logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रानीवाड़ा मेन बाजार में गंदगी का अंबार, शौचालय की सफाई नहीं होने से व्यापारी और आमजन परेशान रानीवाड़ा(जितेन्द्र दहिया)रानीवाड़ा। शहर के मेन बाजार में स्थित रेलवे स्टेशन के पास गणगौर होटल के आसपास इन दिनों गंदगी का अंबार लगा हुआ है। मेन बाजार क्षेत्र और सार्वजनिक शौचालय की लंबे समय से साफ-सफाई नहीं होने के कारण यहां के व्यापारी और आमजन काफी परेशान हैं। बाजार में आने-जाने वाले लोगों को गंदगी और बदबू के कारण भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि इस क्षेत्र में प्रतिदिन सैकड़ों लोगों का आवागमन रहता है। रेलवे स्टेशन के पास होने के कारण बाहर से आने वाले यात्री भी इसी रास्ते से गुजरते हैं, लेकिन सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई नजर आती है। सार्वजनिक शौचालय की हालत भी बदतर बनी हुई है, जहां समय पर सफाई नहीं होने से बदबू फैल रही है और लोगों को उपयोग करने में दिक्कत हो रही है। व्यापारियों और स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रशासनिक अधिकारियों का दिन में कई बार इस रास्ते से आना-जाना होता है, इसके बावजूद भी बाजार की गंदगी और शौचालय की बदहाल स्थिति पर किसी का ध्यान नहीं जा रहा। लोगों का कहना है कि अगर समय रहते सफाई नहीं की गई तो यह स्थिति स्वास्थ्य के लिए भी खतरा बन सकती है। मेन बाजार के दुकानदारों का कहना है कि कई बार संबंधित अधिकारियों को इस समस्या के बारे में अवगत कराया गया, लेकिन अभी तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया है। सफाई व्यवस्था में लापरवाही के कारण बाजार का वातावरण खराब हो रहा है और ग्राहकों को भी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय व्यापारियों और आमजन ने प्रशासन से मांग की है कि मेन बाजार और सार्वजनिक शौचालय की नियमित साफ-सफाई की व्यवस्था की जाए और जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाए। लोगों का कहना है कि बाजार शहर का प्रमुख क्षेत्र है, इसलिए यहां साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था होना बेहद जरूरी है।

on 13 March
user_Jitendra dahiya
Jitendra dahiya
Local News Reporter रानीवाड़ा, जालोर, राजस्थान•
on 13 March
ce72b517-0f23-4c6d-a463-ff1e741a4ed7

रानीवाड़ा मेन बाजार में गंदगी का अंबार, शौचालय की सफाई नहीं होने से व्यापारी और आमजन परेशान रानीवाड़ा(जितेन्द्र दहिया)रानीवाड़ा। शहर के मेन बाजार में स्थित रेलवे स्टेशन के पास गणगौर होटल के आसपास इन दिनों गंदगी का अंबार लगा हुआ है। मेन बाजार क्षेत्र और सार्वजनिक शौचालय की लंबे समय से साफ-सफाई नहीं होने के कारण यहां के व्यापारी और आमजन काफी परेशान हैं। बाजार में आने-जाने वाले लोगों को गंदगी और बदबू के कारण भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि इस क्षेत्र में प्रतिदिन सैकड़ों लोगों का आवागमन रहता है। रेलवे स्टेशन के पास होने के कारण बाहर से आने वाले यात्री भी इसी रास्ते से गुजरते हैं, लेकिन सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई नजर आती है। सार्वजनिक शौचालय की हालत भी बदतर बनी हुई है, जहां समय पर सफाई नहीं होने से बदबू फैल रही है और लोगों को उपयोग करने में दिक्कत हो रही है। व्यापारियों और स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रशासनिक अधिकारियों का दिन में कई बार इस रास्ते से आना-जाना होता है, इसके बावजूद भी बाजार की गंदगी और शौचालय की बदहाल स्थिति पर किसी का ध्यान नहीं जा रहा। लोगों का कहना है कि अगर समय रहते सफाई नहीं की गई तो यह स्थिति