*प्रेस नोट-चित्रकूट पुलिस* *पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसियेशन उ0प्र0 (वामा सारथी) के तत्वावधान में पुलिस लाइन्स चित्रकूट में वात्र्यांन अकैडमी द्वारा बच्चों एवं युवाओं के लिए करियर काउंसलिंग एवं व्यक्तित्व विकास कार्यक्रम का आयोजन* आज दिनांक 01.08.2026 को पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसियेशन उ0प्र0 (वामा सारथी) के तत्वावधान में पुलिस अधीक्षक चित्रकूट श्री अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में रिजर्व पुलिस लाइन, चित्रकूट में वात्र्यांन अकैडमी, चित्रकूट द्वारा बच्चों एवं युवाओं के लिए करियर काउंसलिंग एवं व्यक्तित्व विकास कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं युवाओं को उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण हेतु उचित मार्गदर्शन प्रदान करना, उनकी रुचि एवं क्षमता के अनुरूप करियर चयन के प्रति जागरूक करना तथा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध कराना रहा। इस अवसर पर विशेषज्ञों द्वारा छात्रों को लक्ष्य निर्धारण, समय प्रबंधन, सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास, संचार कौशल, व्यक्तित्व विकास तथा सफलता प्राप्त करने के प्रभावी उपायों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित बच्चों एवं युवाओं की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए उन्हें अपने जीवन में अनुशासन, निरंतर अध्ययन, कठिन परिश्रम एवं सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। वक्ताओं ने युवाओं को अपनी प्रतिभा को पहचानकर सही दिशा में प्रयास करने तथा समाज एवं राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए भी प्रेरित किया। कार्यक्रम में पुलिस परिवार के बच्चों एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया तथा इस प्रकार के मार्गदर्शन कार्यक्रमों को उनके भविष्य के लिए अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायक बताया।
*प्रेस नोट-चित्रकूट पुलिस* *पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसियेशन उ0प्र0 (वामा सारथी) के तत्वावधान में पुलिस लाइन्स चित्रकूट में वात्र्यांन अकैडमी द्वारा बच्चों एवं युवाओं के लिए करियर काउंसलिंग एवं व्यक्तित्व विकास कार्यक्रम का आयोजन* आज दिनांक 01.08.2026 को पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसियेशन उ0प्र0 (वामा सारथी) के तत्वावधान में पुलिस अधीक्षक चित्रकूट श्री अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में रिजर्व पुलिस लाइन, चित्रकूट में वात्र्यांन अकैडमी, चित्रकूट द्वारा बच्चों एवं युवाओं के लिए करियर काउंसलिंग एवं व्यक्तित्व विकास कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं युवाओं को उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण हेतु उचित मार्गदर्शन प्रदान करना, उनकी रुचि एवं क्षमता के अनुरूप करियर चयन के प्रति जागरूक करना तथा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध कराना
रहा। इस अवसर पर विशेषज्ञों द्वारा छात्रों को लक्ष्य निर्धारण, समय प्रबंधन, सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास, संचार कौशल, व्यक्तित्व विकास तथा सफलता प्राप्त करने के प्रभावी उपायों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित बच्चों एवं युवाओं की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए उन्हें अपने जीवन में अनुशासन, निरंतर अध्ययन, कठिन परिश्रम एवं सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। वक्ताओं ने युवाओं को अपनी प्रतिभा को पहचानकर सही दिशा में प्रयास करने तथा समाज एवं राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए भी प्रेरित किया। कार्यक्रम में पुलिस परिवार के बच्चों एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया तथा इस प्रकार के मार्गदर्शन कार्यक्रमों को उनके भविष्य के लिए अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायक बताया।
