कस्ता बाजार में छावनी हेतु बन रहे टीन शेड का औचक निरीक्षण कस्ता बाजार में छावनी हेतु बन रहे टीन शेड का औचक निरीक्षण लखीमपुर खीरी जनपद के कस्ता बाजार में विकास कार्य तेज़ी से आगे बढ़ रहे हैं। करीब 50 लाख रुपये की लागत से बाजार के कायाकल्प की योजना पर काम जारी है। इसी क्रम में प्रशासन ने औचक निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की गुणवत्ता परखी। निरीक्षण के दौरान मनीषा धार्वे (बीडीओ, मितौली) ने छावनी के लिए बनाए जा रहे टीन शेड सहित अन्य कार्यों की गहन जांच की। उन्होंने स्पष्ट किया कि मानकों से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साफ-सफाई, नालियां, सड़कें और लाइटिंग—हर बिंदु पर टाइमलाइन तय करते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए। ⚠️ सीधा संदेश: काम होगा तो गुणवत्ता के साथ, वरना कड़ी कार्रवाई तय। ➡️ परियोजना पूर्ण होने पर कस्ता बाजार की तस्वीर बदलेगी, व्यापार को नई रफ्तार मिलेगी और स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाओं का लाभ मिलेगा।
कस्ता बाजार में छावनी हेतु बन रहे टीन शेड का औचक निरीक्षण कस्ता बाजार में छावनी हेतु बन रहे टीन शेड का औचक निरीक्षण लखीमपुर खीरी जनपद के कस्ता बाजार में विकास कार्य तेज़ी से आगे बढ़ रहे हैं। करीब 50 लाख रुपये की लागत से बाजार के कायाकल्प की योजना पर काम जारी है। इसी क्रम में प्रशासन ने औचक निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की गुणवत्ता परखी। निरीक्षण के दौरान मनीषा धार्वे (बीडीओ, मितौली) ने छावनी के लिए बनाए जा रहे टीन शेड सहित अन्य कार्यों की गहन जांच की। उन्होंने स्पष्ट किया कि मानकों से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साफ-सफाई, नालियां, सड़कें और लाइटिंग—हर बिंदु पर टाइमलाइन तय करते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए। ⚠️ सीधा संदेश: काम होगा तो गुणवत्ता के साथ, वरना कड़ी कार्रवाई तय। ➡️ परियोजना पूर्ण होने पर कस्ता बाजार की तस्वीर बदलेगी, व्यापार को नई रफ्तार मिलेगी और स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाओं का लाभ मिलेगा।
- उत्तर प्रदेश लखीमपुर खीरी कोतवाली तिकुनिया के अंतर्गत गुरुद्वारा कौड़ियाला के पास रपटा पुल में गिरी बाइक पर 3 लोग सवार थे दो लोगों कि हालात गंभीर एक कि मौके पर ही हुई मौत घायल हुए लोग सुरत नगर टांडा के बताऐ जा रहें हैं,,,,,, मृतक भी सुरत नगर टांडा का रहने वाला बताया जा रहा है जबकि दोनों लड़कों की हालात गंभीर है घायलो को जिला अस्पताल रेफर किया गया,,,,,,,,,1
- पुलिस अधीक्षक खीरी, डा0 ख्याति गर्ग द्वारा जनपद खीरी में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी मोहम्मदी के कुशल मार्गदर्शन एवं प्रभारी निरीक्षक मोहम्मदी के नेतृत्व में आज दिनांक 12.03.2026 को थाना मोहम्मदी पुलिस द्वारा, मु0अ0सं0 771/2025 धारा 137(2)/87 बीएनएस में वांछित अभियुक्त सुभाष पुत्र शिवपाल निवासी ग्राम गिरधरपुर ननेवरा थाना मदनापुर जनपद शाहजहाँपुर तथा मु0अ0सं0 842/2025 धारा 87 बीएनएस में वांछित अभियुक्त सीटू उर्फ आरिन्दर पुत्र अनंगपाल निवासी ग्राम गिरधरपुर ननेवरा थाना मदनापुर जनपद शाहजहाँपुर को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तों को विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय भेजा गया।1
