दतिया कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखड़े का इंदरगढ़ दौरा मंडी एवं उपार्जन केंद्रों का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश दतिया 30 अप्रैल 2026/ कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखड़े ने आज गुरूवार को इंदरगढ़ पहुंचकर स्थानीय मंडी एवं उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने किसानों की उपज की तुलाई प्रक्रिया, रजिस्टर में प्रविष्टियां तथा किसानों के लिए उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं जैसे पेयजल, छांव आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कलेक्टर श्री वानखड़े ने मौके पर रुककर किसानों से सीधे संवाद किया और मंडी एवं उपार्जन केंद्रों पर उन्हें किसी प्रकार की परेशानी तो नहीं हो रही, इसकी जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, यह सुनिश्चित किया जाए। कलेक्टर ने भीषण गर्मी को देखते हुए इंदरगढ़ मंडी में किसानों के लिए वाटर कूलर की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए साथ ही बेहतर व्यवस्था के लिए धर्मकांटें को शिफ्ट करने के दिए शासन स्तर पर प्रस्ताव भेजा गया है जिससे ट्रैफिक की समस्या न हो। उन्होंने कहा कि यहा नया रोड बनाने के लिए भी शासन स्तर पर प्रस्ताव भेजा गया है जिससे मंडी में प्रवेश के लिए ज्यादा विकल्प रहे। वर्षा की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए आवश्यक प्रारंभिक तैयारियां समय रहते पूर्ण करने के निर्देश भी दिए, ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। निरीक्षण के उपरांत कलेक्टर श्री वानखेड़े ने दाल मिल रोड स्थित राधारानी उपचार गोशाला का भी भ्रमण किया। उन्होंने गोशाला का संचालन स्वयंसेवकों द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना की। साथ ही, गोशाला के उपयोग हेतु भूमि उपलब्ध कराने के संबंध में आवश्यक अनुमति प्रदान करते हुए इस पुनीत कार्य को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया। क्रमांक 89/2026 --------0000------- लाड़ली लक्ष्मी उत्सव का आयोजन 2 मई को दतिया 30 अप्रैल 2026/ कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखड़े के मार्गदर्शन में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिला, नगरीय निकाय, ग्राम पंचायत एवं प्रत्येक आंगनबाड़ी स्तर पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 2 मई 2026 को लाड़ली लक्ष्मी उत्सव का आयोजन किया जायेगा। उत्सव में लाड़ली बालिका और उनके अभिभावक, लाड़ली क्लब की अध्यक्ष एवं सदस्य, लाड़ली बालिकाओं के साथ स्थानीय सदस्य एवं जन प्रतिनिधिगण आमंत्रित प्रतिभागी रहेंगे। लाड़ली लक्ष्मी उत्सव के दौरान उत्कृष्ट उपलब्धि प्राप्त करने वाली बालिकाओं का सम्मान, लाड़ली लक्ष्मी बालिका को आश्वासन प्रमाण-पत्र वितरण, प्रत्येक स्तर पर एक पेड़ लाड़ली लक्ष्मी के नाम से लाड़ली लक्ष्मी वाटिका में रोपित सहित अन्य गतिविधियों का आयोजन किया जायेगा। क्रमांक 90/2026 --------0000------- स्नातक एवं स्नातकोतत्र प्रवेश हेतु नई व्यवस्था वॉक इन इंटव्यू से होगा चयन दतिया 30 अप्रैल 2026/ प्राचार्य शासकीय पीजी कॉलेज दतिया ने जानकारी देते हुए बताया कि सत्र 2026-27 में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को सूचित किया जाता है कि आयुक्त उच्च शिक्षा संचालनालय, सतपुड़ा भवन, भोपाल एवं सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय, उज्जैन के संशोधित अधिसूचना के निर्देशानुसार उच्च शिक्षा म.प्र. शासन द्वारा सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय उज्जैन को स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर पर एकीकृत प्रवेश परीक्षा आयोजित करने की जिम्मेदारी दी गई थी किन्तु अब यह परीक्षा अग्रणी महाविद्यालय स्तर पर चलित साक्षात्कार वॉक इंटरव्यू के माध्यम से आयोजित की जायेगी। स्नातक स्तर पर कक्षा 12वीं उत्तीर्ण छात्र/छात्राएं जो अपने संकाय के स्थान पर स्नातक प्रथम वर्ष की कक्षा में अन्य संकाय में प्रवेश हेतु कक्षा 12वीं विज्ञान संकाय से उत्तीर्ण छात्र स्नातक प्रथम वर्ष कला/वाणिज्य संकाय में प्रवेश