logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

टंडवा थाना में हर्षोल्लास के साथ हुआ ध्वजारोहण स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर टंडवा थाना परिसर में सब-इंस्पेक्टर (बड़ा बाबू) पप्पू शर्मा द्वारा झंडोत्तोलन किया गया। इस दौरान थाना के सभी पुलिसकर्मियों के साथ भारी संख्या में स्थानीय ग्रामीण व गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने तिरंगे को सलामी देकर देश के अमर शहीदों को नमन किया।

20 hrs ago
user_Aakash Kumar paswan
Aakash Kumar paswan
Artist तांडवा, चतरा, झारखंड•
20 hrs ago

टंडवा थाना में हर्षोल्लास के साथ हुआ ध्वजारोहण स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर टंडवा थाना परिसर में सब-इंस्पेक्टर (बड़ा बाबू) पप्पू शर्मा द्वारा झंडोत्तोलन किया गया। इस दौरान थाना के सभी पुलिसकर्मियों के साथ भारी संख्या में स्थानीय ग्रामीण व गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने तिरंगे को सलामी देकर देश के अमर शहीदों को नमन किया।

More news from झारखंड and nearby areas
  • टंडवा थाना में हर्षोल्लास के साथ हुआ ध्वजारोहण स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर टंडवा थाना परिसर में सब-इंस्पेक्टर (बड़ा बाबू) पप्पू शर्मा द्वारा झंडोत्तोलन किया गया। इस दौरान थाना के सभी पुलिसकर्मियों के साथ भारी संख्या में स्थानीय ग्रामीण व गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने तिरंगे को सलामी देकर देश के अमर शहीदों को नमन किया।
    1
    टंडवा थाना में हर्षोल्लास के साथ हुआ ध्वजारोहण
स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर टंडवा थाना परिसर में सब-इंस्पेक्टर (बड़ा बाबू) पप्पू शर्मा द्वारा झंडोत्तोलन किया गया। इस दौरान थाना के सभी पुलिसकर्मियों के साथ भारी संख्या में स्थानीय ग्रामीण व गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने तिरंगे को सलामी देकर देश के अमर शहीदों को नमन किया।
    user_Aakash Kumar paswan
    Aakash Kumar paswan
    Artist तांडवा, चतरा, झारखंड•
    20 hrs ago
  • JSSC CGL परीक्षा रद्द: मांग पूरी होते ही भावुक हुए आंदोलनरत छात्र
    1
    JSSC CGL परीक्षा रद्द: मांग पूरी होते ही भावुक हुए आंदोलनरत छात्र
    user_Shashikant
    Shashikant
    Court reporter हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    7 hrs ago
  • *खेलों के महाकुंभ में जुटेंगे सात जिलों के खिलाड़ी, हजारीबाग में पहली बार होगा प्रमंडलीय नॉकआउट टूर्नामेंट* *29 से 31 अगस्त तक छह खेलों में 1288 खिलाड़ी दिखाएंगे प्रतिभा, 8.30 लाख रुपये की पुरस्कार राशि के साथ मेडल और ट्रॉफी से बढ़ेगा खिलाड़ियों का उत्साह* *खेल महोत्सव को ऐतिहासिक और यादगार बनाने में शहरवासियों की भागीदारी सबसे अहम होगी : अरविंद कुमार राणा* *बालक-बालिकाओं को समान अवसर देकर खेल महोत्सव को वार्षिक कैलेंडर में शामिल कराना लक्ष्य है : हर्ष अजमेरा* हजारीबाग एक बैनर और एक मंशा के साथ हजारीबाग में खेल और खिलाड़ियों को प्रमोट करते हुए उनमें उत्साह का संचार करने की दिशा में पहली बार अद्भुत रोमांच से भरे उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडलीय नॉकआउट टूर्नामेंट का आयोजन जिला मुख्यालय में होने जा रहा है। उपायुक्त हेमंत सती की अगुवाई में 29, 30 और 31 अगस्त तक चलने वाले इस वृहद आयोजन में उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के अधीन आने वाले हजारीबाग, कोडरमा, रामगढ़, चतरा, बोकारो, धनबाद और गिरिडीह जिले के बड़ी संख्या में खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। बाहर से आने वाले खिलाड़ियों के ठहरने, भोजन और पानी की व्यवस्था जिला प्रशासन की ओर से की जा रही है। पहली बार आयोजित हो रहे इस खेल महोत्सव की शुरुआत छह खेलों आर्चरी, खो-खो, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, फुटबॉल