logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बाघ के हमले में युवक की मौत, शादी की खुशियां मातम में बदलीं पीयूष दीक्षित की रिपोर्ट लखीमपुर खीरी। थाना हैदराबाद क्षेत्र के ग्राम नंदलालपुर में सोमवार को गन्ने के खेत में बाघ के हमले से एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है, जबकि मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। जानकारी के अनुसार ग्राम नंदलालपुर निवासी मनोज कुमार (लगभग 28 वर्ष) पुत्र गजोधर प्रसाद सोमवार दोपहर करीब तीन बजे अपने खेत पर काम करने गया था। इसी दौरान गन्ने के खेत में छिपे बाघ ने उस पर अचानक हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पास के खेत में काम कर रहे किसान हरिश्चंद्र गौतम पुत्र कंधई लाल निवासी ग्राम रामपुर ने शोर मचाकर ग्रामीणों को बुलाया। सूचना पर पहुंची 112 पीआरवी ने गंभीर रूप से घायल मनोज कुमार को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि आगामी 25 तारीख को मनोज कुमार की शादी होने वाली थी। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं, लेकिन इस दर्दनाक घटना के बाद खुशियों का माहौल मातम में बदल गया और पूरा परिवार गहरे सदमे में डूब गया। क्षेत्रवासियों ने वन विभाग से बाघ को जल्द पकड़ने और क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है।

2 hrs ago
user_पीयूष दीक्षित पत्रकार
पीयूष दीक्षित पत्रकार
Voice of people गोला गोकरन नाथ, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • पीयूष दीक्षित की रिपोर्ट लखीमपुर खीरी। थाना हैदराबाद क्षेत्र के ग्राम नंदलालपुर में सोमवार को गन्ने के खेत में बाघ के हमले से एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है, जबकि मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। जानकारी के अनुसार ग्राम नंदलालपुर निवासी मनोज कुमार (लगभग 28 वर्ष) पुत्र गजोधर प्रसाद सोमवार दोपहर करीब तीन बजे अपने खेत पर काम करने गया था। इसी दौरान गन्ने के खेत में छिपे बाघ ने उस पर अचानक हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पास के खेत में काम कर रहे किसान हरिश्चंद्र गौतम पुत्र कंधई लाल निवासी ग्राम रामपुर ने शोर मचाकर ग्रामीणों को बुलाया। सूचना पर पहुंची 112 पीआरवी ने गंभीर रूप से घायल मनोज कुमार को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि आगामी 25 तारीख को मनोज कुमार की शादी होने वाली थी। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं, लेकिन इस दर्दनाक घटना के बाद खुशियों का माहौल मातम में बदल गया और पूरा परिवार गहरे सदमे में डूब गया। क्षेत्रवासियों ने वन विभाग से बाघ को जल्द पकड़ने और क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है।
    1
    पीयूष दीक्षित की रिपोर्ट
लखीमपुर खीरी। थाना हैदराबाद क्षेत्र के ग्राम नंदलालपुर में सोमवार को गन्ने के खेत में बाघ के हमले से एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है, जबकि मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
जानकारी के अनुसार ग्राम नंदलालपुर निवासी मनोज कुमार (लगभग 28 वर्ष) पुत्र गजोधर प्रसाद सोमवार दोपहर करीब तीन बजे अपने खेत पर काम करने गया था। इसी दौरान गन्ने के खेत में छिपे बाघ ने उस पर अचानक हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
पास के खेत में काम कर रहे किसान हरिश्चंद्र गौतम पुत्र कंधई लाल निवासी ग्राम रामपुर ने शोर मचाकर ग्रामीणों को बुलाया। सूचना पर पहुंची 112 पीआरवी ने गंभीर रूप से घायल मनोज कुमार को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि आगामी 25 तारीख को मनोज कुमार की शादी होने वाली थी। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं, लेकिन इस दर्दनाक घटना के बाद खुशियों का माहौल मातम में बदल गया और पूरा परिवार गहरे सदमे में डूब गया। क्षेत्रवासियों ने वन विभाग से बाघ को जल्द पकड़ने और क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है।
