आर्य समाज ने मनाया ऋषिबिधोत्सव,प्रातःकाल ऋषि बोधोत्सव के पावन अवसर पर भव्य प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। आर्य समाज, गंगापुर सिटी के तत्वावधान में आज प्रातःकाल ऋषि बोधोत्सव के पावन अवसर पर भव्य प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। यह उत्सव महान समाज सुधारक एवं महर्षि दयानंद सरस्वती के ज्ञान प्राप्ति दिवस के रूप में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। प्रवक्ता आशुतोष आर्य ने बताया कि प्रभात फेरी का शुभारंभ दिनांक 15 फरवरी 2026 को प्रातः 7 बजे मुख्य आर्य समाज मंदिर परिसर से वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ किया गया। इसके पश्चात श्रद्धालुओं, आर्य वीरों, महिलाओं एवं युवाओं ने "कृण्वन्तो विश्वमार्यम्", "वेदों की ओर लौटो" एवं "ऋषि दयानंद अमर रहें" जैसे प्रेरणादायक नारों के साथ मुख्य आर्य समाज मंदिर से। प्रारंभ हो कर के देवी स्टोर खड़ी बाजार,चौपड़, बालाजी चौक, नया बाजार,पुरानी अनाज मंडी,व्यापार मंडल होते हुए नगर के प्रमुख मार्गों से होकर प्रभात फेरी निकाली। इस अवसर पर आर्य समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि ऋषि बोधोत्सव हमें अज्ञान से ज्ञान की ओर बढ़ने, सत्य का अनुसरण करने एवं समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि महर्षि दयानंद सरस्वती ने वेदों के सत्य ज्ञान का प्रचार कर समाज में नई चेतना का संचार किया और अंधविश्वास, पाखंड एवं सामाजिक बुराइयों के विरुद्ध संघर्ष किया। प्रभात फेरी के दौरान स्थान-स्थान पर श्रद्धालुओं द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम के अंत में प्रातः 9 बजे से मुख्य आर्य समाज मंदिर में सत्संग, भजन एवं वैदिक प्रवचन का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित जनसमूह ने महर्षि दयानंद सरस्वती के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया और समाज में व्याप्त अंधविश्वास और पाखंड का विरोध मूर्ति पूजा, झूठे कर्मकांड, टोना-टोटका और अंधविश्वास को दूर करने का संकल्प लिया साथ ही लोगों को वैज्ञानिक और तार्किक सोच अपनाने के लिए प्रेरित किया इस दौरान कार्यक्रम में प्रधान मदन मोहन बजाज, अंकुश आर्य,संतोष मसावता, संजय आर्य,देवेंद्र आर्य,मनोज आर्य,गिरीश आर्य,नरेंद्र आर्य, शुभम आर्य,वीरेंद्र आर्य,कैलाश मित्तलआदि के अलाव काफी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे
आर्य समाज ने मनाया ऋषिबिधोत्सव,प्रातःकाल ऋषि बोधोत्सव के पावन अवसर पर भव्य प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। आर्य समाज, गंगापुर सिटी के तत्वावधान में आज प्रातःकाल ऋषि बोधोत्सव के पावन अवसर पर भव्य प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। यह उत्सव महान समाज सुधारक एवं महर्षि दयानंद सरस्वती के ज्ञान प्राप्ति दिवस के रूप में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। प्रवक्ता आशुतोष आर्य ने बताया कि प्रभात फेरी का शुभारंभ दिनांक 15 फरवरी 2026 को प्रातः 7 बजे मुख्य आर्य समाज मंदिर परिसर से वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ किया गया। इसके पश्चात श्रद्धालुओं, आर्य वीरों, महिलाओं एवं युवाओं ने "कृण्वन्तो विश्वमार्यम्", "वेदों की ओर लौटो" एवं "ऋषि दयानंद अमर रहें" जैसे प्रेरणादायक नारों के साथ मुख्य आर्य समाज मंदिर से। प्रारंभ हो कर के देवी स्टोर खड़ी बाजार,चौपड़, बालाजी चौक, नया बाजार,पुरानी अनाज मंडी,व्यापार मंडल होते हुए नगर के प्रमुख मार्गों से होकर प्रभात फेरी निकाली। इस अवसर पर आर्य समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि ऋषि बोधोत्सव हमें अज्ञान से