और एथलेटिक्स से की गई है। प्रतियोगिता का सबसे बड़ा आकर्षण 8.30 लाख रुपये की नगद पुरस्कार राशि है। इसके अलावा मेडल और शील्ड देकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया जाएगा। यह वृहद आयोजन हजारीबाग ओलंपिक संघ की देखरेख में आयोजित हो रहा है। संघ के अध्यक्ष जिले के सभी खेल संघों के साथ समन्वय स्थापित कर आयोजन को सफल बनाने में जुटे हैं। इसके लिए 11 सदस्यीय आयोजन समिति का गठन किया गया है, जिसमें उपाध्यक्ष सह मेयर अरविंद कुमार राणा, सचिव हर्ष अजमेरा, राकेश रंजन, करण जायसवाल, आलोक कुमार, भैया मुरारी, नीलेंदु जयपुरियार, प्रोफेसर राखो हरि, चंद्रशेखर सिंह, परिमल और मंसूर आलम को शामिल किया गया है इसके अलावा जिला खेल पदाधिकारी के नेतृत्व में तकनीकी कमिटी बनाई गई है। खिलाड़ियों के ठहरने, भोजन और अन्य व्यवस्थाओं के लिए भी अलग-अलग जिम्मेदारियां तय की गई हैं, जबकि सीके दास को आयोजन के लिए समन्वय बनाने की जवाबदेही सौंपी गई है। हर काम के लिए जवाबदेही तय करते हुए प्रभार सौंपा गया है और कई सब कमिटियों को भी सक्रिय किया गया है। आयोजन को लेकर सोमवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में उपाध्यक्ष सह मेयर अरविंद राणा ने कहा कि 25 अगस्त को ओलंपिक मशाल और बैंड के साथ सभी खेल संघों और इस आयोजन से जुड़े लोगों की ओर से शहर में प्रभातफेरी निकाली जाएगी। इसके साथ मार्चपास्ट भी होगा। 29 अगस्त को भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें कस्तूरबा विद्यालय की बच्चियों की प्रतिभा भी नजर आएगी। उन्होंने कहा कि स्टेडियम में 12 स्टैंड हैं, जिन्हें महापुरुषों के नाम से किया जा रहा है। वर्ष 1967 में कर्जन ग्राउंड का नामकरण बाबू वीर कुंवर सिंह के नाम पर किया गया था, लेकिन इसे अमलीजामा नहीं पहनाया जा सका था। इस बार न केवल वीर कुंवर सिंह के नाम का नामकरण दिखाई देगा, बल्कि इसे अगले बोर्ड में भी पारित कराया जाएगा। स्टेडियम में महापुरुषों और खिलाड़ियों की तस्वीरें भी लगाई जाएंगी। मेयर अरविंद राणा और ओलंपिक संघ के जिलाध्यक्ष हर्ष अजमेरा आयोजन को सफल बनाने के लिए स्वयं सक्रिय होकर तैयारियों में जुटे हैं। आयोजन को केवल खेल प्रतियोगिता तक सीमित नहीं रखते हुए हजारीबाग को खेल के क्षेत्र में एक नई पहचान दिलाने की तैयारी की जा रही है। स्टेडियम से लेकर शहर को सजाने की तैयारी है, ताकि हजारों की संख्या में आने वाले खिलाड़ी हजारीबाग और इस आयोजन को लेकर सुखद यादें लेकर जाएं। आयोजकों का मानना है कि यह न केवल सभी खेल संघों, बल्कि पूरे शहरवासियों के लिए प्रतिष्ठा का सवाल है। उद्घाटन और आयोजन में आम लोगों की भागीदारी से इस खेल महोत्सव में चार चांद लगेंगे। आयोजन समिति के सचिव हर्ष अजमेरा ने पत्रकारों को बताया कि इस खेल महोत्सव में उपायुक्त हेमंत सती को चेयरमैन, मेयर अरविंद राणा को उपाध्यक्ष और उन्हें स्वयं सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। जिला खेल पदाधिकारी कैलाश राम को टेक्निकल सचिव बनाया गया है, जबकि सांस्कृतिक कार्यक्रम की जिम्मेदारी प्रहलाद सिंह को दी गई है। समाचार और प्रचार-प्रसार के लिए नीलेंदु जयपुरियार को अधिकृत किया गया है। उन्होंने बताया कि बालक और बालिका खिलाड़ियों को बराबर दर्जा दिया गया है और 8.30 लाख रुपये की पुरस्कार राशि में दोनों वर्गों के लिए राशि बराबर रखी गई है। हर जिले का अपना अलग ड्रेस कोड होगा खिलाड़ियों के खाने की व्यवस्था अक्षय पात्रा के माध्यम से कराने को लेकर बातचीत चल रही है। पुरस्कार राशि के अलावा मेडल और ट्रॉफी भी प्रदान की जाएगी। हर्ष अजमेरा ने कहा कि इस खेल को वार्षिक कैलेंडर में दर्ज दिलाना हम सभी का पहला कर्तव्य होगा, ताकि आने वाले हर वर्ष में यह खेल और भी भव्य रूप से आयोजित किया जा सके। पहली बार आयोजित हो रहे इस खेल महोत्सव में छह गेम रखे गए हैं और आने वाले समय में इसे और