logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सड़क निर्माण में खेल! पतली डामर परत पर उठे सवाल, लोगों ने मांगा जवाब औरैया। जालौन चौराहा से सेंट फ्रांसिस एकेडमी मार्ग पर चल रहे सड़क निर्माण कार्य को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों ने निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए इसे बड़े खेल की संज्ञा दी है। आरोप है कि सड़क के गड्ढों और उखड़े किनारों को दुरुस्त करने के नाम पर केवल गिट्टी डालकर ऊपर से पतली डामर (बिटुमिन) की परत बिछाई जा रही है। हैरानी की बात यह है कि निर्माण कार्य शाम ढलते ही शुरू किया गया, जिससे पारदर्शिता और कार्य की गुणवत्ता पर संदेह और गहरा गया है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि यदि यह केवल मरम्मत कार्य है तो मानकों का पालन क्यों नहीं हो रहा, और यदि नई सड़क की परत डाली जा रही है तो उसकी मोटाई कितनी है, इसका कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया जा रहा। लोगों का आरोप है कि सड़क निर्माण में जरूरी लेयरिंग, कम्पैक्शन और गुणवत्ता जांच के मानकों को नजरअंदाज किया जा रहा है। ग्रामीणों और राहगीरों ने आशंका जताई है कि इस तरह का निर्माण कार्य ज्यादा समय तक टिकाऊ नहीं होगा और पहली ही बारिश में सड़क फिर से उखड़ सकती है। अब क्षेत्रवासियों की निगाहें लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधिकारियों पर टिकी हैं कि वे इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कराएंगे या इसे सामान्य निर्माण कार्य बताकर नजरअंदाज कर देंगे।

11 hrs ago
user_कुमार सुनील
कुमार सुनील
पत्रकारिता अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
11 hrs ago

सड़क निर्माण में खेल! पतली डामर परत पर उठे सवाल, लोगों ने मांगा जवाब औरैया। जालौन चौराहा से सेंट फ्रांसिस एकेडमी मार्ग पर चल रहे सड़क निर्माण कार्य को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों ने निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए इसे बड़े खेल की संज्ञा दी है। आरोप है कि सड़क के गड्ढों और उखड़े किनारों को दुरुस्त करने के नाम पर केवल गिट्टी डालकर ऊपर से पतली डामर (बिटुमिन) की परत बिछाई जा रही है। हैरानी की बात यह है कि निर्माण कार्य शाम ढलते ही शुरू किया गया, जिससे पारदर्शिता और कार्य की गुणवत्ता पर संदेह और गहरा गया है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि यदि यह केवल मरम्मत कार्य है तो मानकों का पालन क्यों नहीं हो रहा, और यदि नई सड़क की परत डाली जा रही है तो उसकी मोटाई कितनी है, इसका कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया जा रहा। लोगों का आरोप है कि सड़क निर्माण में जरूरी लेयरिंग, कम्पैक्शन और गुणवत्ता जांच के मानकों को नजरअंदाज किया जा रहा है। ग्रामीणों और राहगीरों ने आशंका जताई है कि इस तरह का निर्माण कार्य ज्यादा समय तक टिकाऊ नहीं होगा और पहली ही बारिश में सड़क फिर से उखड़ सकती है। अब क्षेत्रवासियों की निगाहें लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधिकारियों पर टिकी हैं कि वे इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कराएंगे या इसे सामान्य निर्माण कार्य बताकर नजरअंदाज कर देंगे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • औरैया। जालौन चौराहा से सेंट फ्रांसिस एकेडमी मार्ग पर चल रहे सड़क निर्माण कार्य को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों ने निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए इसे बड़े खेल की संज्ञा दी है। आरोप है कि सड़क के गड्ढों और उखड़े किनारों को दुरुस्त करने के नाम पर केवल गिट्टी डालकर ऊपर से पतली डामर (बिटुमिन) की परत बिछाई जा रही है। हैरानी की बात यह है कि निर्माण कार्य शाम ढलते ही शुरू किया गया, जिससे पारदर्शिता और कार्य की गुणवत्ता पर संदेह और गहरा गया है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि यदि यह केवल मरम्मत कार्य है तो मानकों का पालन क्यों नहीं हो रहा, और यदि नई सड़क की परत डाली जा रही है तो उसकी मोटाई कितनी है, इसका कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया जा रहा। लोगों का आरोप है कि सड़क निर्माण में जरूरी लेयरिंग, कम्पैक्शन और गुणवत्ता जांच के मानकों को नजरअंदाज किया जा रहा है। ग्रामीणों और राहगीरों ने आशंका जताई है कि इस तरह का निर्माण कार्य ज्यादा समय तक टिकाऊ नहीं होगा और पहली ही बारिश में सड़क फिर से उखड़ सकती है। अब क्षेत्रवासियों की निगाहें लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधिकारियों पर टिकी हैं कि वे इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कराएंगे या इसे सामान्य निर्माण कार्य बताकर नजरअंदाज कर देंगे।