स्वास्थ्य के लिए भी खतरा बन सकती है। मेन बाजार के दुकानदारों का कहना है कि कई बार संबंधित अधिकारियों को इस समस्या के बारे में अवगत कराया गया, लेकिन अभी तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया है। सफाई व्यवस्था में लापरवाही के कारण बाजार का वातावरण खराब हो रहा है और ग्राहकों को भी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय व्यापारियों और आमजन ने प्रशासन से मांग की है कि मेन बाजार और सार्वजनिक शौचालय की नियमित साफ-सफाई की व्यवस्था की जाए और जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाए। लोगों का कहना है कि बाजार शहर का प्रमुख क्षेत्र है, इसलिए यहां साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था होना बेहद जरूरी है।

More news from Rajasthan and nearby areas
  • पाली,मनीष राठौड़ । खाद्य विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने सुमेरपुर के संजय नगर इलाके में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली घी बनाने की फैक्ट्री पकड़ी है। करीब 8 घंटे चली इस रेड में भारी मात्रा में मिलावटी घी और नामी कंपनियों के नकली रैपर बरामद किए गए सीएमएचओ विकास मारवाल ने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुरेश चंद्र शर्मा के नेतृत्व में यह कार्रवाई कल रात 8 बजे शुरू होकर आज सुबह 4:30 बजे तक चली। फैक्ट्री में सरस, अमूल, कृष्णा और नोवा जैसे प्रतिष्ठित ब्रांड्स की हूबहू पैकिंग की जा रही थी। टीम ने 15-15 किलो के 150 टिन घी जब्त किया है। इसके अलावा 106 टिन पाम ऑयल भी मिला है, जिसे घी में मिलाकर मिलावट की जा रही थी। मौके से टिन सील करने की मशीनें, घी गरम करने के उपकरण और पारस, सागर, बनास जैसी कई कंपनियों के नकली रैपर व डिब्बे बरामद हुए हैं। कार्रवाई के दौरान कंपनी के कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बरामद घी की जांच कर पुष्टि की कि यह उनकी कंपनी का असली उत्पाद नहीं है, बल्कि उनके नाम का गलत इस्तेमाल कर नकली घी बेचा जा रहा था। इसके बाद सरस कंपनी की ओर से सुमेरपुर थानाधिकारी को कॉपीराइट उल्लंघन की एफआईआर दी गई है। खाद्य विभाग ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए सैम्पल लिए हैं। रिपोर्ट आने के बाद कोर्ट में परिवाद पेश किया जाएगा। मुख्य आरोपियों में पर्बत सिंह, खुशाल सुथार सहित अन्य के नाम सामने आए हैं। पूरी कार्रवाई में खाद्य विभाग से सुरेश चंद्र शर्मा, ओमप्रकाश प्रजापत और प्रभुदयाल शामिल थे। वहीं पुलिस प्रशासन की ओर से सुमेरपुर डीवाईएसपी जितेंद्र सिंह गिलाकोर, एसआई भंवर सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।
    1
    पाली,मनीष राठौड़ । खाद्य विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने सुमेरपुर के संजय नगर इलाके में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली घी बनाने की फैक्ट्री पकड़ी है। करीब 8 घंटे चली इस रेड में भारी मात्रा में मिलावटी घी और नामी कंपनियों के नकली रैपर बरामद किए गए सीएमएचओ विकास मारवाल ने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुरेश चंद्र शर्मा के नेतृत्व में यह कार्रवाई कल रात 8 बजे शुरू होकर आज सुबह 4:30 बजे तक चली। फैक्ट्री में सरस, अमूल, कृष्णा और नोवा जैसे प्रतिष्ठित ब्रांड्स की हूबहू पैकिंग की जा रही थी। टीम ने 15-15 किलो के 150 टिन घी जब्त किया है। इसके अलावा 106 टिन पाम ऑयल भी मिला है, जिसे घी में मिलाकर मिलावट की जा रही थी। मौके से टिन सील करने की मशीनें, घी गरम करने के उपकरण और पारस, सागर, बनास जैसी कई कंपनियों के नकली रैपर व डिब्बे बरामद हुए