विस्तार देने की दिशा में काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आयोजन का उद्देश्य केवल प्रतियोगिता कराना नहीं, बल्कि खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध कराना और उनमें खेल के प्रति उत्साह और प्रतिस्पर्धा की भावना को मजबूत करना है। जिला खेल पदाधिकारी कैलाश राम ने बताया कि छह खेलों में कुल 1288 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इनके लिए सात स्थानों को चिन्हित किया गया है, जहां खिलाड़ियों को ठहराया जाएगा। जिला प्रशासन और आयोजन समिति की ओर से खिलाड़ियों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। इस अवसर पर राकेश रंजन ने कहा कि खेल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के लिए प्रमाणपत्र और मेडल का काफी महत्व होगा। इससे उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी और उनके खेल जीवन में यह उपलब्धि महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। पत्रकार सम्मेलन में भैया मुरारी, नीलेंदु जयपुरियार समेत आयोजन समिति से जुड़े अन्य लोग मौजूद रहे। आयोजकों ने शहरवासियों से अपील की कि वे बड़ी संख्या में उद्घाटन और पूरे आयोजन में शामिल होकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाएं और हजारीबाग में पहली बार हो रहे इस ऐतिहासिक खेल आयोजन को यादगार बनाने में अपनी भागीदारी निभाएं।
    3
    *खेलों के महाकुंभ में जुटेंगे सात जिलों के खिलाड़ी, हजारीबाग में पहली बार होगा प्रमंडलीय नॉकआउट टूर्नामेंट*
*29 से 31 अगस्त तक छह खेलों में 1288 खिलाड़ी दिखाएंगे प्रतिभा, 8.30 लाख रुपये की पुरस्कार राशि के साथ मेडल और ट्रॉफी से बढ़ेगा खिलाड़ियों का उत्साह*
*खेल महोत्सव को ऐतिहासिक और यादगार बनाने में शहरवासियों की भागीदारी सबसे अहम होगी : अरविंद कुमार राणा*
*बालक-बालिकाओं को समान अवसर देकर खेल महोत्सव को वार्षिक कैलेंडर में शामिल कराना लक्ष्य है : हर्ष अजमेरा*
हजारीबाग
एक बैनर और एक मंशा के साथ हजारीबाग में खेल और खिलाड़ियों को प्रमोट करते हुए उनमें उत्साह का संचार करने की दिशा में पहली बार अद्भुत रोमांच से भरे उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडलीय नॉकआउट टूर्नामेंट का आयोजन जिला मुख्यालय में होने जा रहा है। उपायुक्त हेमंत सती की अगुवाई में 29, 30 और 31 अगस्त तक चलने वाले इस वृहद आयोजन में उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के अधीन आने वाले हजारीबाग, कोडरमा, रामगढ़, चतरा, बोकारो, धनबाद और गिरिडीह जिले के बड़ी संख्या में खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। बाहर से आने वाले खिलाड़ियों के ठहरने, भोजन और पानी की व्यवस्था जिला प्रशासन की ओर से की जा रही है। पहली बार आयोजित हो रहे इस खेल महोत्सव की शुरुआत छह खेलों आर्चरी, खो-खो, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, फुटबॉल और एथलेटिक्स से की गई है। प्रतियोगिता का सबसे बड़ा आकर्षण 8.30 लाख रुपये की नगद पुरस्कार राशि है। इसके अलावा मेडल और शील्ड देकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया जाएगा। यह वृहद आयोजन हजारीबाग ओलंपिक संघ की देखरेख में आयोजित हो रहा है। संघ के अध्यक्ष जिले के सभी खेल संघों के साथ समन्वय स्थापित कर आयोजन को सफल बनाने में जुटे हैं। इसके लिए 11 सदस्यीय आयोजन समिति का गठन किया गया है, जिसमें उपाध्यक्ष सह मेयर अरविंद कुमार राणा, सचिव हर्ष अजमेरा, राकेश रंजन, करण जायसवाल, आलोक कुमार, भैया मुरारी, नीलेंदु जयपुरियार, प्रोफेसर राखो हरि, चंद्रशेखर सिंह, परिमल और मंसूर आलम को शामिल किया गया है इसके अलावा जिला खेल पदाधिकारी के नेतृत्व में तकनीकी कमिटी बनाई गई है। खिलाड़ियों के ठहरने, भोजन और अन्य व्यवस्थाओं के लिए भी अलग-अलग जिम्मेदारियां तय की गई हैं, जबकि सीके दास को आयोजन के लिए समन्वय बनाने की जवाबदेही सौंपी गई है। हर काम के लिए जवाबदेही तय करते हुए प्रभार सौंपा गया है और कई सब कमिटियों को भी सक्रिय किया गया है। आयोजन को लेकर सोमवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में उपाध्यक्ष सह मेयर अरविंद राणा ने कहा कि 25 अगस्त को ओलंपिक मशाल और बैंड के साथ सभी खेल संघों और इस आयोजन से जुड़े लोगों की ओर से शहर में प्रभातफेरी निकाली जाएगी। इसके साथ मार्चपास्ट भी होगा। 