- *सफाई व्यवस्था ठप वार्ड नंबर 7 की नालियां गंदगी से भारी है नगर पंचायत के अधिकारियों पर सवाल* सिंगाही खीरी नगर पंचायत सिंगाही के झाला क्षेत्र स्थित वार्ड नंबर 7 में नालियों की सफाई न होने से क्षेत्रवासियों में भारी नाराज़गी देखने को मिल रही है स्थानीय लोगों का कहना है कि काफी समय से नालियों की सफाई नहीं कराई गई है, जिसके चलते वार्ड नंबर 7 की लगभग सभी नालियां गंदगी से भारी पड़ी हुई हैं और कई स्थानों पर जलभराव की समस्या भी उत्पन्न हो गई है क्षेत्रवासियों के अनुसार इस समस्या की शिकायत कई बार नगर पंचायत के टाउनरिया में बैठे जिम्मेदार अधिकारियों को दी जा चुकी है लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया लोगों का कहना है कि नालियों में जमा गंदगी से आसपास का वातावरण दूषित हो रहा है और बीमारी फैलने का खतरा भी बढ़ता जा रहा है स्थानीय लोगों ने बताया कि फखरुद्दीन के घर के पास से लेकर अंदर तक पूरी नाली गंदगी से भारी पड़ी है लेकिन सफाई व्यवस्था को लेकर अभी तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई इस संबंध में नगर पंचायत कार्यालय में भी जानकारी दी गई थी और टाउन के जिम्मेदार अधिकारी सुरेंद्र पाल सिंह को भी अवगत कराया गया इसके बावजूद स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ धार्मिक दृष्टि से भी यह समय बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि ईद का पावन त्योहार नजदीक है ऐसे में लोगों का कहना है कि त्योहार से पहले साफ-सफाई होना जरूरी है लेकिन वार्ड नंबर 7 में गंदगी के हालात लोगों की परेशानी बढ़ा रहे हैं इसी समस्या को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्र के एक जिम्मेदार नागरिक ने नालियों की स्थिति का वीडियो बनाकर संबंधित अधिकारियों और मीडिया तक पहुंचाया है ताकि प्रशासन इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई करे क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि वार्ड नंबर 7 की नालियों की तत्काल सफाई कराई जाए और टाउनरिया में बैठे जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही की जांच कर उचित कार्रवाई की जाए ताकि क्षेत्रवासियों को गंदगी और जलभराव की समस्या से राहत मिले1
- लखीमपुर खीरी पुलिस की बड़ी कामयाबी: 50 हजार का इनामी बदमाश अवैध असलहों के साथ गिरफ्तार स्क्रिप्ट ब्यूरो: संजय कुमार राठौर, लखीमपुर, उत्तर प्रदेश लोकेशन: लखीमपुर खीरी लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे जीरो टॉलरेंस अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। जनपद की स्वाट/सर्विलांस टीम और थाना नीमगांव पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में 50,000 रुपये के इनामी बदमाश को मुठभेड़ जैसी घेराबंदी के बाद गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए अभियुक्त के पास से अवैध असलहा और कारतूस भी बरामद हुए हैं। यह गिरफ्तारी जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चला अभियान लखीमपुर खीरी की पुलिस अधीक्षक, डॉ. ख्याति गर्ग द्वारा जनपद में अपराधियों के हौसले पस्त करने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक के निकट पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी मितौली के कुशल मार्गदर्शन में विभिन्न टीमों का गठन किया गया था। स्क्रिप्ट ब्यूरो संजय कुमार राठौर लखीमपुर उत्तर प्रदेश को मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को लंबे समय से एक शातिर अपराधी की तलाश थी, जिस पर लखनऊ रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (IG) द्वारा 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। घेराबंदी और गिरफ्तारी का विवरण दिनांक 12.03.2026 को थाना नीमगांव पुलिस और सर्विलांस टीम को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि वांछित इनामी बदमाश इलाके में किसी अप्रिय घटना को अंजाम देने की फिराक में है। थानाध्यक्ष नीमगांव के नेतृत्व में गठित टीम ने तत्काल घेराबंदी की। पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए अभियुक्त अच्छन पुत्र लल्लन, निवासी ग्राम पीरपुर, थाना फरधान, जनपद खीरी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के समय अभियुक्त के पास से पुलिस ने निम्नलिखित बरामदगी की है: * 01 अदद अवैध देशी तमंचा (315 बोर) * 02 अदद जिंदा कारतूस (315 बोर) * एक अदद मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन नंबर: UP34BC9195) अभियुक्त का आपराधिक इतिहास पकड़ा गया अभियुक्त अच्छन एक शातिर किस्म का अपराधी है। इसके विरुद्ध पूर्व में भी गंभीर धाराओं में मामले दर्ज हैं। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इसके आपराधिक रिकॉर्ड में मुख्य रूप से शामिल हैं: * मु0अ0सं0 37/2026, धारा 309(4) बीएनएस, थाना फरधान। * मु0अ0सं0 93/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना नीमगांव। ताजा गिरफ्तारी और बरामदगी के संबंध में थाना नीमगांव पर मु0अ0सं0 92/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला पंजीकृत किया गया है। पुलिस ने विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया है। सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम इस चुनौतीपूर्ण ऑपरेशन को अंजाम देने वाली टीम की जिले भर में सराहना हो रही है। इस टीम में मुख्य रूप से शामिल रहे: * थानाध्यक्ष श्री प्रवीर गौतम (थाना नीमगांव) * उ0नि0 जितेन्द्र पाल सिंह व उ0नि0 संदीप यादव (थाना नीमगांव) * हे0का0 शैलेन्द्र शुक्ला (थाना नीमगांव) * अ0उ0नि0 शरद शुक्ला (सर्विलांस सेल खीरी) * का0 महताब (सर्विलांस सेल खीरी) क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल स्क्रिप्ट ब्यूरो संजय कुमार राठौर लखीमपुर उत्तर प्रदेश की रिपोर्ट के अनुसार, इस गिरफ्तारी के बाद क्षेत्र के व्यापारियों और आम नागरिकों ने राहत की सांस ली है। पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जिले में किसी भी अपराधी को पनपने नहीं दिया जाएगा और अपराध की राह चुनने वालों के खिलाफ इसी तरह कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। सर्विलांस टीम की सक्रियता ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि आधुनिक तकनीक और जमीनी पुलिसिंग के समन्वय से बड़े से बड़े अपराधी को सलाखों के पीछे भेजा जा सकता है।1
- हिन्दू मुस्लिम एकता की प्रतीक मानी जाती है ये दरगाह,, फ़ैज़ का दरिया आज भी जारी... छेदा मियाँ रह० की दरगाह से मिलता है इंसानियत का पैगाम, उत्तर प्रदेश के Lakhimpur Kheri ज़िले से जुड़े Khiri Town में स्थित अल्लाह के वली Hazrat Hafiz Mohammad Mushtaq alias Cheda Miyan रहमतुल्लाह अलैह का आस्ताना आज भी फ़ैज़ और बरकत का मरकज़ बना हुआ है। यह दरगाह सिर्फ इबादत की जगह ही नहीं, बल्कि इंसानियत, मोहब्बत और भाईचारे का पैगाम देने वाली रूहानी दरगाह के रूप में जानी जाती है। दूर-दूर से लोग यहाँ अपनी मुरादें लेकर आते हैं और दुआ करते हैं। स्थानीय लोगों का मानना है कि जो भी सच्चे दिल से यहाँ दुआ करता है, उसके बिगड़े काम भी बन जाते हैं। इस दरगाह की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहाँ हर धर्म और हर मज़हब के लोग अकीदत के साथ हाज़िरी लगाने आते हैं। यही वजह है कि यह दरगाह इलाके में हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल मानी जाती है। यहाँ हर साल सालाना उर्स बड़े ही अकीदत और एहतराम के साथ मनाया जाता है, जिसमें दूर-दराज़ से बड़ी संख्या में जायरीन और अकीदतमंद शामिल होते हैं। उर्स के दौरान दरगाह पर रौनक देखते ही बनती है और लोग चादरपोशी कर अपनी मुरादों के लिए दुआ करते हैं। वर्तमान समय में इस पवित्र मजार की देखरेख दरगाह के शाह सय्यद मुमताज़ मिया सज्जादा नशीन के तौर पर कर रहे हैं। उनके साथ उनके भाई मिनहाज मिया भी दरगाह के इंतजामात में अहम भूमिका निभाते हैं। उर्स के मौके पर आने वाले जायरीन के रहने, ठहरने और खाने-पीने की पूरी व्यवस्था दरगाह कमेटी की ओर से की जाती है। दो दिनों तक चलने वाला यह उर्स कार्यक्रम पूरी अमन और शांति के माहौल में संपन्न होता है, जिसमें बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल होते हैं। अगर आपका कभी लखीमपुर खीरी आना हो, तो इस रूहानी दरगाह पर ज़रूर हाज़िरी दें। यहाँ की फिज़ा में ऐसी रूहानियत है कि लोग यहाँ आकर सुकून महसूस करते हैं।1
- लखीमपुर खीरी। जिला अस्पताल में तैनात युवा चिकित्सक डॉ. अंशुल गुप्ता (MBBS, MD) ने एक युवक की जान बचाकर मानवता की मिसाल पेश की। गढ़ी रोड स्थित कांशीराम कॉलोनी निवासी पीयूष अवस्थी के फेफड़े में पानी भर जाने से उसे सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉ. गुप्ता ने तुरंत नली डालकर उसके फेफड़े से करीब एक लीटर पानी निकाला, जिससे युवक की हालत सामान्य हो गई। युवक के परिजनों ने डॉक्टर को ईश्वर का रूप बताते हुए उनका आभार जताया।1
- पुलिस अधीक्षक खीरी, डा0 ख्याति गर्ग द्वारा जनपद खीरी में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी मोहम्मदी के कुशल मार्गदर्शन एवं प्रभारी निरीक्षक मोहम्मदी के नेतृत्व में आज दिनांक 12.03.2026 को थाना मोहम्मदी पुलिस द्वारा, मु0अ0सं0 771/2025 धारा 137(2)/87 बीएनएस में वांछित अभियुक्त सुभाष पुत्र शिवपाल निवासी ग्राम गिरधरपुर ननेवरा थाना मदनापुर जनपद शाहजहाँपुर तथा मु0अ0सं0 842/2025 धारा 87 बीएनएस में वांछित अभियुक्त सीटू उर्फ आरिन्दर पुत्र अनंगपाल निवासी ग्राम गिरधरपुर ननेवरा थाना मदनापुर जनपद शाहजहाँपुर को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तों को विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय भेजा गया। *गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-* 1.सुभाष पुत्र शिवपाल निवासी ग्राम गिरधरपुर ननेवरा थाना मदनापुर जनपद शाहजहाँपुर 2.सीटू उर्फ आरिन्दर पुत्र अनंगपाल निवासी ग्राम गिरधरपुर ननेवरा थाना मदनापुर जनपद शाहजहाँपुर *गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम–* 1.उ0नि0 संजीत तिवारी थाना मोहम्मदी जनपद खीरी 2.का0 प्रत्यूष कुमार यादव थाना मोहम्मदी जनपद खीरी 3.का0 अनूप कुमार थाना मोहम्मदी जनपद खीरी1
- मितौली (खीरी)। विकासखंड मितौली के सत्यम पब्लिक स्कूल में ग्राम प्रधानों, स्थानीय प्राधिकारियों, विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्षों व सचिवों की ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राष्ट्रीय परिषद सदस्य, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद जुगल किशोर ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर तथा दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी मितौली भगवान राव ने मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों का पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। इस अवसर पर कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय तथा चुरई पूर्वा विद्यालय के बच्चों ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया। मुख्य अतिथि जुगल किशोर ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यालय एक पवित्र शिक्षा का मंदिर है। उन्होंने उपस्थित शिक्षक-शिक्षिकाओं से आह्वान किया कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ खेलकूद, महापुरुषों के जीवन चरित्र और सामान्य ज्ञान की शिक्षा भी दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधानों और विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों की भी जिम्मेदारी है कि वे समय-समय पर विद्यालयों का निरीक्षण करते रहें। उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। बच्चों के बैठने की व्यवस्था, स्वच्छता, शुद्ध पेयजल, समय पर शिक्षकों की उपस्थिति, निःशुल्क पाठ्य-पुस्तकें, मध्यान्ह भोजन, ड्रेस और नजदीकी गांवों में विद्यालय खोलने जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, ताकि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। उन्होंने कहा, “विद्याधनम् सर्वधन प्रधानम”, इसलिए बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करनी चाहिए। पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं प्रधान प्रतिनिधि सर्वेश सिंह ने भी शिक्षा को समाज के विकास की आधारशिला बताया। कार्यक्रम का संचालन संजय कुमार व सुशील शुक्ला ने संयुक्त रूप से किया। खंड शिक्षा अधिकारी भगवान राव ने संगोष्ठी की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से शिक्षकों और विद्यार्थियों को नई प्रेरणा मिलती है तथा शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को लेकर सार्थक विचार-विमर्श होता है। इस अवसर पर प्रधान लालाराम, दिलीप सिंह, प्रमोद सिंह, मदन शुक्ला, राकेश राठौर, कस्तूरबा वार्डेन माया सिंह, परमानंद यादव, जमाल अहमद, महामंत्री सलीम अहमद, विनय पांडेय, राम प्रकाश त्रिवेदी, संतोष भार्गव, कुलदीप सिंह यादव, आशुतोष वर्मा, रोहित शुक्ला, रामनिवास वर्मा, वीरेंद्र वर्मा, आदित्य नारायण अवस्थी, शिवम द्विवेदी, आनंदपाल, शिवराम राठौर, राजेश गुप्ता, सोशल मीडिया प्रभारी मुनेश कैथवार, समाजसेवी मुन्नालाल सोनी सहित क्षेत्र के ग्राम प्रधान, शिक्षक-शिक्षिकाएं, मीडिया प्रतिनिधि और सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे।1
- उत्तर प्रदेश के Lakhimpur Kheri ज़िले से जुड़े Khiri Town में स्थित अल्लाह के वली Hazrat Hafiz Mohammad Mushtaq alias Cheda Miyan रहमतुल्लाह अलैह का आस्ताना आज भी फ़ैज़ और बरकत का मरकज़ बना हुआ है। यह दरगाह सिर्फ इबादत की जगह ही नहीं, बल्कि इंसानियत, मोहब्बत और भाईचारे का पैगाम देने वाली रूहानी दरगाह के रूप में जानी जाती है। दूर-दूर से लोग यहाँ अपनी मुरादें लेकर आते हैं और दुआ करते हैं। स्थानीय लोगों का मानना है कि जो भी सच्चे दिल से यहाँ दुआ करता है, उसके बिगड़े काम भी बन जाते हैं। इस दरगाह की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहाँ हर धर्म और हर मज़हब के लोग अकीदत के साथ हाज़िरी लगाने आते हैं। यही वजह है कि यह दरगाह इलाके में हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल मानी जाती है। यहाँ हर साल सालाना उर्स बड़े ही अकीदत और एहतराम के साथ मनाया जाता है, जिसमें दूर-दराज़ से बड़ी संख्या में जायरीन और अकीदतमंद शामिल होते हैं। उर्स के दौरान दरगाह पर रौनक देखते ही बनती है और लोग चादरपोशी कर अपनी मुरादों के लिए दुआ करते हैं। वर्तमान समय में इस पवित्र मजार की देखरेख दरगाह के शाह सय्यद मुमताज़ मिया सज्जादा नशीन के तौर पर कर रहे हैं। उनके साथ उनके भाई मिनहाज मिया भी दरगाह के इंतजामात में अहम भूमिका निभाते हैं। उर्स के मौके पर आने वाले जायरीन के रहने, ठहरने और खाने-पीने की पूरी व्यवस्था दरगाह कमेटी की ओर से की जाती है। दो दिनों तक चलने वाला यह उर्स कार्यक्रम पूरी अमन और शांति के माहौल में संपन्न होता है, जिसमें बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल होते हैं। अगर आपका कभी लखीमपुर खीरी आना हो, तो इस रूहानी दरगाह पर ज़रूर हाज़िरी दें। यहाँ की फिज़ा में ऐसी रूहानियत है कि लोग यहाँ आकर सुकून महसूस करते हैं।1