Shuru
Apke Nagar Ki App…
भांडेर थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना के बाद फरार हुए डंपर को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जब्त कर लिया है। गुरुवार शाम 05 बजे भांडेर पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित कालीचरण वर्मा अपने मामा के लड़के रमेश के साथ 16 मार्च को भांडेर से लौटकर घर जा रहा था। इसी दौरान भर्रोली नहर की पुलिया के पास तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए थे, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के बाद डंपर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया था। मामले में भांडेर थाना पुलिस ने चालक के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू की थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए डंपर को बिछोन्दना चौकी के पास से जब्त कर थाने में रखवा दिया है। मामले की जांच जारी है।
Shahid Qureshi
भांडेर थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना के बाद फरार हुए डंपर को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जब्त कर लिया है। गुरुवार शाम 05 बजे भांडेर पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित कालीचरण वर्मा अपने मामा के लड़के रमेश के साथ 16 मार्च को भांडेर से लौटकर घर जा रहा था। इसी दौरान भर्रोली नहर की पुलिया के पास तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए थे, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के बाद डंपर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया था। मामले में भांडेर थाना पुलिस ने चालक के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू की थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए डंपर को बिछोन्दना चौकी के पास से जब्त कर थाने में रखवा दिया है। मामले की जांच जारी है।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- दतिया शहर के राजगढ़ क्षेत्र में एक महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना बीएसएनएल ऑफिस के पास देर रात की बताई जा रही है। मृतका की पहचान खुशबू यादव के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार महिला का पति मुंबई में रहता है, जबकि वह अपने दो बच्चों के साथ रिश्तेदार के यहां रह रही थी। देर रात महिला ने कमरे में फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे को सील कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल परिजन कमरे का ताला खुलने और आगे की कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है, ताकि आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा सके।1
- Post by AD SINGH DHAKAD1
- भांडेर थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना के बाद फरार हुए डंपर को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जब्त कर लिया है। गुरुवार शाम 05 बजे भांडेर पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित कालीचरण वर्मा अपने मामा के लड़के रमेश के साथ 16 मार्च को भांडेर से लौटकर घर जा रहा था। इसी दौरान भर्रोली नहर की पुलिया के पास तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए थे, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के बाद डंपर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया था। मामले में भांडेर थाना पुलिस ने चालक के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू की थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए डंपर को बिछोन्दना चौकी के पास से जब्त कर थाने में रखवा दिया है। मामले की जांच जारी है।1
- Post by पत्रकार पवन दांतरे इंदरगढ1
- दतिया कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े ने गुरुवार को इंदरगढ़ का दौरा कर स्थानीय कृषि उपज मंडी एवं उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मंडी में किसानों की उपज की तुलाई प्रक्रिया, रजिस्टर में प्रविष्टियों और मूलभूत सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने किसानों से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याएं जानीं और अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी स्थिति में किसानों को असुविधा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने पेयजल और छांव जैसी व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने पर जोर दिया। भीषण गर्मी को देखते हुए कलेक्टर वानखड़े ने मंडी में वाटर कूलर की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए धर्मकांटे को शिफ्ट करने का प्रस्ताव शासन स्तर पर भेजे जाने की जानकारी दी। उन्होंने मंडी तक पहुंच के लिए नए रोड निर्माण का प्रस्ताव भी भेजे जाने की बात कही, जिससे किसानों को आवागमन में सुविधा मिल सके। कलेक्टर ने संभावित वर्षा को ध्यान में रखते हुए अधिकारियों को अग्रिम तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए, ताकि उपज को किसी प्रकार का नुकसान न हो। निरीक्षण के बाद कलेक्टर वानखड़े ने दाल मिल रोड स्थित राधारानी उपचार गोशाला का भी भ्रमण किया। यहां स्वयंसेवकों द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना करते हुए उन्होंने गोशाला के उपयोग हेतु भूमि उपलब्ध कराने की अनुमति प्रदान की और इस पुनीत कार्य को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया। प्रशासन सख्त, किसानों की सुविधा सर्वोपरि कलेक्टर के इस दौरे से साफ संकेत मिले हैं कि प्रशासन किसानों की सुविधाओं को लेकर गंभीर है और मंडी व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।3
- दतिया एयरपोर्ट पे खड़े होके बना दओ वीडियो बोले झांसी को कबे बने हवाईअड्डा जमके उड़ाई खिल्ली1
- Post by Lakshya News tv1
- दतिया में भीषण गर्मी से जूझ रहे दतिया जिले के लोगों को आज बड़ी राहत मिली, जब अचानक मौसम ने करवट लेते हुए तेज बारिश शुरू हो गई। दिनभर की चिलचिलाती धूप और उमस के बाद हुई इस बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई और मौसम सुहावना हो गया। अचानक बदले मौसम ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दी, वहीं कई इलाकों में जलभराव और ट्रैफिक जाम की स्थिति भी देखने को मिली। सड़कों पर पानी भरने से आवागमन प्रभावित हुआ, लेकिन इसके बावजूद लोगों के चेहरों पर राहत साफ नजर आई। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम में इसी तरह का बदलाव जारी रह सकता है, जिससे गर्मी से और राहत मिलने की संभावना है।1