आजमगढ़ में मतदाता सूची पुनरीक्षण पर बैठक, 10 अप्रैल को होगा अंतिम प्रकाशन आजमगढ़। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रविन्द्र कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के तहत जनपद के सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित हुई। बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि वर्तमान स्थिति के अनुसार जनपद में कुल 33,62,770 मतदाता दर्ज हैं, जिनमें 18,29,710 पुरुष, 15,33,011 महिला तथा 49 अन्य श्रेणी के मतदाता शामिल हैं। उन्होंने बताया कि आलेख्य प्रकाशन के समय यह संख्या 31,47,652 थी, जो अब बढ़ी है। विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान फार्म-6 के कुल 2,35,833 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 2,31,576 स्वीकृत और 1,213 अस्वीकृत किए गए, जबकि 3,044 आवेदन लंबित हैं। फार्म-7 के तहत 20,021 आवेदन स्वीकृत और 844 अस्वीकृत हुए, जबकि 128 लंबित हैं। वहीं फार्म-8 के 57,246 आवेदन स्वीकृत, 1,010 अस्वीकृत तथा 1,317 लंबित हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि पुनरीक्षण के दौरान 7,68,547 मामलों में नोटिस जारी कर शत-प्रतिशत निस्तारण किया गया है। उन्होंने सभी मतदाताओं से अपील की कि नाम जोड़ने, हटाने या संशोधन के लिए संबंधित फार्म भरकर समय से जमा करें। उन्होंने जानकारी दी कि मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 10 अप्रैल 2026 को किया जाएगा, जिसकी प्रतियां मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी तथा संबंधित कार्यालयों में निरीक्षण हेतु रखी जाएंगी। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल विश्वकर्मा सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

- आजमगढ़ (जहानागंज): जनपद के जहानागंज क्षेत्र में एक बार फिर दबंगई का मामला सामने आया है। यहाँ अपनी ड्यूटी कर रहे संविदा बिजली कर्मचारियों को एक स्थानीय दबंग द्वारा सरेआम पीटने की धमकी दी गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना का विवरण मिली जानकारी के अनुसार, बिजली विभाग के संविदा कर्मचारी क्षेत्र में लाइन मरम्मत या बकाया वसूली के कार्य से गए थे। इसी दौरान क्षेत्र के एक कथित दबंग व्यक्ति से उनकी किसी बात को लेकर बहस हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि विवाद इतना बढ़ गया कि उक्त व्यक्ति ने गाली-गलौज करते हुए कर्मचारियों को बुरी तरह पीटने की धमकी दे डाली। वीडियो हुआ वायरल घटना के समय मौजूद किसी व्यक्ति ने इस पूरी दबंगई का वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए कर्मचारियों को डराया-धमकाया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद विभाग और पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है। कर्मचारियों में आक्रोश इस घटना के बाद से संविदा बिजली कर्मचारियों में भारी रोष व्याप्त है। कर्मचारियों का कहना है कि वे कम वेतन में अपनी जान जोखिम में डालकर काम करते हैं, लेकिन आए दिन उनके साथ इस तरह की बदसलूकी की जाती है। उन्होंने मांग की है कि आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर अंकुश लग सके। पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई पुलिस के पास मामला पहुँचने के बाद, संबंधित थाने की पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लिया है। स्थानीय प्रशासन का कहना है कि कानून को हाथ में लेने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। फिलहाल पुलिस वीडियो के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसकी तलाश में जुट गई है।1
- Post by RISHI RAI1
- Post by SONI DEVI1
- हनुमान जयंती के अवसर पर महुली हनुमान मंदिर पर हुआ विशाल भंडारे का आयोजन संत कबीर नगर जनपद के नाथनगर विकासखंड अंतर्गत महुली ग्राम सभा में हनुमान मंदिर पर मद्धेशिया परिवार द्वारा विगत 4 वर्षों से लगातार हनुमान जयंती के अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता है प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। शाम से ही श्रद्धालु भक्तगण श्री हनुमान जी का भजन कीर्तन कर रहे थे और भंडारे का प्रसाद ग्रहण कर लोग अपने जीवन को सफल बना रहे थे। जिस अवसर पर राजकुमार शिव कुमार अजय कुमार डू राहुल कुमार राजन कुमार आकाश कुमार रवि कुमार रोहित कुमार अंशु कुमार अमरनाथ कुमार चंदन कुमार कुंदन कुमार अनिल कुमार बिजेंद्र कुमार संतोष कुमार दिलीप कुमार हनुमान मद्धेशियाऔर समस्त मद्धेशिया परिवार द्वारा इस आयोजन में बढ़कर हिस्सा लिया गया।2
- *क्रैक साइबर क्राइम अभियान के तहत साइबर ठगी के शिकार पीड़ित के साइबर हेल्प डेस्क थाना बेलहरकला द्वारा 6980 रुपये की धनराशि पीड़ित के खाते में कराई गयी वापस* पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर *श्री संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में क्रैक साइबर क्राइम अभियान के तहत साइबर अपराधों की रोकथाम एवं पीड़ितों को त्वरित राहत दिलाने के क्रम में साइबर हेल्प डेस्क थाना बेलहरकला द्वारा सतत प्रभावी कार्रवाई कार्यवाही करते हुए साइबर ठगी के शिकार पीड़ित को 6980 रुपये की धनराशि उनके खातों में वापस कराई गयी । घटना का संक्षिप्त विवरण- वादी कन्हैया पुत्र रमेश साहनी निवासी ग्राम बेलहरकला थाना बेलहरकला जनपद संतकबीरनगर दिनांक 31.03.2026 को वादी के मोबाइल नम्बर(फोन पे) से गलत अकाउंट पर 6980 रुपये ट्रांसफर हो गया था । तत्पश्चात् वादी द्वारा थाना बेलहरकला पर शिकायत दर्ज कराया गया था । जिसके उपरान्त तत्काल कार्यवाही करते हुए साइबर हेल्प डेस्क थाना बेलहरकला द्वारा 6980 रूपये (शत प्रतिशत) वापस करा दिया गया । *बरामदगी टीम-* प्रभारी निरीक्षक थाना बेलहरकला श्री अनिल कुमार, उ0नि0 श्री नन्दा प्रसाद, का0 दीनानाथ, का0 शैलेश यादव, म0का0 वैष्णवी शुक्ला । *जनपदीय पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी अज्ञात व्यक्ति द्वारा भेजे गए लिंक, कॉल या संदेश पर अपनी बैंक जानकारी, ओटीपी, पासवर्ड या यूपीआई पिन साझा न करें, सावधानी ही सुरक्षा है ।*1
- Post by विनोद मौर्य BRP गोरखपुर1
- Post by Namrata Shukla1
- Post by SONI DEVI1