logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

धौलपुर स्थापना दिवस पर धौलपुर ड्रीम्स एवं गीत गाता चल द्वारा कवि सम्मेलन एवं गायन कार्यक्रम सम्पन्न धौलपुर। धौलपुर जिला स्थापना दिवस के अवसर पर नगर पालिका रोड़ स्थित श्याम कॉम्प्लेक्स के सभागार में 15 अप्रैल देर शाम कार्यक्रम का आयोजन हुआ। धौलपुर ड्रीम्स एवं गीत गाता चल के संयुक्त तत्वावधान में गायन एवं कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सी.ई.ओ. जिला परिषद श्री ए. एन. सोमनाथ, एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में उपखंड अधिकारी धौलपुर कर्मवीर सिंह की गरिमामई उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के द्वारा माँ शारदे के दीप प्रज्ज्वलित करके हुआ, उसके पश्चात भगवान श्री गणेश की वंदना पर प्रियल अग्रवाल ने नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में गौरव गर्ग ने अपने स्वागत भाषण से सभी अतिथियों का स्वागत किया एवं कार्यक्रम के संबंध के अपने विचारों से सभी को अवगत कराया। सी.ई.ओ. जिला परिषद श्री ए. एन. सोमनाथ ने कहा कि यदि कार्य करने की इच्छा शक्ति हो तो कितना भी कठिन कार्य किया जा सकता है| उन्होंने बताया कि धौलपुर जिले के छोटे छोटे गाँवों में जहाँ बच्चों के लिए शिक्षा संसाधन सीमित थे वहां आज उनके लिए डिजिटल लाइब्रेरीज शुरू हो चुकी हैं| इसी प्रकार धौलपुर की सिटी जुबली हॉल लाइब्रेरी को भी सभी के संयुक्त प्रयासों से आज एक प्रकार से नया जीवन मिला है |एस.डी.एम. कर्मवीर सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि किसी गाँव या शहर के निवासी यदि उस स्थान को अपना समझ कर उसके विकास के लिए प्रयास करेंगे तो निश्चित ही उस स्थान का स्वरुप बदलेगा, वह स्थान आधुनिक हो जायेगा| उन्होंने कहा कि धौलपुर में एक से बढ़कर एक शानदार प्राचीन धरोहरें हैं, यहाँ की जनता यदि उनके प्रति जागरूक होकर उनके रखरखाव की दिशा में कार्य करेगी तो निश्चित ही उनमे सुधार आएगा तथा पर्यटन भी विकसित होने की संभावनाएं बढ़ेंगी कवि सम्मेलन कार्यक्रम में धौलपुर जिले के युवा कवियों के द्वारा काव्य पाठ किया गया। जिनमे राष्ट्रीय कवि पदम गौतम, हरेंद्र हर्ष,आकाश परमार, राम पटसारिया एवं कवयित्री प्रिया शुक्ला की उपस्थिति रही। गायन के कार्यक्रम में धौलपुर शहर के गीत गाता चल परिवार के गायकों ने शानदार गीतों की प्रस्तुतियां दी। जिसमें मुख्य रूप से बॉबी गर्ग, शिल्पी गुप्ता, मनमोहन मथुरिया,उत्तम गोयल, विवेक कटरा , गौरव गर्ग तथा श आनंद पाराशर उपस्थित रहे। इसके अलावा मीमांशा चंसौरिया ने काव्य पाठ, राम किशोर शर्मा तथा श्री शिवांश मंगल ने भी अपनी गायन की प्रतिभाएं दिखाईं| कवियों ने अपने काव्यपाठ में धौलपुर जिले की विशेषताओं एवं गौरवशाली परम्पराओं को रेखांकित करते हुए शानदार कविताएं प्रस्तुत कीं। तथा सभी गायकों ने पुरानी फिल्मों के मधुर गाने गाकर उपस्थित श्रोताओं की खूब तालियाँ बटोरी| इस दौरान कार्यक्रम में डॉ. रामावतार अग्रवाल, डॉ. रेनू अग्रवाल, डॉ. बी. डी. जिंदल, इंदिरा जिंदल, वीरेंद्र त्यागी, संजय शर्मा, अतुल भार्गव, जितेंद्र राजौरिया, डॉ.नीरज गोयल, डॉ. दीपक गुप्ता, प्रमोद शर्मा, डॉ. नरेश शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन संचालक अनिल मिश्रा तथा राष्ट्रीय कवि पदम गौतम द्वारा संयुक्त रूप से किया गया|

2 hrs ago
user_ANURAG BAGHEL
ANURAG BAGHEL
Local News Reporter धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
2 hrs ago

