Shuru
Apke Nagar Ki App…
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने कहा कि एक साल सोना नहीं पुरे देश को प्रधानमंत्री श्री मोदी जी ने एक बड़ा संदेश दिया है ओर कहा है कि डिजल पेट्रोल तेल खाद्य ओर सोने के गहने आदि सामान बाजार से एक साल तक ना खरीदें आप से में देश हित में अपील करता हूँ इन छोटी छोटी बातों को अगर आप मानते हैं जेसे कभी विदेश जाने की अगर बात होती है तो उसे भी टाले तो देश को आगे ले जा ने में भी बहुत मदद कर सकते हैं
विजय शर्मा (पत्रकार)
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने कहा कि एक साल सोना नहीं पुरे देश को प्रधानमंत्री श्री मोदी जी ने एक बड़ा संदेश दिया है ओर कहा है कि डिजल पेट्रोल तेल खाद्य ओर सोने के गहने आदि सामान बाजार से एक साल तक ना खरीदें आप से में देश हित में अपील करता हूँ इन छोटी छोटी बातों को अगर आप मानते हैं जेसे कभी विदेश जाने की अगर बात होती है तो उसे भी टाले तो देश को आगे ले जा ने में भी बहुत मदद कर सकते हैं
More news from Sawai Madhopur and nearby areas
- गंगापुर सिटी में मातृत्व दिवस पर कुशालगढ़ बाबा श्याम मंदिर पर 251 परिंडे वितरित किये। ममता और करुणा के पावन अवसर "मातृत्व दिवस" पर मानव सेवा संस्थान द्वारा रविवार शाम को कुशालगढ़ बाबा श्री श्याम मंदिर परिसर में संस्थान के तत्वावधान में ‘परिंडा महाअभियान’ के तृतीय चरण के तहत 251 परिंडे वितरित किये गये। मानव सेवा संस्थान के सहसचिव मोहित जैन ने बताया कि भीषण गर्मी में मूक पक्षियों को जीवनदान देने के ध्येय से आयोजित इस कार्यक्रम की मुख्य थीम *आओ हम सब मिलकर हाथ बढ़ायें,मूक प्राणियों के प्राणबचायें,आओ मिलकर परिंडे लगायें* रही, जिसने जन-मानस को जीव सेवा के प्रति जागरूक किया। इस सेवाभावी कार्यक्रम में क्षेत्र की प्रतिष्ठित लोगों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। अतिथियों ने समाज में मूक प्राणियों के इस सेवार्थ कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे समय की मांग बताया। अतिथियों ने मंदिर परिसर में आने जाने वाले महिला, पुरूषों को परिंडे वितरित किये एवं पानी भरने का संकल्प कराया। परिंडे लेने वाले युवक, युवतियों ने सेल्फी कराकर सोशल मीडिया पर फोटो साझा कर लोगों को प्रेरित करने करने का बीड़ा उठाया। कार्यक्रम के दौरान श्री श्याम धाम सेवा समिति के अध्यक्ष राजेन्द्र दुसाद, ओमप्रकाश धर्मकांटा, शिवचरण बीओबी एवं संस्थान अध्यक्ष दिनेश करणपुर,संरक्षक विजय गोयल, प्रमोद बंटी, डॉ. राहुल होमियोपैथिक,विमल पारले, राधारमण शर्मा, अंकित गोयल,राकेश गुप्ता, तन्नू खण्डेलवाल,गुड्डू रैन्जर,अमित खण्डेलवाल,गोपाल गुप्ता सहित संस्थान के अनेक समर्पित सदस्य मौजूद रहे।1
- कोटा-हिसार ट्रेन में एक ऑन ड्यूटी GRP जवान ने नशे में टीटीई और कोच अटेंडेंट से मारपीट की। जवान ने टीटीई का मोबाइल भी तोड़ दिया और स्टाफ की शिकायत के बावजूद सवाई माधोपुर में कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।1
