logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*✅ देवरिया मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत परित्यक्ता/तलाकशुदा/निराश्रित/दहेज हेतु प्रताड़ित महिलाओं एवं बालिकाओं के उत्थान, स्वावलंबन व सशक्तिकरण हेतु जनपद में बृहद् स्तर पर चलाया गया "बहू-बेटी अभियान"* *✅ जनपद देवरिया के सभी थानों की मिशन शक्ति टीमों के अंतर्गत महिला पुलिसकर्मियों द्वारा महिलाओं/बच्चियों के सशक्तिकरण हेतु गांव-कस्बों में चौपाल लगाकर "बहू-बेटी अभियान" चलाया गया* *✅ मिशन शक्ति टीमों द्वारा नये आपराधिक कानूनों (बीएनएस, बीएनएसएस, बीएसएः 2023) के बारे में दी गयी जानकारी तथा विशेष प्रावधानों व ‘दंड से न्याय की ओरःपीड़ित केन्द्रित प्रावधान’ के बारे में भी अवगत कराया गया* उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं के सुरक्षार्थ व स्वावलंबन हेतु चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के तहत पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री संजीव सुमन के निर्देशन में परित्यक्ता, तलाकशुदा, निराश्रित तथा दहेज उत्पीड़न की शिकार महिलाओं एवं बालिकाओं के उत्थान, स्वावलंबन और सशक्तिकरण तथा नये आपराधिक कानूनों के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से आज दिनांक 08.03.2026 को मिशन शक्ति फेज 5.0 के अंतर्गत विशेष पहलः *"बहू-बेटी अभियान"* जनपद देवरिया में व्यापक स्तर पर चलाया गया। जनपद के समस्त थानों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों पर चौपाल/जागरूकता सम्मेलन आदि आयोजित कर उक्त अभियान चलाया गया। थाना रामपुर कारखाना मिशन शक्ति टीम द्वारा ग्राम भगवानपुर चौबे में, थाना तरकुलवा मिशन शक्ति टीम द्वारा कस्बा तरकुलवा में, थाना बघौचघाट मिशन शक्ति टीम द्वारा ग्राम पकहां टोला में, थाना महुआडीह मिशन शक्ति टीम द्वारा ग्राम सवरेजी खर्ग में, थाना रूद्रपुर मिशन शक्ति टीम द्वारा ग्राम महेशपुर में, थाना एकौना मिशन शक्ति टीम द्वारा ग्राम एकौना में, थाना सलेमपुर मिशन शक्ति टीम द्वारा ग्राम मधवापुर में, थाना बरियारपुर मिशन शक्ति टीम द्वारा ग्राम शाहू टोला में, थाना खुखुन्दू मिशन शक्ति टीम द्वारा मिशन शक्ति केन्द्र खुखुन्दू में, थाना भाटपाररानी मिशन शक्ति टीम द्वारा एनएएफएस संस्थान, कस्बा भाटपाररानी में, थाना खामपार मिशन शक्ति टीम द्वारा ग्राम परोहा में, थाना बरहज मिशन शक्ति टीम द्वारा ग्राम धुरीहट में बहू-बेटी अभियान चलाया गया। इसी प्रकार अभियान के अंतर्गत जनपद के समस्त थानों की मिशन शक्ति टीमों द्वारा गांवों व कस्बों में चौपाल आयोजित कर महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सरकारी योजनाओं, आत्मनिर्भरता तथा सुरक्षा संबंधी जानकारियां दी गयीं। उक्त अभियान में थानों की मिशन शक्ति टीम / एंटी रोमियो टीम द्वारा थाना क्षेत्र की परित्यक्ता /विधवा / तलाकशुदा /कामकाजी महिलाओं और बालिकाओं को महिला सुरक्षा, स्वावलंबन एवं सशक्तिकरण के प्रति जागरूक किया गया तथा समाज में व्याप्त कुरीतियों, दहेज उत्पीड़न ,घरेलू हिंसा, साइबर अपराध आदि के बारे में जानकारी देते हुए बचाव के गुर व कानूनी प्रक्रिया के सम्बन्ध में बताया गया । इसके अतिरिक्त महिला एवं बाल कल्याण से जुड़ी स्वास्थ्य, स्वच्छता व पोषण योजनाओं के बारे में जानकारी दी गयी। साथ ही महिला सुरक्षा से सम्बन्धित विभिन्न सरकारी/ संस्थागत हेल्पलाइन नंबरों जैसे- आपातकालीन हेल्पलाइन डायल 112, महिला हेल्पलाइन नंबर 181, वूमेन पावर हेल्पलाइन नंबर 1090, जननी सुरक्षा हेल्पलाइन 102, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, एंबुलेंस हेल्पलाइन नं0 108, साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930 आदि से अवगत कराया गया। शासन द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं यथा- निराश्रित महिला पेंशन योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, नारी शक्ति वंदन योजना, नारी सम्मान-नारी सुरक्षा योजना, कन्या सुमंगला योजना, विधिक सहायता हेतु विविध प्रावधानों- फैमिली काउंसलिंग, निःशुल्क विधिक परामर्श तथा नये आपराधिक कानूनों (भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, भारतीय साक्ष्य अधिनियम—2023) के बारे में जागरूक करते हुए पंपलेट वितरित किया गया

5 hrs ago
user_Vinod Kumar
Vinod Kumar
Photographer देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
5 hrs ago
df0df270-8cf1-4529-a027-34699855d08d

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • - जागृति उद्यम केंद्र बरपार में आयोजित हुआ क्रिएटर्स महाकुंभ - देश के चर्चित कंटेंट क्रिएटर्स ने युवाओं को दिए सफलता के टिप्स *देवरिया। शुभ निवेश के सहयोग से जागृति उद्यम केंद्र–पूर्वांचल की ओर से बुधवार को आयोजित क्रिएटर्स महाकुंभ में देश के अलग–अलग शहरों से आए चर्चित क्रिएटर्स ने स्थानीय क्रिएटर्स और छात्रों को कंटेंट क्रिएशन के क्षेत्र में करियर बनाने के गुर सिखाए। बरपार के बरगद सभागार में बड़ी संख्या में युवाओं–छात्रों की भागीदारी रही और पूरे दिन सीखने–समझने का सिलसिला चलता रहा। लोकप्रिय कंटेंट क्रिएटर और पॉडकास्टर विशाल चौरसिया ने कहा कि वायरल होने की होड़ में दूसरों की नकल करना जरूरी नहीं है। हर व्यक्ति अपनी रुचि और विशेषज्ञता के अनुसार कंटेंट बनाकर इस क्षेत्र में अलग पहचान बना सकता है। उन्होंने कहा कि छात्र अपनी पढ़ाई से जुड़े विषयों पर भी उपयोगी वीडियो बनाकर दर्शकों तक पहुंच बना सकते हैं। पत्रकार व कंटेंट क्रिएटर अरविंद शुक्ला ने कहा कि कंटेंट क्रिएशन में सफलता का मूल मंत्र लक्षित दर्शकों की जरूरत को समझना है। यदि कंटेंट उनकी भाषा और समझ के स्तर के अनुरूप तैयार किया जाए तो उसकी पहुंच स्वतः बढ़ जाती है। राघवेंद्र ने युवाओं को सलाह दी कि वे दिखावे से बचते हुए वास्तविकता को ही अपने कंटेंट में स्थान दें, क्योंकि दर्शक अब सादगी और स्वाभाविक प्रस्तुति को ज्यादा पसंद करते हैं। दिव्यांशु तिवारी ने कहा कि एक सफल कंटेंट क्रिएटर बनने के लिए बौद्धिक रूप से सजग होना जरूरी है। विषय की गहराई से समझ ही कंटेंट को प्रभावी बनाती है। निरंजन पाठक ने कहा कि कंटेंट क्रिएशन ऐसा क्षेत्र है जिसमें सही सोच और निरंतर अभ्यास के बल पर बिना अधिक पूंजी के भी बड़ी सफलता प्राप्त की जा सकती है। कार्यक्रम में हेल्थ विषय पर कंटेंट तैयार करने वाले कंटेंट क्रिएटर अंकुर कुमार ने भी युवाओं को अपने क्षेत्र की संभावनाओं से अवगत कराया। इस अवसर पर प्रोग्राम मैनेजर मनीष बजाज़ व प्रोग्राम एसोसिएट अनुराग तिवारी ने कार्यक्रम की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को नए करियर विकल्पों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इन्क्यूबेशन डायरेक्टर विश्वास पांडेय ने जागृति उद्यम केंद्र की गतिविधियों, उद्यमिता संवर्धन और रोजगार सृजन के प्रयासों की विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में कंटेंट क्रिएटर मिथिलेश धर दुबे, वैभव मिश्रा, निरंजन पाठक, जागृति टीम से वीडियो प्रोडक्शन हेड नीतीश कुशवाहा, अभिनव त्रिपाठी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