धौलपुर स्थापना दिवस पर धौलपुर ड्रीम्स एवं गीत गाता चल द्वारा कवि सम्मेलन एवं गायन कार्यक्रम सम्पन्न धौलपुर। धौलपुर जिला स्थापना दिवस के अवसर पर नगर पालिका रोड़ स्थित श्याम कॉम्प्लेक्स के सभागार में 15 अप्रैल देर शाम कार्यक्रम का आयोजन हुआ। धौलपुर ड्रीम्स एवं गीत गाता चल के संयुक्त तत्वावधान में गायन एवं कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सी.ई.ओ. जिला परिषद श्री ए. एन. सोमनाथ, एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में उपखंड अधिकारी धौलपुर कर्मवीर सिंह की गरिमामई उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के द्वारा माँ शारदे के दीप प्रज्ज्वलित करके हुआ, उसके पश्चात भगवान श्री गणेश की वंदना पर प्रियल अग्रवाल ने नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में गौरव गर्ग ने अपने स्वागत भाषण से सभी अतिथियों का स्वागत किया एवं कार्यक्रम के संबंध के अपने विचारों से सभी को अवगत कराया। सी.ई.ओ. जिला परिषद श्री ए. एन. सोमनाथ ने कहा कि यदि कार्य करने की इच्छा शक्ति हो तो कितना भी कठिन कार्य किया जा सकता है| उन्होंने बताया कि धौलपुर जिले के छोटे छोटे गाँवों में जहाँ बच्चों के लिए शिक्षा संसाधन सीमित थे वहां आज उनके लिए डिजिटल लाइब्रेरीज शुरू हो चुकी हैं| इसी प्रकार धौलपुर की सिटी जुबली हॉल लाइब्रेरी को भी सभी के संयुक्त प्रयासों से आज एक प्रकार से नया जीवन मिला है |एस.डी.एम. कर्मवीर सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि किसी गाँव या शहर के निवासी यदि उस स्थान को अपना समझ कर उसके विकास के लिए प्रयास करेंगे तो

cbedd433-54bb-4374-b890-786d51cb0617

निश्चित ही उस स्थान का स्वरुप बदलेगा, वह स्थान आधुनिक हो जायेगा| उन्होंने कहा कि धौलपुर में एक से बढ़कर एक शानदार प्राचीन धरोहरें हैं, यहाँ की जनता यदि उनके प्रति जागरूक होकर उनके रखरखाव की दिशा में कार्य करेगी तो निश्चित ही उनमे सुधार आएगा तथा पर्यटन भी विकसित होने की संभावनाएं बढ़ेंगी कवि सम्मेलन कार्यक्रम में धौलपुर जिले के युवा कवियों के द्वारा काव्य पाठ किया गया। जिनमे राष्ट्रीय कवि पदम गौतम, हरेंद्र हर्ष,आकाश परमार, राम पटसारिया एवं कवयित्री प्रिया शुक्ला की उपस्थिति रही। गायन के कार्यक्रम में धौलपुर शहर के गीत गाता चल परिवार के गायकों ने शानदार गीतों की प्रस्तुतियां दी। जिसमें मुख्य रूप से बॉबी गर्ग, शिल्पी गुप्ता, मनमोहन मथुरिया,उत्तम गोयल, विवेक कटरा , गौरव गर्ग तथा श आनंद पाराशर उपस्थित रहे। इसके अलावा मीमांशा चंसौरिया ने काव्य पाठ, राम किशोर शर्मा तथा श्री शिवांश मंगल ने भी अपनी गायन की प्रतिभाएं दिखाईं| कवियों ने अपने काव्यपाठ में धौलपुर जिले की विशेषताओं एवं गौरवशाली परम्पराओं को रेखांकित करते हुए शानदार कविताएं प्रस्तुत कीं। तथा सभी गायकों ने पुरानी फिल्मों के मधुर गाने गाकर उपस्थित श्रोताओं की खूब तालियाँ बटोरी| इस दौरान कार्यक्रम में डॉ. रामावतार अग्रवाल, डॉ. रेनू अग्रवाल, डॉ. बी. डी. जिंदल, इंदिरा जिंदल, वीरेंद्र त्यागी, संजय शर्मा, अतुल भार्गव, जितेंद्र राजौरिया, डॉ.नीरज गोयल, डॉ. दीपक गुप्ता, प्रमोद शर्मा, डॉ. नरेश शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन संचालक अनिल मिश्रा तथा राष्ट्रीय कवि पदम गौतम द्वारा संयुक्त रूप से किया गया|

More news from राजस्थान and nearby areas
  • धौलपुर जानलेवा हत्या के प्रयास के मामले में आरोपी को आजीवन कारावास की सजा पंचायत चुनाव में प्रचार प्रसार के बहाने बुलाकर युवक पर किया था जानलेवा हत्या का प्रयास साथ ही 11 हजार रुपये के अर्थदंड से किया दंडित