29 अगस्त को भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें कस्तूरबा विद्यालय की बच्चियों की प्रतिभा भी नजर आएगी। उन्होंने कहा कि स्टेडियम में 12 स्टैंड हैं, जिन्हें महापुरुषों के नाम से किया जा रहा है। वर्ष 1967 में कर्जन ग्राउंड का नामकरण बाबू वीर कुंवर सिंह के नाम पर किया गया था, लेकिन इसे अमलीजामा नहीं पहनाया जा सका था। इस बार न केवल वीर कुंवर सिंह के नाम का नामकरण दिखाई देगा, बल्कि इसे अगले बोर्ड में भी पारित कराया जाएगा। स्टेडियम में महापुरुषों और खिलाड़ियों की तस्वीरें भी लगाई जाएंगी। मेयर अरविंद राणा और ओलंपिक संघ के जिलाध्यक्ष हर्ष अजमेरा आयोजन को सफल बनाने के लिए स्वयं सक्रिय होकर तैयारियों में जुटे हैं। आयोजन को केवल खेल प्रतियोगिता तक सीमित नहीं रखते हुए हजारीबाग को खेल के क्षेत्र में एक नई पहचान दिलाने की तैयारी की जा रही है। स्टेडियम से लेकर शहर को सजाने की तैयारी है, ताकि हजारों की संख्या में आने वाले खिलाड़ी हजारीबाग और इस आयोजन को लेकर सुखद यादें लेकर जाएं। आयोजकों का मानना है कि यह न केवल सभी खेल संघों, बल्कि पूरे शहरवासियों के लिए प्रतिष्ठा का सवाल है। उद्घाटन और आयोजन में आम लोगों की भागीदारी से इस खेल महोत्सव में चार चांद लगेंगे। आयोजन समिति के सचिव हर्ष अजमेरा ने पत्रकारों को बताया कि इस खेल महोत्सव में उपायुक्त हेमंत सती को चेयरमैन, मेयर अरविंद राणा को उपाध्यक्ष और उन्हें स्वयं सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। जिला खेल पदाधिकारी कैलाश राम को टेक्निकल सचिव बनाया गया है, जबकि सांस्कृतिक कार्यक्रम की जिम्मेदारी प्रहलाद सिंह को दी गई है। समाचार और प्रचार-प्रसार के लिए नीलेंदु जयपुरियार को अधिकृत किया गया है। उन्होंने बताया कि बालक और बालिका खिलाड़ियों को बराबर दर्जा दिया गया है और 8.30 लाख रुपये की पुरस्कार राशि में दोनों वर्गों के लिए राशि बराबर रखी गई है। हर जिले का अपना अलग ड्रेस कोड होगा खिलाड़ियों के खाने की व्यवस्था अक्षय पात्रा के माध्यम से कराने को लेकर बातचीत चल रही है। पुरस्कार राशि के अलावा मेडल और ट्रॉफी भी प्रदान की जाएगी। हर्ष अजमेरा ने कहा कि इस खेल को वार्षिक कैलेंडर में दर्ज दिलाना हम सभी का पहला कर्तव्य होगा, ताकि आने वाले हर वर्ष में यह खेल और भी भव्य रूप से आयोजित किया जा सके। पहली बार आयोजित हो रहे इस खेल महोत्सव में छह गेम रखे गए हैं और आने वाले समय में इसे और विस्तार देने की दिशा में काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आयोजन का उद्देश्य केवल प्रतियोगिता कराना नहीं, बल्कि खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध कराना और उनमें खेल के प्रति उत्साह और प्रतिस्पर्धा की भावना को मजबूत करना है। जिला खेल पदाधिकारी कैलाश राम ने बताया कि छह खेलों में कुल 1288 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इनके लिए सात स्थानों को चिन्हित किया गया है, जहां खिलाड़ियों को ठहराया जाएगा। जिला प्रशासन और आयोजन समिति की ओर से खिलाड़ियों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। इस अवसर पर राकेश रंजन ने कहा कि खेल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के लिए प्रमाणपत्र और मेडल का काफी महत्व होगा। इससे उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी और उनके खेल जीवन में यह उपलब्धि महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। पत्रकार सम्मेलन में भैया मुरारी, नीलेंदु जयपुरियार समेत आयोजन समिति से जुड़े अन्य लोग मौजूद रहे। आयोजकों ने शहरवासियों से अपील की कि वे बड़ी संख्या में उद्घाटन और पूरे आयोजन में शामिल होकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाएं और हजारीबाग में पहली बार हो रहे इस ऐतिहासिक खेल आयोजन को यादगार बनाने में अपनी भागीदारी निभाएं।
