logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जिम्मेदारों पर कठोरतापूर्वक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए - मुख्यमंत्री डॉ यादव मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सागर जिले में अवैध जहरीली शराब से हुई लोगों की मृत्यु पर शोक संवेदना व्यक्त की कानून-व्यवस्था सुदृढ़ रहे, असामाजिक तत्वों पर हो कठोर कार्रवाई - मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जिम्मेदारों पर कठोरतापूर्वक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए - मुख्यमंत्री डॉ यादव मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सागर जिले में अवैध जहरीली शराब से हुई लोगों की मृत्यु पर शोक संवेदना व्यक्त की कानून-व्यवस्था सुदृढ़ रहे, असामाजिक तत्वों पर हो कठोर कार्रवाई - मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पुलिस, प्रशासनिक अधिकरियों एवं जनप्रतिनिधियों की संयुक्त बैठक सम्पन्न निर्दाेष न फंसे, अफवाह फैलाने वालों पर सख्ती के निर्देश जन-सहयोग से नशा मुक्ति अभियान चलाया जाये सागर 09 सितम्बर 2026 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सागर जिले के बंडा-शाहगढ़ क्षेत्र में अवैध जहरीली शराब से लोगों की हुई मृत्यु के प्रकरण में जिम्मेदार अधिकारियों - कर्मचारियों पर कठोरतापूवर्क कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। किसी भी दोषी को बक्शा नहीं जाए। नीचे से लेकर ऊपर स्तर तक पूरी गंभीरता से कार्रवाई हो। जिले में नशा मुक्ति अभियान भी चलाया जाए जिससे ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। उन्होंने मृत्कों के प्रति अपनी शोक संवेदना भी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अवैध जहरीली शराब सामग्री को जप्त करने की भी कार्रवाई की जाए जिससे कोई फिर से इसका सेवन नहीं कर सके। मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज सागर के बुन्देलखंड मेडिकल चिकित्सा महाविद्यालय के सभागार में जनप्रतिनिधियों, पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को कानून-व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की समीक्षा बैठक में कहा राज्य शासन अपराध और असामाजिक गतिविधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा जिले भर के साथ-साथ आस-पास और सीमावर्ती क्षेत्रों में गहन जांच अभियान चलाया जाए। उन्होंने कहा जहाँ कहीं भी शंका या संदिग्ध गतिविधि की गुंजाइश हो, वहाँ तत्परता से पड़ताल की जाए और सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए। निष्पक्षता और विवेकशीलता से हो कार्रवाई मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को ताकीद किया कि पूरी प्रक्रिया में निष्पक्षता और विवेकशीलता बनाए रखना अनिवार्य है। उन्होंने कहा अपराधियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो, लेकिन यह सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है कि किसी निर्दाेष के विरुद्ध कार्रवाई न हो और कोई बेकसूर व्यक्ति न फंसे। अनावश्यक अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई की जाये मुख्यमं़़त्री डा यादव ने शांति एवं सौहार्द बिगाड़ने की मंशा से सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों पर अनावश्यक अफवाह फैलाने वाले तत्वों पर पैनी नजर रखने और उनके खिलाफ कठोर दंडात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। समाज को साथ लेकर चलेगा नशा विरोधी अभियान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश में नशा विरोधी अभियान को गति देने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि नशे के अवैध कारोबार को पूरी तरह ध्वस्त किया