Shuru
Apke Nagar Ki App…
4 साल की बच्ची कांवर लेकर चली देवघर देखिये Video Viral ...........
THE LIVE Munger
4 साल की बच्ची कांवर लेकर चली देवघर देखिये Video Viral ...........
More news from बिहार and nearby areas
- कांवरियों की सेवा में जुटा ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस, बिहमा मोड़ पर लगा सेवा शिविर श्रावणी मेले के दौरान कांवरिया पथ पर डाकबम कांवरियों की सेवा का सिलसिला जारी है। रविवार की शाम बिहमा मोड़ के समीप ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस की मुंगेर एवं तारापुर इकाई की ओर से सेवा शिविर लगाया गया। शिविर में कांवरियों को नींबू पानी, शरबत, ओआरएस, केला, सेब, किशमिश, चाय और मिनरल वाटर वितरित किया गया। वहीं थकान और पैरों के दर्द से राहत के लिए ठंडा तेल, स्प्रे, क्रीम, मलहम व आवश्यक दवाएं भी उपलब्ध कराई गईं। स्वयंसेवकों ने कई कांवरियों के पैरों में क्रीम और मलहम लगाकर सेवा की। प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद कुमार सिन्हा ने बताया कि संगठन की ओर से कई वर्षों से कांवरिया पथ पर सेवा शिविर लगाया जा रहा है। तारापुर अनुमंडल अध्यक्ष हरेकृष्ण वर्मा ने कहा कि कांवरियों की सेवा करना सौभाग्य है और बाबा भोलेनाथ से हर वर्ष सेवा का अवसर देने की प्रार्थना की। मौके पर उमाशंकर, अभिषेक आनंद, मनोज कुमार सिन्हा, नवीन वर्मा सहित कई सदस्य मौजूद थे।1
- क्या मणिपुर को राजनीति ने जलाया? सुनिए स्थानीय छात्र का दर्दनाक खुलासा! मणिपुर में BJP फेल क्यूँ? #manipur #podcast #manipurviolence #राजनीतिक1
- हवेली खड़गपुर नगर परिषद क्षेत्र में अंबेडकर चौक से लेकर गैस एजेंसी और पोस्ट ऑफिस के पास तक हवेली खड़गपुर की सड़क का जर्जर हाल हवेली खड़गपुर नगर परिषद क्षेत्र में अंबेडकर चौक से लेकर गैस एजेंसी और पोस्ट ऑफिस के पास तक सड़क की स्थिति बेहद जर्जर हो गई है। बारिश के मौसम में सड़क पर कीचड़ और जलजमाव के कारण लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है। वीडियो में आप सड़क की मौजूदा स्थिति साफ तौर पर देख सकते हैं। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।1
- खगड़िया जिले के परबत्ता प्रखंड में गंगा का जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है निचले इलाकों में फैलने लगा पानी खगड़िया जिले के परबत्ता प्रखंड में गंगा का जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है निचले इलाकों में फैलने लगा पानी1
- 15 august कानपुर में सब आदमी की बधाइयां मिलती हुई 15 अगस्त kanpur dehat 15 अगस्त को लेकर सब लोग की अच्छी कानपुर में2
- महेशखूंट पंचायत भवन सभागार में जन समाधान समिति का आयोजन किया गया। बेलदौर विधानसभा के माननीय विधायक पन्नालाल सिंह पटेल , गोगरी डीसीएलआर श्री राजकुमार, गोगरी सीओ आमिर हुसैन, गोगरी बीडीओ श्री रघुनंदन आनंद , महेशखूंट पंचायत की माननीय मुखिया श्वेता कुमारी व स्थानीय ग्रामीण रहे मौजूद । मुखिया प्रतिनिधि प्रवीण चौरसिया ने क्या कुछ कहा सुनिए Samrat Choudhary Panna Lal Singh Patel Shweta Kumari1
- 🚨 ग्रामीणों की फरियाद सुनने पहुंचा प्रशासन, मौके पर कई समस्याओं का समाधान! 🚨 📍 बाराहाट, बांका: विकसित भारत–समृद्ध बिहार अभियान के तहत सबलपुर पंचायत के मनरेगा भवन में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बांका के डीडीसी उपेंद्र सिंह ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और कई मामलों का ऑन द स्पॉट निपटारा किया। 📝✅ 🏠 पीएम आवास योजना 🏥 स्वास्थ्य विभाग 📚 शिक्षा विभाग 🧹 लोहिया स्वच्छता अभियान 🛠️ मनरेगा 💡 बिजली विभाग 👶 बाल विकास परियोजना 🌾 सहकारिता समेत कई विभागों के स्टॉल लगाए गए। 🤝 शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर उनका त्वरित समाधान करना रहा। 📸 कार्यक्रम में पंचायत के मुखिया निखिल बहादुर सिंह उर्फ मान सिंह सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। 📰 Banka Today News Digital 📢 बांका की हर बड़ी खबर, सबसे पहले आपके साथ।1
- मनसा विषहरी पूजा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, मेले में दिखी रौनक तारापुर प्रखंड क्षेत्र में लोक आस्था का पर्व मनसा विषहरी पूजा उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। सोमवार की रात देवगांव, गांधीनगर, राजगुरु, पुरानी बाजार, काजीचक मिल्की समेत विभिन्न क्षेत्रों के विषहरी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। गांधीनगर स्थित श्रीश्री 108 मनसा विषहरी मंदिर में भक्तों ने दूध, पंचामृत, खीर आदि अर्पित कर माता से मनोकामना पूर्ति की प्रार्थना की। देवगांव मंदिर परिसर में भव्य मेले का आयोजन हुआ, जहां झूले, खिलौने और विभिन्न दुकानों ने बच्चों व महिलाओं को आकर्षित किया। सुरक्षा के लिए सीसीटीवी लगाए गए हैं। पुरानी बाजार में मेढ़पति प्रमोद यादव के नेतृत्व में पारंपरिक पूजा-अर्चना हुई। गांधीनगर नवयुवक संघ ने मंदिर को लाइट और फूलों से सजाया। मेढ़पति बबलू मंडल ने बताया कि यहां करीब 100 वर्षों से पूजा की परंपरा चली आ रही है। श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की व्यवस्था की गई है। सोमवार देर रात बिहुला-विषहरी विवाह होगा, जबकि मंगलवार रात प्रतिमा विसर्जित की जाएगी। पुलिस लगातार गश्त कर रही है।1