    user_Public News JH
    Public News JH
    Local News Reporter Chisti Nagar, Hazaribagh•
    8 hrs ago
  • खेलों के महाकुंभ में जुटेंगे सात जिलों के खिलाड़ी, हजारीबाग में पहली बार होगा प्रमंडलीय नॉकआउट टूर्नामेंट हजारीबाग। हजारीबाग में पहली बार उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडलीय नॉकआउट टूर्नामेंट का आयोजन 29 से 31 अगस्त तक किया जाएगा। उपायुक्त हेमंत सती की अगुवाई में होने वाले इस खेल महोत्सव में हजारीबाग, कोडरमा, रामगढ़, चतरा, बोकारो, धनबाद और गिरिडीह के कुल 1288 खिलाड़ी छह खेलों—आर्चरी, खो-खो, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, फुटबॉल और एथलेटिक्स—में हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता में 8.30 लाख रुपये की पुरस्कार राशि के साथ मेडल और ट्रॉफी प्रदान किए जाएंगे। खिलाड़ियों के ठहरने, भोजन और पानी की व्यवस्था जिला प्रशासन व आयोजन समिति की ओर से की जा रही है। आयोजन हजारीबाग ओलंपिक संघ की देखरेख में होगा। मेयर सह आयोजन समिति के उपाध्यक्ष अरविंद कुमार राणा ने कहा कि 25 अगस्त को ओलंपिक मशाल और बैंड के साथ प्रभातफेरी व मार्चपास्ट निकाला जाएगा। 29 अगस्त को भव्य उद्घाटन समारोह होगा। उन्होंने शहरवासियों से आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। सचिव हर्ष अजमेरा ने कहा कि बालक-बालिकाओं को समान अवसर दिया गया है और पुरस्कार राशि भी दोनों वर्गों में बराबर रखी गई है। उन्होंने कहा कि इस खेल महोत्सव को वार्षिक कैलेंडर में शामिल कराना लक्ष्य है, ताकि हर वर्ष इसे और भव्य बनाया जा सके। जिला खेल पदाधिकारी कैलाश राम ने बताया कि खिलाड़ियों के लिए सात स्थानों पर ठहरने की व्यवस्था की गई है। आयोजकों ने शहरवासियों से अपील की कि वे बड़ी संख्या में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाएं और हजारीबाग में पहली बार हो रहे इस ऐतिहासिक खेल आयोजन को यादगार बनाएं।
    2
    खेलों के महाकुंभ में जुटेंगे सात जिलों के खिलाड़ी, हजारीबाग में पहली बार होगा प्रमंडलीय नॉकआउट टूर्नामेंट
हजारीबाग। हजारीबाग में पहली बार उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडलीय नॉकआउट टूर्नामेंट का आयोजन 29 से 31 अगस्त तक किया जाएगा। उपायुक्त हेमंत सती की अगुवाई में होने वाले इस खेल महोत्सव में हजारीबाग, कोडरमा, रामगढ़, चतरा, बोकारो, धनबाद और गिरिडीह के कुल 1288 खिलाड़ी छह खेलों—आर्चरी, खो-खो, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, फुटबॉल और एथलेटिक्स—में हिस्सा लेंगे।
प्रतियोगिता में 8.30 लाख रुपये की पुरस्कार राशि के साथ मेडल और ट्रॉफी प्रदान किए जाएंगे। खिलाड़ियों के ठहरने, भोजन और पानी की व्यवस्था जिला प्रशासन व आयोजन समिति की ओर से की जा रही है। आयोजन हजारीबाग ओलंपिक संघ की देखरेख में होगा।
मेयर सह आयोजन समिति के उपाध्यक्ष अरविंद कुमार राणा ने कहा कि 25 अगस्त को ओलंपिक मशाल और बैंड के साथ प्रभातफेरी व मार्चपास्ट निकाला जाएगा। 29 अगस्त को भव्य उद्घाटन समारोह होगा। उन्होंने शहरवासियों से आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।
सचिव हर्ष अजमेरा ने कहा कि बालक-बालिकाओं को समान अवसर दिया गया है और पुरस्कार राशि भी दोनों वर्गों में बराबर रखी गई है। उन्होंने कहा कि इस खेल महोत्सव को वार्षिक कैलेंडर में शामिल कराना लक्ष्य है, ताकि हर वर्ष इसे और भव्य बनाया जा सके।