ज्ञान की ओर बढ़ने, सत्य का अनुसरण करने एवं समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि महर्षि दयानंद सरस्वती ने वेदों के सत्य ज्ञान का प्रचार कर समाज में नई चेतना का संचार किया और अंधविश्वास, पाखंड एवं सामाजिक बुराइयों के विरुद्ध संघर्ष किया। प्रभात फेरी के दौरान स्थान-स्थान पर श्रद्धालुओं द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम के अंत में प्रातः 9 बजे से मुख्य आर्य समाज मंदिर में सत्संग, भजन एवं वैदिक प्रवचन का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित जनसमूह ने महर्षि दयानंद सरस्वती के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया और समाज में व्याप्त अंधविश्वास और पाखंड का विरोध मूर्ति पूजा, झूठे कर्मकांड, टोना-टोटका और अंधविश्वास को दूर करने का संकल्प लिया साथ ही लोगों को वैज्ञानिक और तार्किक सोच अपनाने के लिए प्रेरित किया इस दौरान कार्यक्रम में प्रधान मदन मोहन बजाज, अंकुश आर्य,संतोष मसावता, संजय आर्य,देवेंद्र आर्य,मनोज आर्य,गिरीश आर्य,नरेंद्र आर्य, शुभम आर्य,वीरेंद्र आर्य,कैलाश मित्तलआदि के अलाव काफी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे
- आर्य समाज, गंगापुर सिटी के तत्वावधान में आज प्रातःकाल ऋषि बोधोत्सव के पावन अवसर पर भव्य प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। यह उत्सव महान समाज सुधारक एवं महर्षि दयानंद सरस्वती के ज्ञान प्राप्ति दिवस के रूप में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। प्रवक्ता आशुतोष आर्य ने बताया कि प्रभात फेरी का शुभारंभ दिनांक 15 फरवरी 2026 को प्रातः 7 बजे मुख्य आर्य समाज मंदिर परिसर से वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ किया गया। इसके पश्चात श्रद्धालुओं, आर्य वीरों, महिलाओं एवं युवाओं ने "कृण्वन्तो विश्वमार्यम्", "वेदों की ओर लौटो" एवं "ऋषि दयानंद अमर रहें" जैसे प्रेरणादायक नारों के साथ मुख्य आर्य समाज मंदिर से। प्रारंभ हो कर के देवी स्टोर खड़ी बाजार,चौपड़, बालाजी चौक, नया बाजार,पुरानी अनाज मंडी,व्यापार मंडल होते हुए नगर के प्रमुख मार्गों से होकर प्रभात फेरी निकाली। इस अवसर पर आर्य समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि ऋषि बोधोत्सव हमें अज्ञान से ज्ञान की ओर बढ़ने, सत्य का अनुसरण करने एवं समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि महर्षि दयानंद सरस्वती ने वेदों के सत्य ज्ञान का प्रचार कर समाज में नई चेतना का संचार किया और अंधविश्वास, पाखंड एवं सामाजिक बुराइयों के विरुद्ध संघर्ष किया। प्रभात फेरी के दौरान स्थान-स्थान पर श्रद्धालुओं द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम के अंत में प्रातः 9 बजे से मुख्य आर्य समाज मंदिर में सत्संग, भजन एवं वैदिक प्रवचन का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित जनसमूह ने महर्षि दयानंद सरस्वती के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया और समाज में व्याप्त अंधविश्वास और पाखंड का विरोध मूर्ति पूजा, झूठे कर्मकांड, टोना-टोटका और अंधविश्वास को दूर करने का संकल्प लिया साथ ही लोगों को वैज्ञानिक और तार्किक सोच अपनाने के लिए प्रेरित किया इस दौरान कार्यक्रम में प्रधान मदन मोहन बजाज, अंकुश आर्य,संतोष मसावता, संजय आर्य,देवेंद्र आर्य,मनोज आर्य,गिरीश आर्य,नरेंद्र आर्य, शुभम आर्य,वीरेंद्र आर्य,कैलाश मित्तलआदि के अलाव काफी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे2
