Shuru
Apke Nagar Ki App…
नाड़ी पहाड़ी में बाहा पर्व की धूम, प्रकृति संरक्षण के संदेश के साथ ही रेलवे पर लगाया पूजा स्थल घेरने का आरोप। निरसा विधानसभा क्षेत्र के नाड़ी पहाड़ी गांव में संथाली समाज का सबसे पवित्र और प्रकृति से जुड़ा पर्व बाहा पर्व पारंपरिक श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गांव के ग्रामीणों और समाज की विभिन्न संस्थाओं ने एकजुट होकर पर्व में भाग लिया और प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया।
Ranjan Mitra
नाड़ी पहाड़ी में बाहा पर्व की धूम, प्रकृति संरक्षण के संदेश के साथ ही रेलवे पर लगाया पूजा स्थल घेरने का आरोप। निरसा विधानसभा क्षेत्र के नाड़ी पहाड़ी गांव में संथाली समाज का सबसे पवित्र और प्रकृति से जुड़ा पर्व बाहा पर्व पारंपरिक श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गांव के ग्रामीणों और समाज की विभिन्न संस्थाओं ने एकजुट होकर पर्व में भाग लिया और प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया।
More news from झारखंड and nearby areas
- मुगमा क्षेत्र में केबल लुटेरों का आतंक, बम-गोली से दहला श्यामपुर बी कोलियरी निरसा : ईसीएल मुगमा क्षेत्र की श्यामपुर बी कोलियरी में बीती रात केबल लुटेरों ने जमकर तांडव मचाया। हथियारों से लैस 20–25 अपराधियों ने न सिर्फ कोलियरी में घुसकर लूटपाट की, बल्कि बमबाजी और फायरिंग कर सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती दे दी। बताया जा रहा है कि अपराधियों ने सब-स्टेशन की दीवार काटकर अंदर प्रवेश किया और ट्रांसफार्मर को निशाना बनाया। उन्होंने ट्रांसफार्मर का तेल बहा दिया और उसके कीमती पुर्जों को निकालकर ले जाने की कोशिश की। घटना की सूचना मिलने पर पहुंचे सुरक्षाकर्मियों और पुलिस पर भी अपराधियों ने हमला कर दिया। ईंट-पत्थर के साथ गोलीबारी और देसी बम से हमला होने के कारण सुरक्षा कर्मियों को जान बचाकर पीछे हटना पड़ा। करीब दो घंटे तक चले इस घटनाक्रम के बाद किसी तरह लुटेरों को खदेड़ा गया। घटना के बाद भी इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। बताया जा रहा है कि कोलियरी परिसर में अभी भी जिंदा बम पड़े हैं, जिससे कर्मचारियों में डर बना हुआ है। ईसीएल के मुगमा क्षेत्र में पिछले दो महीनों से चोरी और लूट की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। अब देखना होगा कि इस बड़ी घटना के बाद प्रशासन और प्रबंधन क्या सख्त कदम उठाते हैं, या फिर अपराधियों का मनोबल यूं ही बढ़ता रहेगा।8
- बजरंगबली फिल्यू कोक प्लांट में कार्यरत कर्मी की मौत पर हंगामा, ग्रामीणों ने उत्पादन ठप कराया। नियोजन और मुआवजा की मांग को लेकर विरोध। दस घंटे बाद भी मौके पर नहीं पहुंचा प्रबंधन। निरसा थाना क्षेत्र अंतर्गत बजरंगबली कोक प्लांट में अहले सुबह गार्ड जोहान सोरेन की मौत हो गई।1
- Post by मो० फारुख (पत्रकार)1
- जामताड़ा चंपापुर तालाब हादसा ट्रैक्टर पलटा चालक मौत जामताड़ा के चंपापुर में देर रात हादसा, तालाब किनारे पलटा ट्रैक्टर, चालक हंसराज रजवार की मौत, परिजनों में कोहराम, पुलिस जांच में जुटी1
- देशभर के पत्रकारों का जमावड़ा 3 मई 2026 दिन रविवार को धनबाद रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे ऑडिटोरियम हॉल में राष्ट्रीय महाधिवेशन में पत्रकारों के हक अधिकार सुरक्षा को लेकर देशव्यापी आंदोलन का होगा शंखनाद ...1
- truck driver1
- Post by Niraj Kumar1
- जामताड़ा: पहले से बदहाल स्थिति में संचालित जामताड़ा सदर अस्पताल अब असामाजिक तत्वों के निशाने पर आ गया है। बीती रात करीब 1:30 बजे एक नकाबपोश युवक ने अस्पताल परिसर की दीवार फांदकर अंदर प्रवेश किया और डायलिसिस सेंटर के जनरेटर के साथ छेड़छाड़ कर उसमें आग लगा दी। देखते ही देखते महज 10 मिनट के भीतर जनरेटर जलकर पूरी तरह राख हो गया। घटना अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में आरोपी युवक बेखौफ नजर आ रहा है और कैमरे की ओर इशारा करते हुए दिखाई दे रहा है, जिससे उसकी दुस्साहसिक हरकत साफ झलकती है। इस घटना से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है। गुरुवार शाम जब सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई, तब पूरे मामले का खुलासा हुआ। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि शुक्रवार को संबंधित युवक के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी और उसकी शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की जाएगी। घटना के बाद अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।1