Shuru
Apke Nagar Ki App…
दतिया ब्रेकिंग *दतिया के दरियापुर वेयरहाउस में संचालित चरबरा और कामद समिति के खरीदी केंद्र पर अव्यवस्थाओं का अंबार लगा है। किसानों के लिए न पीने के पानी की व्यवस्था है, न धूप से बचाव के लिए टेंट, और न ही समिति पर आवश्यक छनना लगाया गया है। जिम्मेदारों से सवाल करने पर जवाब मिलता है “सब सेट है।” समिति और वेयरहाउस प्रबंधन जिम्मेदारी एक-दूसरे पर डाल रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि, जांच कराई जाएगी।*
Lakshya News tv
दतिया ब्रेकिंग *दतिया के दरियापुर वेयरहाउस में संचालित चरबरा और कामद समिति के खरीदी केंद्र पर अव्यवस्थाओं का अंबार लगा है। किसानों के लिए न पीने के पानी की व्यवस्था है, न धूप से बचाव के लिए टेंट, और न ही समिति पर आवश्यक छनना लगाया गया है। जिम्मेदारों से सवाल करने पर जवाब मिलता है “सब सेट है।” समिति और वेयरहाउस प्रबंधन जिम्मेदारी एक-दूसरे पर डाल रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि, जांच कराई जाएगी।*
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- भांडेर थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना के बाद फरार हुए डंपर को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जब्त कर लिया है। गुरुवार शाम 05 बजे भांडेर पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित कालीचरण वर्मा अपने मामा के लड़के रमेश के साथ 16 मार्च को भांडेर से लौटकर घर जा रहा था। इसी दौरान भर्रोली नहर की पुलिया के पास तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए थे, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के बाद डंपर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया था। मामले में भांडेर थाना पुलिस ने चालक के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू की थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए डंपर को बिछोन्दना चौकी के पास से जब्त कर थाने में रखवा दिया है। मामले की जांच जारी है।1
- Post by पत्रकार पवन दांतरे इंदरगढ1
- दतिया कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े ने गुरुवार को इंदरगढ़ का दौरा कर स्थानीय कृषि उपज मंडी एवं उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मंडी में किसानों की उपज की तुलाई प्रक्रिया, रजिस्टर में प्रविष्टियों और मूलभूत सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने किसानों से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याएं जानीं और अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी स्थिति में किसानों को असुविधा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने पेयजल और छांव जैसी व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने पर जोर दिया। भीषण गर्मी को देखते हुए कलेक्टर वानखड़े ने मंडी में वाटर कूलर की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए धर्मकांटे को शिफ्ट करने का प्रस्ताव शासन स्तर पर भेजे जाने की जानकारी दी। उन्होंने मंडी तक पहुंच के लिए नए रोड निर्माण का प्रस्ताव भी भेजे जाने की बात कही, जिससे किसानों को आवागमन में सुविधा मिल सके। कलेक्टर ने संभावित वर्षा को ध्यान में रखते हुए अधिकारियों को अग्रिम तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए, ताकि उपज को किसी प्रकार का नुकसान न हो। निरीक्षण के बाद कलेक्टर वानखड़े ने दाल मिल रोड स्थित राधारानी उपचार गोशाला का भी भ्रमण किया। यहां स्वयंसेवकों द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना करते हुए उन्होंने गोशाला के उपयोग हेतु भूमि उपलब्ध कराने की अनुमति प्रदान की और इस पुनीत कार्य को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया। प्रशासन सख्त, किसानों की सुविधा सर्वोपरि कलेक्टर के इस दौरे से साफ संकेत मिले हैं कि प्रशासन किसानों की सुविधाओं को लेकर गंभीर है और मंडी व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।3