जिला खेल पदाधिकारी कैलाश राम ने बताया कि खिलाड़ियों के लिए सात स्थानों पर ठहरने की व्यवस्था की गई है। आयोजकों ने शहरवासियों से अपील की कि वे बड़ी संख्या में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाएं और हजारीबाग में पहली बार हो रहे इस ऐतिहासिक खेल आयोजन को यादगार बनाएं।
    user_Arif Khan (Journalist)khabar36
    Arif Khan (Journalist)khabar36
    Classified ads newspaper publisher हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    12 hrs ago
  • जुमार पुल के पास 89.32 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ महिला गिरफ्तार
    1
    जुमार पुल के पास 89.32 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ महिला गिरफ्तार
    user_Sanjay kumar
    Sanjay kumar
    Newspaper publisher बुरमू, रांची, झारखंड•
    12 hrs ago
  • चंदवा-लोहरदगा सड़क पर हादसे रोकने की कवायद तेज, जेसीबी से शुरू हुआ सुरक्षात्मक कार्य चंदवा-लोहरदगा सड़क पर हादसे रोकने की कवायद तेज, जेसीबी से शुरू हुआ सुरक्षात्मक कार्य चंदवा। संजय कुमार यादव चापी-लोहरदगा मार्ग पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए जिला प्रशासन ने दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए सुरक्षा उपायों की कवायद तेज कर दी है। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, लातेहार ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। उपायुक्त ने अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी एवं कार्यपालक अभियंता, पथ प्रमंडल, लातेहार को निर्देश देते हुए कहा है कि उक्त मार्ग दुर्घटना की दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील होता जा रहा है। आए दिन होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में जान-माल की क्षति हो रही है, जो बेहद चिंताजनक है। इधर, प्रशासन के निर्देश के बाद दुर्घटना संभावित क्षेत्र डेढ़टंगवा घाटी में जेसीबी के माध्यम से सुरक्षात्मक कार्य शुरू कर दिया गया है। कार्य शुरू होने की जानकारी मिलते ही क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से इस मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की जा रही थी। बताते चलें कि डेढ़टंगवा घाटी में अब तक कई भीषण सड़क दुर्घटनाओं में अनेक लोगों की जान जा चुकी है। लगातार हो रही दुर्घटनाओं के कारण यह मार्ग लोगों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। हाल के दिनों में भी यहां हुए दर्दनाक हादसों में कई लोगों की मौत हुई है। जिला प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को लोहरदगा जिले के पदाधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर संयुक्त रूप से दुर्घटना रोकने के लिए आवश्यक सुरक्षा उपाय करने का निर्देश दिया है। साथ ही की गई कार्रवाई से जिला प्रशासन को अवगत कराने को कहा गया है। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि डेढ़टंगवा घाटी समेत पूरे चंदवा-लोहरदगा मार्ग पर सुरक्षा उपायों के मजबूत होने से दुर्घटनाओं पर अंकुश लगेगा और लोगों का सफर सुरक्षित होगा।
    3
    चंदवा-लोहरदगा सड़क पर हादसे रोकने की कवायद तेज, जेसीबी से शुरू हुआ सुरक्षात्मक कार्य


चंदवा-लोहरदगा सड़क पर हादसे रोकने की कवायद तेज, जेसीबी से शुरू हुआ सुरक्षात्मक कार्य
चंदवा। संजय कुमार यादव 
चापी-लोहरदगा मार्ग पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए जिला प्रशासन ने दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए सुरक्षा उपायों की कवायद तेज कर दी है। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, लातेहार ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।
उपायुक्त ने अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी एवं कार्यपालक अभियंता, पथ प्रमंडल, लातेहार को निर्देश देते हुए कहा है कि उक्त मार्ग दुर्घटना की दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील होता जा रहा है। आए दिन होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में जान-माल की क्षति हो रही है, जो बेहद चिंताजनक है।
