Shuru
Apke Nagar Ki App…
आप सभी को होली के पावन पर्व की ढेरों बधाइयाँ! होशियार सिंह गुड्डू प्रधान जी की ओर से गोंडा, अलीगढ़ के सभी क्षेत्रवासियों और ग्रामवासियों के लिए एक विशेष शुभकामना संदेश:
अविनाश कुमार पत्रकार
आप सभी को होली के पावन पर्व की ढेरों बधाइयाँ! होशियार सिंह गुड्डू प्रधान जी की ओर से गोंडा, अलीगढ़ के सभी क्षेत्रवासियों और ग्रामवासियों के लिए एक विशेष शुभकामना संदेश:
More news from Aligarh and nearby areas
- राष्ट्रीय हनुमान दल (हरिगढ़) की ओर से जिला अध्यक्ष प्रमोद सारस्वत जी, जिला संरक्षक हरिशंकर गौतम जी एवं तहसील इगलास उपाध्यक्ष अमोल शर्मा जी ने सभी को होली की बधाई दी है।1
- आप सभी को होली के पावन पर्व की ढेरों बधाइयाँ! होशियार सिंह गुड्डू प्रधान जी की ओर से गोंडा, अलीगढ़ के सभी क्षेत्रवासियों और ग्रामवासियों के लिए एक विशेष शुभकामना संदेश:1
- होली के त्यौहार को देखते हुए थाना गोंडा पुलिस इंस्पेक्टर सरिता सिंह के नेतृत्व में होली पर शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु होली पर तैयारी करते हुए गोंडा पुलिस1
- हाथरस के थाना कोतवाली सादाबाद क्षेत्र के गांव कुरसंडा स्थित एक गत्ता फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी बताई जा रही है। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते फैक्ट्री में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। दमकल कर्मी लगातार आग बुझाने में जुटे हुए हैं।1
- सुहागरात पर दूल्हे को दिखाया चाकू, अगले दिन चाचा संग दुल्हन हुई फूर्र, सदमे में ससुराल वाले हाथरस: उत्तर प्रदेश के हाथरस से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक शख्स खुशी-खुशी शादी कर दुल्हन ले आया. बेचारे को क्या पता था कि जिसके साथ वो अपनी पूरी जिंदगी साथ बिताने का सपना देख रहा है वो कुछ घंटों के लिए ही साथ है. दरअसल, शादी के पांच दिन बाद ही दुल्हन घर से रफूचक्कर हो गई. अब ससुरालवाले सिर पीट रहे हैं और सदमे में हैं.1
- सासनी गांव गदाखेडा में लंबे समय से ओवरलोडिंग की समस्या से जूझ रहे लोगों को राहत दिलाने के लिए विद्युत विभगा ने गांव में विद्युत लोड बढ़ाने की प्रक्रिया पूरी कर ली है। विभाग की ओर से गांव में एक और 63 केवीए का नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिया गया है। एसडीओ आशीष रत्न के अनुसार गांव में पहले से ही 63 केवीए का एक ट्रांसफार्मर लगा हुआ था, लेकिन आबादी और बिजली के उपकरणों की बढ़ती संख्या के कारण यह पर्याप्त नहीं था। आए दिन होने वाली ट्रिपिंग और लो-वोल्टेज की समस्या से ग्रामीण खासे परेशान थे। इसके लिए ग्रामीणों द्वारा विभाग से समस्या के निदान की गुहार लगाई। और समस्या को गंभीरता से लेते हुए विभाग द्वारा अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाने का निर्णय लिया। गांव में नया ट्रांसफार्मर रखने का कार्य आसान नहीं था। गांव की चलती मुख्य सडक और तकनीकी अड़चनों के कारण बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को भारी मशक्कत करनी पड़ी। कई घंटों के कठिन परिश्रम के बाद आखिरकार टीम ट्रांसफार्मर को सुरक्षित स्थान पर स्थापित करने में सफल रही। इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से कुछ समय के लिए आपूर्ति भी बाधित रही। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, दूसरे ट्रांसफार्मर के चालू होने से गांव का लोड अब विभाजित हो जाएगा। इससे न केवल फुंकने वाले ट्रांसफार्मरों की समस्या खत्म होगी, बल्कि ग्रामीणों को पूरी वोल्टेज के साथ निर्बाध बिजली मिल सकेगी। इस दौरान टीजी-2 ललित सेंगर, लाइनमैंन भूपेन्द्र कुमार, सुधरी कुमार अजयकांत पाठक, विजय कुमार एवं अन्य कर्मचारी मौजूद थे।4
- सासनी. भक्ति और शक्ति का अनूठा संगम शनिवार की दोपहर चार बजे सासनी के हाइवे की सड़कों पर देखने को मिला, जब महेंद्र बाबा ने बागेश्वर धाम सरकार के प्रति अपनी अटूट आस्था प्रकट करते हुए पांच सौ किलोमीटर की कठिन दंडवत यात्रा का शुभारंभ हरिगढ़ से किया। यह यात्रा केवल शारीरिक बल की नहीं, बल्कि मानसिक दृढ़ता और आध्यात्मिक विश्वास की एक बड़ी परीक्षा मानी जा रही है। इस पावन यात्रा के प्रस्थान के अवसर पर भक्तों और स्थानीय निवासियों का भारी उत्साह देखने को मिला। महेंद्र बाबा के इस कठिन संकल्प में हाथ बटाने और उनका मनोबल बढ़ाने के लिए युवाओं की एक विशेष टोली साथ चल रही है। यात्रा के दौरान मुख्य रूप से मोहित बजरंगी, भोले बजरंगी, पवन बजरंगी, विशाल बजरंगी, गणेश बजरंगी, सचिन बजरंगी, करन बजरंगी और गौरव बजरंगी आदि सेवादार मौजूद रहे। इन सभी युवाओं ने बाबा की सुरक्षा और व्यवस्था का जिम्मा संभाल रखा है। मोहित गौड़ ने बताया की दंडवत यात्रा में श्रद्धालु लेटकर, जमीन को स्पर्श करते हुए और रेखा खींचकर आगे बढ़ते हैं। पांच सौ किलोमीटर की यह दूरी तय करने में कई महीनों का समय लग सकता है। महेंद्र बाबा का लक्ष्य मध्य प्रदेश के छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम पहुंचकर बालाजी महाराज के चरणों में अपनी अर्जी लगाना है। महेंद्र बाबा की इस तपस्या को देख मार्ग में पड़ने वाले गांवों और कस्बों के लोग भी दंग हैं जगह-जगह पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया जा रहा है। समर्थकों का कहना है कि आज के आधुनिक युग में इस तरह की कठिन साधना सनातन धर्म के प्रति युवाओं के जुड़ाव को दर्शाती है।4
- अलीगढ़ में होली के त्योहार से पहले युवक की गोली मारकर हत्या, होली मिलन समारोह में शामिल होकर कॉलेज से लौट रहा था युवक।1