हेतु, कक्षा 12वीं कला संकाय से उत्तीर्ण छात्र स्नातक प्रथम वर्ष विज्ञान/वाणिज्य संकाय में प्रवेश हेतु, कक्षा 12वीं वाणिज्य संकाय से उत्तीर्ण छात्र स्नातक प्रथम वर्ष कला/विज्ञान संकाय में प्रवेश हेतु। स्नातकोत्तर स्तर पर स्नातकोत्तर कक्षाओं में मेजर/माइनर विषय के विद्यार्थी का प्रवेश पोर्टल के माध्यम से, उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जारी प्रवेश मार्गदर्शिका के अनुसार मेरिट आधारित प्रवेश दिया जायेगा। स्नातक मेजर/माइनर विषय से उत्तीर्ण विद्यार्थियों को मेजर/माइनर विषय के स्थान पर अन्य विषय/संकाय के स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए साक्षात्कार में शामिल होना होगा। ऐसे छात्र जो सत्र 2026-27 में होने वाली प्रवेश प्रक्रिया में भाग लेना चाहते हैं वे छात्र दतिया जिले के अग्रणी महाविद्यालय प्राचार्य, शासकीय पी.जी. कॉलेज, दतिया के माध्यम से साक्षात्कार हेतु समिति के समक्ष दिनांक 27.04.2026 से 14.05.2026 तक उपस्थित होना होगा। साक्षात्कार की प्रक्रिया निम्न प्रकार होगी विद्यार्थी स्नातक एवं स्नातकोत्तर पर अन्य संकायों में प्रवेश पाने हेतु अग्रणी महाविद्यालय के प्राचार्य, शासकीय पी.जी. कॉलेज, दतिया के नाम सादा कागज पर अपना आवेदन प्रस्तुत करेगा। स्नातक स्तर पर प्रवेश के लिए 12वीं कक्षा की अंकसूची संलग्न करेगा। स्नातकोत्तर स्तर पर प्रवेश हेतु स्नातक (बी.ए./बी.एससी./बी.कॉम.) अध्ययनरत द्वितीय वर्ष एवं तृतीय वर्ष की अंकसूची संलग्न करेगा। चलित साक्षात्कार परीक्षा का समय प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक रहेगा। साक्षात्कार परीक्षा में उत्तीर्ण छात्र/छात्रा को अग्रणी महाविद्यालय स्तर से अन्य संकाय/विषय में प्रवेश हेतु एक प्रमाण-पत्र प्रदान किया जायेगा। विशिष्ट परिस्थितियों में विद्यार्थियों को उक्त तिथियों में ऑनलाइन के माध्यम से साक्षात्कार में उपस्थित होने की अनुमति प्रदान की जा सकेगी। दूसरे राज्यों के विद्यार्थी अपने निवास के नजदीक स्थित म.प्र. राज्य के अग्रणी महाविद्यालय में साक्षात्कार हेतु उपस्थित हो सकेंगे। क्रमांक 91/2026 --------0000-------

- दतिया। सत्र 2026-27 के लिए स्नातक एवं स्नातकोत्तर प्रवेश प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया गया है। शासकीय पीजी कॉलेज दतिया से मिली जानकारी के अनुसार अब प्रवेश प्रक्रिया ऑनलाइन परीक्षा के बजाय कॉलेज स्तर पर वॉक-इन इंटरव्यू के माध्यम से आयोजित की जाएगी। प्राचार्य ने बताया कि उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार यह नई व्यवस्था लागू की गई है। स्नातक स्तर पर कक्षा 12वीं उत्तीर्ण छात्र-छात्राएं अपने संकाय के अनुसार प्रथम वर्ष में प्रवेश ले सकेंगे। वहीं, संकाय बदलकर प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थियों को साक्षात्कार प्रक्रिया में शामिल होना होगा। स्नातकोत्तर स्तर पर प्रवेश पोर्टल के माध्यम से मेरिट के आधार पर दिया जाएगा। साथ ही, मेजर या माइनर विषय बदलकर प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को भी साक्षात्कार देना अनिवार्य होगा। प्रवेश प्रक्रिया में भाग लेने के इच्छुक छात्र-छात्राओं को 27 अप्रैल 2026 से 14 मई 2026 तक शासकीय पीजी कॉलेज दतिया में उपस्थित होकर साक्षात्कार देना होगा। कॉलेज प्रशासन ने बताया कि विद्यार्थी आवेदन के साथ आवश्यक दस्तावेज एवं अंकसूची संलग्न करें। साक्षात्कार का समय प्रतिदिन सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक निर्धारित किया गया है। इस नई व्यवस्था से प्रवेश प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने का प्रयास किया गया है।1
- जनपद पंचायत दतिया के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायतों में सचिवों द्वारा अपने पद का दुरुपयोग करके उपसरपंच और पंच को नहीं दिया जा रहा है मानदेय- ---- एड.छोटू गौतम प्र. जनपद सदस्य दतिया में उक्त मामले को लेकर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत दतिया को शिकायती आवेदन पत्र देकर सचिवों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने एवं उपसरपंच एवं पंच को मानदेय दिलाए जाने के संबंध में मुलाकात की। मध्य प्रदेश शासन के अनुसार पंच को ₹300 प्रति बैठक एवं अधिकतम 1800 रुपए प्रतिवर्ष के हिसाब से मानदेय दिया जाना सुनिश्चित किया गया है। सात दिवस के अंदर अगर कोई कार्रवाई नहीं होती है तो जनपद पंचायत दतिया का घेराव किया जाएगा और उच्च स्तर की जांच एजेंसी से उक्त मामले की जांच कराकर कार्रवाई कराई जाने का काम किया जाएगा।3
