logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना अंतर्गत संकेतकों की संतृप्तता हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन कोरबा //प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना अंतर्गत जिले में निर्धारित संकेतकों की शत-प्रतिशत संतृप्तता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कृषि विज्ञान केंद्र , कटघोरा, कोरबा में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिले के कोरबा, कटघोरा एवं करतला विकासखंड से लगभग 55 कृषि विस्तार अधिकारी एवं ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों ने प्रशिक्षण में भाग लिया । प्रशिक्षण कार्यक्रम में योजना के अंतर्गत निर्धारित विभिन्न संकेतकों, उनकी प्रगति की समीक्षा, लक्षित हितग्राहियों तक योजनाओं का प्रभावी लाभ पहुंचाने तथा विभागों के मध्य समन्वय स्थापित करने के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान संकेतकों की वर्तमान स्थिति का विश्लेषण करते हुए शेष लक्ष्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने के लिए आवश्यक कार्ययोजना पर भी चर्चा की गई। प्रशिक्षण के दौरान योजना से संबंधित गतिविधियों, संकेतकों की प्रगति, आंकड़ों की शुद्धता, फील्ड स्तर पर सत्यापन तथा प्रगति की नियमित मॉनिटरिंग के संबंध में प्रतिभागियों को आवश्यक जानकारी प्रदान की गई। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने योजना के लक्ष्यों को प्रभावी ढंग से प्राप्त करने तथा जिले में निर्धारित संकेतकों की शत-प्रतिशत संतृप्तता सुनिश्चित करने के लिए समन्वित प्रयास करने पर जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा योजना के क्रियान्वयन से संबंधित विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया तथा आवश्यक सुझाव साझा किए गए। प्रशिक्षण के अंत में प्रतिभागियों की शंकाओं एवं जिज्ञासाओं का समाधान किया गया। प्रधानमंत्री धन-धान्य योजना के उद्देश्यों के अनुरूप जिले में कृषि एवं संबंधित क्षेत्रों के विकास को गति देने तथा योजना का अधिकतम लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाने की बात कही गई। कार्यक्रम में उप संचालक कृषि श्री डी.पी.एस. कंवर, बीज प्रमाणीकरण अधिकारी लखनपुर, कटघोरा से सुश्री मंजुला वर्मा, एवं श्री गणेश मिश्रा, बीज प्रक्रिया प्रभारी लखनपुर, कटघोरा से श्री सी.पी. मिश्रा तथा कृषि विज्ञान केंद्र कोरबा से श्री दीपक तंवर, श्री एम.एस. उर्रे, श्रीमती अर्चना कुर्रे, डॉ.अंजय सिंह एवं सुश्री अनामिका निराला सहित के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।

1 hr ago
user_Korba news
Korba news
कोरबा, कोरबा, छत्तीसगढ़•
1 hr ago
5c3de885-0aeb-403e-a5ad-1082c0dc53af

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • रायगढ़ जिले पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देश अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धार्थ तिवारी के पर्यवेक्षण में कापू पुलिस ने हत्या के एक पेचिदा मामले को सुलझाते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार किया है ll
    2
    रायगढ़ जिले पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देश अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी  के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धार्थ तिवारी के पर्यवेक्षण में कापू पुलिस ने हत्या के एक पेचिदा मामले को सुलझाते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार किया है ll
    user_Sarju Kumar Patrakar
    Sarju Kumar Patrakar
    कोरबा, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    7 hrs ago
  • फाटक बार-बार बंद, सड़क पर जाम और ओवरब्रिज के नीचे दुकानों का जमावड़ा! पुराने कोरबा में जनता बेहाल हर 5 मिनट में रेलवे क्रॉसिंग बंद होने से पहले ही परेशान जनता, ऊपर से सड़क किनारे और ओवरब्रिज के नीचे बढ़ता अतिक्रमण बना मुसीबत—नगर निगम और यातायात विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
    1
    फाटक बार-बार बंद, सड़क पर जाम और ओवरब्रिज के नीचे दुकानों का जमावड़ा! पुराने कोरबा में जनता बेहाल

हर 5 मिनट में रेलवे क्रॉसिंग बंद होने से पहले ही परेशान जनता, ऊपर से सड़क किनारे और ओवरब्रिज के नीचे बढ़ता अतिक्रमण बना मुसीबत—नगर निगम और यातायात विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
