logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जोधपुर में राम नवमी को आज ऐतिहासिक दिव्य भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गजेंद्र सिंह शेखावत, जोगाराम पटेल श्री 1008 श्री राजाराम जी महाराज के आशीर्वाद से शोभायात्रा निकाली गई।

7 hrs ago
user_Mahesh panchariya
Mahesh panchariya
Local News Reporter जैतारण, पाली, राजस्थान•
7 hrs ago

जोधपुर में राम नवमी को आज ऐतिहासिक दिव्य भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गजेंद्र सिंह शेखावत, जोगाराम पटेल श्री 1008 श्री राजाराम जी महाराज के आशीर्वाद से शोभायात्रा निकाली गई।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • Post by Mahesh panchariya
    1
    Post by Mahesh panchariya
    user_Mahesh panchariya
    Mahesh panchariya
    Local News Reporter जैतारण, पाली, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी रसद विभाग की छापेमारी: 28 एलपीजी सिलेंडर जब्त, अवैध उपयोग पर कसा शिकंजा जैतारण उपखंड के टुकड़ा गांव में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों के अवैध उपयोग, रिफिलिंग, भंडारण एवं कालाबाजारी पर अंकुश लगाने के लिए रसद विभाग द्वारा सख्त कार्रवाई की गई। अभियान के तहत छापेमारी कर कुल 28 एलपीजी सिलेंडर जब्त किए गए। यह कार्रवाई खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के आदेश तथा जिला कलक्टर कमल राम मीणा के निर्देशानुसार की गई। जिला रसद अधिकारी अब्दुल सादिक के नेतृत्व में प्रवर्तन अधिकारी सोहन सिंह चौहान एवं प्रवर्तन निरीक्षक विक्रांत मधुरिया की टीम ने विभिन्न स्थानों पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान 9 घरेलू (14.2 किलोग्राम), 1 वाणिज्यिक (19 किलोग्राम), 1 वाणिज्यिक (5 किलोग्राम) तथा 17 अप्रमाणित सिलेंडर सहित कुल 28 एलपीजी सिलेंडर जब्त किए गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार रसद विभाग ने टुकड़ा गांव में अल्ट्रा टेक फैक्ट्री के पास तीन जगहों पर कार्यवाही को अंजाम दिया गया। जिसके बाद सभी जब्त सिलेंडरों को विधिवत कार्रवाई के बाद गजेन्द्र सिंह कार्मिक मैसर्स मनीष एचपी गैस ग्रामीण वितरक बलाड़ा को सुपुर्द किया गया। रसद विभाग ने स्पष्ट किया है कि घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग, अवैध रिफिलिंग एवं कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
    1
    रायपुर (ब्यावर)  पत्रकार श्याम सैनी 
रसद विभाग की छापेमारी: 28 एलपीजी सिलेंडर जब्त, अवैध उपयोग पर कसा शिकंजा
जैतारण उपखंड के टुकड़ा गांव में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों के अवैध उपयोग, रिफिलिंग, भंडारण एवं कालाबाजारी पर अंकुश लगाने के लिए रसद विभाग द्वारा सख्त कार्रवाई की गई। अभियान के तहत छापेमारी कर कुल 28 एलपीजी सिलेंडर जब्त किए गए।
यह कार्रवाई खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के आदेश तथा जिला कलक्टर कमल राम मीणा के निर्देशानुसार की गई। जिला रसद अधिकारी अब्दुल सादिक के नेतृत्व में प्रवर्तन अधिकारी सोहन सिंह चौहान एवं प्रवर्तन निरीक्षक विक्रांत मधुरिया की टीम ने विभिन्न स्थानों पर दबिश दी।
कार्रवाई के दौरान 9 घरेलू (14.2 किलोग्राम), 1 वाणिज्यिक (19 किलोग्राम), 1 वाणिज्यिक (5 किलोग्राम) तथा 17 अप्रमाणित सिलेंडर सहित कुल 28 एलपीजी सिलेंडर जब्त किए गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रसद विभाग ने टुकड़ा गांव में अल्ट्रा टेक फैक्ट्री के पास तीन जगहों पर कार्यवाही को अंजाम दिया गया। जिसके बाद सभी जब्त सिलेंडरों को विधिवत कार्रवाई के बाद गजेन्द्र सिंह कार्मिक मैसर्स मनीष एचपी गैस ग्रामीण वितरक बलाड़ा को सुपुर्द किया गया।
रसद विभाग ने स्पष्ट किया है कि घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग, अवैध रिफिलिंग एवं कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
    user_Shyam Saini
    Shyam Saini
