घर में घुसा विशालकाय अजगर, परिवार में मचा हड़कंप वन्य प्रेमी ने घंटों की मशक्कत के बाद किया रेस्क्यू, परिवार ने ली राहत की सांस पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के परतापुर फाटक के पास नितिन गोयल पुत्र विजेंद्र गोयल के घर में विशालकाय अजगर घुसने से परिवार में हड़कंप मच गया। अजगर ने घर में पल रहे खरगोश के दो बच्चों को निशाना बना लिया। उन्हें बचाने पहुंची मां खरगोशनी पर भी अजगर ने हमला कर दिया। अचानक घर में अजगर दिखाई देने से परिवार के लोग भयभीत हो गए। उन्होंने मामले की सूचना गांव फगोता निवासी वन्य प्रेमी संदीप पुत्र जगपाल को दी। सूचना मिलते ही संदीप मौके पर पहुंचे और घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद विशालकाय अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। अजगर के घर से बाहर निकलने के बाद परिवार के लोगों ने राहत की सांस ली। वन्य प्रेमी संदीप ने बताया कि जंगली जीवों को मारने या नुकसान पहुंचाने के बजाय उनकी सूचना दें। उन्होंने कहा कि किसी के घर में सांप, अजगर या अन्य जंगली जीव घुसने पर उन्हें सूचना दी जा सकती है। वह निशुल्क रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ने का प्रयास करेंगे।
घर में घुसा विशालकाय अजगर, परिवार में मचा हड़कंप वन्य प्रेमी ने घंटों की मशक्कत के बाद किया रेस्क्यू, परिवार ने ली राहत की सांस पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के परतापुर फाटक के पास नितिन गोयल पुत्र विजेंद्र गोयल के घर में विशालकाय अजगर घुसने से परिवार में हड़कंप मच गया। अजगर ने घर में पल रहे खरगोश के दो बच्चों को निशाना बना लिया। उन्हें बचाने पहुंची मां खरगोशनी पर भी अजगर ने हमला कर दिया। अचानक घर में अजगर दिखाई देने से परिवार के लोग भयभीत हो गए। उन्होंने मामले की सूचना गांव फगोता निवासी वन्य
प्रेमी संदीप पुत्र जगपाल को दी। सूचना मिलते ही संदीप मौके पर पहुंचे और घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद विशालकाय अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। अजगर के घर से बाहर निकलने के बाद परिवार के लोगों ने राहत की सांस ली। वन्य प्रेमी संदीप ने बताया कि जंगली जीवों को मारने या नुकसान पहुंचाने के बजाय उनकी सूचना दें। उन्होंने कहा कि किसी के घर में सांप, अजगर या अन्य जंगली जीव घुसने पर उन्हें सूचना दी जा सकती है। वह निशुल्क रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ने का प्रयास करेंगे।
- पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन। अपनी विनम्रता, ईमानदारी और दूरदर्शिता से उन्होंने देश की अर्थव्यवस्था और सामाजिक न्याय को नई दिशा दी। भारत के निर्माण में उनके ऐतिहासिक निर्णय और अमूल्य योगदान हमारा सदैव मार्गदर्शन करते रहेंगे। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन। अपनी विनम्रता, ईमानदारी और दूरदर्शिता से उन्होंने देश की अर्थव्यवस्था और सामाजिक न्याय को नई दिशा दी। भारत के निर्माण में उनके ऐतिहासिक निर्णय और अमूल्य योगदान हमारा सदैव मार्गदर्शन करते रहेंगे।1
- पिलखुवा में 70 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप, पुलिस ने शुरू की जांच | Hapur News हापुड़ के पिलखुवा थाना क्षेत्र में करीब 70 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस के अनुसार, 26 सितंबर 2026 को सुबह करीब 8:09 बजे डायल 112 के माध्यम से सूचना मिली कि एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान महमूद अली पुत्र स्वर्गीय मुन्शी अली, उम्र करीब 70 वर्ष, निवासी मोहल्ला गढ़ी, थाना पिलखुवा, जनपद हापुड़ के रूप में हुई। पुलिस के प्रारंभिक निरीक्षण में शरीर पर किसी प्रकार की जाहिरा चोट के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक जानकारी जुटाई और मामले में नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। मौत के वास्तविक कारणों को लेकर पुलिस अन्य तथ्यों की जानकारी जुटा रही है।1