- *बच्चो से भरी स्कूल बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, एक दर्जन बच्चे व खलासी घायल* *डीएम एसपी घटनास्थल व चिकित्सालय पहुंचे,जाना घायलों का हालचाल* चित्रकूट। जनपद चित्रकूट मुख्यालय के एक सड़क हादसे में अशोक पब्लिक स्कूल की बच्चो से भरी बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई,बस मे सवार एक दर्जन से ज्यादा बच्चे घायल, एक बच्चे कि हालात नाजुक,स्कूल से प्रयागराज रोड कालूपुर कि तरफ बच्चों को छोड़ने जा रही थी बस, शराब के नशे मे बस चलाने का ड्राइवर पर लगा आरोप,आस पास के लोगो ने आनन फानन मे नजदीकी श्री जी प्राइवेट हॉस्पिटल मे कराया भर्ती, जहाँ डाक्टरो ने जिला अस्पताल के लिए किया रेफर, सभी घायल छात्रों का जिला अस्पताल मे चल रहा है इलाज,जिला अस्पताल के डाक्टरो ने एक घायल छात्र को इलाज के लिए बाहर भेजा। मामला प्रयागराज रोड के कालूपुर प्राथमिक विद्यालय के पास का है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही घायलों का हालचाल लेने जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक घटना स्थल व जिला अस्पताल पहुंचे। और बच्चों का हालचाल जाना । सेठ मूलचंद विद्या मंदिर कर्वी के छात्रों को घर ले जा रही स्कूल बस कालूपुर के पास अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई, जिससे चालक, खलासी एवं छात्रों को मामूली रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद जिलाधिकारी पुलकित गर्ग व पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे तथा बाद में जिला अस्पताल पहुंचकर भर्ती छात्रों एवं चालक के स्वास्थ्य की जानकारी ली और बेहतर उपचार के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने यात्री एवं माल कर अधिकारी को संबंधित वाहन संचालक के विरुद्ध नोटिस जारी करने तथा जांच में लापरवाही पाए जाने पर चालक का ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त कराने की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।3
- सतना। सिविल लाइन चौराहे में ट्रैफिक पुलिस द्वारा वाहनों को सघन चेकिंग करते हुए। जिसमें दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों के नंबर प्लेट, ब्लैक फिल्म, ड्राइविंग लाइसेंस सहित संपूर्ण दस्तावेज जांच किया गया। इस दौरान ट्रैफिक प्रभारी पूनम रावत सहायक उप निरीक्षक लाखन पंडा सहित पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।1
- गैवीनाथ धाम में फिर लगा कुप्पा! क्या भक्त और भगवान के बीच दीवार खड़ी की जा रही है? | बिरसिंहपुर सावन माह शुरू होते ही बिरसिंहपुर के प्रसिद्ध गैवीनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने लगी है। लेकिन इसी बीच मंदिर परिसर में फिर से कुप्पा लगाए जाने से कई श्रद्धालु नाराज़ हैं। वर्षों से श्रद्धालु भगवान शिव का स्पर्श कर जल और बेलपत्र अर्पित करते रहे हैं। अब सवाल यह उठ रहा है कि यदि भीड़ नियंत्रण की आवश्यकता केवल सोमवार या विशेष अवसरों पर होती है, तो हर समय ऐसे बैरियर क्यों लगाए जा रहे हैं? इस वीडियो के माध्यम से शासन-प्रशासन से विनम्र आग्रह है कि श्रद्धालुओं की आस्था और सुविधा दोनों का संतुलन बनाए रखा जाए। व्यवस्था भी बनी रहे और श्रद्धालुओं को अनावश्यक असुविधा भी न हो। अगर आप भी अपनी राय रखना चाहते हैं, तो कमेंट करें और वीडियो को अधिक से अधिक शेयर करें। #गैवीनाथधाम #बिरसिंहपुर #सावन2026 #महादेव PrakashPathak1
- प्रेम नगर प्रेम विहार कॉलोनी के छोटे बच्चे स्कूल जाने के लिए रास्ता का उपयोग करते हैं उसे रास्ते में पानी भरा रहता है और छोटे बच्चे नाली की से चलने पर मजबूर है ।यह है हमारा सतना का स्मार्ट सिटी प्रेम नगर के पार्षद को बार-बार कहने के बाद कुछ सुनने को तैयार नही है। सतना स्मार्ट सिटी में इस तरह है की रोडो के लिए क्या कर सकते हैं ।आज जिस तरह प्रेम विहार में बच्चे नाली की मेड पर चलने का मजबूर है यदि वह गिर जाए क्योंकि टांग टूट जाए या कुछ भी हो जाए इसकी जवाबदेह कौन होगा प्रेम विहार के पार्षद क्या कर रही है बार-बार कहने के बाद भी यदि उसमें किसी तरह से व्यवस्था नहीं बना सकते तो सतना की स्मार्ट सिटी की जय हो। ऐसे पार्षदों को चुनने वाले प्रेम विहार की जनता के लिए आप क्या कह सकते हैं। भ्रष्टाचार का हालात है वह बहुत ही चिंतनीय है चारों तरफ स्मार्ट सिटी का पैसा डूब गया और स्मार्ट सिटी के नाम पर इस तरह की व्यवस्थाएं अपने आप में स्मार्ट सिटी की पोल खोल रही है।1
- सेमरिया विधानसभा के अंतर्गत हिनौता पावर हाउस में लाइट की समास्याओं कों लेकर किसानों एवं कांग्रेस जनों ने दिया ज्ञापन1