- गंगापुर सिटी में सड़कों पर हो रहे अतिक्रमण को लेकर नगर परिषद की कार्रवाई आज भी जारी रही। शहर के मुख्य बाजारों और व्यस्त मार्गों पर अतिक्रमण हटाने के लिए टीम सुबह से ही मौके पर पहुंची और सड़क किनारे रखे सामान, अस्थायी ढांचे और अवैध कब्जों को हटाने की कार्रवाई शुरू की। नगर परिषद अधिकारियों का कहना है कि अतिक्रमण के कारण शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो रही है। हालात ऐसे हैं कि कई जगहों पर दो पहिया वाहन तक निकालना मुश्किल हो रहा है। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद परिषद ने सख्ती दिखाते हुए अभियान चलाया है। अतिक्रमण के चलते सड़कों पर गंदगी भी फैल रही है, जिससे आमजन का जीना दुश्वार हो गया है। नालियां जाम होने और कचरे के ढेर लगने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि कार्रवाई के दौरान कई दुकानदारों ने विरोध जताया। उनका कहना था कि बिना पूर्व सूचना के की गई कार्रवाई से उन्हें नुकसान हो रहा है। विरोध बढ़ने पर कुछ देर के लिए अतिक्रमण तोड़ने का कार्य रोक दिया गया। इसके बाद बड़ी संख्या में दुकानदार इकट्ठा होकर अपनी मांगों को लेकर मिनी सचिवालय पहुंचे और अधिकारियों से वार्ता की। नगर परिषद ने स्पष्ट किया है कि शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।2
- करौली। धौरेरा के हार में सरसों के खेत के मध्य में अवैध अफीम की खेती करने 2 आरोपियों को केला देवी पुलिस ने किया गिरफ्तार 2 करोड की 6067 किलोग्राम अफीम के हरे पौधों को किया जप्त कैला देवी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए अवैध अफीम की खेती करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।2 करोड़ रूपये अन्तर्राष्ट्रीय बाजार मूल्य के 6067 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम के हरे पौधों को पुलिस ने जप्त किया है। केला देवी पुलिस उपाधीक्षक मीना मीणा ने शनिवार दोपहर 2:00 बजे बताया कि एसपी लोकेश सोनवाल के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थानाधिकारी रामअवतार मीना को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि घनश्याम उर्फ घासू मीना पुत्र किशोर मीना निवासी धोरेरा थाना कैलादेवी, एवं चौरसिंह पुत्र हरदी मीना निवासी धौरेरा थाना कैलादेवी ने गांव धौरेरा के हार में अपने सामलाती दो खेतों में अवैध रूप से अफीम के पौधों की खेती कर रखी है। जो अफीम के पौधों को बेचने का काम करते है।कार्यवाही हेतु थाने से रवाना होकर घनश्याम उर्फ घासू मीना, पुत्र किशोर मीना एवं चौरसिंह मीना निवासी धौरेरा के खेतो पर पहुंचे, जहाँ पर दो खेतों में सरसों की फसल के बीच में मादक पदार्थ अफीम के हरे पौधे उगे हुये मिले।पुलिस ने खेत मे काम करते हुए आरोपी चौरसिंह पुत्र हरदी मीना निवासी धौरेरा, मनकेश उर्फ पिन्टू मीना पुत्र घनश्याम मीना निवासी धौरेरा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।3