    1
    धौलपुर जानलेवा हत्या के प्रयास के मामले में आरोपी को आजीवन कारावास की सजा
पंचायत चुनाव में प्रचार प्रसार के बहाने बुलाकर युवक पर किया था जानलेवा हत्या का प्रयास
साथ ही 11 हजार रुपये के अर्थदंड से किया दंडित
    user_Deepu Verma Journalist Dholpur
    Deepu Verma Journalist Dholpur
    धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    11 min ago
  • धौलपुर। धौलपुर जिला स्थापना दिवस के अवसर पर नगर पालिका रोड़ स्थित श्याम कॉम्प्लेक्स के सभागार में 15 अप्रैल देर शाम कार्यक्रम का आयोजन हुआ। धौलपुर ड्रीम्स एवं गीत गाता चल के संयुक्त तत्वावधान में गायन एवं कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सी.ई.ओ. जिला परिषद श्री ए. एन. सोमनाथ, एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में उपखंड अधिकारी धौलपुर कर्मवीर सिंह की गरिमामई उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के द्वारा माँ शारदे के दीप प्रज्ज्वलित करके हुआ, उसके पश्चात भगवान श्री गणेश की वंदना पर प्रियल अग्रवाल ने नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में गौरव गर्ग ने अपने स्वागत भाषण से सभी अतिथियों का स्वागत किया एवं कार्यक्रम के संबंध के अपने विचारों से सभी को अवगत कराया। सी.ई.ओ. जिला परिषद श्री ए. एन. सोमनाथ ने कहा कि यदि कार्य करने की इच्छा शक्ति हो तो कितना भी कठिन कार्य किया जा सकता है| उन्होंने बताया कि धौलपुर जिले के छोटे छोटे गाँवों में जहाँ बच्चों के लिए शिक्षा संसाधन सीमित थे वहां आज उनके लिए डिजिटल लाइब्रेरीज शुरू हो चुकी हैं| इसी प्रकार धौलपुर की सिटी जुबली हॉल लाइब्रेरी को भी सभी के संयुक्त प्रयासों से आज एक प्रकार से नया जीवन मिला है |एस.डी.एम. कर्मवीर सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि किसी गाँव या शहर के निवासी यदि उस स्थान को अपना समझ कर उसके विकास के लिए प्रयास करेंगे तो निश्चित ही उस स्थान का स्वरुप बदलेगा, वह स्थान आधुनिक हो जायेगा| उन्होंने कहा कि धौलपुर में एक से बढ़कर एक शानदार प्राचीन धरोहरें हैं, यहाँ की जनता यदि उनके प्रति जागरूक होकर उनके रखरखाव की दिशा में कार्य करेगी तो निश्चित ही उनमे सुधार आएगा तथा पर्यटन भी विकसित होने की संभावनाएं बढ़ेंगी कवि सम्मेलन कार्यक्रम में धौलपुर जिले के युवा कवियों के द्वारा काव्य पाठ किया गया। जिनमे राष्ट्रीय कवि पदम गौतम, हरेंद्र हर्ष,आकाश परमार, राम पटसारिया एवं कवयित्री प्रिया शुक्ला की उपस्थिति रही। गायन के कार्यक्रम में धौलपुर शहर के गीत गाता चल परिवार के गायकों ने शानदार गीतों की प्रस्तुतियां दी। जिसमें मुख्य रूप से बॉबी गर्ग, शिल्पी गुप्ता, मनमोहन मथुरिया,उत्तम गोयल, विवेक कटरा , गौरव गर्ग तथा श आनंद पाराशर उपस्थित रहे। इसके अलावा मीमांशा चंसौरिया ने काव्य पाठ, राम किशोर शर्मा तथा श्री शिवांश मंगल ने भी अपनी गायन की प्रतिभाएं दिखाईं| कवियों ने अपने काव्यपाठ में धौलपुर जिले की विशेषताओं एवं गौरवशाली परम्पराओं को रेखांकित करते हुए शानदार कविताएं प्रस्तुत कीं। तथा सभी गायकों ने पुरानी फिल्मों के मधुर गाने गाकर उपस्थित श्रोताओं की खूब तालियाँ बटोरी| इस दौरान कार्यक्रम में डॉ. रामावतार अग्रवाल, डॉ. रेनू अग्रवाल, डॉ. बी. डी. जिंदल, इंदिरा जिंदल, वीरेंद्र त्यागी, संजय शर्मा, अतुल भार्गव, जितेंद्र राजौरिया, डॉ.नीरज गोयल, डॉ. दीपक गुप्ता, प्रमोद शर्मा, डॉ. नरेश शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन संचालक अनिल मिश्रा तथा राष्ट्रीय कवि पदम गौतम द्वारा संयुक्त रूप से किया गया|