जाए। साथ ही, नशा मुक्ति के क्षेत्र में कार्यरत स्वयंसेवी संस्थाओं और सामाजिक संगठनों को साथ लेकर जनजागरूकता और नशा मुक्ति के प्रभावी कार्यक्रम संचालित किए जाएं। प्रदेश में कठोर कानून का है प्रावधान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज यहां घटना के कारण शराब से पीड़ित और बीमार सभी लोगों से मिला हूं। हमारी सरकार के रहते हुए, पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के समय कठोर कानून बनाया गया कि इसमें धारा 49 और बाकी 304 जोड़ते हुए हत्या से लेकर आजीवन कारावास और फांसी तक की सजा देने का प्रावधान है। जो इस प्रकार की घटना में लिप्त है, उस पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। हमने प्रशासन को फ्री हैंड दिया है कि वह उस पर कठोर से कठोर कार्रवाई करें। अभी भी जहां-जहां ऐसी और आवश्यकता लगती है, वह सब भी काम करें। जिनके अवैध अतिक्रमण हैं या अलग से किसी ने इस प्रकार से अपना साम्राज्य चलाया है, उस पर भी काम करें। बॉर्डर से सटे राज्यों के साथ भी संबंध बनाएं और इस प्रकार से घायलों को तत्परता के साथ जो यहां हो सकता है, वह यहां भी करेंगे। उम्मीद करेंगे कि यह सबक ऐसा लगेगा कि दोबारा ऐसी किसी की हिम्मत न हो। नशा मुक्ति के लिए सबको मिलकर प्रयास करने की जरूरत पूरे राज्य में भी हमने निर्देश जारी किए हैं कि शराब किसी भी प्रकार से वैध हो या अवैध, शराब से जो खतरा होता है, उससे आगे जाकर नशा मुक्ति अभियान चलाने के लिए धार्मिक संस्थाओं के साथ, सामाजिक संस्थाओं के साथ-साथ अलग-अलग स्तर पर शासन की ओर से भी नशा मुक्ति के अभियान चलाने की आवश्यकता है। जिनके घर में एक बच्चा, दो बच्चा, तीन बच्चा या पिता-पुत्र भी चले गए, यह वाकई कष्टकारी है। सबको मिलजुलकर ऐसी घटना में एकजुटता भी दिखनी चाहिए। हम सबको इससे निपटने के लिए सामाजिक स्तर पर भी प्रतिबद्धता की जरूरत पड़ेगी। इस दौरान दमोह सांसद श्री राहुल सिंह लोधी, रहली विधायक श्री गोपाल भार्गव, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह, सागर विधायक श्री शैलेन्द्र जैन, नरयावली विधायक श्री प्रदीप लारिया, बंडा विधायक श्री वीरेन्द्र सिंह लोधी, बीना विधायक श्रीमती निर्मला सप्रे, देवरी विधायक श्री ब्रज बिहारी पटेरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री हीरा सिंह राजपूत, जिला अध्यक्ष श्री श्याम तिवारी, महापौर श्रीमती संगीता तिवारी, नगर निगम अध्यक्ष श्री वृन्दावन अहिरवार, श्रीमती रानी कुशवाहा, श्री शैलेष केशरवानी, कमिश्नर श्री दिलीप कुमार, डीआईजी श्री एसएस चौहान, कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल, पुलिस अधीक्षक श्री अनुराग सुजानिया, प्रभारी डीन डॉ. अमर गंगवानी, अधीक्षक डॉ. राजेश जैन, डॉ. सौरभ जैन सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी, डाक्टर्स, मेडिकल स्टाफ मौजूद था। क्रमांक 73/2553/2026

17 hrs ago
user_नीरज वैद्यराज पत्रकार
नीरज वैद्यराज पत्रकार
सागर नगर, सागर, मध्य प्रदेश•

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • ओडिशा के जंगल में मिले 5 विदेशी ओरंगउटान, तस्करी की आशंका से जांच तेज ओडिशा के जंगल में मिले 5 विदेशी ओरंगउटान, तस्करी की आशंका से जांच तेज ओडिशा। ओडिशा के जंगल से मंगलवार को वन विभाग ने 5 ओरंगउटान का रेस्क्यू किया। विदेशी प्रजाति के इन जानवरों को सुरक्षित रूप से नंदनकानन चिड़ियाघर लाया गया है, जहां उन्हें फिलहाल क्वारंटीन में रखा गया है। चिड़ियाघर के डॉक्टरों की टीम लगातार सभी ओरंगउटान की सेहत पर नजर बनाए हुए है। वहीं, भारत में प्राकृतिक रूप से नहीं पाए जाने वाले इन विदेशी जानवरों के जंगल तक पहुंचने को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। ओडिशा पुलिस अब इस बात की जांच में जुटी है कि कहीं इन ओरंगउटान को अवैध तरीके से भारत में लाकर तस्करी तो नहीं की जा रही थी। रेस्क्यू के बाद ओरंगउटान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे लेकर लोगों में भी उत्सुकता बनी हुई है।
