ग्राम पंचायत में सचिवों की मनमानी के चलते उपसरपंचों और पंचों को नहीं मिल रहा मानदेय जनपद पंचायत दतिया के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायतों में सचिवों द्वारा अपने पद का दुरुपयोग करके उपसरपंच और पंच को नहीं दिया जा रहा है मानदेय- ---- एड.छोटू गौतम प्र. जनपद सदस्य दतिया में उक्त मामले को लेकर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत दतिया को शिकायती आवेदन पत्र देकर सचिवों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने एवं उपसरपंच एवं पंच को मानदेय दिलाए जाने के संबंध में मुलाकात की। मध्य प्रदेश शासन के अनुसार पंच को ₹300 प्रति बैठक एवं अधिकतम 1800 रुपए प्रतिवर्ष के हिसाब से मानदेय दिया जाना सुनिश्चित किया गया है। सात दिवस के अंदर अगर कोई कार्रवाई नहीं होती है तो जनपद पंचायत दतिया का घेराव किया जाएगा और उच्च स्तर की जांच एजेंसी से उक्त मामले की जांच कराकर कार्रवाई कराई जाने का काम किया जाएगा।
ग्राम पंचायत में सचिवों की मनमानी के चलते उपसरपंचों और पंचों को नहीं मिल रहा मानदेय जनपद पंचायत दतिया के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायतों में सचिवों द्वारा अपने पद का दुरुपयोग करके उपसरपंच और पंच को नहीं दिया जा रहा है मानदेय- ---- एड.छोटू गौतम प्र. जनपद सदस्य दतिया में उक्त मामले को लेकर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत दतिया को शिकायती आवेदन पत्र देकर सचिवों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने एवं उपसरपंच एवं पंच को मानदेय दिलाए जाने के संबंध में मुलाकात की। मध्य प्रदेश शासन के अनुसार पंच को ₹300 प्रति बैठक एवं अधिकतम 1800 रुपए प्रतिवर्ष के हिसाब से मानदेय दिया जाना सुनिश्चित किया गया है। सात दिवस के अंदर अगर कोई कार्रवाई नहीं होती है तो जनपद पंचायत दतिया का घेराव किया जाएगा और उच्च स्तर की जांच एजेंसी से उक्त मामले की जांच कराकर कार्रवाई कराई जाने का काम किया जाएगा।
- दतिया में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा दतिया जिले में 2 मई 2026 को लाड़ली लक्ष्मी उत्सव का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े के मार्गदर्शन में जिला, नगरीय निकाय, ग्राम पंचायत एवं आंगनबाड़ी स्तर पर किया जाएगा। उत्सव में लाड़ली बालिकाओं, उनके अभिभावकों, लाड़ली क्लब के सदस्यों तथा जनप्रतिनिधियों की सहभागिता रहेगी। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं को प्रोत्साहित करना और उनके उज्ज्वल भविष्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट उपलब्धि प्राप्त करने वाली बालिकाओं का सम्मान किया जाएगा। साथ ही लाड़ली लक्ष्मी योजना की बालिकाओं को प्रमाण-पत्र वितरित किए जाएंगे। इसके अलावा “लाड़ली लक्ष्मी वाटिका” में प्रत्येक स्तर पर एक-एक पेड़ रोपित किया जाएगा और विभिन्न जनजागरूकता गतिविधियों का आयोजन भी किया जाएगा। प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को आयोजन को सफल बनाने के निर्देश दिए हैं।1
- Post by BOLTA MP1
- जनपद पंचायत दतिया के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायतों में सचिवों द्वारा अपने पद का दुरुपयोग करके उपसरपंच और पंच को नहीं दिया जा रहा है मानदेय- ---- एड.छोटू गौतम प्र. जनपद सदस्य दतिया में उक्त मामले को लेकर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत दतिया को शिकायती आवेदन पत्र देकर सचिवों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने एवं उपसरपंच एवं पंच को मानदेय दिलाए जाने के संबंध में मुलाकात की। मध्य प्रदेश शासन के अनुसार पंच को ₹300 प्रति बैठक एवं अधिकतम 1800 रुपए प्रतिवर्ष के हिसाब से मानदेय दिया जाना सुनिश्चित किया गया है। सात दिवस के अंदर अगर कोई कार्रवाई नहीं होती है तो जनपद पंचायत दतिया का घेराव किया जाएगा और उच्च स्तर की जांच एजेंसी से उक्त मामले की जांच कराकर कार्रवाई कराई जाने का काम किया जाएगा।3
- Post by AD SINGH DHAKAD1