    user_Kaniya Soni
    Kaniya Soni
    कोरबा, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    9 hrs ago
  • बिलासपुर स्टेशन से बाइक किराए पर, यात्रियों को मिली राहत बिलासपुर रेलवे स्टेशन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। अब स्टेशन से बाहर निकलते ही किराए पर बाइक मिलेगी। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने यात्री सुविधा को बढ़ाने के लिए पहली बार बाइक रेंटल सेवा शुरू की है। स्टेशन के कोच रेस्टोरेंट के पास शुरू हुई यह सेवा 24 घंटे और सातों दिन उपलब्ध रहेगी। यात्री वैध ड्राइविंग लाइसेंस और आधार कार्ड जैसे पहचान पत्र के जरिए बाइक किराए पर ले सकेंगे। 4 घंटे तक 100 रुपए, 4 से 8 घंटे तक 200 रुपए, 8 से 16 घंटे तक 300 रुपए और 16 से 24 घंटे तक 400 रुपए किराया निर्धारित किया गया है।
    1
    बिलासपुर स्टेशन से बाइक किराए पर, यात्रियों को मिली राहत
बिलासपुर रेलवे स्टेशन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। अब स्टेशन से बाहर निकलते ही किराए पर बाइक मिलेगी। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने यात्री सुविधा को बढ़ाने के लिए पहली बार बाइक रेंटल सेवा शुरू की है। स्टेशन के कोच रेस्टोरेंट के पास शुरू हुई यह सेवा 24 घंटे और सातों दिन उपलब्ध रहेगी। यात्री वैध ड्राइविंग लाइसेंस और आधार कार्ड जैसे पहचान पत्र के जरिए बाइक किराए पर ले सकेंगे। 4 घंटे तक 100 रुपए, 4 से 8 घंटे तक 200 रुपए, 8 से 16 घंटे तक 300 रुपए और 16 से 24 घंटे तक 400 रुपए किराया निर्धारित किया गया है।
    user_Korba news
    Korba news
    कोरबा, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    10 hrs ago
  • उरगा चौक में चक्का जाम की चेतावनी एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोपे ज्ञापन
    1
    उरगा चौक में चक्का जाम की चेतावनी एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोपे ज्ञापन
    user_SK Kashyapपत्रकार रींवापार
    SK Kashyapपत्रकार रींवापार
    Farmer बारपाली, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    44 min ago
  • छत्तीसगढ़ ड्राइवर महासगठन के द्वारा स्टेयरिंग छोड़ो आंदोलन करेगा
    1
    छत्तीसगढ़ ड्राइवर महासगठन के द्वारा स्टेयरिंग छोड़ो आंदोलन करेगा
    user_Dwarika prasad Yadaw
    Dwarika prasad Yadaw
    Farmer हरदीबाजार, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    13 hrs ago
  • राखी से एक दिन पहले बाजारों मे राखियो की रौनक,,,सैंकड़ो राखियो की बिच ढूंढ़ रही पसंदीदा राखी भाई के लिए बहन। राखी से एक दिन पहले बाजारों मे राखियो की रौनक,,,सैंकड़ो राखियो की बिच ढूंढ़ रही पसंदीदा राखी भाई के लिए बहन।
    1
    राखी से एक दिन पहले बाजारों मे राखियो की रौनक,,,सैंकड़ो राखियो की बिच ढूंढ़ रही पसंदीदा राखी भाई के लिए बहन।
राखी से एक दिन पहले बाजारों मे राखियो की रौनक,,,सैंकड़ो राखियो की बिच ढूंढ़ रही पसंदीदा राखी भाई के लिए बहन।
    user_Bhupendra lahare
    Bhupendra lahare
    Farmer मलखरोदा, सक्ती, छत्तीसगढ़•
    27 min ago
  • नवपदस्थ कलेक्टर जयश्री जैन ने पत्रकारों से की परिचयात्मक मुलाकात, प्रशासनिक प्राथमिकताएं की साझा, नवपदस्थ कलेक्टर जयश्री जैन ने पत्रकारों से की परिचयात्मक मुलाकात, प्रशासनिक प्राथमिकताएं की साझा, सक्ती जिले की नवपदस्थ कलेक्टर आई ए एस जयश्री जैन ने गुरुवार को कलेक्टर कार्यालय सभागार में प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधियों के साथ परिचयात्मक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से परिचय प्राप्त करने के साथ जिले से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। कलेक्टर जैन ने कहा कि जिले में प्रशासनिक व्यवस्थाओं को और अधिक प्रभावी बनाना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने बताया कि सक्ती एक कृषि प्रधान जिला है और शिक्षा, स्वास्थ्य सहित सभी जनसेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में काम किया जाएगा, ताकि आम नागरिकों को शासन की योजनाओं का समय पर लाभ मिल सके। चर्चा के दौरान उन्होंने अपने विद्यार्थी जीवन के अनुभव साझा करते हुए शिक्षा को राष्ट्र निर्माण का आधार बताया। पत्रकारों द्वारा तुरीधाम और दमोहधारा जैसे धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों के विकास का मुद्दा उठाए जाने पर उन्होंने प्राथमिकता के आधार पर पहल करने का आश्वासन दिया। साथ ही प्रस्तावित केंद्रीय विद्यालय से जुड़े विषय पर भी जानकारी साझा की। बैठक में एडिशनल कलेक्टर वीरेंद्र लकड़ा तथा जिला जनसंपर्क अधिकारी आनंद दुबे सहित जिले के अनेक पत्रकार उपस्थित रहे।