हैं। कार्रवाई के दौरान कंपनी के कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बरामद घी की जांच कर पुष्टि की कि यह उनकी कंपनी का असली उत्पाद नहीं है, बल्कि उनके नाम का गलत इस्तेमाल कर नकली घी बेचा जा रहा था। इसके बाद सरस कंपनी की ओर से सुमेरपुर थानाधिकारी को कॉपीराइट उल्लंघन की एफआईआर दी गई है। खाद्य विभाग ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए सैम्पल लिए हैं। रिपोर्ट आने के बाद कोर्ट में परिवाद पेश किया जाएगा। मुख्य आरोपियों में पर्बत सिंह, खुशाल सुथार सहित अन्य के नाम सामने आए हैं। पूरी कार्रवाई में खाद्य विभाग से सुरेश चंद्र शर्मा, ओमप्रकाश प्रजापत और प्रभुदयाल शामिल थे। वहीं पुलिस प्रशासन की ओर से सुमेरपुर डीवाईएसपी जितेंद्र सिंह गिलाकोर, एसआई भंवर सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।
    user_Manish Rathore
    Manish Rathore
    Newspaper publisher Pali, Rajasthan•
    1 hr ago
  • Post by District.reporter.babulaljogaw
    1
    Post by District.reporter.babulaljogaw
    user_District.reporter.babulaljogaw
    District.reporter.babulaljogaw
    Farmer पाली, पाली, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • यह खबर एक बहुत ही गंभीर और दिल दहला देने वाली घटना के बारे में है। मैं आपको इसे आसान भाषा में समझा देता हूँ: 🔴 क्या हुआ? पाली जिले के कराड़ी गांव में 1 अप्रैल को 70 वर्षीय महिला (प्यारी देवी) की हत्या कर दी गई। आरोपियों ने चांदी के गहनों के लिए महिला के पैर तक काट दिए। 👮 पुलिस ने क्या किया? पुलिस ने जांच के बाद दो सगे भाइयों (भरत भाई और राजू भाई) को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी पास के बिठोड़ा गांव के रहने वाले हैं। 🔍 जांच कैसे हुई? पुलिस की स्पेशल टीम, साइबर टीम और मारवाड़ जंक्शन पुलिस ने मिलकर काम किया। करीब 4000 किलोमीटर तक पीछा किया (अहमदाबाद और बेंगलुरु तक)। 12 टीमों ने 500+ CCTV कैमरे चेक किए और कई लोगों से पूछताछ की। 🧾 वारदात कैसे की गई? सुनसान जगह (तालाब के पास) पर: महिला की गर्दन और पैर काटे करीब 1 किलो चांदी के गहने सोने के जेवर और मोबाइल लूट लिया ⚠️ आरोपी क्या करते थे? पेशे से लकड़ी काटने और कोयला बनाने का काम करते थे 👉 निष्कर्ष: पुलिस ने काफी मेहनत और टेक्नोलॉजी की मदद से आरोपियों को पकड़ लिया। यह मामला लालच और क्रूरता का बहुत बड़ा उदाहरण है। अगर आप चाहो तो मैं इसे पोस्टर, न्यूज़ स्टाइल वीडियो स्क्रिप्ट या सोशल मीडिया पोस्ट में भी बदलकर दे सकता हूँ 👍आगे क्या खुलासा हुआ? पुलिस ने तकनीकी आधार (लोकेशन/मोबाइल ट्रैकिंग) से आरोपियों का लगातार पीछा किया। जैसे ही आरोपी वापस मारवाड़ जंक्शन क्षेत्र में आया, उसे भगवानपुरा चौराहे से पकड़ लिया गया। 💰 लूट का सामान कहाँ गया? चोरी किए गए चांदी के गहने (कड़े) 👉 आउवा गांव के एक व्यक्ति के पास गिरवी रख दिए गए थे हैरानी की बात: वह व्यक्ति मृतका (वृद्ध महिला) की ही जाति का था उसे अगले दिन ही घटना का पता चल गया था फिर भी वह चुप रहा और प्रदर्शन (धरना) में भी शामिल हुआ 😳 ⚠️ इसका मतलब क्या है? यह केस सिर्फ हत्या ही नहीं, बल्कि 👉 लूट और छुपाने (गिरवी रखने) का भी मामला बन गया पुलिस अब उस व्यक्ति पर भी कार्रवाई कर सकती है जिसने सामान छुपाया 👉 सीधी बात: पुलिस ने टेक्नोलॉजी और मेहनत से आरोपियों को पकड़ लिया, और अब लूट का पूरा नेटवर्क भी सामने आ रहा है। न्यूज़ रिपोर्टर मदन लाल परमार
    1
    यह खबर एक बहुत ही गंभीर और दिल दहला देने वाली घटना के बारे में है। मैं आपको इसे आसान भाषा में समझा देता हूँ:
🔴 क्या हुआ?