- भांडेर थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना के बाद फरार हुए डंपर को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जब्त कर लिया है। गुरुवार शाम 05 बजे भांडेर पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित कालीचरण वर्मा अपने मामा के लड़के रमेश के साथ 16 मार्च को भांडेर से लौटकर घर जा रहा था। इसी दौरान भर्रोली नहर की पुलिया के पास तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए थे, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के बाद डंपर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया था। मामले में भांडेर थाना पुलिस ने चालक के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू की थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए डंपर को बिछोन्दना चौकी के पास से जब्त कर थाने में रखवा दिया है। मामले की जांच जारी है।1
- Post by पत्रकार पवन दांतरे इंदरगढ1
- दतिया कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े ने गुरुवार को इंदरगढ़ का दौरा कर स्थानीय कृषि उपज मंडी एवं उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मंडी में किसानों की उपज की तुलाई प्रक्रिया, रजिस्टर में प्रविष्टियों और मूलभूत सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने किसानों से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याएं जानीं और अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी स्थिति में किसानों को असुविधा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने पेयजल और छांव जैसी व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने पर जोर दिया। भीषण गर्मी को देखते हुए कलेक्टर वानखड़े ने मंडी में वाटर कूलर की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए धर्मकांटे को शिफ्ट करने का प्रस्ताव शासन स्तर पर भेजे जाने की जानकारी दी। उन्होंने मंडी तक पहुंच के लिए नए रोड निर्माण का प्रस्ताव भी भेजे जाने की बात कही, जिससे किसानों को आवागमन में सुविधा मिल सके। कलेक्टर ने संभावित वर्षा को ध्यान में रखते हुए अधिकारियों को अग्रिम तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए, ताकि उपज को किसी प्रकार का नुकसान न हो। निरीक्षण के बाद कलेक्टर वानखड़े ने दाल मिल रोड स्थित राधारानी उपचार गोशाला का भी भ्रमण किया। यहां स्वयंसेवकों द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना करते हुए उन्होंने गोशाला के उपयोग हेतु भूमि उपलब्ध कराने की अनुमति प्रदान की और इस पुनीत कार्य को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया। प्रशासन सख्त, किसानों की सुविधा सर्वोपरि कलेक्टर के इस दौरे से साफ संकेत मिले हैं कि प्रशासन किसानों की सुविधाओं को लेकर गंभीर है और मंडी व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।3
- जबलपुर के बरगी बांध में हुए क्रूज़ हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। State Disaster Emergency Response Force (SDERF) की टीम ने अब तक 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। जानकारी के अनुसार क्रूज़ पर कुल 29 लोग सवार थे, जिनकी तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन लगातार चलाया जा रहा है। हादसे के बाद जिला प्रशासन और बचाव दल मौके पर सक्रिय हैं। घटना की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर और कमिश्नर मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं। वहीं, स्थानीय सांसद आशीष दुबे भी घटनास्थल के लिए रवाना हो चुके हैं। मोहन यादव के निर्देश पर लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह और पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र भावसिंह लोधी भी मौके पर पहुंच रहे हैं, ताकि राहत कार्यों की निगरानी की जा सके। प्रशासन द्वारा लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करने की अपील की गई है।1