हाईटेंशन लाइन हादसे में 4 दिन बाद भी बिजली अधिकारियों की गिरफ्तारी नहीं @- नगर कोतवाल बोले- सीधे अधिकारियों की गिरफ्तारी नहीं की जा सकती… गोण्डा । जिले में हाईटेंशन लाइन गिरने से हुई 35 वर्षीय रंजीत तिवारी की मौत के चार दिन बाद भी नामजद बिजली विभाग के अधिकारियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर परिजनों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। परिवार का आरोप है कि जिन अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है, वे अब भी खुलेआम घूम रहे हैं और अपने विभागीय कार्यों में लगे हुए हैं, जबकि पुलिस की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इस मामले में नगर कोतवाल बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने स्पष्ट किया है कि सरकारी अधिकारियों की गिरफ्तारी सामान्य मामलों की तरह सीधे नहीं की जा सकती। इसके लिए उच्च स्तर से अनुमति लेना अनिवार्य होता है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में आवश्यक अनुमति के लिए उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जा चुकी है और मंजूरी मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि इस मामले में बिजली विभाग के मुख्य अभियंता समेत पांच अधिकारियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। हालांकि, विभागीय प्रक्रिया के चलते गिरफ्तारी में देरी हो रही है। दूसरी ओर, मृतक के परिजन लगातार न्याय की मांग कर रहे हैं। मृतक के परिजन और अधिवक्ता बृजलाल तिवारी का कहना है कि जिन धाराओं में मामला दर्ज हुआ है, उनमें गिरफ्तारी का प्रावधान है, इसलिए आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो वे आगे कानूनी कदम उठाएंगे। इस मामले ने प्रशासनिक प्रक्रिया और न्याय की गति को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। अब सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि अनुमति मिलने के बाद पुलिस कब तक आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करती है ।

- वही आवास के बाहर से भाजपा पार्षद की स्कॉर्पियो कोतवाली नगर की पुलिस ने अतिक्रमण हटाने के नाम पर (अयोध्या) महापौर के सरकारी आवास के सामने खड़ी भाजपा पार्षद की ब्लैक स्कॉर्पियो क्रेन से उठाया जानकारी होने पर महापौर ने नगर कोतवाल को सुनाई खरी खोटी,वीडियो हुआ वायरल.1
- सभी देशवासियों को अंबेडकर जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं और ढेर सारी बधाइयां जय हो भीमराव अंबेडकर1
- 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | बाराबंकी 🚨 टिकैतनगर में महिला से छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, एसपी से लगाई न्याय की गुहार बाराबंकी के टिकैतनगर थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने गांव के ही एक युवक पर छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से लिखित शिकायत कर मुकदमा दर्ज कराने और सख्त कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता के मुताबिक, 9 मार्च 2026 की शाम बाजार से लौटते समय सुनसान स्थान पर आरोपी युवक ने पीछा कर उसके साथ अश्लील हरकतें कीं और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। महिला का आरोप है कि कुछ दिन बाद आरोपी ने दोबारा उसके साथ जबरदस्ती करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर ग्रामीणों को आता देख आरोपी फरार हो गया। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी ने फोन पर धमकी देते हुए मामला उठाने पर अपहरण कराने की चेतावनी दी। महिला का कहना है कि थाना स्तर पर सुनवाई न होने पर उसने एसपी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। 📍 स्थान: टिकैतनगर, बाराबंकी1
- नोएडा में न्यूनतम वेतन बढ़ा, श्रमिकों को बड़ी राहत,21% तक बढ़े वेतन, योगी सरकार का बड़ा फैसला,प्रदर्शन के बाद सरकार झुकी—श्रमिकों की सैलरी में जोरदार इजाफा,अकुशल से कुशल तक सभी श्रमिकों की सैलरी बढ़ी,नोएडा वेज बढ़ोतरी पर बड़ा ऐलान, नई दरें लागू,श्रमिकों के लिए खुशखबरी—न्यूनतम वेतन में भारी बढ़ोतरी,सड़कों से सत्ता तक असर—प्रदर्शन के बाद बढ़ी मजदूरी उद्योग और श्रमिक दोनों का संतुलन—सरकार का बड़ा फैसला1
- मिल्कीपुर अयोध्या भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पूरे जिले में हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर मंडल और बूथ स्तर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए, जहां कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की। भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित विशेष संगोष्ठी की शुरुआत बाबा साहब के चित्र पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी ने कहा कि डॉ. अम्बेडकर ने समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा उनके ‘अंत्योदय’ के सपने को साकार करने और संविधान के मूल्यों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने बाबा साहब से जुड़े पांच प्रमुख स्थलों को ‘पंचतीर्थ’ के रूप में विकसित कर उन्हें सम्मान दिया है। साथ ही ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मंत्र के जरिए समावेशी भारत के सपने को साकार किया जा रहा है। पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाएं बिना भेदभाव के वंचित वर्गों तक पहुंच रही हैं, जो बाबा साहब के विचारों की सच्ची श्रद्धांजलि है। कार्यक्रम में महापौर गिरीशपति त्रिपाठी, पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, अवधेश पाण्डेय सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।4
- Post by Mohd Aamir1
- आप देख रहे हैं बाराबंकी बड़ेल फ़तहबद आज भारत में डॉ भीम राव अम्बेडकर साहब जी का 135 वी जयंती मनाई जा रही है1
- बताते चलें कि यह लाइटें तभी सही होती है जब कोई VVIP मोमेंट अयोध्या में होता है,बाकी दिनों में इन महंगी लाइटों का यही हाल रहता है। जहां एक तरफ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अयोध्या के विकास के लिए पैसों की कोई कमी नहीं होने दे रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ ठेकेदारों और जिम्मेदारों के द्वारा अयोध्या के विकास को ठेंगा दिखाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जा रही। इन महंगी लाइटों का यह हाल तब है, जब इसी रोड से जनपद के सभी वरिष्ठ अधिकारियों का मूवमेंट होता है। ब्यूरो रिपोर्ट1
- मिल्कीपुर अयोध्या हैरिग्टनगंज ब्लॉक क्षेत्र के पारा ताजपुर गांव में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम के आयोजक रिंकू सिंह ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर क्षेत्र में भव्य बाइक रैली का भी आयोजन किया गया। रैली पारा ताजपुर से शुरू होकर रमानी, सोनबरसा होते हुए ब्लॉक मोड़ तक पहुंची और पुनः पारा ताजपुर में आकर समाप्त हुई। रैली में डीजे की धुनों पर युवाओं का उत्साह देखने लायक था। बाबा साहब के जयकारों और संगीत के साथ पूरा क्षेत्र गूंज उठा। कार्यक्रम में सामाजिक एकता और शिक्षा के महत्व पर भी जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहब के विचार आज भी समाज के लिए मार्गदर्शक हैं और उनके आदर्शों को अपनाकर ही एक समतामूलक समाज की स्थापना की जा सकती है। इस मौके पर पलिया लोहानी के पूर्व प्रधान अजय सिंह, विजय पाठक, धर्मेंद्र कोरी, अशोक रावत सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर बाबा साहब को नमन किया और उनके संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।3