    1
    ओडिशा के जंगल में मिले 5 विदेशी ओरंगउटान, तस्करी की आशंका से जांच तेज
ओडिशा के जंगल में मिले 5 विदेशी ओरंगउटान, तस्करी की आशंका से जांच तेज
ओडिशा। ओडिशा के जंगल से मंगलवार को वन विभाग ने 5 ओरंगउटान का रेस्क्यू किया। विदेशी प्रजाति के इन जानवरों को सुरक्षित रूप से नंदनकानन चिड़ियाघर लाया गया है, जहां उन्हें फिलहाल क्वारंटीन में रखा गया है।
चिड़ियाघर के डॉक्टरों की टीम लगातार सभी ओरंगउटान की सेहत पर नजर बनाए हुए है। वहीं, भारत में प्राकृतिक रूप से नहीं पाए जाने वाले इन विदेशी जानवरों के जंगल तक पहुंचने को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं।
ओडिशा पुलिस अब इस बात की जांच में जुटी है कि कहीं इन ओरंगउटान को अवैध तरीके से भारत में लाकर तस्करी तो नहीं की जा रही थी। रेस्क्यू के बाद ओरंगउटान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे लेकर लोगों में भी उत्सुकता बनी हुई है।
    user_Sandip mishra
    Sandip mishra
    Local News Reporter मड़ावरा, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • आवारा मवेशियों के गले में लगाए लाल रिफ्लेक्टिव बेल्ट, सड़क हादसों से बचाव की अनूठी पहल l दमोह / पटेरा । पटेरा थाना क्षेत्र के ग्राम तिदनी में आवारा मवेशियों के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए ग्रामीणों ने सराहनीय पहल की है। गांव के संदीप राजपूत, पुष्पेंद्र राजपूत एवं प्रकाश राजपूत ने आवारा मवेशियों के गले में लाल रंग के रेडीमेड रिफ्लेक्टिव बेल्ट लगाए। रात के समय सड़क पर बैठे या घूमते मवेशी वाहन चालकों को आसानी से दिखाई नहीं देते, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। रिफ्लेक्टिव बेल्ट पर वाहन की रोशनी पड़ने से मवेशी दूर से ही दिखाई देने लगेंगे, जिससे वाहन चालक समय रहते सावधानी बरत सकेंगे। ग्रामीणों की इस पहल का उद्देश्य मवेशियों और वाहन चालकों दोनों को सड़क हादसों से बचाना है। स्थानीय लोगों ने इसे जागरूकता और जनभागीदारी से जुड़ी उपयोगी पहल बताते हुए अन्य ग्रामीणों से भी इस तरह के प्रयास करने की अपील की है।
    2
    आवारा मवेशियों के गले में लगाए लाल रिफ्लेक्टिव बेल्ट, सड़क हादसों से बचाव की अनूठी पहल l
दमोह / पटेरा । पटेरा थाना क्षेत्र के ग्राम तिदनी में आवारा मवेशियों के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए ग्रामीणों ने सराहनीय पहल की है। गांव के संदीप राजपूत, पुष्पेंद्र राजपूत एवं प्रकाश राजपूत ने आवारा मवेशियों के गले में लाल रंग के रेडीमेड रिफ्लेक्टिव बेल्ट लगाए।
रात के समय सड़क पर बैठे या घूमते मवेशी वाहन चालकों को आसानी से दिखाई नहीं देते, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। रिफ्लेक्टिव बेल्ट पर वाहन की रोशनी पड़ने से मवेशी दूर से ही दिखाई देने लगेंगे, जिससे वाहन चालक समय रहते सावधानी बरत सकेंगे।
ग्रामीणों की इस पहल का उद्देश्य मवेशियों और वाहन चालकों दोनों को सड़क हादसों से बचाना है। स्थानीय लोगों ने इसे जागरूकता और जनभागीदारी से जुड़ी उपयोगी पहल बताते हुए अन्य ग्रामीणों से भी इस तरह के प्रयास करने की अपील की है।
    user_Hemraj Singh Rajpoot  / PRESS
    Hemraj Singh Rajpoot / PRESS
    Court reporter दन्यांतिनगर, दमोह, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • मंजीरे-हारमोनियम के साथ ग्रामीणों का अनोखा प्रदर्शन,...