    1
    औरैया। जालौन चौराहा से सेंट फ्रांसिस एकेडमी मार्ग पर चल रहे सड़क निर्माण कार्य को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों ने निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए इसे बड़े खेल की संज्ञा दी है।
आरोप है कि सड़क के गड्ढों और उखड़े किनारों को दुरुस्त करने के नाम पर केवल गिट्टी डालकर ऊपर से पतली डामर (बिटुमिन) की परत बिछाई जा रही है। हैरानी की बात यह है कि निर्माण कार्य शाम ढलते ही शुरू किया गया, जिससे पारदर्शिता और कार्य की गुणवत्ता पर संदेह और गहरा गया है।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि यदि यह केवल मरम्मत कार्य है तो मानकों का पालन क्यों नहीं हो रहा, और यदि नई सड़क की परत डाली जा रही है तो उसकी मोटाई कितनी है, इसका कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया जा रहा। लोगों का आरोप है कि सड़क निर्माण में जरूरी लेयरिंग, कम्पैक्शन और गुणवत्ता जांच के मानकों को नजरअंदाज किया जा रहा है।
ग्रामीणों और राहगीरों ने आशंका जताई है कि इस तरह का निर्माण कार्य ज्यादा समय तक टिकाऊ नहीं होगा और पहली ही बारिश में सड़क फिर से उखड़ सकती है।
अब क्षेत्रवासियों की निगाहें लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधिकारियों पर टिकी हैं कि वे इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कराएंगे या इसे सामान्य निर्माण कार्य बताकर नजरअंदाज कर देंगे।
    user_कुमार सुनील
    कुमार सुनील
    पत्रकारिता अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • Post by Kanhaiya lal
    1
    Post by Kanhaiya lal
    user_Kanhaiya lal
    Kanhaiya lal
    Doctor भरथना, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    51 min ago
  • इटावा रेलवे स्टेशन पर मानवता को शर्मसार करने वाली तस्वीर आई सामने दो युवक एक बुजुर्ग को बाल पकड़कर खींचते हुए कैमरे में कैद डंडे से बुजुर्ग के साथ मारपीट करते हुए भी नजर आ रहे हैं दोनों युवक पास में खड़े दो पुलिस कर्मियों ने भी नही की रोकने की कोशिश सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है विडियो इटावा रेलवे स्टेशन का बताया जा रहा पूरा मामला
    1
    इटावा रेलवे स्टेशन पर मानवता को शर्मसार करने वाली तस्वीर आई सामने
दो युवक एक बुजुर्ग को बाल पकड़कर खींचते हुए कैमरे में कैद
डंडे से बुजुर्ग के साथ मारपीट करते हुए भी नजर आ रहे हैं दोनों युवक 
पास में खड़े दो पुलिस कर्मियों ने भी नही की रोकने की कोशिश 
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है विडियो 
इटावा रेलवे स्टेशन का बताया जा रहा पूरा मामला
    user_Kaushal Babu c/o Gireesh Chand
    Kaushal Babu c/o Gireesh Chand
    Social Media Manager भरथना, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • पीलीभीत पुलिस ने रचा इतिहास, प्रदेश में हासिल किया पहला स्थान, जन शिकायत निस्तारण में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर बनाया नया कीर्तिमान, IGRS मार्च 2026 की रैंकिंग में पीलीभीत पुलिस रही अव्वल, पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव मिश्रा व ASP विक्रम दहिया के कुशल नेतृत्व में मिली बड़ी सफलता,सभी थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में जिम्मेदारी के साथ कर रहे उत्कृष्ट कार्य, अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम वर्क व समर्पण से मिला यह गौरव, समयबद्ध, पारदर्शी और जवाबदेह कार्यशैली बनी सफलता की मुख्य वजह, आम जनता की शिकायतों का त्वरित निस्तारण कर जीता भरोसा, शिकायतों के निपटारे में गुणवत्ता और गति दोनों का रखा गया विशेष ध्यान शासन की प्राथमिकताओं पर खरा उतरते हुए पीलीभीत पुलिस ने बनाई अलग पहचान
    1
    पीलीभीत पुलिस ने रचा इतिहास, प्रदेश में हासिल किया पहला स्थान, जन शिकायत निस्तारण में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर बनाया नया कीर्तिमान, IGRS मार्च 2026 की रैंकिंग में पीलीभीत पुलिस रही अव्वल, पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव मिश्रा व ASP विक्रम दहिया के कुशल नेतृत्व में मिली बड़ी सफलता,सभी थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में जिम्मेदारी के साथ कर रहे उत्कृष्ट कार्य, अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम वर्क व समर्पण से मिला यह गौरव, समयबद्ध, पारदर्शी और जवाबदेह कार्यशैली बनी सफलता की मुख्य वजह, आम जनता की शिकायतों का त्वरित निस्तारण कर जीता भरोसा, शिकायतों के निपटारे में गुणवत्ता और गति दोनों का रखा गया विशेष ध्यान