पाली जिले के कराड़ी गांव में 1 अप्रैल को 70 वर्षीय महिला (प्यारी देवी) की हत्या कर दी गई।
आरोपियों ने चांदी के गहनों के लिए महिला के पैर तक काट दिए।
👮 पुलिस ने क्या किया?
पुलिस ने जांच के बाद दो सगे भाइयों (भरत भाई और राजू भाई) को गिरफ्तार किया।
दोनों आरोपी पास के बिठोड़ा गांव के रहने वाले हैं।
🔍 जांच कैसे हुई?
पुलिस की स्पेशल टीम, साइबर टीम और मारवाड़ जंक्शन पुलिस ने मिलकर काम किया।
करीब 4000 किलोमीटर तक पीछा किया (अहमदाबाद और बेंगलुरु तक)।
12 टीमों ने 500+ CCTV कैमरे चेक किए और कई लोगों से पूछताछ की।
🧾 वारदात कैसे की गई?
सुनसान जगह (तालाब के पास) पर:
महिला की गर्दन और पैर काटे
करीब 1 किलो चांदी के गहने
सोने के जेवर और मोबाइल लूट लिया
⚠️ आरोपी क्या करते थे?
पेशे से लकड़ी काटने और कोयला बनाने का काम करते थे
👉 निष्कर्ष:
पुलिस ने काफी मेहनत और टेक्नोलॉजी की मदद से आरोपियों को पकड़ लिया। यह मामला लालच और क्रूरता का बहुत बड़ा उदाहरण है।
अगर आप चाहो तो मैं इसे पोस्टर, न्यूज़ स्टाइल वीडियो स्क्रिप्ट या सोशल मीडिया पोस्ट में भी बदलकर दे सकता हूँ 👍आगे क्या खुलासा हुआ?
पुलिस ने तकनीकी आधार (लोकेशन/मोबाइल ट्रैकिंग) से आरोपियों का लगातार पीछा किया।
जैसे ही आरोपी वापस मारवाड़ जंक्शन क्षेत्र में आया, उसे भगवानपुरा चौराहे से पकड़ लिया गया।
💰 लूट का सामान कहाँ गया?
चोरी किए गए चांदी के गहने (कड़े)
👉 आउवा गांव के एक व्यक्ति के पास गिरवी रख दिए गए थे
हैरानी की बात:
वह व्यक्ति मृतका (वृद्ध महिला) की ही जाति का था
उसे अगले दिन ही घटना का पता चल गया था
फिर भी वह चुप रहा और
प्रदर्शन (धरना) में भी शामिल हुआ 😳
⚠️ इसका मतलब क्या है?