    3
    - जागृति उद्यम केंद्र बरपार में आयोजित हुआ क्रिएटर्स महाकुंभ
- देश के चर्चित कंटेंट क्रिएटर्स ने युवाओं को दिए सफलता के टिप्स
*देवरिया।
शुभ निवेश के सहयोग से जागृति उद्यम केंद्र–पूर्वांचल की ओर से बुधवार को आयोजित क्रिएटर्स महाकुंभ में देश के अलग–अलग शहरों से आए चर्चित क्रिएटर्स ने स्थानीय क्रिएटर्स और छात्रों को कंटेंट क्रिएशन के क्षेत्र में करियर बनाने के गुर सिखाए। बरपार के बरगद सभागार में बड़ी संख्या में युवाओं–छात्रों की भागीदारी रही और पूरे दिन सीखने–समझने का सिलसिला चलता रहा।
लोकप्रिय कंटेंट क्रिएटर और पॉडकास्टर विशाल चौरसिया ने कहा कि वायरल होने की होड़ में दूसरों की नकल करना जरूरी नहीं है। हर व्यक्ति अपनी रुचि और विशेषज्ञता के अनुसार कंटेंट बनाकर इस क्षेत्र में अलग पहचान बना सकता है। उन्होंने कहा कि छात्र अपनी पढ़ाई से जुड़े विषयों पर भी उपयोगी वीडियो बनाकर दर्शकों तक पहुंच बना सकते हैं।
पत्रकार व कंटेंट क्रिएटर अरविंद शुक्ला ने कहा कि कंटेंट क्रिएशन में सफलता का मूल मंत्र लक्षित दर्शकों की जरूरत को समझना है। यदि कंटेंट उनकी भाषा और समझ के स्तर के अनुरूप तैयार किया जाए तो उसकी पहुंच स्वतः बढ़ जाती है। राघवेंद्र ने युवाओं को सलाह दी कि वे दिखावे से बचते हुए वास्तविकता को ही अपने कंटेंट में स्थान दें, क्योंकि दर्शक अब सादगी और स्वाभाविक प्रस्तुति को ज्यादा पसंद करते हैं।
दिव्यांशु तिवारी ने कहा कि एक सफल कंटेंट क्रिएटर बनने के लिए बौद्धिक रूप से सजग होना जरूरी है। विषय की गहराई से समझ ही कंटेंट को प्रभावी बनाती है। निरंजन पाठक ने कहा कि कंटेंट क्रिएशन ऐसा क्षेत्र है जिसमें सही सोच और निरंतर अभ्यास के बल पर बिना अधिक पूंजी के भी बड़ी सफलता प्राप्त की जा सकती है।
कार्यक्रम में हेल्थ विषय पर कंटेंट तैयार करने वाले कंटेंट क्रिएटर अंकुर कुमार ने भी युवाओं को अपने क्षेत्र की संभावनाओं से अवगत कराया। इस अवसर पर प्रोग्राम मैनेजर मनीष बजाज़ व प्रोग्राम एसोसिएट अनुराग तिवारी ने कार्यक्रम की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को नए करियर विकल्पों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इन्क्यूबेशन डायरेक्टर विश्वास पांडेय ने जागृति उद्यम केंद्र की गतिविधियों, उद्यमिता संवर्धन और रोजगार सृजन के प्रयासों की विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में कंटेंट क्रिएटर मिथिलेश धर दुबे, वैभव मिश्रा, निरंजन पाठक, जागृति टीम से वीडियो प्रोडक्शन हेड नीतीश कुशवाहा, अभिनव त्रिपाठी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
    user_Jyoti pathak
    Jyoti pathak
    देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • देवरिया: जनपद में रसोई गैस की किल्लत से आम उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर श्याम भारत गैस और शुकन्या गैस एजेंसी पर गैस सिलेंडर लेने पहुंचे लोगों को कई दिनों से निराश होकर वापस लौटना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि चार-चार दिन पहले गैस बुक कराने के बावजूद भी उन्हें सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है, जिससे घरों में रसोई चलाना मुश्किल हो गया है। एजेंसी पर सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग गैस लेने के लिए लाइन में खड़े दिखाई देते हैं, लेकिन कई घंटों तक इंतजार करने के बाद भी उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। कई उपभोक्ताओं ने बताया कि उन्होंने चार दिन पहले ही गैस बुक करा दी