    1
    मंजीरे-हारमोनियम के साथ ग्रामीणों का अनोखा प्रदर्शन,...
    user_Dharmendra sahu
    Dharmendra sahu
    Photographer तेंदूखेड़ा, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • तेंदूखेड़ा जिला नरसिंहपुर से रामकिशन कुशवाहा की रिपोर्ट*-नरसिंहपुर जिले में जीवनदायिनी मां नर्मदा के पावन तट पर एक भव्य धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया
    1
    तेंदूखेड़ा जिला नरसिंहपुर से रामकिशन कुशवाहा की रिपोर्ट*-नरसिंहपुर जिले में  जीवनदायिनी मां नर्मदा के पावन तट पर एक भव्य धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया
    user_Ramkishan Kuswaha
    Ramkishan Kuswaha
    Farmer तेंदूखेड़ा, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • दमोह में विरुद्ध पहली बड़ी कार्यवाही, मोटीफाईड साइलेंसर पर चला बुलडोजर 100 से अधिक उपकरण किए नष्ट दमोह में विरुद्ध पहली बड़ी कार्यवाही, मोटीफाईड साइलेंसर पर चला बुलडोजर 100 से अधिक उपकरण किए नष्ट एसपी के निर्देशन में 2 माह से जारी कार्रवाई का असर; उत्कृष्ट विद्यालय के सामने पुलिस ने दिया कार्यवाही को अंजाम दमोह। शहर में बुलेट सहित अन्य वाहनों में लगाए जाने वाले मोटीफाइड साइलेंसर, हूटर और प्रतिबंधित हॉर्न के खिलाफ पुलिस ने अब तक की बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। एसपी आनंद कलादगी के निर्देशन में पिछले 2 माह से अधिक समय से यातायात वाहन चेकिंग के दौरान ऐसे प्रतिबंधित उपकरणों को वाहनों से हटवाने की कार्रवाई की जा रही थी। इसी क्रम में आज गुरुवार दोपहर करीब 12.30 बजे उत्कृष्ट विद्यालय, वीआईपी रोड पर जब्त किए गए 100 से अधिक मोटीफाइड साइलेंसर, हूटर और प्रतिबंधित हॉर्न को जेसीबी की मदद से नष्ट किया गया। कार्रवाई एसपी आनंद कलादगी और एएसपी सुजीत सिंह भदौरिया के नेतृत्व में की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। एसपी ने स्पष्ट किया कि शहर में वाहनों में अवैध या प्रतिबंधित साइलेंसर, हूटर और अन्य तेज आवाज वाले उपकरण लगाने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रखने का संदेश दिया। एसपी आनंद कलादगी ने दमोह पदस्थ होने के बाद ऐसी कार्रवाई किए जाने की बात कही थी। इसके पहले उनके निर्देशन में इंदौर में भी मोटीफाइड साइलेंसर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की जा चुकी है। दमोह में कार्रवाई के दौरान मौके पर बड़ी संख्या में राहगीर भी जुटे और पुलिस की कार्रवाई की सराहना की। कार्रवाई के दौरान सीएसपी एचआर पांडे, कोतवाली टीआई मनीष कुमार, यातायात थाना प्रभारी दलवीर सिंह मार्को सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
    1
    दमोह में विरुद्ध पहली बड़ी कार्यवाही, मोटीफाईड साइलेंसर पर चला बुलडोजर 100 से अधिक उपकरण किए नष्ट
दमोह में विरुद्ध पहली बड़ी कार्यवाही, मोटीफाईड साइलेंसर पर चला बुलडोजर 100 से अधिक उपकरण किए नष्ट
एसपी के निर्देशन में 2 माह से जारी कार्रवाई का असर; उत्कृष्ट विद्यालय के सामने पुलिस ने दिया कार्यवाही को अंजाम