शासन की प्राथमिकताओं पर खरा उतरते हुए पीलीभीत पुलिस ने बनाई अलग पहचान
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और यातायात को बेहतर बनाने के लिए पुलिस लगातार सक्रिय नजर आ रही है। ब्रह्मनगर में चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र ने अपने स्टाफ के साथ पुल के नीचे सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान जाम की समस्या को खत्म करने के लिए बेतरतीब खड़े वाहनों को हटवाया गया और नियम तोड़ने वालों को सख्त चेतावनी दी गई, जिससे यातायात व्यवस्था सुचारू हुई और लोगों को राहत मिली। वहीं निझाई चौकी क्षेत्र में चौकी इंचार्ज जितेंद्र तिवारी ने भी अपने स्टाफ के साथ मिलकर व्यापक चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की गहन जांच की गई और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से दोनों क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हुई है और आम जनता में भरोसा बढ़ा है। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस के इस सख्त और सराहनीय कदम की प्रशंसा की है।
    3
    क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और यातायात को बेहतर बनाने के लिए पुलिस लगातार सक्रिय नजर आ रही है। ब्रह्मनगर में चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र ने अपने स्टाफ के साथ पुल के नीचे सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान जाम की समस्या को खत्म करने के लिए बेतरतीब खड़े वाहनों को हटवाया गया और नियम तोड़ने वालों को सख्त चेतावनी दी गई, जिससे यातायात व्यवस्था सुचारू हुई और लोगों को राहत मिली।
वहीं निझाई चौकी क्षेत्र में चौकी इंचार्ज जितेंद्र तिवारी ने भी अपने स्टाफ के साथ मिलकर व्यापक चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की गहन जांच की गई और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराया गया।
पुलिस की इस कार्रवाई से दोनों क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हुई है और आम जनता में भरोसा बढ़ा है। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस के इस सख्त और सराहनीय कदम की प्रशंसा की है।
    user_दीपांशु सावरन
    दीपांशु सावरन
    Media Consultant औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • संदिग्ध हालात में घर के अंदर महिला का मिला शव मचा कोहराम, पुलिस पहुंची औरैया जिले के थाना ऐरवाकटरा क्षेत्र के ऐरवा बाजार में एक वृद्ध महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और शव को देख कर कोहराम मच गया। मृतका की पहचान उर्मिला देवी (70 वर्ष) पत्नी स्वर्गीय प्रेमशंकर के रूप में हुई है, जो घर में अकेली रहती थीं। बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह उर्मिला देवी के घर से कोई आवाज या हलचल नहीं हुई, जिससे आसपास के लोगों को संदेह हुआ। मोहल्ले के लोगों ने घर में जाकर देखा तो वह संदिग्ध अवस्था में मृत पड़ी थीं। उनके चेहरे पर नाखून के निशान भी पाए गए, जिससे मामला और संदिग्ध हो गया। घटना की सूचना तुरंत थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष विनेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि मृतका की कोई संतान नहीं थी और वह अकेले रह रही थीं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    1
    संदिग्ध हालात में घर के अंदर महिला का मिला शव मचा कोहराम, पुलिस पहुंची
औरैया जिले के थाना ऐरवाकटरा क्षेत्र के ऐरवा बाजार में एक वृद्ध महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और शव को देख कर कोहराम मच गया। मृतका की पहचान उर्मिला देवी (70 वर्ष) पत्नी स्वर्गीय प्रेमशंकर के रूप में हुई है, जो घर में अकेली रहती थीं।
बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह उर्मिला देवी के घर से कोई आवाज या हलचल नहीं हुई, जिससे आसपास के लोगों को संदेह हुआ। मोहल्ले के लोगों ने घर में जाकर देखा तो वह संदिग्ध अवस्था में मृत पड़ी थीं। उनके चेहरे पर नाखून के निशान भी पाए गए, जिससे मामला और संदिग्ध हो गया।