    2
    धौलपुर। धौलपुर जिला स्थापना दिवस के अवसर पर नगर पालिका रोड़ स्थित श्याम कॉम्प्लेक्स के सभागार में
15 अप्रैल देर शाम  कार्यक्रम का आयोजन हुआ। धौलपुर ड्रीम्स एवं गीत गाता चल के संयुक्त तत्वावधान में गायन एवं कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सी.ई.ओ. जिला परिषद श्री ए. एन. सोमनाथ, एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में उपखंड अधिकारी धौलपुर कर्मवीर सिंह की गरिमामई उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ  अतिथियों के द्वारा माँ शारदे के दीप प्रज्ज्वलित करके हुआ, उसके पश्चात भगवान श्री गणेश  की वंदना पर प्रियल अग्रवाल ने नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में गौरव गर्ग ने अपने स्वागत भाषण से सभी अतिथियों का स्वागत किया एवं कार्यक्रम के संबंध के अपने विचारों से सभी को अवगत कराया। सी.ई.ओ. जिला परिषद श्री ए. एन. सोमनाथ ने कहा कि यदि कार्य करने की इच्छा शक्ति हो तो कितना भी कठिन कार्य किया जा सकता है| उन्होंने बताया कि धौलपुर जिले के छोटे छोटे गाँवों में जहाँ बच्चों के लिए शिक्षा संसाधन सीमित थे वहां आज उनके लिए डिजिटल लाइब्रेरीज शुरू हो चुकी हैं| इसी प्रकार धौलपुर की सिटी जुबली हॉल लाइब्रेरी को भी सभी के संयुक्त प्रयासों से आज एक प्रकार से नया जीवन मिला है |एस.डी.एम.  कर्मवीर सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि किसी गाँव या शहर के निवासी यदि उस स्थान को अपना समझ कर उसके विकास के लिए प्रयास करेंगे तो निश्चित ही उस स्थान का स्वरुप बदलेगा, वह स्थान आधुनिक हो जायेगा| उन्होंने कहा कि धौलपुर में एक से बढ़कर एक शानदार प्राचीन धरोहरें हैं, यहाँ की जनता यदि उनके प्रति जागरूक होकर उनके रखरखाव की दिशा में कार्य करेगी तो निश्चित ही उनमे सुधार आएगा तथा पर्यटन भी विकसित होने की संभावनाएं बढ़ेंगी कवि सम्मेलन कार्यक्रम में धौलपुर जिले के युवा कवियों के द्वारा काव्य पाठ किया गया। जिनमे राष्ट्रीय कवि पदम गौतम, हरेंद्र हर्ष,आकाश परमार, राम पटसारिया एवं कवयित्री प्रिया शुक्ला की उपस्थिति रही। गायन के कार्यक्रम में धौलपुर शहर के गीत गाता चल परिवार के गायकों ने  शानदार गीतों की प्रस्तुतियां दी। जिसमें  मुख्य रूप से  बॉबी गर्ग, शिल्पी गुप्ता, मनमोहन मथुरिया,उत्तम गोयल,  विवेक कटरा , गौरव गर्ग तथा श आनंद पाराशर उपस्थित रहे। इसके अलावा  मीमांशा चंसौरिया ने काव्य पाठ,  राम किशोर शर्मा तथा श्री शिवांश मंगल ने भी अपनी गायन की प्रतिभाएं दिखाईं|  कवियों ने अपने काव्यपाठ में धौलपुर जिले की विशेषताओं एवं गौरवशाली परम्पराओं को रेखांकित करते हुए शानदार कविताएं प्रस्तुत कीं। तथा सभी गायकों ने पुरानी फिल्मों के मधुर गाने गाकर उपस्थित श्रोताओं की खूब तालियाँ बटोरी| इस दौरान कार्यक्रम में डॉ. रामावतार अग्रवाल, डॉ. रेनू अग्रवाल, डॉ. बी. डी. जिंदल, इंदिरा जिंदल, वीरेंद्र त्यागी, संजय शर्मा,  अतुल भार्गव, जितेंद्र राजौरिया, डॉ.नीरज गोयल, डॉ. दीपक गुप्ता,  प्रमोद शर्मा, डॉ. नरेश शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन संचालक अनिल मिश्रा तथा राष्ट्रीय कवि पदम गौतम द्वारा संयुक्त रूप से किया गया|
    user_ANURAG BAGHEL
    ANURAG BAGHEL