- Post by AD SINGH DHAKAD1
- भांडेर थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना के बाद फरार हुए डंपर को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जब्त कर लिया है। गुरुवार शाम 05 बजे भांडेर पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित कालीचरण वर्मा अपने मामा के लड़के रमेश के साथ 16 मार्च को भांडेर से लौटकर घर जा रहा था। इसी दौरान भर्रोली नहर की पुलिया के पास तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए थे, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के बाद डंपर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया था। मामले में भांडेर थाना पुलिस ने चालक के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू की थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए डंपर को बिछोन्दना चौकी के पास से जब्त कर थाने में रखवा दिया है। मामले की जांच जारी है।1
- Post by पत्रकार पवन दांतरे इंदरगढ1
- दतिया कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े ने गुरुवार को इंदरगढ़ का दौरा कर स्थानीय कृषि उपज मंडी एवं उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मंडी में किसानों की उपज की तुलाई प्रक्रिया, रजिस्टर में प्रविष्टियों और मूलभूत सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने किसानों से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याएं जानीं और अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी स्थिति में किसानों को असुविधा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने पेयजल और छांव जैसी व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने पर जोर दिया। भीषण गर्मी को देखते हुए कलेक्टर वानखड़े ने मंडी में वाटर कूलर की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए धर्मकांटे को शिफ्ट करने का प्रस्ताव शासन स्तर पर भेजे जाने की जानकारी दी। उन्होंने मंडी तक पहुंच के लिए नए रोड निर्माण का प्रस्ताव भी भेजे जाने की बात कही, जिससे किसानों को आवागमन में सुविधा मिल सके। कलेक्टर ने संभावित वर्षा को ध्यान में रखते हुए अधिकारियों को अग्रिम तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए, ताकि उपज को किसी प्रकार का नुकसान न हो। निरीक्षण के बाद कलेक्टर वानखड़े ने दाल मिल रोड स्थित राधारानी उपचार गोशाला का भी भ्रमण किया। यहां स्वयंसेवकों द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना करते हुए उन्होंने गोशाला के उपयोग हेतु भूमि उपलब्ध कराने की अनुमति प्रदान की और इस पुनीत कार्य को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया। प्रशासन सख्त, किसानों की सुविधा सर्वोपरि कलेक्टर के इस दौरे से साफ संकेत मिले हैं कि प्रशासन किसानों की सुविधाओं को लेकर गंभीर है और मंडी व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।3
- दतिया एयरपोर्ट पे खड़े होके बना दओ वीडियो बोले झांसी को कबे बने हवाईअड्डा जमके उड़ाई खिल्ली1
- दतिया शहर के राजगढ़ क्षेत्र में एक महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना बीएसएनएल ऑफिस के पास देर रात की बताई जा रही है। मृतका की पहचान खुशबू यादव के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार महिला का पति मुंबई में रहता है, जबकि वह अपने दो बच्चों के साथ रिश्तेदार के यहां रह रही थी। देर रात महिला ने कमरे में फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे को सील कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल परिजन कमरे का ताला खुलने और आगे की कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है, ताकि आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा सके।1