इधर, प्रशासन के निर्देश के बाद दुर्घटना संभावित क्षेत्र डेढ़टंगवा घाटी में जेसीबी के माध्यम से सुरक्षात्मक कार्य शुरू कर दिया गया है। कार्य शुरू होने की जानकारी मिलते ही क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से इस मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की जा रही थी।
बताते चलें कि डेढ़टंगवा घाटी में अब तक कई भीषण सड़क दुर्घटनाओं में अनेक लोगों की जान जा चुकी है। लगातार हो रही दुर्घटनाओं के कारण यह मार्ग लोगों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। हाल के दिनों में भी यहां हुए दर्दनाक हादसों में कई लोगों की मौत हुई है।
जिला प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को लोहरदगा जिले के पदाधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर संयुक्त रूप से दुर्घटना रोकने के लिए आवश्यक सुरक्षा उपाय करने का निर्देश दिया है। साथ ही की गई कार्रवाई से जिला प्रशासन को अवगत कराने को कहा गया है।
स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि डेढ़टंगवा घाटी समेत पूरे चंदवा-लोहरदगा मार्ग पर सुरक्षा उपायों के मजबूत होने से दुर्घटनाओं पर अंकुश लगेगा और लोगों का सफर सुरक्षित होगा।
    user_संजय यादव
    संजय यादव
    Local News Reporter चंदवा, लातेहार, झारखंड•
    14 hrs ago
  • हजारीबाग को मिली जांच की नई सुविधा, 26 साल के अनुभव के साथ डॉक्टर लाल पैथ लैब्स का आगाज 12 साल दक्षिण अफ्रीका और 14 साल भारत में सेवा का अनुभव, पगमिल में अब मिलेगी पैथोलॉजी जांच की सुविधा 26 साल के अनुभव के साथ हजारीबाग में शुरू हुई डॉक्टर लाल पैथ लैब्स, संजर मलिक ने किया उद्घाटन दक्षिण अफ्रीका में 12 और भारत में 14 वर्षों के अनुभव के साथ शब्बीर आलम संभालेंगे संचालन, पगमिल में मिलेगी जांच की सुविधा हजारीबाग। शहर में स्वास्थ्य जांच की सुविधा को बेहतर बनाने की दिशा में डॉक्टर लाल पैथ लैब्स का भव्य शुभारंभ किया गया। लैब का संचालन शब्बीर आलम कर रहे हैं, जिन्हें पैथोलॉजी जांच के क्षेत्र में कुल 26 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने करीब 12 वर्षों तक दक्षिण अफ्रीका में और 14 वर्षों तक भारत में कार्य किया है। ✂️ संजर मलिक ने फीता काटकर किया उद्घाटन लैब का विधिवत उद्घाटन शांति समिति के सदस्य, समाजसेवी एवं झारखंड आंदोलनकारी फहिम उद्दिन अहमद उर्फ संजर मलिक ने फीता काटकर किया। इस दौरान उन्होंने नई पैथोलॉजी लैब की शुरुआत पर संचालक शब्बीर आलम को शुभकामनाएं दीं। संजर मलिक ने कहा कि हजारीबाग शहर की आबादी लगातार बढ़ रही है। ऐसे में लोगों को अपने आसपास ही बेहतर जांच की सुविधा मिलना जरूरी है। डॉक्टर लाल पैथ लैब्स के शुरू होने से स्थानीय लोगों को विभिन्न प्रकार की जांच के लिए दूर जाने की जरूरत कम होगी। इससे मरीजों और उनके परिजनों का समय और परेशानी दोनों बचेंगे। 🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुभ शुरुआत संजर मलिक ने कहा कि देश इस वर्ष 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। ऐसे महत्वपूर्ण अवसर पर स्वास्थ्य सेवा से जुड़ी नई सुविधा की शुरुआत होना अपने आप में खास और यादगार है। उन्होंने उम्मीद जताई कि लैब के माध्यम से लोगों को बेहतर और सुविधाजनक जांच सेवा मिलेगी। 👥 उद्घाटन में कई लोग रहे मौजूद उद्घाटन समारोह में महताब आलम, शाहिद कमाल खान, सैयद एजाज, विक्रम कुमार, बदरुज्जमा, तलत खानम, दिबा हसन, जहांआरा, मो. सुऐब आलम, फैजी, राजेश कुमार समेत कई लोग मौजूद रहे। लैब के स्टाफ सुजीत कुमार, जावेद और बबलू सहित अन्य लोगों ने भी कार्यक्रम में सक्रिय भूमिका निभाई। 📍 पगमिल में उपलब्ध होगी जांच की सुविधा डॉक्टर लाल पैथ लैब्स पगमिल पेट्रोल पंप के सामने स्थित है। लैब में स्थानीय लोगों को विभिन्न पैथोलॉजी जांच की सुविधा उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है। 📞 संपर्क नंबर: 96933 49730 लैब संचालक शब्बीर आलम ने कहा कि लोगों को बेहतर, भरोसेमंद और सुविधाजनक जांच सेवा उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि अपने लंबे अनुभव का लाभ लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। लैब के शुभारंभ के साथ ही आसपास के लोगों में नई जांच सुविधा को लेकर उत्साह देखने को मिला।