दमोह। शहर में बुलेट सहित अन्य वाहनों में लगाए जाने वाले मोटीफाइड साइलेंसर, हूटर और प्रतिबंधित हॉर्न के खिलाफ पुलिस ने अब तक की बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। एसपी आनंद कलादगी के निर्देशन में पिछले 2 माह से अधिक समय से यातायात वाहन चेकिंग के दौरान ऐसे प्रतिबंधित उपकरणों को वाहनों से हटवाने की कार्रवाई की जा रही थी। इसी क्रम में आज गुरुवार दोपहर करीब 12.30 बजे उत्कृष्ट विद्यालय, वीआईपी रोड पर जब्त किए गए 100 से अधिक मोटीफाइड साइलेंसर, हूटर और प्रतिबंधित हॉर्न को जेसीबी की मदद से नष्ट किया गया।
कार्रवाई एसपी आनंद कलादगी और एएसपी सुजीत सिंह भदौरिया के नेतृत्व में की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। एसपी ने स्पष्ट किया कि शहर में वाहनों में अवैध या प्रतिबंधित साइलेंसर, हूटर और अन्य तेज आवाज वाले उपकरण लगाने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रखने का संदेश दिया।
एसपी आनंद कलादगी ने दमोह पदस्थ होने के बाद ऐसी कार्रवाई किए जाने की बात कही थी। इसके पहले उनके निर्देशन में इंदौर में भी मोटीफाइड साइलेंसर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की जा चुकी है। दमोह में कार्रवाई के दौरान मौके पर बड़ी संख्या में राहगीर भी जुटे और पुलिस की कार्रवाई की सराहना की।
कार्रवाई के दौरान सीएसपी एचआर पांडे, कोतवाली टीआई मनीष कुमार, यातायात थाना प्रभारी दलवीर सिंह मार्को सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
    user_Narendra Ahirwar
    Narendra Ahirwar
    संपर्क करें. 8839675073 दन्यांतिनगर, दमोह, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • 🚨 दमोह में तेज आवाज वाले साइलेंसरों पर पुलिस का बड़ा एक्शन! 🚨 📍 VIP रोड पर यातायात पुलिस की कार्रवाई दमोह में तेज आवाज करने वाले मॉडिफाइड साइलेंसरों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान जब्त किए गए तेज आवाज वाले साइलेंसरों को बुलडोजर की मदद से नष्ट किया गया। 🚔 यातायात पुलिस और पुलिस विभाग के सहयोग से पूरी कार्रवाई की गई। पुलिस की इस कार्रवाई से साफ संदेश है कि तेज आवाज और नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों पर अब सख्ती जारी रहेगी। 🔥 आप इस कार्रवाई को सही मानते हैं या नहीं? कमेंट करके बताएं। 📲 ऐसी ही दमोह की हर बड़ी खबर के लिए जुड़े रहें 👍 Like करें | Share करें | Follow करें #दमोह #Damoh #DamohNews #TrafficPolice #PoliceAction #VIPRoad #ModifiedSilencer #ViralNews #BreakingNews #MadhyaPradesh #MPNews #Viral
    1
    🚨 दमोह में तेज आवाज वाले साइलेंसरों पर पुलिस का बड़ा एक्शन! 🚨

📍 VIP रोड पर यातायात पुलिस की कार्रवाई
दमोह में तेज आवाज करने वाले मॉडिफाइड साइलेंसरों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान जब्त किए गए तेज आवाज वाले साइलेंसरों को बुलडोजर की मदद से नष्ट किया गया।
🚔 यातायात पुलिस और पुलिस विभाग के सहयोग से पूरी कार्रवाई की गई।
पुलिस की इस कार्रवाई से साफ संदेश है कि तेज आवाज और नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों पर अब सख्ती जारी रहेगी।
🔥 आप इस कार्रवाई को सही मानते हैं या नहीं? कमेंट करके बताएं।
📲 ऐसी ही दमोह की हर बड़ी खबर के लिए जुड़े रहें
👍 Like करें | Share करें | Follow करें
#दमोह #Damoh #DamohNews #TrafficPolice #PoliceAction #VIPRoad #ModifiedSilencer #ViralNews #BreakingNews #MadhyaPradesh #MPNews #Viral
    user_Bhupendra Rai दबंग इंडिया
    Bhupendra Rai दबंग इंडिया
