Shuru
Apke Nagar Ki App…
दतिया एसडीओपी की दो टूक यातायात के नियम तोड़ोगे तो होगी कार्यवाही दतिया एसडीओपी की दो टूक यातायात के नियम तोड़ोगे तो होगी कार्यवाही
MBKS डिजिटल न्यूज़
दतिया एसडीओपी की दो टूक यातायात के नियम तोड़ोगे तो होगी कार्यवाही दतिया एसडीओपी की दो टूक यातायात के नियम तोड़ोगे तो होगी कार्यवाही
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- दतिया एयरपोर्ट पे खड़े होके बना दओ वीडियो बोले झांसी को कबे बने हवाईअड्डा जमके उड़ाई खिल्ली1
- दतिया जिले के ग्राम खरग से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां किसान ज़ालिम यादव और केशव यादव के खेत में खड़े आम और नीम के हरे-भरे पेड़ों को गांव के ही कुछ लोगों द्वारा जबरन काट दिया गया। पीड़ित किसानों के मुताबिक लखन सिंह पुत्र जगत सिंह यादव, दयासागर, दयाशंकर, रामजीलाल, रामजीशरण और रामबीलन द्वारा दबंगई करते हुए पेड़ों की कटाई की गई। जब किसानों ने इसका विरोध किया, तब भी आरोपियों ने उनकी एक नहीं सुनी और पेड़ों को काट दिया। किसान अपनी शिकायत लेकर पुलिस थाना जिगना पहुंचे और मौके पर चलकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई, लेकिन आरोप है कि थाना प्रभारी ने उनकी बात सुनने के बजाय उन्हें डांटकर भगा दिया। किसानों का कहना है कि यदि समय पर पुलिस कार्रवाई करती, तो पेड़ों को बचाया जा सकता था। निराश किसान इसके बाद तहसीलदार के पास पहुंचे और आवेदन दिया, लेकिन वहां भी सिर्फ आवेदन लेकर कार्रवाई टाल दी गई। अब सवाल यह उठता है कि आखिर इन हरे-भरे पेड़ों को बचाने के लिए जिम्मेदार विभाग क्यों चुप है? पीड़ित किसान न्याय की आस में दर-दर भटकने को मजबूर हैं, जबकि उनके खेत में कटे हुए पेड़ आज भी पड़े हुए हैं।1
- Post by Lakshya News tv1
- आज जिला युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे और अपनी बिभिन्न मांगों को लेकर तहसीलदार बृजमोहन आर्यनको ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में फसल नुकसान का सही सर्वे और मुआवजा देने व उपार्जन केंद्रों की अव्यवस्था खत्म करने की मांग स्लॉट बुकिंग तुरंत शुरू हो बारदाना संकट खत्म हो गेहूं खरीदी अवधि बढ़े और समय पर भुगतान नामांतरण व सीमांकन के लंबित मामले जल्द निपटें झूठे केस बंद करो, विपक्षी विधायकों को हटाना बंद करो दतिया विधायक राजेंद्र भारती को न्याय दो।इस अवसर पर संभाग प्रभारी राजवीर कुड़िया, जिला प्रभारी सत्यम गुर्जर, सेवा दल जिला अध्यक्ष मोहन कुसवाहा, ब्लॉक अध्यक्ष संजय राणा, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष मोईन कुरैशी, उमर फारूक, दीपक यादव (बड़ैच), दीपक यादव (भांडेर), दीपू फौजी, दीपक महाजन, माधव सर्वरिया, दीपक खटीक, शिवम मुठेले (ब्लॉक युवा अध्यक्ष) एवं अन्य साथी मौजूद रहे। अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो युवा कांग्रेस उग्र आंदोलन करेगी किसान हित, लोकतंत्र और संविधान की लड़ाई में युवा कांग्रेस हमेशा किसानों के साथ है प्रवेंद्र गुर्जर जिला अध्यक्ष, युवा कांग्रेस दतिया1
- राजगढ़ क्षेत्र में महिला की आत्महत्या से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी दतिया। शहर के राजगढ़ क्षेत्र में एक महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना बीएसएनएल ऑफिस के पास देर रात की बताई जा रही है। मृतका की पहचान खुशबू यादव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, महिला का पति मुंबई में रहकर काम करता है, जबकि खुशबू अपने दो बच्चों के साथ दतिया में एक रिश्तेदार के यहां रह रही थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे को सील कर दिया गया है। मौके से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल परिजन कमरे का ताला खुलने और पोस्टमार्टम सहित आगे की कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि आत्महत्या के पीछे के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका है, लेकिन हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है। 👉 अपडेट जारी…1
- दतिया जिले वे बडोनी थाना क्षेत्र के घूघसी गांव में बुधवार रात्रि में 58 वर्षीय वृद्ध ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। वहीं गुरुवार सुबह 11 बजे शव का पोस्टमार्टम कराकर पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार, घूघसी निवासी अर्जुन पुत्र प्रान सिंह रावत उम्र 58 वर्ष ने अपने घर के कमरे में दीवाल से लगे कुंदे पर रस्सी के फंदे से लटककर जान दे दी। जब परिजनों में वृद्ध को कमरे में फंदे पर लटका देखा तो उन्होंने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर पंचनामा कार्रवाई कर जांच शुरू की। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।1
- *ग्वालियर शहर में शराब बिक्री को लेकर नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। शहर के कई इलाकों और प्रमुख चौराहों के पास 24 घंटे शराब उपलब्ध होने की बात सामने आ रही है। देर रात भी दुकानें बंद होने के बावजूद खिड़की खटखटाते ही शराब मिल जाना आम बात बनती जा रही है।* *ऐसा ही एक मामला थाना हजीरा क्षेत्र के रसूलाबाद इलाके से सामने आया है, जहां का एक वीडियो तेजी से चर्चा में है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो रात करीब 12:15 बजे का है,*1
- दतिया कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े ने गुरुवार को इंदरगढ़ पहुंचकर स्थानीय मंडी एवं उपार्जन केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने किसानों की उपज की तुलाई प्रक्रिया, रजिस्टर में प्रविष्टियां और केंद्रों पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं जैसे पेयजल और छांव की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने किसानों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं जानीं और अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, यह सुनिश्चित किया जाए। भीषण गर्मी को देखते हुए कलेक्टर ने मंडी में वाटर कूलर की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए धर्मकांटे को शिफ्ट करने का प्रस्ताव शासन स्तर पर भेजने की जानकारी दी। उन्होंने मंडी तक बेहतर पहुंच के लिए नए रोड निर्माण का प्रस्ताव भी भेजे जाने की बात कही। कलेक्टर ने आगामी बारिश को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि किसानों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। निरीक्षण के बाद कलेक्टर ने दाल मिल रोड स्थित राधारानी उपचार गोशाला का भ्रमण किया। यहां उन्होंने स्वयंसेवकों द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना की और गोशाला के लिए भूमि उपलब्ध कराने की अनुमति देते हुए इस कार्य को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया।1