    Local News Reporter धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • *पुलिस लाइन धौलपुर में 77 वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर जिला स्तरीय समारोह में पुलिस अधीक्षक श्री विकास सांगवान ने ली परेड की सलामी* *उत्कृष्ट पुलिस सेवाओं के लिए पुलिस कर्मियों सम्मानित, पुलिस शहीदों के परिजनों का किया सम्मान, RAC लाइन में किया वृक्षारोपण, शाम को पुलिस लाइन में होगे सांस्कृतिक कार्यक्रम* धौलपुर राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय आयोजन रिजर्व पुलिस लाईन धौलपुर में किया गया। इस अवसर पर पुलिस लाईन परेड ग्राउंड में पुलिस अधीक्षक श्री विकास सांगवान को परेड कमाण्डर श्री सुखराम विश्नोई प्रोबेशनर आरपीएस थानाधिकारी थाना दिहोली द्वारा सलामी दी गई व सरेमोनियल परेड का आयोजन किया गया। साथ ही सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिसकर्मियो का सम्मान भी किया गया| इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री विकास सांगवान आईपीएस द्वारा परेड की सलामी ली गई व पुलिस विभाग में बेदाग सेवा व कर्तव्य निष्ठा से पूर्ण करने पर पुलिसकर्मियों को सेवा चिन्हों से सम्मानित किया गया, इस दौरान पुलिसकर्मियों श्री ललित कुमार, श्री विरेन्द्र सिंह, श्री अजहरुद्दीन, श्री शिवकुमार, श्रीमती ऊषा राठौड़, श्री शीशराम, श्री हरेंद्र सिंह, श्री अनिल सिंह, श्री अरविन्द सिंह को उत्तम सेवा चिन्ह से सम्मानित किया गया है। इस दौरान श्री विकास सांगवान द्वारा पुलिस अधीक्षक ने राजस्थान पुलिस दिवस पर मौजूद पुलिसकर्मियों को शुभकामनाएं और बधाई दी और अपने संबोधन में पुलिस के गौरवशाली इतिहास के बारे में बताते हुए कहा कि वर्दी अधिकार नहीं बल्कि हमारा कर्तव्य है, कर्तव्य नागरिकों के जीवन और सम्पत्ति की सुरक्षा करने का और जरूरत पडें तो पसीने के साथ-साथ खून देने के लिए तैयार रहना चाहिए, पुलिसकर्मियों को उनके काम के लिए धन्यवाद दिया गया व आगे आने वाली चुनौतियों का डटकर सामना करने के लिए तैयार रहने के लिए कहा गया। पुलिस के जवानों ने नागरिकों की जान माल की सुरक्षा के लिए अनेक अवसरों पर त्याग एवं बलिदान के अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किए हैं। पुलिस की कार्य प्रणाली में निरंतर सुधार लाने के साथ ही आम नागरिकों के प्रति संवेदनशीलता के साथ कार्य कर पुलिस और निरंतर जनमित्र की भूमिका निभाने के लिए तत्पर है। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी अपने ध्येय वाक्य आमजन में विश्वास और अपराधियों में डर को ध्यान में रखकर सदैव नागरिकों की सेवा के लिए तत्पर रहें। तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस के शहीदो की वीरांगनाओं का भी किया सम्मान किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री वैभव शर्मा द्वारा सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों से भी मुलाकात की और उनकी समस्याओं से रूबरू होकर समस्याओं के जल्द निस्तारण का आश्वासन दिया। इसके पश्चात पुलिस अधीक्षक श्री विकास सांगवान द्वारा RAC लाइन में वृक्षारोपण किया इस दौरान डिप्टी कमांडेंट श्री सुरेश सांखला सहित आर ए सी का अन्य स्टाफ मौजूद रहें। आज शाम को पुलिस लाईन में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जा रहा है। जिसमें पुलिस अधिकारी, कर्मचारी व उनके परिवार के सदस्य भाग लेगें। सांस्कृतिक कार्यक्रम की संध्या पर पुलिसकर्मियों के प्रतिभावान बच्चों को सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एडीएफ मुख्यालय बाडी कमल कुमार जांगिड, डिप्टी कमांडेंट आर ए सी श्री सुरेश सांखला सहित समस्त वृत्ताधिकारीगण और थानाधिकारी गण, सीएलजी सदस्य एवं सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी बड़ी संख्या में उपस्थित रहें।
