logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

लापता चार नाबालिग लड़कियों की तलाश में दौड़ी पुलिस, महाराष्ट्र से 24 घंटे में सकुशल बरामद वजीरगंज। थाना क्षेत्र के विहिआइन गांव निवासी पप्पू राम ने 10 सितंबर को अपनी नाबालिग पुत्री सहित चार लड़कियों के लापता होने की सूचना वजीरगंज थाने में दी थी। परिजनों के अनुसार, सभी लड़कियां सकरदास नवादा में फॉर्म भरने की बात कहकर घर से निकली थीं, लेकिन वापस नहीं लौटीं। मामले में वजीरगंज थाना कांड संख्या 405/26 के तहत धारा 137(2) बीएनएस के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वजीरगंज कैंप अभिनव कुमार के नेतृत्व में वजीरगंज थाना और जिला तकनीकी शाखा की संयुक्त टीम गठित की गई। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने चारों लड़कियों की लोकेशन का पता लगाया। इसके बाद मुंबई पुलिस के सहयोग से पुलिस टीम ने 24 घंटे के भीतर महाराष्ट्र के पालघर जिले से चारों नाबालिग लड़कियों को सकुशल बरामद कर लिया। बरामदगी के बाद नाबालिग लड़कियों के बयान दर्ज किए गए हैं। उनके बयान के आधार पर पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई में एसडीपीओ अभिनव कुमार, वजीरगंज थानाध्यक्ष नीरज कुमार, तकनीकी शाखा के धीरेंद्र कुमार, पुलिस पदाधिकारी माला कुमारी, हर्षा कुमारी, प्रीतम कुमार, रजनीश चौधरी तथा तकनीकी शाखा के अन्य कर्मी शामिल रहे।

58 min ago
user_Dhirendra Kumar Verma
Dhirendra Kumar Verma
वजीरगंज, गया, बिहार•
58 min ago
4a9706e7-e8ad-46f6-a738-a1821de78306

लापता चार नाबालिग लड़कियों की तलाश में दौड़ी पुलिस, महाराष्ट्र से 24 घंटे में सकुशल बरामद वजीरगंज। थाना क्षेत्र के विहिआइन गांव निवासी पप्पू राम ने 10 सितंबर को अपनी नाबालिग पुत्री सहित चार लड़कियों के लापता होने की सूचना वजीरगंज थाने में दी थी। परिजनों के अनुसार, सभी लड़कियां सकरदास नवादा में फॉर्म भरने की बात कहकर घर से निकली थीं, लेकिन वापस नहीं लौटीं। मामले में वजीरगंज थाना कांड संख्या 405/26 के तहत धारा 137(2) बीएनएस के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वजीरगंज कैंप अभिनव कुमार के नेतृत्व में वजीरगंज थाना और जिला तकनीकी शाखा की संयुक्त टीम गठित की गई। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने चारों लड़कियों की लोकेशन का पता लगाया। इसके बाद मुंबई पुलिस के सहयोग से पुलिस टीम ने 24 घंटे के भीतर महाराष्ट्र के पालघर जिले से चारों नाबालिग लड़कियों को सकुशल बरामद कर लिया। बरामदगी के बाद नाबालिग लड़कियों के बयान दर्ज किए गए हैं। उनके बयान के आधार पर पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई में एसडीपीओ अभिनव कुमार, वजीरगंज थानाध्यक्ष नीरज कुमार, तकनीकी शाखा के धीरेंद्र कुमार, पुलिस पदाधिकारी माला कुमारी, हर्षा कुमारी, प्रीतम कुमार, रजनीश चौधरी तथा तकनीकी शाखा के अन्य कर्मी शामिल रहे।