घटना की सूचना तुरंत थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष विनेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि मृतका की कोई संतान नहीं थी और वह अकेले रह रही थीं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    user_M.K.SHUKLA
    M.K.SHUKLA
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • *ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया -* रिपोर्ट - विकास अवस्थी जिला संवाददाता मो - 9634126065 *खेत मे लगे हाईटेंशन ट्रांसमिशन टावर पर चढ़ा युवक* *युवक को हाईटेंशन ट्रांसमिशन टावर पर चढ़ा देख मचा हड़कंप* जानकारी होने पर लोगों की भारी भीड़ हुई जमा, पुलिस को दी गई जानकारी। सूचना पर पहुची पुलिस व स्थानीय लोग युवक को हाईटेंशन ट्रांसमिशन टावर से समझा-बुझाकर उतारने का कर रहे है प्रयास। बताया जा रहा है कि युवक का उसके बहनोई से पैसे को लेकर चल रहा है विवाद। जिसके चलते युवक ने मानसिक दबाव में आकर उठाया यह कदम। पुलिस युवक को समझा- बुझाकर टावर से नीचे उतारने का कर रही है प्रयास। औरैया जनपद की बिधूना कोतवाली क्षेत्र के रुरुखुर्द गांव के पास का मामला।
    1
    *ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया -*
रिपोर्ट -  विकास अवस्थी
जिला संवाददाता 
मो - 9634126065
*खेत मे लगे हाईटेंशन ट्रांसमिशन टावर पर चढ़ा युवक*
*युवक को हाईटेंशन ट्रांसमिशन टावर पर चढ़ा देख मचा हड़कंप*
जानकारी होने पर लोगों की भारी भीड़ हुई जमा, पुलिस को दी गई जानकारी।
सूचना पर पहुची पुलिस व स्थानीय लोग युवक को हाईटेंशन ट्रांसमिशन टावर से समझा-बुझाकर उतारने का कर रहे है प्रयास।
बताया जा रहा है कि युवक का उसके बहनोई से पैसे को लेकर चल रहा है विवाद।
जिसके चलते युवक ने मानसिक दबाव में आकर उठाया यह कदम।
पुलिस युवक को समझा- बुझाकर टावर से नीचे उतारने का कर रही है प्रयास।
औरैया जनपद की बिधूना कोतवाली क्षेत्र के रुरुखुर्द गांव के पास का मामला।
    user_MV news  (RNI-33081/78)
    MV news (RNI-33081/78)
    Newspaper distribution औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • इटावा। जनपद में ओवरलोड ट्रकों और अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। टास्क फोर्स, पुलिस, खनन विभाग और परिवहन विभाग की संयुक्त टीम ने भरथना, इकदिल सहित कई क्षेत्रों में अभियान चलाकर दर्जनों ओवरलोड डंपरों को पकड़ा। यह कार्रवाई शुभ्रांत कुमार शुक्ल (जिलाधिकारी) और ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (एसएसपी) के निर्देशन में की गई। प्रशासन की सख्ती के चलते खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया है और वे अपने वाहनों को बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए। बताया जा रहा है कि मौरंग से भरे ओवरलोड डंपर प्रशासन को चकमा देकर जिले में प्रवेश कर रहे थे। कई वाहन बिना नंबर प्लेट के ही सड़कों पर दौड़ रहे थे। पूर्व में इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए यह बड़ी कार्रवाई की। अभियान के दौरान कई वाहनों पर कार्रवाई की गई, जिससे अवैध खनन माफियाओं में डर का माहौल है। प्रशासन का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और किसी भी तरह की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
    1
    इटावा। जनपद में ओवरलोड ट्रकों और अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। टास्क फोर्स, पुलिस, खनन विभाग और परिवहन विभाग की संयुक्त टीम ने भरथना, इकदिल सहित कई क्षेत्रों में अभियान चलाकर दर्जनों ओवरलोड डंपरों को पकड़ा।
यह कार्रवाई शुभ्रांत कुमार शुक्ल (जिलाधिकारी) और ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (एसएसपी) के निर्देशन में की गई। प्रशासन की सख्ती के चलते खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया है और वे अपने वाहनों को बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए।
बताया जा रहा है कि मौरंग से भरे ओवरलोड डंपर प्रशासन को चकमा देकर जिले में प्रवेश कर रहे थे। कई वाहन बिना नंबर प्लेट के ही सड़कों पर दौड़ रहे थे। पूर्व में इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए यह बड़ी कार्रवाई की।
अभियान के दौरान कई वाहनों पर कार्रवाई की गई, जिससे अवैध खनन माफियाओं में डर का माहौल है। प्रशासन का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और किसी भी तरह की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
    user_कुमार सुनील
    कुमार सुनील
    पत्रकारिता अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.