- लालसोट में महाशिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, श्रद्धा के साथ हुई पूजा-अर्चना महाशिवरात्रि पर्व पर लालसोट सहित आसपास क्षेत्र के शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का विधि-विधान से पूजन कर सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की। मंदिरों में “ॐ नमः शिवाय” हर हर महादेव के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर रहा।2
- लालसोट उपखंड के बस स्टैंड स्थित वार्ड नंबर 30 पहाड़ी वाली भोमिया जी महाराज की मंदिर परिसर में स्थित पशुपतिनाथ मंदिर पर निवर्तमान सभापति पिंकी चौधरी ने की पूजा अर्चना प्रदेश के खुशहाली की कामना इस दौरान आचार्य अभय शर्मा, दीपक शर्मा द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना करने के बाद शिव मंदिर पर पूजा अर्चना कराई गई इस दौरान समाजसेवी सोनू बिनोरी, मोनू परीक्षित, पूर्व वार्ड पार्षद कमलेश सैनी, छुटन सैनी, राजेश सैनी, प्रकाश सैनी, मुकेश सैनी, शाहिद अनेक भक्तगण रहे मौजूद। वही लालसोट के सभी शिवालय में आज शिवरात्रि के मौके पर भक्तों की सुबह से ही भारी भीड़ देखी गई। मंदिरों को विशेष फूलों से सजाया गया। सारे दिन भोले की जयकारों से भोले की जयकारों से सारा वातावरण गुंजमान होता रहा।3
- सवाई माधोपुर:कृषि एवं उद्यानिकी, ग्रामीण विकास, आपदा प्रबंधन, मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने जिला कलक्ट्रेट सभागार में रविवार को आयोजित प्रेस वार्ता में राज्य बजट 2026-27 की प्रमुख विशेषताओं एवं सवाई माधोपुर जिले को मिली महत्वपूर्ण घोषणाओं के बारे में जानकारी दी। डॉ. मीणा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रस्तुत यह बजट 8 करोड़ प्रदेशवासियों के प्रति सरकार के कर्तव्यों का दस्तावेज है, जो महिला, युवा, किसान, मजदूर एवं अंतिम पंक्ति के व्यक्ति के कल्याण के लिए समर्पित है। मंत्री ने बताया कि 6 लाख 10 हजार 956 करोड़ रुपये के आकार वाला यह बजट वर्ष 2023-24 की तुलना में 41 प्रतिशत अधिक है। यह आधारभूत विकास, शिक्षा, चिकित्सा, पेयजल, ऊर्जा, कृषि, सामाजिक सुरक्षा, रोजगार, सुशासन एवं हरित विकास जैसे 10 प्रमुख स्तंभों पर आधारित है। इसमें राज्य के सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) में उल्लेखनीय वृद्धि के साथ प्रति व्यक्ति आय पहली बार 2 लाख रुपये से अधिक होने का अनुमान लगाया गया है। डॉ. मीणा ने कहा कि प्रदेश में प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता के लिए राज्य बजट में राजस्थान स्टेट टेस्टिंग एजेंसी का गठन करने, 5 वर्षों में 4 लाख सरकारी नौकरियां देने के लक्ष्य की दिशा में भर्ती प्रक्रियाओं को गति देने, इंफ्रास्ट्रक्चर पर अब तका सबसे अधिक 3427 करोड़ पूंजीगत खर्च कर 42 हजार किलोमीटर की सड़के, आरयूबी एवं आरओबी पर 920 करोड़ रूपए व्यय किए जाएंगे। ग्रीष्म ऋतु में पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराये जाने की दृष्टि से आगामी वर्ष में 600 ट्यूबेल व 1200 हेडपम्प लगाये जाना प्रस्तावित है वहीं अमृत 2.0 के तहत 3 लाख नए पेयजन कनेक्शन जारी किए जाएंगे, शिक्षा के लिए 69 हजार करोड़ रुपये तथा स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए 32 हजार करोड़ रुपये से अधिक के प्रावधान किए गए हैं।1
- Post by राजू काँकोरिया खण्डार1