यह केस सिर्फ हत्या ही नहीं, बल्कि
👉 लूट और छुपाने (गिरवी रखने) का भी मामला बन गया
पुलिस अब उस व्यक्ति पर भी कार्रवाई कर सकती है जिसने सामान छुपाया
👉 सीधी बात:
पुलिस ने टेक्नोलॉजी और मेहनत से आरोपियों को पकड़ लिया, और अब लूट का पूरा नेटवर्क भी सामने आ रहा है।
न्यूज़ रिपोर्टर 
मदन लाल परमार
    user_राजस्थान लाइव
    राजस्थान लाइव
    Photographer पाली, पाली, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • कपासन मे मनाई अम्बेडकर जयंती
    2
    कपासन मे मनाई अम्बेडकर जयंती
    user_Ashish kumar kodli
    Ashish kumar kodli
    Local News Reporter Mavli, Udaipur•
    42 min ago
  • Post by बरकत मेहर
    1
    Post by बरकत मेहर
    user_बरकत मेहर
    बरकत मेहर
    शेरगढ़, जोधपुर, राजस्थान•
    53 min ago
  • Post by प्रभुराम चौधरी बिजोवा
    5
    Post by प्रभुराम चौधरी बिजोवा
    user_प्रभुराम चौधरी बिजोवा
    प्रभुराम चौधरी बिजोवा
    Grain Shop मारवाड़ जंक्शन, पाली, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • PADMA SARGARA OFFICIAL Presenting the song " Prem Jaal " sung by Salim Shekhawas, Lyrics by Padma Sargara, and Music directed by Sk Studio. ► Subscribe Now:   bit.ly/3uuieia  ​ 🔔 Stay updated! Video Credits: Song: Prem Jaal - प्रेम जाल Singer: Salim Shekhawas Lyrics/Composition: Padma Sargara Music: SK Studio D.O.P.: Jitu Parjapat Editor: Anu Suthar Publicity Design: Ram Bishnoi Cinematographer: Dinesh Gehlot Video Director & Starcast: Kunwar Mukesh Singh And Priya Gupta Producer & Director: Hemraj Kag Music Label: Padma Sargara Official
    1
    PADMA SARGARA OFFICIAL Presenting the song " Prem Jaal " sung by Salim Shekhawas, Lyrics by Padma Sargara, and Music directed by Sk Studio.
► Subscribe Now:   bit.ly/3uuieia  ​  🔔 Stay updated!
Video Credits:
Song: Prem Jaal - प्रेम जाल
Singer: Salim Shekhawas
Lyrics/Composition: Padma Sargara
Music: SK Studio
D.O.P.: Jitu Parjapat
Editor: Anu Suthar
Publicity Design: Ram Bishnoi
Cinematographer: Dinesh Gehlot
Video Director & Starcast: Kunwar Mukesh Singh And Priya Gupta
Producer & Director: Hemraj Kag
Music Label: Padma Sargara Official
    user_HEMRAJ
    HEMRAJ
    Music producer जोधपुर, जोधपुर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • आरो सर्विस करने वालों एक बार यह वीडियो देखें हमेशा जिस कंपनी का आरो है कंपनी से बुलाकर सर्विस करवाई
    1
    आरो सर्विस करने वालों एक बार यह वीडियो देखें हमेशा जिस कंपनी का आरो है   कंपनी से बुलाकर सर्विस करवाई
    user_Govind Singj
    Govind Singj
    समाजसेवी जोधपुर, जोधपुर, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को वल्लभनगर में आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता में वल्लभनगर सीओ सर्कल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मावली सीओ सर्कल को रोमांचक मुकाबले में हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। पूरे मैच के दौरान दोनों टीमों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला, जिसने दर्शकों को अंत तक बांधे रखा। मुकाबले की शुरुआत से ही वल्लभनगर टीम आक्रामक अंदाज में नजर आई और पहले सेट में बेहतरीन तालमेल व मजबूत डिफेंस के दम पर बढ़त बना ली। हालांकि दूसरे सेट में मावली टीम ने जबरदस्त वापसी करते हुए आक्रमण तेज किया और मैच को बराबरी पर ला खड़ा किया, जिससे मुकाबला और भी रोमांचक हो गया।
    1
    राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को वल्लभनगर में आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता में वल्लभनगर सीओ सर्कल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मावली सीओ सर्कल को रोमांचक मुकाबले में हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। पूरे मैच के दौरान दोनों टीमों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला, जिसने दर्शकों को अंत तक बांधे रखा। मुकाबले की शुरुआत से ही वल्लभनगर टीम आक्रामक अंदाज में नजर आई और पहले सेट में बेहतरीन तालमेल व मजबूत डिफेंस के दम पर बढ़त बना ली। हालांकि दूसरे सेट में मावली टीम ने जबरदस्त वापसी करते हुए आक्रमण तेज किया और मैच को बराबरी पर ला खड़ा किया, जिससे मुकाबला और भी रोमांचक हो गया।
    user_Local Tv News Channel
    Local Tv News Channel
    वल्लभनगर, उदयपुर, राजस्थान•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.