    4
    *पुलिस लाइन धौलपुर में 77 वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर जिला स्तरीय समारोह में पुलिस अधीक्षक श्री विकास सांगवान ने ली परेड की सलामी*
*उत्कृष्ट पुलिस सेवाओं के लिए पुलिस कर्मियों सम्मानित, पुलिस शहीदों के परिजनों का किया सम्मान, RAC लाइन में किया वृक्षारोपण, शाम को पुलिस लाइन में होगे सांस्कृतिक कार्यक्रम*
धौलपुर राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय आयोजन रिजर्व पुलिस लाईन धौलपुर में किया गया। इस अवसर पर पुलिस लाईन परेड ग्राउंड में पुलिस अधीक्षक श्री विकास सांगवान को परेड कमाण्डर श्री सुखराम विश्नोई प्रोबेशनर आरपीएस थानाधिकारी थाना दिहोली द्वारा सलामी दी गई व सरेमोनियल परेड का आयोजन किया गया। साथ ही सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिसकर्मियो का सम्मान भी किया गया| इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री विकास सांगवान आईपीएस द्वारा परेड की सलामी ली गई व पुलिस विभाग में बेदाग सेवा व कर्तव्य निष्ठा से पूर्ण करने पर पुलिसकर्मियों को सेवा चिन्हों से सम्मानित किया गया, इस दौरान पुलिसकर्मियों श्री ललित कुमार, श्री विरेन्द्र सिंह, श्री अजहरुद्दीन, श्री शिवकुमार, श्रीमती ऊषा राठौड़, श्री शीशराम, श्री हरेंद्र सिंह, श्री अनिल सिंह, श्री अरविन्द सिंह को उत्तम सेवा चिन्ह से सम्मानित किया गया है। इस दौरान श्री विकास सांगवान द्वारा पुलिस अधीक्षक ने राजस्थान पुलिस दिवस पर मौजूद पुलिसकर्मियों को शुभकामनाएं और बधाई दी और अपने संबोधन में पुलिस के गौरवशाली इतिहास के बारे में बताते हुए कहा कि वर्दी अधिकार नहीं बल्कि हमारा कर्तव्य है, कर्तव्य नागरिकों के जीवन और सम्पत्ति की सुरक्षा करने का और जरूरत पडें तो पसीने के साथ-साथ खून देने के लिए तैयार रहना चाहिए, पुलिसकर्मियों को उनके काम के लिए धन्यवाद दिया गया व आगे आने वाली चुनौतियों का डटकर सामना करने के लिए तैयार रहने के लिए कहा गया। पुलिस के जवानों ने नागरिकों की जान माल की सुरक्षा के लिए अनेक अवसरों पर त्याग एवं बलिदान के अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किए हैं। पुलिस की कार्य प्रणाली में निरंतर सुधार लाने के साथ ही आम नागरिकों के प्रति संवेदनशीलता के साथ कार्य कर पुलिस और निरंतर जनमित्र की भूमिका निभाने के लिए तत्पर है। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी अपने ध्येय वाक्य आमजन में विश्वास और अपराधियों में डर को ध्यान में रखकर सदैव नागरिकों की सेवा के लिए तत्पर रहें। तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस के शहीदो की वीरांगनाओं का भी किया सम्मान किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री वैभव शर्मा द्वारा सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों से भी मुलाकात की और उनकी समस्याओं से रूबरू होकर समस्याओं के जल्द निस्तारण का आश्वासन दिया। इसके पश्चात पुलिस अधीक्षक श्री विकास सांगवान द्वारा RAC लाइन में वृक्षारोपण किया इस दौरान डिप्टी कमांडेंट श्री सुरेश सांखला सहित आर ए सी का अन्य स्टाफ मौजूद रहें। आज शाम को पुलिस लाईन में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जा रहा