- राज्य बजट 2026-27 पर मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने पत्रकार वार्ता को किया संबोधित,* *75 करोड़ के बाढ़ सुरक्षा कार्यो, फ्लाईंग ट्रेनिंग स्कूल, रूरल वूमन बीपीओ सहित कई बड़ी घोषणाएं* *राज्य बजट वर्ष 2026-27 से सवाई माधोपुर को मिलेगी विकास की नई गति: मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा* *सवाई माधोपुर, 15 फरवरी।* कृषि एवं उद्यानिकी, ग्रामीण विकास, आपदा प्रबंधन, मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने जिला कलक्ट्रेट सभागार में रविवार को आयोजित प्रेस वार्ता में राज्य बजट 2026-27 की प्रमुख विशेषताओं एवं सवाई माधोपुर जिले को मिली महत्वपूर्ण घोषणाओं के बारे में जानकारी दी। डॉ. मीणा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रस्तुत यह बजट 8 करोड़ प्रदेशवासियों के प्रति सरकार के कर्तव्यों का दस्तावेज है, जो महिला, युवा, किसान, मजदूर एवं अंतिम पंक्ति के व्यक्ति के कल्याण के लिए समर्पित है। मंत्री ने बताया कि 6 लाख 10 हजार 956 करोड़ रुपये के आकार वाला यह बजट वर्ष 2023-24 की तुलना में 41 प्रतिशत अधिक है। यह आधारभूत विकास, शिक्षा, चिकित्सा, पेयजल, ऊर्जा, कृषि, सामाजिक सुरक्षा, रोजगार, सुशासन एवं हरित विकास जैसे 10 प्रमुख स्तंभों पर आधारित है। इसमें राज्य के सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) में उल्लेखनीय वृद्धि के साथ प्रति व्यक्ति आय पहली बार 2 लाख रुपये से अधिक होने का अनुमान लगाया गया है। डॉ. मीणा ने कहा कि प्रदेश में प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता के लिए राज्य बजट में राजस्थान स्टेट टेस्टिंग एजेंसी का गठन करने, 5 वर्षों में 4 लाख सरकारी नौकरियां देने के लक्ष्य की दिशा में भर्ती प्रक्रियाओं को गति देने, इंफ्रास्ट्रक्चर पर अब तका सबसे अधिक 3427 करोड़ पूंजीगत खर्च कर 42 हजार किलोमीटर की सड़के, आरयूबी एवं आरओबी पर 920 करोड़ रूपए व्यय किए जाएंगे। ग्रीष्म ऋतु में पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराये जाने की दृष्टि से आगामी वर्ष में 600 ट्यूबेल व 1200 हेडपम्प लगाये जाना प्रस्तावित है वहीं अमृत 2.0 के तहत 3 लाख नए पेयजन कनेक्शन जारी किए जाएंगे, शिक्षा के लिए 69 हजार करोड़ रुपये तथा स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए 32 हजार करोड़ रुपये से अधिक के प्रावधान किए गए हैं। ग्रीन बजट, नमो नर्सरी, ऑक्सीजन जोन तथा रूरल महिला बीपीओ जैसे नवाचार भी इस बजट की प्रमुख विशेषताएं हैं। *सवाई माधोपुर को मिली विकास की सौगातें:-* डॉ. मीणा ने कहा कि जिले में आपदा प्रबंधन के तहत जड़ावता क्षेत्र में बाढ़ सुरक्षा दीवार, खेतों मे मिट्टी भराव सहित अन्य कार्यों पर लगभग 75 करोड़ रुपये व्यय किए जाने का प्रावधान राज्य बजट में किया गया है। साथ ही, युवाओं के लिए सवाई माधोपुर में फ्लाइंग ट्रेनिंग ऑर्गेनाइजेशन (एफटीओ) की स्थापना तथा प्रत्येक जिले में उद्योगों से जुड़ा इंस्टीट्यूट ऑफ स्किल डेवलपमेंट एंड वोकेशनल ट्रेनिंग प्रारम्भ किया जाएगा जिससे स्थानीय युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेगें। सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा जिले में 15 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न सड़कों का सुदृढ़ीकरण, खंडार क्षेत्र में 7 करोड़ रुपये की लागत से पुलियाओं का निर्माण तथा बामनवास क्षेत्र में नई सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। सूरवाल बांध के अतिरिक्त जल की सुरक्षित निकासी के लिए जल संसाधन विभाग एक परियोजना रिपोर्ट तैयार करेगा, 20 करोड़ रुपए की लागत से मोरेल बांध नहर प्रणाली के नवीनीकरण, 20 करोड़ रुपए की लागत से मोरेल नदी पर एनिकट निर्माण तथा 8 