Shuru
Apke Nagar Ki App…
*पुलिस उपायुक्त नगर कमिश्नरेट प्रयागराज, श्री सागर जैन द्वारा आज दिनांक 19.09.2026 को थाना शिवकुटी क्षेत्रांतर्गत तेलियरगंज दधिकांदो मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर पुलिस प्रबंध व अन्य व्यवस्थापन का जायजा लिया गया तथा ड्रोन कैमरों से निगरानी रखते हुए कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने हेतु सर्वसम्बंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इस दौरान पुलिस तथा RAF के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।*
Sanjay Lal
*पुलिस उपायुक्त नगर कमिश्नरेट प्रयागराज, श्री सागर जैन द्वारा आज दिनांक 19.09.2026 को थाना शिवकुटी क्षेत्रांतर्गत तेलियरगंज दधिकांदो मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर पुलिस प्रबंध व अन्य व्यवस्थापन का जायजा लिया गया तथा ड्रोन कैमरों से निगरानी रखते हुए कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने हेतु सर्वसम्बंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इस दौरान पुलिस तथा RAF के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।*
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- शंकरगढ़ की कोहड़िया गौशाला में अव्यवस्थाओं का आलम, बेजुबानों की हालत जेल से भी बदतर प्रयागराज विकासखण्ड शंकरगढ़ क्षेत्र की कोहड़िया गौशाला में अव्यवस्थाओं का आलम चरम पर है। कहावत है "रूखा-सूखा खाइके ठंडा पानी पीऊ" - यह कहावत यहां पूरी तरह से चरितार्थ हो रही है।गोवंशों को सिर्फ सूखा भूसा, भूसे में गोबर के अवशेष और प्रदूषित पानी दिया जा रहा है।हरा चारा, पशु आहार और अन्य सभी आवश्यक सुविधाएं नदारद हैं।कई गोवंश बीमार नजर आए, जिनके शरीर पर लम्पी वायरस जैसे छोटे-छोटे दानों के लक्षण दिखाई दे रहे हैं, लेकिन इलाज की कोई समुचित व्यवस्था नहीं है।कागजों पर और प्रायोजित कैमरे में सब कुछ चाक-चौबंद दिखाया जा रहा है। खबरों में तीन बार खुराक, पशु आहार, हरी घास और चिकित्सा व्यवस्था दुरुस्त बताई जा रही है, जबकि मौके पर सब कुछ इसके उलट है।जब मीडिया टीम हकीकत की जांच-पड़ताल करने गौशाला पहुंची तो पहले मुख्य गेट पर ताला लटका मिला। जिम्मेदार अधिकारियों से बात करने के बाद ताला खोला गया।अंदर का दृश्य बेहद चिंताजनक था। गोवंशों के चेहरे पर केवल सूखा भूसा दिखाई दिया। मौके पर मौजूद व्यक्ति संदीप गुप्ता ने ऑन कैमरा खुद को प्रधान प्रतिनिधि स्वीकार किया। पूछताछ में सामने आया कि प्रधान तो आदिवासी समाज से हैं, जबकि प्रबंधन देख रहे संदीप गुप्ता खुद को गुप्ता बताते हैं और पिछले पांच सालों से प्रधानी का काम देख रहे हैं। कागजों में 120 से 150 गोवंश दिखाए जा रहे हैं, लेकिन उनके रखरखाव की जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। सरकारी दावे पूरी तरह से खोखले साबित हो रहे हैं।सबसे बड़ा सवाल यही है कि जब प्रधान से दूर-दूर तक कोई लेना-देना नहीं है और गौशाला प्रबंधन प्रतिनिधि के सहारे चल रहा है, तो बेजुबान गोवंशों की स्थिति क्या होगी, आप खुद समझ सकते हैं।जवाब तो जिम्मेदारों को देना ही होगा।1
- *पुलिस उपायुक्त नगर कमिश्नरेट प्रयागराज, श्री सागर जैन द्वारा आज दिनांक 19.09.2026 को थाना शिवकुटी क्षेत्रांतर्गत तेलियरगंज दधिकांदो मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर पुलिस प्रबंध व अन्य व्यवस्थापन का जायजा लिया गया तथा ड्रोन कैमरों से निगरानी रखते हुए कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने हेतु सर्वसम्बंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इस दौरान पुलिस तथा RAF के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।*1
- प्रयागराज में ब्राह्मण समाज का सड़क पर हंगामा! चौकी प्रभारी पर अभद्र टिप्पणी का आरोप | ACP मौके पर पहुंचे प्रयागराज में ब्राह्मण समाज का सड़क पर हंगामा! चौकी प्रभारी पर अभद्र टिप्पणी का आरोप | ACP मौके पर पहुंचे1
- दधिकांदो मेला में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर एसीपी ने किया भ्रमण प्रयागराज: सलोरी दधिकांदो मेले में देर रात पुलिस की पैनी नजर रही,पुलिस उपायुक्त नगर सागर जैन ने मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। ड्रोन कैमरों से निगरानी के साथ कानून-व्यवस्था बनाए रखने के आवश्यक निर्देश दिए गए।2