    1
    नवपदस्थ कलेक्टर जयश्री जैन ने पत्रकारों से की परिचयात्मक मुलाकात, प्रशासनिक प्राथमिकताएं की साझा,
नवपदस्थ कलेक्टर जयश्री जैन ने पत्रकारों से की परिचयात्मक मुलाकात, प्रशासनिक प्राथमिकताएं की साझा,
सक्ती जिले की नवपदस्थ कलेक्टर आई ए एस जयश्री जैन ने गुरुवार को कलेक्टर कार्यालय सभागार में प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधियों के साथ परिचयात्मक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से परिचय प्राप्त करने के साथ जिले से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।
कलेक्टर जैन ने कहा कि जिले में प्रशासनिक व्यवस्थाओं को और अधिक प्रभावी बनाना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने बताया कि सक्ती एक कृषि प्रधान जिला है और शिक्षा, स्वास्थ्य सहित सभी जनसेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में काम किया जाएगा, ताकि आम नागरिकों को शासन की योजनाओं का समय पर लाभ मिल सके।
चर्चा के दौरान उन्होंने अपने विद्यार्थी जीवन के अनुभव साझा करते हुए शिक्षा को राष्ट्र निर्माण का आधार बताया। पत्रकारों द्वारा तुरीधाम और दमोहधारा जैसे धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों के विकास का मुद्दा उठाए जाने पर उन्होंने प्राथमिकता के आधार पर पहल करने का आश्वासन दिया। साथ ही प्रस्तावित केंद्रीय विद्यालय से जुड़े विषय पर भी जानकारी साझा की।
बैठक में एडिशनल कलेक्टर वीरेंद्र लकड़ा तथा जिला जनसंपर्क अधिकारी आनंद दुबे सहित जिले के अनेक पत्रकार उपस्थित रहे।
    user_Lala upadhyay
    Lala upadhyay
    Local News Reporter Sakti, Chhattisgarh•
    2 hrs ago
  • मिलाद-उन-नबी पर मुरली में निकला भव्य जुलूस, बाजे-गाजे और आतिशबाजी के बीच उमड़ा जनसैलाब—भाईचारे व सामाजिक सौहार्द का दिया संदेश मिलाद-उन-नबी पर मुरली में निकला भव्य जुलूस पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस पर ग्राम मुरली में मुस्लिम जमात द्वारा मिलाद-उन-नबी का पर्व भाईचारे के साथ मनाया गया। मुस्लिम जमात की ओर से भव्य जुलूस निकाला गया,जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। जुलूस के दौरान बाजे-गाजे के साथ लोगों में उत्साह नजर आया और जगह -जगह आतिशबाजी कर मिलाद-उन-नबी की खुशियां मनाई गई। जुलूस गांव में गुजरने के दौरान ग्रामीणों ने श्रद्धा एवं सद्भाव के साथ जुलूस का अभिवादन किया।पूरे कार्यक्रम के दौरान आपसी प्रेम,भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का वातावरण बना रहा।किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति के बिना कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
    1
    मिलाद-उन-नबी पर मुरली में निकला भव्य जुलूस, बाजे-गाजे और आतिशबाजी के बीच उमड़ा जनसैलाब—भाईचारे व सामाजिक सौहार्द का दिया संदेश
मिलाद-उन-नबी पर मुरली में निकला भव्य जुलूस 
पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस पर ग्राम मुरली में मुस्लिम जमात द्वारा मिलाद-उन-नबी का पर्व भाईचारे के साथ मनाया गया। मुस्लिम जमात की ओर से भव्य जुलूस निकाला गया,जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। जुलूस के दौरान बाजे-गाजे के साथ लोगों में उत्साह नजर आया और जगह -जगह आतिशबाजी कर मिलाद-उन-नबी की खुशियां मनाई गई। जुलूस गांव में गुजरने के दौरान ग्रामीणों ने श्रद्धा एवं सद्भाव के साथ जुलूस का अभिवादन किया।पूरे कार्यक्रम के दौरान आपसी प्रेम,भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का वातावरण बना रहा।किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति के बिना कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
    user_Korba news
    Korba news
    कोरबा, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.