Shuru
Apke Nagar Ki App…
राजसमंद के रेलमगरा सड़क हादसे में एक बच्चे सहित 4 की मौत 18 घायल तरुण जोशी राजसमंद 9414 239 644 राजसमंद के रेलमगरा में बड़ा हादसा, गणपति विसर्जन कर घर लौट रही ट्रैक्टर ट्राली का एक्सल टूटी, घटना में एक मासूम बच्चे सहित चार की दर्दनाक मौत आधा दर्जन गंभीर घायल, आर राजकीय चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद दो को किया उदयपुर रेफर, सूचना के बाद राजसमंद कलेक्टर अरुण कुमार हसीजा और एसपी हेमंत कलाल भी पहुंचे जिला चिकित्सालय, रेलमगरा के बनेडिया ग्राम पंचायत के तुरकिया खेड़ा से सांसेरा तालाब पर मूर्ति विसर्जन करने गए थे श्रद्धालु,
Tarun Joshi, Rajsamand
राजसमंद के रेलमगरा सड़क हादसे में एक बच्चे सहित 4 की मौत 18 घायल तरुण जोशी राजसमंद 9414 239 644 राजसमंद के रेलमगरा में बड़ा हादसा, गणपति विसर्जन कर घर लौट रही ट्रैक्टर ट्राली का एक्सल टूटी, घटना में एक मासूम बच्चे सहित चार की दर्दनाक मौत आधा दर्जन गंभीर घायल, आर राजकीय चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद दो को किया उदयपुर रेफर, सूचना के बाद राजसमंद कलेक्टर अरुण कुमार हसीजा और एसपी हेमंत कलाल भी पहुंचे जिला चिकित्सालय, रेलमगरा के बनेडिया ग्राम पंचायत के तुरकिया खेड़ा से सांसेरा तालाब पर मूर्ति विसर्जन करने गए थे श्रद्धालु,
More news from राजस्थान and nearby areas
- Post by नंदलाल पुरबिया रिपोर्टर1
- मावली पंचायत समिति में सामान्य महिला तो नव गठित घासा में एससी ओपन के लिए आरक्षित उदयपुर जिले में बुधवार को जिला परिषद सदस्यों, पंचायत समिति प्रधानों एवं पंचायत समिति सदस्यों के वार्ड आरक्षण की लॉटरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई। इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं व जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी रही। लॉटरी प्रक्रिया में सबसे ज्यादा 15 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित की गई हैं। जिनमें से 7 सीटें एसटी वर्ग की महिलाओं के लिए रिजर्व रहेंगी। वहीं अनुसूचित जाति के खाते में केवल 1 सीट आई है। पूरी प्रक्रिया के तहत कुल मिलाकर महिलाओं के लिए 10 सीटें आरक्षित की गई हैं। प्रधान पद के आरक्षण की बात करें तो मावली पंचायत समिति में प्रधान का पद अनारक्षित (सामान्य) महिला के लिए आरक्षित हुआ है। जबकि घासा पंचायत समिति में प्रधान पद एससी ओपन के लिए आरक्षित हुआ है।1
- भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री सतीश पूनिया का उदयपुर दौरा | उप महापौर दिनेश भट्ट भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय महामंत्री और राजस्थान, पंजाब व जम्मू-कश्मीर के प्रभारी सतीश पूनिया जी आज पहली बार उदयपुर पहुंचे। उदयपुर नगर निगम में उप महापौर दिनेश भट्ट के पदभार ग्रहण कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। साफा और उपरना पहनाकर उनका अभिनंदन किया गया। इस दौरान सतीश पूनिया जी ने मीडिया से बातचीत में कांग्रेस की वर्तमान स्थिति पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस आज आपसी फूट और divided house बन चुकी है। उन्होंने कहा कि भाजपा का संगठन ही उसकी ताकत है और आने वाले चुनावों में भाजपा चमत्कार करेगी।1