करोड़ रुपए की लागत से खण्डार उपखंड में मानसरोवर बांध की मरम्मत सहित कई महत्वपूर्ण कार्य किए जाएंगे। जिससे अतिवृष्टि से सुरक्षा एवं जलप्रबंधन के माध्यम से आसपास के गांवों में जल स्तर बढ़ेगा। मंत्री ने बताया कि ऊर्जा विभाग की ओर से चकेरी-सवाई माधोपुर में 132 केवी जीएसएस का निर्माण किया जाएगा। कृषि एवं विपणन के विभाग द्वारा सब्जी मंडी में विकास कार्य कराए जाएंगे। डॉ. मीणा के अनुसार, ग्रामीण विकास एवं महिला सशक्तीकरण की दिशा में नवाचार के तहत ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण हेतु जिला स्तर पर रूरल वूमन बीपीओ स्थापित किए जाएंगे। साथ ही 2,500 से अधिक आबादी वाली ग्राम पंचायतों में चरणबद्ध रूप से ओपन जिम एवं खेल मैदान विकसित किए जाएंगे। *शहरी विकास एवं पर्यावरणीय संरक्षण के प्रावधान:-* मंत्री ने बताया कि बजट के अनुसार, प्रदेश के नगरीय क्षेत्रों के लिए मास्टर ड्रेनेज प्लान, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट नीति, सार्वजनिक स्थलों पर ईको एवं कूलिंग शेल्टर तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए बंद दहन श्मशान भट्टियों की स्थापना की जाएगी। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य, शिक्षा एवं सामाजिक क्षेत्र जिला मुख्यालय पर मानसिक स्वास्थ्य देखभाल प्रकोष्ठ, जिला अस्पतालों में मनोवैज्ञानिक परामर्शदाता एवं नशामुक्ति वार्ड स्थापित किए जाएंगे। शिक्षा के क्षेत्र में स्कूल टू वर्क कार्यक्रम, स्कूल ऑन व्हील्स तथा उद्योग आधारित कौशल प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाएगी। *वन्यजीव एवं पर्यटन को बढ़ावा:-* डॉ. मीणा ने बताया कि राज्य सरकार के वन विभाग द्वारा राष्ट्रीय संस्थानों के सहयोग से सवाई माधोपुर में वन्यजीवों के उपचार हेतु विशेष उपचार केन्द्र स्थापित किया जाएगा। पर्यटन, सांस्कृतिक संरक्षण एवं स्थानीय उत्पादों की ब्रांडिंग को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने साथ ही, लोक संस्कृति के संरक्षण के लिए संभाग स्तर पर लोक नृत्य उत्सव आयोजित किए जाएंगे। *अमरूद प्रोसेसिंग यूनिट एवं लटिया नाला अवसंरचना विकास के कार्य:-* उन्होंने बताया की आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा पंच गौरव योजना के तहत जिले में 150 करोड़ रूपए की लागत से अमरूद प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित की जाएगी साथ ही लटिया नाले की पक्की दीवार निमार्ण एवं डिसिल्टींग हेतु 220 करोड़ रूपए का प्रावधान किया जाएगा। डॉ. मीणा ने कहा कि राज्य सरकार पिछले वर्षों की बजट घोषणाओं को धरातल पर उतारने के लिए प्रतिबद्ध है और लगभग 90 प्रतिशत तक घोषणाओं की क्रियान्विति इसका प्रमाण है। इस वर्ष का बजट प्रदेश को विकसित, समृद्ध एवं आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ वर्ष 2047 तक 4.3 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इन प्रावधानों से सवाई माधोपुर में आधारभूत विकास को गति मिलेगी, रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और आमजन के जीवन स्तर में व्यापक सुधार होगा। इस दौरान भाजपा प्रदेश मंत्र अजीत मांडव, पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर, अतिरिक्त जिला कलक्टर संजय शर्मा, पुलिस उपाधीक्षक उदय सिंह मीना, सहायक जनसंपर्क अधिकारी सुरेन्द्र कुमार मीणा, स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित मीडियाकर्मी उपस्थित रहे।1