    user_पीयूष दीक्षित पत्रकार
    पीयूष दीक्षित पत्रकार
    Voice of people गोला गोकरन नाथ, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • बाघ के हमले में किसान की दर्दनाक मौत, वन विभाग पर ग्रामीणों का आक्रोश अज़ान खीरी।महेशपुर वन रेंज से सटे नंदलालपुर गांव में सोमवार शाम करीब 3 बजे गन्ने के खेत में काम कर रहे 36 वर्षीय किसान मनोज कुमार पर बाघ ने हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों में वन विभाग के प्रति भारी आक्रोश है, क्योंकि सूचना देने के बावजूद टीम को मौके पर पहुंचने में दो घंटे से अधिक का समय लग गया। इस घटना ने मानव-वन्यजीव संघर्ष और वन क्षेत्रों के पास रहने वाले ग्रामीणों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
    1
    बाघ के हमले में किसान की दर्दनाक मौत, वन विभाग पर ग्रामीणों का आक्रोश
अज़ान खीरी।महेशपुर वन रेंज से सटे नंदलालपुर गांव में सोमवार शाम करीब 3 बजे गन्ने के खेत में काम कर रहे 36 वर्षीय किसान मनोज कुमार पर बाघ ने हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों में वन विभाग के प्रति भारी आक्रोश है, क्योंकि सूचना देने के बावजूद टीम को मौके पर पहुंचने में दो घंटे से अधिक का समय लग गया। इस घटना ने मानव-वन्यजीव संघर्ष और वन क्षेत्रों के पास रहने वाले ग्रामीणों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
    user_लाखन आर्मी उत्तरी प्र० अध्यक्ष
    लाखन आर्मी उत्तरी प्र० अध्यक्ष
    Voice of people गोला गोकरन नाथ, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • जल भराव की समस्या से ग्रामीण परेशान ग्रामीणों ने एसडीएम को सोपाज्ञापन
    1
    जल भराव की समस्या से ग्रामीण परेशान ग्रामीणों ने एसडीएम को सोपाज्ञापन
    user_News click india
    News click india
    गोला गोकरन नाथ, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Post by Raja Bhaiya
    1
    Post by Raja Bhaiya
    user_Raja Bhaiya
    Raja Bhaiya
    गोला गोकरन नाथ, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • Post by Arjun Sharma Arjun Sharma
    1
    Post by Arjun Sharma Arjun Sharma
    user_Arjun Sharma Arjun Sharma
    Arjun Sharma Arjun Sharma
    Voice of people गोला गोकरन नाथ, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • Post by Rajat Gupta रजत गुप्ता رجت گپت
    1
    Post by Rajat Gupta रजत गुप्ता رجت گپت
    user_Rajat Gupta रजत गुप्ता رجت گپت
    Rajat Gupta रजत गुप्ता رجت گپت
    Nature reserve मोहम्मदी, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by बहुजन इण्डिया 24 न्यूज
    1
    Post by बहुजन इण्डिया 24 न्यूज
    user_बहुजन इण्डिया 24 न्यूज
    बहुजन इण्डिया 24 न्यूज
    मितौली, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • *यूपी – अलीगढ़ में होटल के कमरा नंबर 302 में एक महिला अपने बॉयफ्रेंड संग पकड़ी गई। इस महिला ने साढ़े 3 साल पहले लव मैरिज की थी। अब पति पर दहेज एक्ट का केस ठोक रखा है।*
    1
    *यूपी – अलीगढ़ में होटल के कमरा नंबर 302 में एक महिला अपने बॉयफ्रेंड संग पकड़ी गई। इस महिला ने साढ़े 3 साल पहले लव मैरिज की थी। अब पति पर दहेज एक्ट का केस ठोक रखा है।*
    user_Awadh News
    Awadh News
    Local News Reporter मितौली, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.