- 59 की उम्र में पूरा हुआ शिक्षक बनने का सपना, 27 साल की मेहनत के बाद विजय कुमार बने TGT संस्कृत शिक्षक बड़ौत क्षेत्र के बडावद गांव निवासी विजय कुमार शर्मा ने 59 साल की उम्र में शिक्षक बनने का अपना सपना पूरा किया है। करीब 27 साल तक शिक्षक भर्ती परीक्षाओं की तैयारी और कई असफल प्रयासों के बाद उनका चयन एक अशासकीय स्कूल में टीजीटी संस्कृत पद पर हुआ है। लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें नियुक्ति पत्र दिया। विजय ने वर्ष 1999 से शिक्षक भर्ती परीक्षाओं की तैयारी शुरू की थी। इस दौरान उन्होंने कई बार लिखित परीक्षाएं पास कीं, लेकिन साक्षात्कार में चयन नहीं हो सका। इस बार भर्ती प्रक्रिया में साक्षात्कार नहीं होने के कारण उनका चयन हो गया। छह बार टीजीटी और चार बार पीजीटी परीक्षा पास की विजय के अनुसार, उन्होंने टीजीटी की लिखित परीक्षा छह बार और पीजीटी की परीक्षा चार बार पास की। इसके बावजूद करीब आठ बार साक्षात्कार के चरण में उनका चयन नहीं हो सका। हर बार असफलता के बाद उन्होंने तैयारी जारी रखी। इस बार भर्ती प्रक्रिया में साक्षात्कार नहीं था और उन्हें टीजीटी संस्कृत पद पर चयन का मौका मिला। 26 साल तक स्कूलों में पढ़ाया विजय करीब 26 साल तक बड़ौत क्षेत्र के विवेकानंद विद्यापीठ और दून पब्लिक स्कूल में हिंदी और संस्कृत पढ़ाते रहे। शिक्षक परिवार से आने वाले विजय के पिता लक्ष्मण सिंह भी शिक्षक थे। पढ़ाने के साथ उन्होंने शिक्षक भर्ती परीक्षाओं की तैयारी जारी रखी। बच्चे भी कर रहे नौकरी और पढ़ाई विजय के पांच बच्चे हैं। उनके दो बेटे उत्तर प्रदेश पुलिस में कार्यरत हैं, जबकि तीन बेटियां हैं। उनकी एक बेटी का भी शिक्षक पद पर चयन हुआ है और वह फिलहाल प्रतीक्षा सूची में है। असफलताओं से सीख लेकर जारी रखी तैयारी विजय ने बताया कि उन्होंने हर असफल प्रयास से सीख ली और तैयारी बंद नहीं की। लंबे समय तक इंतजार और लगातार प्रयास के बाद आखिरकार उनका शिक्षक बनने का सपना पूरा हुआ। नियुक्ति पत्र मिलने के बाद परिवार और परिचितों में खुशी का माहौल है।1
- चेकिंग के दौरान युवक गिरफ्तार, अवैध चाकू बरामद धौलाना पुलिस ने गालंद नहर-पिपलेड़ा मार्ग से पकड़ा, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज हापुड़। अपराध की रोकथाम और आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना धौलाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, धौलाना थाना पुलिस गालंद नहर से पिपलेड़ा की ओर जाने वाले मार्ग पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध अवस्था में घूम रहे एक युवक को पुलिस ने रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास से अवैध चाकू बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सलमान उर्फ सोनू पुत्र नूर नबी, निवासी हीरो होंडा एजेंसी के पीछे, नियाज कॉलोनी, ग्राम शेखपुर खिचरा, थाना धौलाना, जनपद हापुड़ के रूप में हुई है। पुलिस ने बरामद अवैध चाकू को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। थाना पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।1
- Sagar form house ideal college wali sadak nahin ban rahi hai bahut kharab sadak hai bahut pareshani Hoti hai Babli ko1
- संडीला में अदब-ओ-एहतराम के साथ निकला 18वां जुलूस गौसे आजम। संडीला में अदब-ओ-एहतराम के साथ निकला 18वां जुलूस गौसे आजम* हरदोई/संडीला। राष्ट्रीय अंजुमन निदा-ए-औलिया ट्रस्ट, आस्ताना आलिया हजरत दादा मियां रह. मोहल्ला मलकाना संडीला की ओर से हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी गुरुवार, 24 सितंबर को 18वां जुलूस गौसे आजम रजि. अदब और एहतराम के साथ निकाला गया। मगरिब की नमाज के बाद नजर व चिरागा और कुल शरीफ की रस्म अदा की गई। इसके बाद पूर्व विधायक स्व. महावीर सिंह के पुत्र अन्नू भाई साहब ने हाथों में परचम लेकर जुलूस की शुरुआत की। इस दौरान अमन प्रताप सिंह, जगत