- सूरत का जुना हनुमान मंदिर: हकलाने-तुतलाने वाले बच्चों को गुड़ खिलाने की अनोखी मान्यता, दूर-दूर से पहुंचते हैं श्रद्धालु सूरत के भीमपोर स्थित जुना हनुमानजी मंदिर को लेकर लोगों में गहरी आस्था; मान्यता है कि हनुमानजी को चढ़ाया गया गुड़ बच्चों को प्रसाद के रूप में खिलाने से बोलने में परेशानी दूर होती है सूरत। गुजरात के सूरत में स्थित जुना हनुमानजी मंदिर अपनी धार्मिक आस्था और अनोखी मान्यता के कारण श्रद्धालुओं के बीच काफी चर्चित है। मंदिर को लेकर स्थानीय लोगों में ऐसी मान्यता प्रचलित है कि यदि हकलाने, तुतलाने या बोलने में परेशानी वाले बच्चे को यहां लाकर हनुमानजी के दर्शन कराए जाएं और भगवान को अर्पित किया गया गुड़ प्रसाद के रूप में खिलाया जाए, तो बच्चे की बोलने की समस्या में सुधार हो सकता है। कहा जाता है कि इसी मान्यता के चलते कई परिवार अपने बच्चों को लेकर मंदिर पहुंचते हैं। श्रद्धालु हनुमानजी के सामने पूजा-अर्चना करते हैं और अपनी मनोकामना रखते हैं। इसके बाद प्रसाद के रूप में गुड़ बच्चों को खिलाया जाता है। आस्था से जुड़ी है यह परंपरा मंदिर से जुड़ी इस मान्यता को श्रद्धालु हनुमानजी की कृपा और आशीर्वाद से जोड़कर देखते हैं। कई परिवार अपने व्यक्तिगत अनुभवों को इसका आधार बताते हैं। हालांकि, इन अनुभवों को चिकित्सकीय प्रमाण नहीं माना जा सकता। वैज्ञानिक रूप से इलाज साबित नहीं बोलने में परेशानी, हकलाना या तुतलाना कई अलग-अलग कारणों से हो सकता है। उपलब्ध चिकित्सा प्रमाणों के आधार पर यह कहना उचित नहीं होगा कि मंदिर का प्रसाद खाने से ऐसी समस्याएं निश्चित रूप से ठीक हो जाती हैं। बच्चों में लगातार बोलने की समस्या होने पर बाल रोग विशेषज्ञ या स्पीच थेरेपिस्ट से सलाह लेना जरूरी है। फिर भी, धार्मिक आस्था के नजरिए से यह मंदिर लोगों के लिए विशेष महत्व रखता है। यही वजह है कि जुना हनुमानजी मंदिर में इस मान्यता को लेकर श्रद्धालुओं की दिलचस्पी बनी हुई है।1
- रानी की 29 ग्राम पंचायत संरपंचों की आरक्षण लॉटरी आज 3 बजे खुलेगी1
- पेंशनर्स की पीड़ा को अपनी पीड़ा समझकर करें मदद, दवाओं की मनमानी एमआरपी पर भी उठी आवाज चित्तौड़गढ़। पेंशनर्स की पीड़ा को अपनी पीड़ा समझकर करें मदद, दवाओं की मनमानी एमआरपी पर भी उठी आवाज1
- चारभुजा नाथ दर्शन नंदलाल पुरबिया रिपोर्टर न्यू द्वारकेश न्यूज़ चैनल नांदोली राजसमंद राजस्थान द्वारा जनहित में प्रसारित1
- वल्लभनगर व भींडर पंचायत समिति में सामान्य महिला संभालेगी प्रधान की कुर्सी, पंचायतीराज चुनाव के लिए आरक्षण तय उदयपुर जिले में बुधवार को जिला परिषद सदस्यों, पंचायत समिति प्रधानों एवं पंचायत समिति सदस्यों के वार्ड आरक्षण की लॉटरी प्रक्रिया संपन्न हुई। वल्लभनगर पंचायत समिति में प्रधान का पद अनारक्षित (सामान्य) महिला के लिए आरक्षित हुआ है। प्रधान पद के साथ-साथ पंचायत समिति के वार्डों के आरक्षण की स्थिति भी स्पष्ट कर दी गई है। वल्लभनगर क्षेत्र के वार्डों में जिला परिषद सदस्य, प्रधान एवं पंचायत समिति सदस्यों की लॉटरी निकलने के बाद अब राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई है।1
- उदयपुर के नए उप महापौर दिनेश भट का बड़ा ऐलान | बिना पट्टे वालों को मिलेगा पट्टा, पानी की समस्या होगी खत्म उदयपुर नगर निगम में आज दिनेश जी भट ने उप महापौर पद का कार्यभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि उदयपुर में जिन लोगों के पास अभी तक पट्टे नहीं है, उनको पट्टे दिलाने का पूरा प्रयास किया जाएगा। साथ ही शहर में पानी की कमी की समस्या को दूर करने के लिए भी ठोस कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि निगम के सभी कार्यों को बखूबी निभाया जाएगा।1