थी और मैसेज आने के बाद एजेंसी पहुंचे, लेकिन वहां पहुंचने पर उन्हें बताया गया कि अभी सिलेंडर उपलब्ध नहीं है। उपभोक्ताओं का यह भी आरोप है कि इस स्थिति का फायदा कुछ लोग उठा रहे हैं। एजेंसी के बाहर ही कुछ लोगों द्वारा सिलेंडर मुंह मांगे दाम पर बेचे जाने की शिकायत सामने आ रही है। जहां सरकारी दर पर मिलने वाला सिलेंडर तय कीमत पर मिलना चाहिए, वहीं जरूरतमंद उपभोक्ताओं से अधिक पैसे वसूले जा रहे हैं। मजबूरी में कई लोग अधिक कीमत देकर सिलेंडर खरीदने को मजबूर हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय पर गैस की आपूर्ति हो जाए तो ऐसी स्थिति पैदा ही न हो। लेकिन पिछले कुछ दिनों से एजेंसियों पर गैस की अनियमित आपूर्ति के कारण यह समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि गैस न मिलने से घर का खाना बनाना प्रभावित हो रहा है। उपभोक्ताओं ने जिला प्रशासन और संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि इस मामले की जांच कराई जाए और गैस की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। साथ ही एजेंसी के बाहर अधिक कीमत पर सिलेंडर बेचने वालों पर भी सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके और उन्हें समय पर उचित दर पर गैस सिलेंडर मिल सके।
    2
    देवरिया: जनपद में रसोई गैस की किल्लत से आम उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर श्याम भारत गैस और शुकन्या गैस एजेंसी पर गैस सिलेंडर लेने पहुंचे लोगों को कई दिनों से निराश होकर वापस लौटना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि चार-चार दिन पहले गैस बुक कराने के बावजूद भी उन्हें सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है, जिससे घरों में रसोई चलाना मुश्किल हो गया है।
एजेंसी पर सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग गैस लेने के लिए लाइन में खड़े दिखाई देते हैं, लेकिन कई घंटों तक इंतजार करने के बाद भी उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। कई उपभोक्ताओं ने बताया कि उन्होंने चार दिन पहले ही गैस बुक करा दी थी और मैसेज आने के बाद एजेंसी पहुंचे, लेकिन वहां पहुंचने पर उन्हें बताया गया कि अभी सिलेंडर उपलब्ध नहीं है।
उपभोक्ताओं का यह भी आरोप है कि इस स्थिति का फायदा कुछ लोग उठा रहे हैं। एजेंसी के बाहर ही कुछ लोगों द्वारा सिलेंडर मुंह मांगे दाम पर बेचे जाने की शिकायत सामने आ रही है। जहां सरकारी दर पर मिलने वाला सिलेंडर तय कीमत पर मिलना चाहिए, वहीं जरूरतमंद उपभोक्ताओं से अधिक पैसे वसूले जा रहे हैं। मजबूरी में कई लोग अधिक कीमत देकर सिलेंडर खरीदने को मजबूर हो रहे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय पर गैस की आपूर्ति हो जाए तो ऐसी स्थिति पैदा ही न हो। लेकिन पिछले कुछ दिनों से एजेंसियों पर गैस की अनियमित आपूर्ति के कारण यह समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि गैस न मिलने से घर का खाना बनाना प्रभावित हो रहा है।
उपभोक्ताओं ने जिला प्रशासन और संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि इस मामले की जांच कराई जाए और गैस की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। साथ ही एजेंसी के बाहर अधिक कीमत पर सिलेंडर बेचने वालों पर भी सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके और उन्हें समय पर उचित दर पर गैस सिलेंडर मिल सके।
    user_Dilip kumar
    Dilip kumar
    देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • देवरिया के महर्षि देवरहा बाबा स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में एमबीबीएस छात्रों और चिकित्सकों ने आकाश पांडेय को न्याय दिलाने की मांग को लेकर कैंडल मार्च निकाला। प्राचार्य डॉ. रजनी पटेल की अध्यक्षता में हुए इस शांतिपूर्ण प्रदर्शन में छात्रों ने हाथों में मोमबत्तियां और पोस्टर लेकर “Justice for Aakash” के नारे लगाए। छात्रों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की, साथ ही आकाश पांडे के परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से 1 करोड़ रुपये की सहायता देने की भी मांग की। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने दिवंगत आकाश पांडेय को श्रद्धांजलि अर्पित की।
    1
    देवरिया के महर्षि देवरहा बाबा स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में एमबीबीएस छात्रों और चिकित्सकों ने आकाश पांडेय को न्याय दिलाने की मांग को लेकर कैंडल मार्च निकाला। प्राचार्य डॉ. रजनी पटेल की अध्यक्षता में हुए इस शांतिपूर्ण प्रदर्शन में छात्रों ने हाथों में मोमबत्तियां और पोस्टर लेकर “Justice for Aakash” के नारे लगाए।
छात्रों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की, साथ ही आकाश पांडे के परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से 1 करोड़ रुपये की सहायता देने की भी मांग की। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने दिवंगत आकाश पांडेय को श्रद्धांजलि अर्पित की।
    user_मुकेश राव
    मुकेश राव
    Deoria, Uttar Pradesh•
    13 hrs ago
  • देखिए गैस के लिए देवरिया में कितनी समस्याएं हो रही है किसी को यह बात समझ में नहीं आ रहा परेशान कैसे किया जा रहा है देवरिया में उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में लगभग गैस ऐसी समस्या है सारा काम छोड़कर अब गैस के लिए लाइन लगाओ अपना हर काम आदमी छोड़कर गैस की लाइन लगा है किसी को पेपर देने जाना है किसी को बच्चों को स्कूल छोड़ने जाना है
    1
    देखिए गैस के लिए देवरिया में कितनी समस्याएं हो रही है किसी को यह बात समझ में नहीं आ रहा परेशान कैसे किया जा रहा है देवरिया में उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में लगभग गैस ऐसी समस्या है सारा काम छोड़कर अब गैस के लिए लाइन लगाओ अपना हर काम आदमी छोड़कर गैस की लाइन लगा है किसी को पेपर देने जाना है किसी को बच्चों को स्कूल छोड़ने जाना है
    user_Dhanesh kushwaha
    Dhanesh kushwaha
    Electrician देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • आधुनिक दौर में परंपरा की झलक—दूल्हा डोली पर सवार होकर पहुंचा दुल्हन के घर, बैलगाड़ियों के साथ निकली अनोखी बारात
    1
    आधुनिक दौर में परंपरा की झलक—दूल्हा डोली पर सवार होकर पहुंचा दुल्हन के घर, बैलगाड़ियों के साथ निकली अनोखी बारात
    user_Shakti भारत नेशन न्यूज
    Shakti भारत नेशन न्यूज
    Social Media Manager देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • देवरिया के भाजपा ने स्त्री रजनी पांडे ने किया होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन मौके पर पूर्व सांसद यो वर्तमान विधायक रहे मौजूद
    1
    देवरिया के भाजपा ने स्त्री रजनी पांडे ने किया होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन मौके पर पूर्व सांसद यो वर्तमान विधायक रहे मौजूद
    user_Rajesh Ji Public News
    Rajesh Ji Public News
    Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • देवरिया में युवती से सरेराह छेड़छाड़ का वीडियो वायरल, 15 दिन पुरानी घटना; पुलिस ने आरोपियों पर कसा शिकंजा देवरिया जिले से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां युवती के साथ सरेराह छेड़छाड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो देखने के बाद लोगों में भारी आक्रोश है और आरोपी युवकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है। बताया जा रहा है कि मामला मदनपुर थाना क्षेत्र का है और घटना करीब 15 दिन पुरानी बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, एक युवती अपने खेत से वापस घर जा रही थी, तभी रास्ते में पहले से मौजूद 5 मनबढ़ युवकों ने उसे घेर लिया। आरोप है कि युवकों ने युवती के साथ सरेआम छेड़छाड़ की और उसे परेशान किया। इस दौरान किसी ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। सोशल मीडिया पर लोग इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। मामले की जानकारी मिलने के बाद यूपी पुलिस भी हरकत में आ गई है। पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए आरोपियों की पहचान शुरू कर दी है और उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और मामले में सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, घटना के बाद क्षेत्र में भी तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं और लोग आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग कर रहे
    1
    देवरिया में युवती से सरेराह छेड़छाड़ का वीडियो वायरल, 15 दिन पुरानी घटना; पुलिस ने आरोपियों पर कसा शिकंजा
देवरिया जिले से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां युवती के साथ सरेराह छेड़छाड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो देखने के बाद लोगों में भारी आक्रोश है और आरोपी युवकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है।
बताया जा रहा है कि मामला मदनपुर थाना क्षेत्र का है और घटना करीब 15 दिन पुरानी बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, एक युवती अपने खेत से वापस घर जा रही थी, तभी रास्ते में पहले से मौजूद 5 मनबढ़ युवकों ने उसे घेर लिया। आरोप है कि युवकों ने युवती के साथ सरेआम छेड़छाड़ की और उसे परेशान किया। इस दौरान किसी ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
वीडियो सामने आने के बाद लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। सोशल मीडिया पर लोग इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
मामले की जानकारी मिलने के बाद यूपी पुलिस भी हरकत में आ गई है। पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए आरोपियों की पहचान शुरू कर दी है और उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और मामले में सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, घटना के बाद क्षेत्र में भी तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं और लोग आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग कर रहे
    user_Reporteramit
    Reporteramit
    Deoria, Uttar Pradesh•
    23 hrs ago
  • देवरिया के लचीराम पोखरा चौराहे पर नगर पालिका परिषद का चला अतिक्रमण अभियान पर डंडा वही पटरी व्यवसाय एवं दुकानदार हुए पूरी तरह से क्षतिग्रस्त
    1
    देवरिया के लचीराम पोखरा चौराहे पर नगर पालिका परिषद का चला अतिक्रमण अभियान पर डंडा वही पटरी व्यवसाय एवं दुकानदार हुए पूरी तरह से क्षतिग्रस्त
    user_Rajesh Ji Public News
    Rajesh Ji Public News
    Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.