना के सभी पुलिसकर्मियों के साथ भारी संख्या में स्थानीय ग्रामीण व गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने तिरंगे को सलामी देकर देश के अमर शहीदों को नमन किया।1
- ankh band karke machli pakad rahe hai bnnkkjjvcccchhjnmn1
- 15th मैं मानव अधिकार के सदस्याें के साथ बैठ के विचार विमर्श करते हुए आप सभी लोगों के साथ मानव अधिकार का हाथ कोई ही परेशानिया हो आप हम से संपर्क कर सकते हैं आपका अधिकारों की रक्षा करना हमारा फर्ज है1
- सिंघानी में पौधारोपण अभियान का शुभारंभ, सार्वजनिक स्थानों में लगाये पौधे पत्थलगड़ा/चतरा: ग्राम सिंघानी विकास समिति के तत्वावधान में रविवार को अध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार दांगी के नेतृत्व में पौधारोपण अभियान शुरू किया गया। सिंघानी मुस्लिम मोहल्ला स्थित तालाब परिसर में जिला परिषद सदस्य रामसेवक दांगी उर्फ भगत जी, बीडीओ सह सीओ उदल राम, थाना प्रभारी राकेश कुमार एवं मुखिया राधिका देवी ने पौधारोपण कर अभियान की शुरुआत की। इस दौरान 25 फलदार पौधे लगाए गए। डॉ. प्रमोद कुमार दांगी ने कहा कि गांव के सार्वजनिक स्थलों पर लगातार पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण और गांव की सुंदरता के लिए कार्य किया जाएगा। जिला परिषद सदस्य ने तालाब पर जल्द पुलिया निर्माण कराने की बात कही। बीडीओ सह सीओ ने तालाब को पार्क के रूप में विकसित करने की संभावना जताई। थाना प्रभारी ने पौधों को लगाने के साथ उनकी सुरक्षा और देखभाल करने की अपील की।1
- राहुल गांधी ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को छात्रों से खुद मिलकर उनकी समस्याएं सुनने और बातचीत करने का सुझाव दिया। इस दौरान छात्रों के मुद्दों को लेकर चर्चा हुई। राहुल गांधी के इस सुझाव के बाद अब झारखंड की राजनीति में इसे लेकर चर्चा तेज हो गई है। आखिर छात्रों से मुलाकात को लेकर राहुल गांधी ने हेमंत सोरेन को क्या सलाह दी? पूरी खबर वीडियो में देखें और अपनी राय कमेंट में बताएं। वीडियो पसंद आए तो Like 👍 करें, Share करें और Jharkhand Savera 24 News को Subscribe जरूर करें। #RahulGandhi #HemantSoren #JharkhandNews #StudentNews #StudentProtest #JharkhandPolitics #RanchiNews #Jharkhand #BreakingNews #HindiNews #ViralNews #LatestNews1
- जुमार पुल के पास 89.32 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ महिला गिरफ्तार1
- जागृति विद्यालय में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस1
- Sonam Wangchuk ने Devendra Nath Mahto से की खास बातचीत ! JPSC-JSSC आंदोलन पर क्या हुई चर्चा ? Sonam Wangchuk ने Devendra Nath Mahto से की खास बातचीत ! JPSC-JSSC आंदोलन पर क्या हुई चर्चा ? Sonam Wangchuk & Devendra Nath Mahto | Important Conversation | JPSC-JSSC Protest | Ranchi कुछ देर पहले Sonam Wangchuk जी और Devendra Nath Mahto जी के बीच महत्वपूर्ण बातचीत हुई। इस बातचीत का वीडियो हमारे पास मौजूद है, जिसे हम आपको दिखा रहे हैं। झारखंड में JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं और छात्र आंदोलन को लेकर चल रहे घटनाक्रम के बीच यह मुलाकात/बातचीत खास महत्व रखती है। आखिर Sonam Wangchuk और Devendra Nath Mahto के बीच क्या बातचीत हुई? क्या छात्र आंदोलन और भर्ती परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर कोई महत्वपूर्ण बात सामने आई? देखिए बातचीत का पूरा VIDEO और खुद तय कीजिए कि इसमें क्या कहा गया। 📍 Ranchi | Jharkhand 🎥 Ranchi Club TV This live stream is for informational and public awareness purposes only. Ranchi Club TV — सच्ची खबर, सबसे पहले। Sonam Wangchuk, Sonam Wangchuk News, Sonam Wangchuk Latest News, Sonam Wangchuk Ranchi, Sonam Wangchuk Devendra Nath Mahto, Devendra Nath Mahto, Devendra Nath Mahto News, Devendra Nath Mahto Latest News, JPSC Protest, JPSC Andolan, JPSC News Today, JSSC Protest, JSSC CGL, JSSC CGL Protest, JPSC JSSC News, Ranchi News, Ranchi Live, Jharkhand News, Jharkhand Latest News, Student Protest Jharkhand, Student Movement Ranchi, सोनम वांगचुक, सोनम वांगचुक न्यूज़, देवेंद्र नाथ महतो, देवेंद्र नाथ महतो न्यूज़, जेपीएससी आंदोलन, जेएसएससी आंदोलन, झारखंड न्यूज़, रांची न्यूज़, Ranchi Club TV #SonamWangchuk #DevendraNathMahto #JPSC #JSSC #JPSCProtest #JPSCAndolan #JSSCCGL #JharkhandNews #RanchiNews #StudentProtest #RanchiLive #Jharkhand #RanchiClubTV1
- JSSC CGL रद्द… छात्रों की बड़ी जीत! ✊📢 मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के ऐलान के बाद JSSC CGL और TDPL द्वारा आयोजित सभी परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं। फैसले के बाद आंदोलनरत छात्रों में खुशी की लहर दौड़ गई। कई छात्र अपने परिवार और दोस्तों को जीत की खबर बताते हुए भावुक नजर आए। 🥹 हालांकि, एक अनशनकारी छात्र का कहना है कि CBI जांच की मांग अभी बाकी है। उनका कहना है कि CBI जांच को मंजूरी मिलने तक अनशन जारी रहेगा। एक जीत मिली है, लेकिन लड़ाई अभी बाकी है। #JSSCCGL #JSSC #TDPL #StudentProtest #Jharkhand #HemantSoren #CBIInquiry #StudentMovement1