    Journalist दन्यांतिनगर, दमोह, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • ➡️ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर अवैध/जहरीली शराब माफियाओं पर जीरो टॉलरेंस: बंडा में चला प्रशासन का बुलडोजर प्रदेश में अवैध शराब कारोबारियों और माफियाओं के खिलाफ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सख्त रुख और 'जीरो टॉलरेंस' के निर्देश के अनुरूप सागर प्रशासन की बड़ी कार्यवाही। बंडा अवैध शराब मामले के मुख्य आरोपियों और के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया गया है। ➡️ 5 मुख्य ठिकानों पर कार्यवाही माफियाओं की अनाधिकृत अवैध संपत्तियों , शासकीय अतिक्रमण को ज़मींदोज़ किया जा रहा है। मनीष लोधी, चंद्रभान राजपूत और आशीष साहू के अवैध मकानों और गोदामों पर हुई बुलडोजर की कार्रवाई। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने स्पष्ट संदेश निर्देश दिये हैं कि अवैध शराब के कारोबार से जुड़ी किसी भी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जनस्वास्थ्य और सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले किसी भी माफिया को बख्शा नहीं जाएगा। CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar
    1
    ➡️ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर अवैध/जहरीली शराब माफियाओं पर जीरो टॉलरेंस: बंडा में चला प्रशासन का बुलडोजर
प्रदेश में अवैध शराब कारोबारियों और माफियाओं के खिलाफ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सख्त रुख और 'जीरो टॉलरेंस' के निर्देश के अनुरूप सागर प्रशासन की बड़ी कार्यवाही।
बंडा अवैध शराब मामले के मुख्य आरोपियों और  के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया गया है।
➡️ 5 मुख्य ठिकानों पर कार्यवाही 
माफियाओं की अनाधिकृत अवैध संपत्तियों , शासकीय अतिक्रमण को ज़मींदोज़ किया जा रहा है।
मनीष लोधी, चंद्रभान राजपूत और आशीष साहू के अवैध मकानों और गोदामों पर हुई बुलडोजर की कार्रवाई।
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने स्पष्ट संदेश निर्देश दिये हैं कि अवैध शराब के कारोबार से जुड़ी किसी भी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जनस्वास्थ्य और सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले किसी भी माफिया को बख्शा नहीं जाएगा।
CM Madhya Pradesh  Dr Mohan Yadav  Jansampark Madhya Pradesh  #JansamparkMP #sagar
    user_पत्रकार प्रशांत दीक्षित जैसीनगर
    पत्रकार प्रशांत दीक्षित जैसीनगर
    Local News Reporter जैसिनगर, सागर, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • अवैध मॉडिफाइड साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न पर चला रोड रोलर l दमोह । यातायात सुरक्षा और ध्वनि प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए दमोह पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए 100 से अधिक अवैध मॉडिफाइड साइलेंसर, हूटर और प्रेशर हॉर्न नष्ट कराए। पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि के निर्देशन में शहर के विभिन्न क्षेत्रों से जब्त किए गए इन उपकरणों को वीआईपी मार्ग पर एकत्र कर रोड रोलर (बेलन) चलाकर नष्ट किया गया। पुलिस के अनुसार, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों से कार्रवाई के दौरान कर्कश एवं तेज आवाज करने वाले मॉडिफाइड साइलेंसर, अनाधिकृत हूटर और प्रेशर हॉर्न जब्त किए गए थे। गुरुवार को इन सभी उपकरणों का विधिवत विनष्टीकरण किया गया। कार्रवाई के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया, नगर पुलिस अधीक्षक एच.