- बजरी माफिया के हौसले बुलंद: बाटोदा और सदर थाना पुलिस की 'मूक सहमति' से हो रहा अवैध परिवहन बजरी माफिया के हौसले बुलंद: बाटोदा और सदर थाना पुलिस की 'मूक सहमति' से हो रहा अवैध परिवहन सवाई माधोपुर/गंगापुर सिटी। जिले में अवैध बजरी खनन और परिवहन का काला खेल अब खुलेआम प्रशासनिक मिलीभगत की भेंट चढ़ रहा है। ताज़ा मामला रामगढ़ मुराडा क्षेत्र का है, जहाँ बजरी माफिया दिनदहाड़े कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं, लेकिन स्थानीय पुलिस प्रशासन गहरी नींद में सोया हुआ है। ₹1000 में बिक रहा कानून: एंट्री का खेल उजागर सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस थाना बाटोदा और सदर थाना गंगापुर सिटी की सीमा में माफियाओं का राज चल रहा है। आरोप है कि यहाँ पुलिस ने अपनी आँखें पूरी तरह मूंद ली हैं। माफियाओं से प्रति ट्रॉली 1000 रुपये की 'एंट्री' वसूली जा रही है, जिसके बदले उन्हें बिना किसी रोक-टोक के क्षेत्र से निकलने की खुली छूट दी गई है। प्रशासनिक उदासीनता पर सवाल हैरानी की बात यह है कि जहाँ प्रदेश सरकार अवैध खनन के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति का दावा करती है, वहीं इन दोनों थानों की कार्यशैली पर सवालिया निशान लग रहे हैं। दिनदहाड़े सड़कों पर दौड़ती बजरी से भरी ट्रालियां यह साबित करने के लिए काफी हैं कि माफियाओं को न तो पुलिस का डर है और न ही कानून का। एसपी सवाई माधोपुर से सख्त कार्रवाई की गुहार स्थानीय ग्रामीणों और सजग नागरिकों ने पुलिस अधीक्षक (SP) सवाई माधोपुर से इस मामले में तत्काल संज्ञान लेने की अपील की है। मांग की जा रही है कि: अवैध वसूली में लिप्त पुलिसकर्मियों की जांच की जाए। रामगढ़ मुराडा क्षेत्र में बजरी परिवहन पर तुरंत प्रभावी रोक लगाई जाए। भ्रष्ट अधिकारियों और माफियाओं के गठजोड़ को तोड़ा जाए1
- सवाई माधोपुर के खेड़ली गांव में आवारा कुत्तों ने एक नीलगाय को बुरी तरह घायल कर दिया। खबर मिलते ही 8-10 युवा मौके पर पहुंचे और तुरंत डॉक्टर बुलाकर उसका उपचार करवाया।1
- गुनसार सहित क्षेत्र में पहुंचा ग्राम विकास रथ मंडल अध्यक्ष गीता चौधरी ने सरकारी योजनाओं का किया बखान गीता चौधरी का हुआ स्वागत हिंडौन भाजपा की ग्राम विकास रथ यात्रा ग्राम पंचायत गुनसार सहित क्षेत्र में पहुंचा।गुनसार बूथ अध्यक्ष जुबेर खान ने बताया कि कार्यक्रम में पहुंची खेड़ा जमालपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष गीता चौधरी ने ग्रामीणों को केन्द्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देकर अधिक से अधिक लोगों को लाभ प्राप्त करने की बात कही, मंडल मंत्री शोभा तिवारी ने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से शुरू किए गए विकास रथ की सुझाव पेंटी में अपने सुझाव डाल सकतें हैं।इस दौरान ग्रामीणों ने ग्राम विकास रथ का भव्य स्वागत किया और सरकार की विभिन्न योजनाओं को रथ में लगी एल ई डी के माध्यम से देखा।