है। जिसमें पुलिस अधिकारी, कर्मचारी व उनके परिवार के सदस्य भाग लेगें। सांस्कृतिक कार्यक्रम की संध्या पर पुलिसकर्मियों के प्रतिभावान बच्चों को सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  वैभव शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एडीएफ मुख्यालय बाडी  कमल कुमार जांगिड, डिप्टी कमांडेंट आर ए सी श्री सुरेश सांखला सहित समस्त वृत्ताधिकारीगण और थानाधिकारी गण, सीएलजी सदस्य एवं सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी बड़ी संख्या में उपस्थित रहें।
    user_Shakeel Dholpur
    Shakeel Dholpur
    Local News Reporter धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • माननीय उपमुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार केशव प्रसाद मौर्य भीम नगरी आगरा में आयोजित बाबा अंबेडकर साहब की भीम नगरी आयोजन में शिरकत की जहां उन्होंने अंबेडकर साहब के अनुयायियों को जयंती के मौके पर शुभकामनाएं व बधाई प्रस्तुत की
    1
    माननीय उपमुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार केशव प्रसाद मौर्य भीम नगरी आगरा में आयोजित बाबा अंबेडकर साहब की भीम नगरी आयोजन में शिरकत की जहां उन्होंने अंबेडकर साहब के अनुयायियों को जयंती के मौके पर शुभकामनाएं व बधाई प्रस्तुत की
    user_शाहरुख बेग मिर्जा
    शाहरुख बेग मिर्जा
    Lawyer खेरागढ़, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • कान खोल के सुन लो… *भारत की भूमि पर कोई माई का लाल बाबरी मस्जिद नहीं बना पाएगा. ❌*
    1
    कान खोल के सुन लो…
*भारत की भूमि पर कोई माई का लाल बाबरी मस्जिद नहीं बना पाएगा. ❌*
    user_धर्मेंद्र जाटव अम्बाह विधानसभा
    धर्मेंद्र जाटव अम्बाह विधानसभा
    जनता की आवाज़ Morena, Madhya Pradesh•
    21 hrs ago
  • जिला मुरैना जनपद पंचायत पोरसा अंतर्गत ग्राम पंचायत अमिल्हेड़ा में सड़क निर्माण को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। ग्रामीणों ने कलेक्टर को जनसुनवाई में लिखित आवेदन के माध्यम से आरोप लगाया है कि पंचायत सचिव, सरपंच एवं जनपद पंचायत सीईओ द्वारा स्वीकृत सड़क निर्माण कार्य को जानबूझकर रोका जा रहा है।
    1
    जिला मुरैना जनपद पंचायत पोरसा अंतर्गत ग्राम पंचायत अमिल्हेड़ा में सड़क निर्माण को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। ग्रामीणों ने कलेक्टर को जनसुनवाई में लिखित आवेदन के माध्यम से आरोप लगाया है कि पंचायत सचिव, सरपंच एवं जनपद पंचायत सीईओ द्वारा स्वीकृत सड़क निर्माण कार्य को जानबूझकर रोका जा रहा है।
    user_JP NEWS झोलाछाप पत्रकार /Rohit bajouriya
    JP NEWS झोलाछाप पत्रकार /Rohit bajouriya
    मीडिया Morena, Madhya Pradesh•
    21 hrs ago
  • . भरतपुर। राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस के अवसर पर तीन दिवसीय कार्यक्रमों की शुरुआत हो गई है। पहले दिन स्वच्छता अभियान के साथ बच्चों के लिए क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें करीब 300 विद्यार्थियों ने भाग लेकर पुलिस के इतिहास, कानून और कार्यप्रणाली को जाना। एडिशनल एसपी, अभय कमांड एंड कंट्रोल सेंटर, गणपति महावर ने बताया कि समारोह के पहले दिन जिलेभर के पुलिस कार्यालयों में साफ-सफाई और स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसी क्रम में बीडीए ऑडिटोरियम में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें शहर के करीब 10 से 12 स्कूलों के लगभग 300 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के लिए क्विज़ प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें उन्हें राजस्थान पुलिस के इतिहास, नवीन आपराधिक कानूनों और पुलिस द्वारा किए जा रहे नवाचारों से जुड़ी जानकारी दी गई। साथ ही ‘आमजन में विश्वास और अपराधियों में डर’ के ध्येय वाक्य को भी बच्चों के बीच समझाया गया। क्विज़ प्रतियोगिता में शामिल छात्रों से विभिन्न विषयों पर प्रश्न पूछे गए। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को पुरस्कृत किया जाएगा। इसके अलावा 5 अन्य बच्चों को भी सांत्वना पुरस्कार दिया जाएगा। जिला स्तर पर चयनित विद्यार्थियों को आगे रेंज स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा। वहीं विजेता विद्यार्थियों को राजस्थान पुलिस की ओर से प्रोत्साहन और सम्मान स्वरूप नकद पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे
    1
    .
भरतपुर। राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस के अवसर पर तीन दिवसीय कार्यक्रमों की शुरुआत हो गई है। पहले दिन स्वच्छता अभियान के साथ बच्चों के लिए क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें करीब 300 विद्यार्थियों ने भाग लेकर पुलिस के इतिहास, कानून और कार्यप्रणाली को जाना।
एडिशनल एसपी, अभय कमांड एंड कंट्रोल सेंटर, गणपति महावर ने बताया कि समारोह के पहले दिन जिलेभर के पुलिस कार्यालयों में साफ-सफाई और स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसी क्रम में बीडीए ऑडिटोरियम में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें शहर के करीब 10 से 12 स्कूलों के लगभग 300 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के लिए क्विज़ प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें उन्हें राजस्थान पुलिस के इतिहास, नवीन आपराधिक कानूनों और पुलिस द्वारा किए जा रहे नवाचारों से जुड़ी जानकारी दी गई। साथ ही ‘आमजन में विश्वास और अपराधियों में डर’ के ध्येय वाक्य को भी बच्चों के बीच समझाया गया। क्विज़ प्रतियोगिता में शामिल छात्रों से विभिन्न विषयों पर प्रश्न पूछे गए। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को पुरस्कृत किया जाएगा। इसके अलावा 5 अन्य बच्चों को भी सांत्वना पुरस्कार दिया जाएगा। जिला स्तर पर चयनित विद्यार्थियों को आगे रेंज स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा। वहीं विजेता विद्यार्थियों को राजस्थान पुलिस की ओर से प्रोत्साहन और सम्मान स्वरूप नकद पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे
    user_Reporter Rajkumar Sain Dholpur Rajasthan
    Reporter Rajkumar Sain Dholpur Rajasthan
    Carpenter सेपऊ, धौलपुर, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • एक वीडियो इस समय तेजी से सामने आ रहा है जिसमें एक गार्ड बच्चों से परेशान पुराने यंत्रों को इस्तेमाल कर मच्छरदानी ओढ़ कर एक जगह बैठ गया जिससे मच्छरों से राहत निर्यात में दिया सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है
    1
    एक वीडियो इस समय तेजी से सामने आ रहा है जिसमें एक गार्ड बच्चों से परेशान पुराने यंत्रों को इस्तेमाल कर मच्छरदानी ओढ़ कर एक जगह बैठ गया जिससे मच्छरों से राहत निर्यात में दिया सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है
    user_शाहरुख बेग मिर्जा
    शाहरुख बेग मिर्जा
    Lawyer खेरागढ़, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.