    Eloctronics and Print Media Reporter रायपुर, पाली, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • सरवाड़ से इस वक्त की बड़ी खबर… 👉 सरवाड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 👉 450 ग्राम गांजे के साथ एक आरोपी गिरफ्तार बुधवार सुबह भगवानपुरा तिराहे पर पुलिस ने दबिश देते हुए एक युवक को पकड़ा है। आरोपी के पास से प्लास्टिक की थैली में रखा हुआ करीब 450 ग्राम गांजा बरामद किया गया है। 👉 गिरफ्तार आरोपी की पहचान गोविन्द प्रसाद पुत्र कल्याण, उम्र 40 वर्ष, निवासी सॉपला गेट सरवाड़ के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। 👉 शुरुआती जानकारी के मुताबिक, पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह गांजा कहां से आया और इसकी सप्लाई कहां होनी थी। 👉 सरवाड़ पुलिस की इस कार्रवाई को नशे के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।
    1
    सरवाड़ से इस वक्त की बड़ी खबर…
👉 सरवाड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई
👉 450 ग्राम गांजे के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
बुधवार सुबह भगवानपुरा तिराहे पर पुलिस ने दबिश देते हुए एक युवक को पकड़ा है। आरोपी के पास से प्लास्टिक की थैली में रखा हुआ करीब 450 ग्राम गांजा बरामद किया गया है।
👉 गिरफ्तार आरोपी की पहचान
गोविन्द प्रसाद पुत्र कल्याण, उम्र 40 वर्ष, निवासी सॉपला गेट सरवाड़ के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
👉 शुरुआती जानकारी के मुताबिक, पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह गांजा कहां से आया और इसकी सप्लाई कहां होनी थी।
👉 सरवाड़ पुलिस की इस कार्रवाई को नशे के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।
    user_Atma Ram Saini
    Atma Ram Saini
    Journalist Raipur, Pali•
    12 hrs ago
  • कल सर्व धर्म विवाह सम्मेलन चावण्डिया कला पंचायत मेसिया ज़िला ब्यावर मे आयोजित होगा l
    1
    कल सर्व धर्म विवाह सम्मेलन चावण्डिया कला पंचायत मेसिया ज़िला ब्यावर मे आयोजित होगा l
    user_Jairam Singaria
    Jairam Singaria
    रायपुर, पाली, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • जिससे काफी हद तक दुकानदारों को राहत मिल रही है
    1
    जिससे काफी हद तक दुकानदारों को राहत मिल रही है
    user_आपकी आवाज न्यूज़ राजस्थान
    आपकी आवाज न्यूज़ राजस्थान
    Court reporter ब्यावर, अजमेर, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • नागौर। जिले में चल रहे “ऑपरेशन संकल्प - नशा मुक्त नागौर” अभियान के तहत नागौर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के कारोबारियों पर एक और बड़ा प्रहार किया है। पुलिस अधीक्षक रोशन मीना के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में नशे की तस्करी से अर्जित संपत्ति को सीज किया गया।
    1
    नागौर। जिले में चल रहे “ऑपरेशन संकल्प - नशा मुक्त नागौर” अभियान के तहत नागौर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के कारोबारियों पर एक और बड़ा प्रहार किया है। पुलिस अधीक्षक रोशन मीना के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में नशे की तस्करी से अर्जित संपत्ति को सीज किया गया।
    user_रमेश सिंह
    रमेश सिंह
    पत्रकार मेड़ता, नागौर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • Post by Sheetal prajapat
    1
    Post by Sheetal prajapat
    user_Sheetal prajapat
    Sheetal prajapat
    Local News Reporter ब्यावर, अजमेर, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी डेढ़ साल से फरार 10 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार, NDPS केस में बर पुलिस की बड़ी कार्रवाई डेढ़ साल से फरार 10 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के मामले में बर पुलिस की बड़ी कार्रवाई पुलिस थाना बर ने एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज एक मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए डेढ़ साल से फरार चल रहे 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी थाना क्षेत्र के टॉप-10 वांछित अपराधियों में भी शामिल था। महानिरीक्षक पुलिस अजमेर रेंज