जी, दानिश, मेराज समेत अन्य लोगों ने जुलूस का स्वागत किया। जुलूस हकीम मेराज साहब के घर से छोटा चौराहा, मखदूम शाह दरगाह, छत्ते वाली गली, मंडई, मुसापुर, बड़ा कुआं, कस्बा पुलिस चौकी, कल्लू चौधरी, इमाम चौक होते हुए वापस आस्ताना दादा मियां पहुंचा। यहां सलातो-सलाम और दुआ के साथ जुलूस का समापन हुआ। जुलूस में मंडई से तीन, मलकाना से तीन अंजुमन के साथ बड़ी संख्या में परचम शामिल रहे। छोटा चौराहा समेत विभिन्न स्थानों पर जुलूस का स्वागत किया गया। हसन मक्की, हसीन हलवाई समेत तमाम लोगों ने परचम पर मन्नतें मानीं और लंगर कराया। कमेटी की ओर से छोटा चौराहा पर पुलिस प्रशासन का माला पहनाकर स्वागत किया गया। जुलूस में शामिल शायरों को कमेटी की ओर से उपहार भी प्रदान किए गए। जुलूस के समापन पर लंगर का आयोजन किया गया। सज्जादानशीन सूफी ख्वाजा इस्हाक अली मियां कादरी चिश्ती साबरी वारसी ने सभी जायरीन और आयोजन में सहयोग करने वालों का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने देश में अमन-चैन और खुशहाली के लिए दुआ की। इस मौके पर सय्यद असद मेराज साहब, सूफी अकील मियां, सूफी अंसार मियां, नूर अहमद, अंसुब अली राजा साहब, जुबैर अहमद, मो. सलीम सिद्दीकी, मौलाना रजी, हाफिज नसरुद्दीन, शकील वारसी, बबलू खान किसान टोला, साहब दावर रजा, फरहत महमूद, अंसार अंसारी, बेबी कव्वाल, हिदायत अली खान, फैजी जैदी, हाईकोर्ट अधिवक्ता अभिषेक दीक्षित, हसनैन संडीलवी सहित बड़ी संख्या में गौसे आजम के आशिकों ने शिरकत की संवाददाता - सूरज गुप्ता सहयोगी अंसार अंसारी1
- महराजगंज में पुलिस के सामने महिला की पिटाई, वीडियो वायरल! महराजगंज में महिला की बेरहमी से पिटाई, पुलिस के सामने चलता रहा हमला! उत्तर प्रदेश के महराजगंज से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। वीडियो में दो युवक एक महिला के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं। हैरानी की बात ये है कि मौके पर पुलिसकर्मी भी दिखाई दे रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद एक युवक महिला को लगातार पीटता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की मौजूदगी में हुई इस मारपीट को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। फिलहाल, वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और मामले में पुलिस की कार्रवाई को लेकर लोगों की नजर बनी हुई है।1
- गाजियाबाद लोनी सूर्य नगर जमीन पर अवैध निर्माण और कब्जे के प्रयास का आरोप, अधिकारियों से कार्रवाई की मांग, मौके पर पहुंच कर काम रूकवाया गया। गाजियाबाद :- लोनी जमीन पर कथित अवैध निर्माण और कब्जे के प्रयास को लेकर, पुलिस कमिश्नर, जिलाधिकारी और मुख्यमंत्री से शिकायत की गई है। शिकायतकर्ता मनोज पवार के अनुसार, ग्राम चिकम्बरपुर (सूर्य नगर गाजियाबाद), परगना लोनी स्थित भूमि को लेकर न्यायालय में विचाराधीन है। शिकायत में कहा गया है कि गाजियाबाद की अदालत ने 27 अगस्त 2020 को विवादित संपत्ति के संबंध में यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया था, जो अभी प्रभावी है। इसके बावजूद कुछ लोगों पर जमीन पर अवैध निर्माण और कब्जे का प्रयास करने का आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि 23 और 24 सितंबर को मौके पर पहुंचकर निर्माण और कब्जे का प्रयास रोकने की कोशिश करने पर उनके साथ गाली-गलौज और कथित जान से मारने की धमकी दी गई। शिकायत में संदीप यादव समेत छह लोगों के खिलाफ न्यायालय के आदेश का पालन कराने1
- दबंगो ने ई रिक्शा चालक को बेरहमी से पिटा वीडियो हो रहा जमकर वायरल दबंगो के होंसले बुलंद ई रिक्शा चालक की जमकर लात और घूसो से की पिटाई वीडियो वायरल हापुड़- दबंगो का आतंक,दबंगों ने ई रिक्शा चालक को बेरहमी से पिटा,दबंगो ने बीच सड़क पर ई रिक्शा चालक की जमकर लात और घूसो से की पिटाई,मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, हापुड़ नगर कोतवाली के तहसील चौराहे के पास का मामला।1