इससे पहले भाजपा मंडल अध्यक्ष गीता चौधरी, विधानसभा प्रवासी प्रभारी एवं प्रदेश आईटी संयोजक भाजपा एसपी मोर्चा र रिंकू मीना, मंडल महामंत्री विकास व्यास, शक्ति केंद्र संयोजक मनोज तिवारी, मंडल मंत्री शोभा तिवारी का साफा माला पहनकर स्वागत किया गया।कार्यक्रम में एनक्वास में आयुष्मान आरोग्य मंदिर स्तर की सर्टिफाइड होने वाली आयुष्मान आरोग्य मंदिर SHC कुतुकपुर की ANM मंजू जयसवाल, CHO ब्रह्मानंद का साफा माला पहना कर स्वागत किया गया।मंडल अध्यक्ष चौधरी ने एएनएम मंजू जयसवाल और ब्रह्मानंद के कार्य की सराहना की।कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने सरकार की जनहितकारी योजनाओं की सराहना की और कहा कि इन योजनाओं का लाभ आमजन तक भली भांति पहुंच रहा है।कार्यक्रम में पूर्व करौली विधानसभा प्रवासी प्रभारी एवं प्रदेश आईटी संयोजक भाजपा एसपी मोर्चा रिंकू मीना, मंडल महामंत्री विकास व्यास, शक्ति केंद्र संयोजक मनोज तिवारी, मंडल मंत्री शोभा तिवारी,बूथ अध्यक्ष जुवैर खांन, कलाम खांन, श्री महावीर जी पंचायत समिति विकास अधिकारी ज्ञान सिंह, ग्रा.वि.अ. रेखा मीणा, गुनसार पंचायत सरपंच मोहम्मद सलमान खान, बैनीवाल, कल्लो बाई मीणा, हिण्डौन सदर थाने के एएसआई गिरधारी लाल, कांस्टेबल प्रधान, हैमेंद्र सिंह सहित कर्मचारी एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद रहें।1
- जाखोदा ग्राम पंचायत की ग्राम विकास अधिकारी सविता चौधरी को तबादले पर भावुक विदाई दी गई। ग्रामीणों ने उनके कार्यकाल को यादगार बताया क्योंकि उन्होंने लंबित मामलों का त्वरित निस्तारण किया और जनकल्याणकारी योजनाओं को सफलतापूर्वक लागू किया। यह समारोह उनके प्रति जनता के विश्वास और सम्मान को दर्शाता है।1
- जनसेवक अजय रामनाथ घूमना ने जीवन का 123 वा रक्तदान कर बचाई युवक की जान दौसा जिला अस्पताल में भर्ती मरीज बनवारी मीना निवासी घूमना जिनका हीमोग्लोबिन मात्र 5 रह गया । मरीज का रक्त ग्रुप दुर्बल रक्त ग्रुप बी नेगेटिव था जो जिला के कोई भी ब्लड बैंक में नहीं मिला । मरीज के परिजनों के काफी प्रयास किए फिर भी उन्हें बी नेगेटिव का डोनर नहीं मिला ।फिर उन्होंने जनसेवक अजय रामनाथ घूमना को कॉल किया ।जनसेवक अजय रामनाथ घूमना ने अपने स्तर से केश वारिफाई किया और बिना देरी किए अपने निजी काम से जयपुर गए हुए थे जनसेवक अजय रामनाथ घूमना अपना काम छोड़कर जयपुर से सीधे जिला अस्पताल दौसा पहुंचे और मरीज बनवारी के लिए रक्तदान किया ।जनसेवक अजय रामनाथ घूमना का ये जीवन का 123 वा रक्तदान है ।जिसमें 96बार प्लेटलेट्स दान, 26बार होल ब्लड दान एवं एक बार सफेद रक्त कोशिकाओं का दान शामिल है।जनसेवक अजय रामनाथ घूमना अपने ग्रुप एक कदम मानवता की ओर से अबतक 3000से अधिक मरीजों को निस्वार्थ रक्त उपलब्ध करवा चुके है।1
- गंगापुर सिटी के ग्राम पंचायत सेवा ब्लॉक में 'ग्राम रथ अभियान' कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस पहल का लक्ष्य ग्रामीण क्षेत्रों तक सरकारी योजनाओं और सुविधाओं का सीधा लाभ पहुंचाना है।1