- दतिया एयरपोर्ट पे खड़े होके बना दओ वीडियो बोले झांसी को कबे बने हवाईअड्डा जमके उड़ाई खिल्ली1
- दतिया जिले के ग्राम खरग से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां किसान ज़ालिम यादव और केशव यादव के खेत में खड़े आम और नीम के हरे-भरे पेड़ों को गांव के ही कुछ लोगों द्वारा जबरन काट दिया गया। पीड़ित किसानों के मुताबिक लखन सिंह पुत्र जगत सिंह यादव, दयासागर, दयाशंकर, रामजीलाल, रामजीशरण और रामबीलन द्वारा दबंगई करते हुए पेड़ों की कटाई की गई। जब किसानों ने इसका विरोध किया, तब भी आरोपियों ने उनकी एक नहीं सुनी और पेड़ों को काट दिया। किसान अपनी शिकायत लेकर पुलिस थाना जिगना पहुंचे और मौके पर चलकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई, लेकिन आरोप है कि थाना प्रभारी ने उनकी बात सुनने के बजाय उन्हें डांटकर भगा दिया। किसानों का कहना है कि यदि समय पर पुलिस कार्रवाई करती, तो पेड़ों को बचाया जा सकता था। निराश किसान इसके बाद तहसीलदार के पास पहुंचे और आवेदन दिया, लेकिन वहां भी सिर्फ आवेदन लेकर कार्रवाई टाल दी गई। अब सवाल यह उठता है कि आखिर इन हरे-भरे पेड़ों को बचाने के लिए जिम्मेदार विभाग क्यों चुप है? पीड़ित किसान न्याय की आस में दर-दर भटकने को मजबूर हैं, जबकि उनके खेत में कटे हुए पेड़ आज भी पड़े हुए हैं।1
- Post by Lakshya News tv1
- आज जिला युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे और अपनी बिभिन्न मांगों को लेकर तहसीलदार बृजमोहन आर्यनको ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में फसल नुकसान का सही सर्वे और मुआवजा देने व उपार्जन केंद्रों की अव्यवस्था खत्म करने की मांग स्लॉट बुकिंग तुरंत शुरू हो बारदाना संकट खत्म हो गेहूं खरीदी अवधि बढ़े और समय पर भुगतान नामांतरण व सीमांकन के लंबित मामले जल्द निपटें झूठे केस बंद करो, विपक्षी विधायकों को हटाना बंद करो दतिया विधायक राजेंद्र भारती को न्याय दो।इस अवसर पर संभाग प्रभारी राजवीर कुड़िया, जिला प्रभारी सत्यम गुर्जर, सेवा दल जिला अध्यक्ष मोहन कुसवाहा, ब्लॉक अध्यक्ष संजय राणा, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष मोईन कुरैशी, उमर फारूक, दीपक यादव (बड़ैच), दीपक यादव (भांडेर), दीपू फौजी, दीपक महाजन, माधव सर्वरिया, दीपक खटीक, शिवम मुठेले (ब्लॉक युवा अध्यक्ष) एवं अन्य साथी मौजूद रहे। अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो युवा कांग्रेस उग्र आंदोलन करेगी किसान हित, लोकतंत्र और संविधान की लड़ाई में युवा कांग्रेस हमेशा किसानों के साथ है प्रवेंद्र गुर्जर जिला अध्यक्ष, युवा कांग्रेस दतिया1
- भांडेर नगर में गुरुवार शाम 05 वजे से मौसम ने अचानक करवट ली और तेज हवा के साथ करीब आधे घंटे तक बारिश हुई। अचानक बदले मौसम से लोगों को भीषण गर्मी से काफी राहत मिली। दोपहर तक तेज धूप और उमस से लोग परेशान थे, लेकिन शाम होते ही आसमान में बादल छा गए और तेज हवाएं चलने लगीं। इसके बाद शुरू हुई बारिश से वातावरण सुहावना हो गया। बारिश के कारण सड़कों पर पानी भर गया और लोगों को कुछ देर के लिए आवाजाही में परेशानी भी हुई। वहीं किसानों ने इस बारिश को गर्मी की फसलों के लिए लाभदायक बताया। मौसम बदलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। शाम का मौसम ठंडा और खुशगवार बना रहा।1