    1
    हजारीबाग को मिली जांच की नई सुविधा, 26 साल के अनुभव के साथ डॉक्टर लाल पैथ लैब्स का आगाज

12 साल दक्षिण अफ्रीका और 14 साल भारत में सेवा का अनुभव, पगमिल में अब मिलेगी पैथोलॉजी जांच की सुविधा
26 साल के अनुभव के साथ हजारीबाग में शुरू हुई डॉक्टर लाल पैथ लैब्स, संजर मलिक ने किया उद्घाटन
दक्षिण अफ्रीका में 12 और भारत में 14 वर्षों के अनुभव के साथ शब्बीर आलम संभालेंगे संचालन, पगमिल में मिलेगी जांच की सुविधा
हजारीबाग। शहर में स्वास्थ्य जांच की सुविधा को बेहतर बनाने की दिशा में डॉक्टर लाल पैथ लैब्स का भव्य शुभारंभ किया गया। लैब का संचालन शब्बीर आलम कर रहे हैं, जिन्हें पैथोलॉजी जांच के क्षेत्र में कुल 26 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने करीब 12 वर्षों तक दक्षिण अफ्रीका में और 14 वर्षों तक भारत में कार्य किया है।
✂️ संजर मलिक ने फीता काटकर किया उद्घाटन
लैब का विधिवत उद्घाटन शांति समिति के सदस्य, समाजसेवी एवं झारखंड आंदोलनकारी फहिम उद्दिन अहमद उर्फ संजर मलिक ने फीता काटकर किया। इस दौरान उन्होंने नई पैथोलॉजी लैब की शुरुआत पर संचालक शब्बीर आलम को शुभकामनाएं दीं।
संजर मलिक ने कहा कि हजारीबाग शहर की आबादी लगातार बढ़ रही है। ऐसे में लोगों को अपने आसपास ही बेहतर जांच की सुविधा मिलना जरूरी है। डॉक्टर लाल पैथ लैब्स के शुरू होने से स्थानीय लोगों को विभिन्न प्रकार की जांच के लिए दूर जाने की जरूरत कम होगी। इससे मरीजों और उनके परिजनों का समय और परेशानी दोनों बचेंगे।
🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुभ शुरुआत
संजर मलिक ने कहा कि देश इस वर्ष 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। ऐसे महत्वपूर्ण अवसर पर स्वास्थ्य सेवा से जुड़ी नई सुविधा की शुरुआत होना अपने आप में खास और यादगार है। उन्होंने उम्मीद जताई कि लैब के माध्यम से लोगों को बेहतर और सुविधाजनक जांच सेवा मिलेगी।
👥 उद्घाटन में कई लोग रहे मौजूद
उद्घाटन समारोह में महताब आलम, शाहिद कमाल खान, सैयद एजाज, विक्रम कुमार, बदरुज्जमा, तलत खानम, दिबा हसन, जहांआरा, मो. सुऐब आलम, फैजी, राजेश कुमार समेत कई लोग मौजूद रहे। लैब के स्टाफ सुजीत कुमार, जावेद और बबलू सहित अन्य लोगों ने भी कार्यक्रम में सक्रिय भूमिका निभाई।
📍 पगमिल में उपलब्ध होगी जांच की सुविधा
डॉक्टर लाल पैथ लैब्स पगमिल पेट्रोल पंप के सामने स्थित है। लैब में स्थानीय लोगों को विभिन्न पैथोलॉजी जांच की सुविधा उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है।
📞 संपर्क नंबर: 96933 49730
लैब संचालक शब्बीर आलम ने कहा कि लोगों को बेहतर, भरोसेमंद और सुविधाजनक जांच सेवा उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि अपने लंबे अनुभव का लाभ लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
लैब के शुभारंभ के साथ ही आसपास के लोगों में नई जांच सुविधा को लेकर उत्साह देखने को मिला।
    user_Kashif Adib
    Kashif Adib
    Local News Reporter हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    14 hrs ago
  • जागृति विद्यालय में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस
    1
    जागृति विद्यालय में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस
    user_Sanjay kumar
    Sanjay kumar
    Newspaper publisher बुरमू, रांची, झारखंड•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.