राजेन्द्र सिंह (IPS) के आदेशानुसार एवं जिला पुलिस अधीक्षक ब्यावर रतन सिंह (IPS) के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भूपेन्द्र शर्मा (RPS) एवं वृताधिकारी रायपुर बंशीलाल पाण्डर (RPS) के सुपरविजन में थाना प्रभारी पन्नालाल (उप निरीक्षक) के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी को दबोचा। घटना का विवरण: दिनांक 19 अक्टूबर 2024 को बर पुलिस ने झाला की चौकी पर नाकाबंदी के दौरान एक स्विफ्ट कार से 46.390 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया था। इस मामले में आरोपी सुनील को मौके पर गिरफ्तार किया गया था तथा प्रकरण संख्या 180/2024 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज किया गया। जांच के दौरान फरार आरोपियों में से वीरेंद्र एवं वाहन मालिक/खरीदार रवि उर्फ रविन्द्र को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा चुका है, जबकि मुख्य आरोपी त्रिलोकचंद प्रजापत फरार चल रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी: पुलिस टीम ने तकनीकी विश्लेषण एवं सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस थाना सदर निम्बाहेड़ा (चित्तौड़गढ़) के सहयोग से आरोपी त्रिलोकचंद प्रजापत (उम्र 34 वर्ष) निवासी चरलिया, हाल मेवासा को गिरफ्तार किया। आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित था। टीम में शामिल अधिकारी: इस कार्रवाई में थाना प्रभारी पन्नालाल (उप निरीक्षक), रामस्वरूप (कांस्टेबल), महिपाल (कांस्टेबल) तथा संजय शर्मा (थानाधिकारी, सदर निम्बाहेड़ा) अपनी टीम सहित शामिल रहे।
    1
    रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी 
डेढ़ साल से फरार 10 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार, NDPS केस में बर पुलिस की बड़ी कार्रवाई 
डेढ़ साल से फरार 10 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के मामले में बर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
पुलिस थाना बर ने एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज एक मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए डेढ़ साल से फरार चल रहे 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी थाना क्षेत्र के टॉप-10 वांछित अपराधियों में भी शामिल था।
महानिरीक्षक पुलिस अजमेर रेंज राजेन्द्र सिंह (IPS) के आदेशानुसार एवं जिला पुलिस अधीक्षक ब्यावर रतन सिंह (IPS) के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भूपेन्द्र शर्मा (RPS) एवं वृताधिकारी रायपुर बंशीलाल पाण्डर (RPS) के सुपरविजन में थाना प्रभारी पन्नालाल (उप निरीक्षक) के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी को दबोचा।
घटना का विवरण:
दिनांक 19 अक्टूबर 2024 को बर पुलिस ने झाला की चौकी पर नाकाबंदी के दौरान एक स्विफ्ट कार से 46.390 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया था। इस मामले में आरोपी सुनील को मौके पर गिरफ्तार किया गया था तथा प्रकरण संख्या 180/2024 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज किया गया।
जांच के दौरान फरार आरोपियों में से वीरेंद्र एवं वाहन मालिक/खरीदार रवि उर्फ रविन्द्र को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा चुका है, जबकि मुख्य आरोपी त्रिलोकचंद प्रजापत फरार चल रहा था।
आरोपी की गिरफ्तारी:
पुलिस टीम ने तकनीकी विश्लेषण एवं सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस थाना सदर निम्बाहेड़ा (चित्तौड़गढ़) के सहयोग से आरोपी त्रिलोकचंद प्रजापत (उम्र 34 वर्ष) निवासी चरलिया, हाल मेवासा को गिरफ्तार किया। आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
टीम में शामिल अधिकारी:
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी पन्नालाल (उप निरीक्षक), रामस्वरूप (कांस्टेबल), महिपाल (कांस्टेबल) तथा संजय शर्मा (थानाधिकारी, सदर निम्बाहेड़ा) अपनी टीम सहित शामिल रहे।
    user_Shyam Saini
    Shyam Saini
    Eloctronics and Print Media Reporter रायपुर, पाली, राजस्थान•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.