आर. पांडे, प्रशिक्षु डीएसपी शिव प्रसाद कंगाली, कोतवाली थाना प्रभारी मनीष कुमार, यातायात प्रभारी दलबीर सिंह, निरीक्षक आकांक्षा जोशी सहित यातायात पुलिस बल मौजूद रहा। पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि ने कहा कि तेज और कर्कश आवाज वाले अवैध उपकरणों से आमजन के साथ बुजुर्गों, बच्चों और मरीजों को परेशानी होती है। ऐसे उपकरणों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। दमोह पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे वाहनों में कंपनी द्वारा निर्धारित साइलेंसर और हॉर्न का ही उपयोग करें। अवैध मॉडिफिकेशन, प्रेशर हॉर्न या अनाधिकृत हूटर का इस्तेमाल करने पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
    4
    अवैध मॉडिफाइड साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न पर चला रोड रोलर l
दमोह । यातायात सुरक्षा और ध्वनि प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए दमोह पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए 100 से अधिक अवैध मॉडिफाइड साइलेंसर, हूटर और प्रेशर हॉर्न नष्ट कराए। पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि के निर्देशन में शहर के विभिन्न क्षेत्रों से जब्त किए गए इन उपकरणों को वीआईपी मार्ग पर एकत्र कर रोड रोलर (बेलन) चलाकर नष्ट किया गया।
पुलिस के अनुसार, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों से कार्रवाई के दौरान कर्कश एवं तेज आवाज करने वाले मॉडिफाइड साइलेंसर, अनाधिकृत हूटर और प्रेशर हॉर्न जब्त किए गए थे। गुरुवार को इन सभी उपकरणों का विधिवत विनष्टीकरण किया गया।
कार्रवाई के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया, नगर पुलिस अधीक्षक एच.आर. पांडे, प्रशिक्षु डीएसपी शिव प्रसाद कंगाली, कोतवाली थाना प्रभारी मनीष कुमार, यातायात प्रभारी दलबीर सिंह, निरीक्षक आकांक्षा जोशी सहित यातायात पुलिस बल मौजूद रहा।
पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि ने कहा कि तेज और कर्कश आवाज वाले अवैध उपकरणों से आमजन के साथ बुजुर्गों, बच्चों और मरीजों को परेशानी होती है। ऐसे उपकरणों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
दमोह पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे वाहनों में कंपनी द्वारा निर्धारित साइलेंसर और हॉर्न का ही उपयोग करें। अवैध मॉडिफिकेशन, प्रेशर हॉर्न या अनाधिकृत हूटर का इस्तेमाल करने पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
    user_Hemraj Singh Rajpoot  / PRESS
    Hemraj Singh Rajpoot / PRESS
    Court reporter दन्यांतिनगर, दमोह, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • तेंदूखेड़ा थाना अंतर्गत ​NH-45 पर भीषण हादसा,,,, भैंसों से लदे ट्रक ने सड़क पर बैठी गायों को कुचला,
    1
    तेंदूखेड़ा थाना अंतर्गत ​NH-45 पर भीषण हादसा,,,, भैंसों से लदे ट्रक ने सड़क पर बैठी गायों को कुचला,
    user_Dharmendra sahu
    Dharmendra sahu
    Photographer तेंदूखेड़ा, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.