- प्रयागराज। नैनी स्टेशन रोड पर भारी वाहनों का बढ़ा दबाव जाम और हादसे का खतरा राष्ट्रीय राजमार्ग छोड़ शॉर्टकट के लिए भारी ट्रकों और डंपरों से स्थानीय लोग परेशान प्रयागराज। नैनी स्टेशन रोड पर इन दिनों भारी वाहनों की आवाजाही से हादसे की संभावना बनी हुई है। इस वजह से स्थानीय लोगों और दुकानदारों के लिए भी परेशानी का सबब बनी हुई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, भारी वाहन के चालक राष्ट्रीय राजमार्ग का इस्तेमाल करने के बजाय शॉर्टकट के लिए नैनी स्टेशन रोड से गुजर रहे हैं। ट्रकों और डंपरों की आवाजाही के कारण सड़क पर जाम की स्थिति बनी रहती है। वहीं सड़क की दशा भी खराब हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नैनी स्टेशन रोड पर चलते बड़े वाहन कई बार सड़क पर फंस जाते हैं। इससे घंटों जाम लग जाता है और राहगीरों व छोटे वाहनों को आवागमन में काफी दिक्कत होती है। दुकानदारों का कारोबार प्रभावित भारी वाहनों के दुकानों के सामने खड़े होने और लगातार आवाजाही से स्थानीय दुकानदार भी परेशान हैं। उनका कहना है कि जाम और भारी वाहनों के कारण ग्राहक दुकानों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं, जिससे व्यापार प्रभावित हो रहा है। स्कूली बच्चों और राहगीरों को हादसे का डर स्थानीय निवासियों ने बताया कि सड़क पर भारी वाहनों की बढ़ती आवाजाही से स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और पैदल चलने वाले लोगों के लिए दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है। भारी वाहनों के दबाव से सड़क भी क्षतिग्रस्त हो रही है। धूल और प्रदूषण से भी परेशानी ट्रकों और डंपरों के लगातार गुजरने से सड़क पर धूल उड़ती रहती है। इससे दुकानों में रखा सामान खराब होने के साथ-साथ स्थानीय लोगों को भी धूल और प्रदूषण की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय दुकानदार अनु केसरवानी, डॉ. मोनू केसरवानी, रवि केसरवानी, लखन लाल केसरवानी, प्रदीप गुप्ता, दादा कोको गुप्ता तथा स्थानीय निवासी इशरत भाई, तारीक भाई और बबलू केसरवानी ने प्रशासन से मांग की है कि नैनी स्टेशन रोड पर भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई जाए। उन्होंने कहा कि भारी वाहनों को दोबारा राष्ट्रीय राजमार्ग की ओर डायवर्ट किया जाए, ताकि स्थानीय लोगों को जाम, धूल-प्रदूषण और हादसे के खतरे से राहत मिल सके।1
- आयुष इंटर्न ने स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन आयुष इंटर्न ने स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन प्रयागराज। सिविल लाइंस वार्ड नंबर 26 स्थित सुभाष चौराहे पर शनिवार को आयुष छात्र-छात्राओं और इंटर्न ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने वन स्टाइपेंड नेशनल वन की मांग उठाते हुए समान स्टाइपेंड दिए जाने की मांग की। प्रदर्शनकारियों के हाथों में लगे पोस्टर में वर्तमान ₹7,500 के स्टाइपेंड को बढ़ाकर ₹25,000 किए जाने की मांग प्रमुखता से दिखाई गई। छात्रों का कहना है कि आयुष इंटर्न भी स्वास्थ्य सेवाओं में अपनी जिम्मेदारी निभाते हैं, ऐसे में उन्हें अन्य इंटर्न के समान स्टाइपेंड और सम्मान मिलना चाहिए। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने “समान काम, समान सम्मान, समान स्टाइपेंड” जैसे संदेशों के जरिए अपनी मांग को प्रमुखता से उठाया। पोस्टर पर आयुर्वेद, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्धा और होम्योपैथी से जुड़े इंटर्न का उल्लेख भी किया गया। छात्रों ने सरकार से मांग की कि उनकी समस्या पर गंभीरता से विचार करते हुए स्टाइपेंड में बढ़ोतरी कर ₹25 हजार किए जाने की दिशा में आवश्यक कदम उठाए जाएं। प्रदर्शन के दौरान अपनी मांगों को लेकर छात्र-छात्राओं में नाराजगी भी देखने को मिली।3
- #कौशाम्बी : शादी कराने के नाम पर ठगी का आरोप, पुलिस ने दो आरोपियों को भेजा जेल... पूरी खबर पढ़ने के लिए चैनल को फेसबुक यूट्यूब इंस्टाग्राम पर फॉलो करें...1
- खतरनाक स्टंट करने पर पुलिस ने की कड़ी कार्रवाई,वाहन हुए सीज बाप तो बाप रहेगा... कार से स्टंट करने पर प्रयागराज पुलिस ने की कार्रवाई।1