Shuru
Apke Nagar Ki App…
MAHARAJ SINGH
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- #होली_2026: ‘#लाट_साहब’ जुलूस को लेकर प्रशासन अलर्ट, मंडलायुक्त ने किया पैदल निरीक्षण #शाहजहाँपुर। #आगामी_होली_पर्व-2026 के दृष्टिगत जनपद में निकलने वाले परंपरागत ‘लाट साहब’ जुलूस की तैयारियों को लेकर रिजर्व पुलिस लाइन में मंडलायुक्त बरेली मंडल की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में डीआईजी बरेली रेंज, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक सहित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। जुलूस मार्ग के संवेदनशील स्थलों, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन व विभागीय समन्वय पर विस्तृत चर्चा की गई। #अधिकारियों_ने_पर्याप्त_पुलिस_बल_तैनाती, बैरिकेडिंग, रूट डायवर्जन, सीसीटीवी व ड्रोन निगरानी के निर्देश दिए। सोशल मीडिया मॉनिटरिंग और अफवाहों पर सख्त कार्रवाई की भी चेतावनी दी गई। बैठक के बाद अधिकारियों ने कोतवाली व सदर बाजार क्षेत्र में जुलूस मार्ग का पैदल निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। प्रशासन ने नागरिकों से शांति व सौहार्द बनाए रखने की अपील की UP Police शाहजहाँपुर पुलिस Shahjahanpur Police Admfr Shahjahanpur Dig Range Bareilly DM Shahjahanpur Uttar Pradesh Highlights Suresh Kumar Khanna Yogi adityanath c.m for u.p1
- कस्तूरबा विद्यालय में रंगों की फुहार: सहयोग संस्था संग छात्राओं ने धूमधाम से मनाई होली शाहजहांपुर। जनपद की समाजसेवी संस्था सहयोग द्वारा महानगर के किला मोहल्ला स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में होली पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में छात्राओं के साथ रंग खेलकर, मिठाई बांटकर और पिचकारी व उपहार देकर संस्था पदाधिकारियों ने त्योहार की खुशियां साझा कीं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे एडीएम एफ/आर अरविंद कुमार ने संस्था के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि जनपद में हर क्षेत्र में सहयोग संस्था के जनहित कार्य दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि त्योहारों को मिल-जुलकर मनाने से आपसी प्रेम और आनंद दोनों बढ़ते हैं। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि शाहजहांपुर की होली का देशभर में अलग ही महत्व है। छात्राओं को प्रेरित करते हुए उन्होंने कहा, “शिक्षा शेरनी का दूध है, जो इसे पीता है वह शेर की तरह दहाड़ता है,” इसलिए सभी बच्चियां पढ़ाई पर पूरा ध्यान दें और जीवन में आगे बढ़ें। संस्था के संस्थापक अनिल गुप्ता प्रधान एवं शाहनवाज खां एडवोकेट ने कहा कि सहयोग संस्था सदैव जनहित के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाती रहेगी। संस्था की अध्यक्ष रजनी गुप्ता, महासचिव विकास सक्सेना तथा कोषाध्यक्ष महेंद्र दुबे ने बताया कि इस कार्यक्रम के पश्चात अगला आयोजन राजकीय बाल गृह एवं सुंदर नगर गांव में किया जाएगा, जहां बच्चों के साथ होली की खुशियां बांटी जाएंगी। कार्यक्रम में संस्था की स्तुति गुप्ता, संगीता गुप्ता, सुमन गुप्ता, ममता यादव सहित विद्यालय की प्रधानाचार्य अर्चना बिश्नोई, सुचिता सिंह, ममता आर्य, ज्योति सक्सेना, मेनका राठौर, सुधा वर्मा, आराधना श्रीवास्तव एवं आरती गौतम सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं। होली के इस रंगारंग आयोजन ने छात्राओं के चेहरों पर मुस्कान बिखेर दी और आपसी भाईचारे व सद्भाव का संदेश दिया।1
- Gram vikrampur Post kanth district Shahjahanpur Mera Gaon vikrampur Ka Nal 3 mahine se kharab pada hai koi bhi Pradhan ya koi bhi Adhikari S Nal ko Sahi Nahin Karva raha hai Nal Saroj Sahi karvane ki kripa Karen2
- Post by Saurabh Trivrdi1
- शाहजहांपुर, 28 फरवरी । वारंटी को पकड़ने गई चौक कोतवाली पुलिस टीम के साथ वारंटी के परिवारवालों ने अभद्रता की और पुलिस की गिरफ्त से जबरदस्ती वारंटी को भी छुड़ा लिया। पुलिस ने वारंटी ,उसकी पत्नी और दो भाइयों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, लखनऊ की एक न्यायालय द्वारा शाहजहांपुर के चौक कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला ब्रज बिहार कालोनी निवासी धीरेंद्र के विरुद्ध एनबीडब्ल्यू वारंट जारी किया गया था।शुक्रवार को उपनिरीक्षक विजय कुमार ने पुलिस टीम के साथ वारंटी के घर पर दबिश दी और वारंटी धीरेंद्र गिरफ्तार कर लिया। इसी बीच वारंटी धीरेंद्र कन्नौजिया की पत्नी और वारंटी के भाई प्रांशु तथा प्रमिल ने गिरफ्तारी का विरोध करते हुए पुलिस टीम के साथ अभद्रता शुरू कर दी।यही नही धीरेंद्र की पत्नी और भाई ने दबंगई दिखाते हुए पुलिस की गिरफ्तार से धीरेंद्र को छुड़ा लिया और मौका से वारंटी धीरेंद्र को भी भाग दिया। उपनिरीक्षक ने घटना की सूचना प्रभारी निरीक्षक को दी।जिसपर थाने से और पुलिस फोर्स को मौके पर भेजा गया। पुलिस टीम ने मौके से वारंटी के भाई प्रांशु को गिरफ्तार कर लिया।3
- Post by MAHARAJ SINGH1
- मंडलायुक्त, बरेली मंडल, उत्तर प्रदेश के नेतृत्व में रिजर्व पुलिस लाइन शाहजहाँपुर में आगामी होली पर्व-2026 के दृष्टिगत परंपरागत ‘लाट साहब’ जुलूस की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्थाओं की व्यापक समीक्षा बैठक सम्पन्न; Special Police Officer (SPO), संभ्रांत नागरिकों तथा जनपद के समस्त थाना/चौकी प्रभारी एवं बीट अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए, तत्पश्चात थाना कोतवाली क्षेत्र में जुलूस मार्ग का स्थलीय पैदल निरीक्षण के सम्बन्ध मे पुलिस उप महानिरीक्षक, बरेली रेंज, बरेली महोदय की बाइट।*1
- शाहजहाँपुर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण की बाइट1