- *जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विद्युत आपूर्ति एवं ट्रांसफार्मर व्यवस्था की समीक्षा बैठक सम्पन्न* जिलाधिकारी श्री पुलकित गर्ग की अध्यक्षता में विद्युत आपूर्ति, ट्रांसफार्मर प्रतिस्थापन एवं विद्युत शिकायतों के निस्तारण के संबंध में समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जो भी विद्युत ट्रांसफार्मर खराब अथवा जल जाते हैं, उन्हें स्टोर से मरम्मत कराकर अधिकतम 48 घंटे के भीतर उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित किया जाए, ताकि उपभोक्ताओं को अनावश्यक असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने ट्रांसफार्मर परिवहन हेतु उपलब्ध वाहनों की संख्या दोगुनी किए जाने के निर्देश देते हुए कहा कि इससे ट्रांसफार्मरों के प्रतिस्थापन एवं आपूर्ति कार्य में तेजी आएगी। समीक्षा के दौरान अवगत कराया गया कि प्राप्त 400 शिकायतों के सापेक्ष 351 ट्रांसफार्मरों का प्रतिस्थापन/मरम्मत कर आपूर्ति कर दी गई है। इस पर जिलाधिकारी ने शेष 49 मामलों का भी शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देशित किया कि ट्रांसफार्मर मरम्मत में प्रयुक्त होने वाली आवश्यक सामग्री को स्थानीय स्तर पर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रखा जाए, ताकि बाहरी आपूर्ति पर निर्भरता कम हो तथा खराब ट्रांसफार्मरों की मरम्मत एवं प्रतिस्थापन समयबद्ध रूप से किया जा सके। बैठक में अधीक्षण अभियंता ने किसान भाइयों से अपील करते हुए कहा कि सभी विद्युत चालित पंपसेटों को एक साथ ऑटो मोड़ पर न रखें, बल्कि आवश्यकता के अनुसार उपयोग करें, जिससे विद्युत तंत्र पर अनावश्यक भार न पड़े। उन्होंने किसानों को अपने विद्युत संयोजन पर उपयुक्त क्षमता का कैपेसिटर बैंक स्थापित कराने की भी सलाह दी। इससे विद्युत वोल्टेज में सुधार होगा तथा कृषि कार्यों हेतु विद्युत आपूर्ति अधिक सुचारु रूप से उपलब्ध हो सकेगी।1
- *सूख रही धान की फसल को लेकर सदर विधायक ने ग्रामीणों के साथ कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन* *लो वोल्टेज विद्युत कटौती से परेशान किसानों के साथ कलेक्ट्रेट में सदर विधायक ने किया प्रदर्शन, जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग* चित्रकूट । समाजवादी पार्टी के सदर विधायक ने ग्रामीण क्षेत्रों में हो रही विद्युत लो वोल्टेज समस्या व कटौती के कारण सूख रही धान की फसल, बदतर स्वास्थ्य व्यवस्था व अन्य समस्याओं को लेकर सैकड़ों महिलाओं, किसानों व युवाओं के साथ कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया विभिन्न समस्याओं का ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंप कर विद्युत आपूर्ति तुरंत सुचारू रूप से चालू करने की मांग की। जिले में बारिश न होने से फैसले सुख रहे हैं इसलिए जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही सुधार ना हुआ तो आगे विधानसभा में मामले को लेकर मुद्दा उठाएंगे और जिले में वृहद आंदोलन किया जाएगा। शुक्रवार को सदर विधायक अनिल प्रधान सैकड़ो युवाओं, महिलाओं व किसानों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे जहां उन्होंने बंद पड़े पंप कैनालों को तुरंत चालू करने, विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से सुनिश्चित करने, शिवरामपुर कौहारी मार्ग, मेडिकल कॉलेज की स्थापना, जिला चिकित्सालय में रिफर, मरीजो से दुर्व्यवहार न करने की शिकायत मातृ एवं शिशु हॉस्पिटल को भी सुचारू रूप से चालू करवाने सहित अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। समाजवादी पार्टी के सदर विधायक अनिल प्रधान ने कहा कि चित्रकूट में लो वोल्टेज विद्युत कटौती के कारण किसान की फसले सूख रही हैं। धान की रोपाई का सीजन है ऐसे में पंप कैनाल बंद होने से खेतों में पानी नहीं पहुंच रहा, बिजली विभाग के अधिकारियों से परेशान हैं। शहर से लेकर गांव की जनता विद्युत कटौती का दंश झेल रही है। हम लोग अधिकारियों से शिकायत करते-करते परेशान हो गए हैं लेकिन कोई भी विभाग का अधिकारी सुनने को तैयार नहीं है। इसीलिए आज जिलाधिकारी कार्यालय में ग्रामीणों की बिजली की समस्या व अन्य समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया गया है और अपनी मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया है। जिलाधिकारी से मांग की गई है कि प्रतिनिधियों को बुलाकर वार्ता करें और शीघ्र समाधान कर निस्तारण करने को कहा गया। और इस मामले को उच्च अधिकारियों को अवगत कराने की बात की है। जिलाधिकारी ने हमें आश्वासन दिया है कि उनकी इन गंभीर मांगों पर विचार किया जाएगा और जल्द ही प्रतिनिधियों को बुलाकर वार्ता की जाएगी जिसमें समाधान का हल निकाला जाएगा।3
- टूटी पुलिया का निर्माण हेतु जिससे लोगो को आने जाने में परेशानी होती है भ्र्स्ट प्रधान अधिकारी काम नहीं करवा रहे1