More news from Bihar and nearby areas
  • मोतिहारी, बिहार- हरैया पुलिस की बड़ी कार्रवाई
    1
    मोतिहारी,                    बिहार- हरैया पुलिस की बड़ी कार्रवाई
    user_SATISH KUMAR (पत्रकार)
    SATISH KUMAR (पत्रकार)
    स्थानीय समाचार रिपोर्टर Gaya Town C.D.Block, Bihar•
    15 hrs ago
  • सिरदला बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही पोल से नीचे बिजली का तार झूला।
    1
    सिरदला बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही पोल से नीचे बिजली का तार झूला।
    user_News Of Nawada
    News Of Nawada
    Local News Reporter सिरदला, नवादा, बिहार•
    17 hrs ago
  • Post by Sanjay paswa PAswan
    1
    Post by Sanjay paswa PAswan
    user_Sanjay paswa PAswan
    Sanjay paswa PAswan
    Bihar•
    4 hrs ago
  • 🚨 नवादा में EOU का बड़ा एक्शन! जिला परिवहन कार्यालय के प्रधान लिपिक कन्हैया लाल को चोरी की स्कॉर्पियो के कागजात में कथित हेराफेरी और फर्जी रजिस्ट्रेशन ट्रांसफर मामले में गिरफ्तार किया गया है। हाईकोर्ट के आदेश पर दर्ज केस में अब पूरे नेटवर्क और अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच तेज हो गई है। #Nawada #NawadaNews #BiharNews 🚨 नवादा में EOU का बड़ा एक्शन! जिला परिवहन कार्यालय के प्रधान लिपिक कन्हैया लाल को चोरी की स्कॉर्पियो के कागजात में कथित हेराफेरी और फर्जी रजिस्ट्रेशन ट्रांसफर मामले में गिरफ्तार किया गया है। हाईकोर्ट के आदेश पर दर्ज केस में अब पूरे नेटवर्क और अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच तेज हो गई है। #Nawada #NawadaNews #BiharNews
    1
    🚨 नवादा में EOU का बड़ा एक्शन! जिला परिवहन कार्यालय के प्रधान लिपिक कन्हैया लाल को चोरी की स्कॉर्पियो के कागजात में कथित हेराफेरी और फर्जी रजिस्ट्रेशन ट्रांसफर मामले में गिरफ्तार किया गया है। हाईकोर्ट के आदेश पर दर्ज केस में अब पूरे नेटवर्क और अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच तेज हो गई है।
#Nawada #NawadaNews #BiharNews
🚨 नवादा में EOU का बड़ा एक्शन! जिला परिवहन कार्यालय के प्रधान लिपिक कन्हैया लाल को चोरी की स्कॉर्पियो के कागजात में कथित हेराफेरी और फर्जी रजिस्ट्रेशन ट्रांसफर मामले में गिरफ्तार किया गया है। हाईकोर्ट के आदेश पर दर्ज केस में अब पूरे नेटवर्क और अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच तेज हो गई है।
#Nawada #NawadaNews #BiharNews
    user_Raushan Kumar
    Raushan Kumar
    Local News Reporter नवादा, नवादा, बिहार•
    7 hrs ago
  • रजौली के संगत के पास भगवान श्री गणेश की संध्या आरती के बाद हुआ प्रसाद का वितरण
    1
    रजौली के संगत के पास भगवान श्री गणेश की संध्या आरती के बाद हुआ प्रसाद का वितरण
    user_Prafull Kumar Suman
    Prafull Kumar Suman
    रजौली, नवादा, बिहार•
    10 hrs ago
  • हुलासगंज में एक घर में की गई छापेमारी में अवैध रूप से रखे पांच कार्टून अंग्रेजी दवाइयां बरामद हुलासगंज बाजार में घर पर छापेमारी, पांच कार्टून अंग्रेजी दवाइयां व कॉस्मेटिक सामान बरामद हुलासगंज बाजार स्थित एक घर में की गई छापेमारी के दौरान अवैध रूप से रखी गई पांच कार्टून अंग्रेजी दवाइयां एवं कॉस्मेटिक सामान बरामद किया गया। छापेमारी की कार्रवाई से बाजार में हड़कंप मच गया।इस संबंध में ब्रांड प्रोटेक्शन सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के फिल्ड औफिसर द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई है जिसमें मकान मालिक सतीश यादव, विकास कुमार मसौढ़ी,सहवाज मल्लिक एवं मो सादिक, पटना को नामजद किया गया है। बताया जाता है कि संबंधित घर में अवैध रूप से दवाइयां एवं कॉस्मेटिक सामान रखे जाने की सूचना मिलने के बाद छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान बड़ी मात्रा में सामान बरामद हुआ। बरामद दवाइयों और अन्य सामग्री को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारियों द्वारा यह भी जांच की जा रही है कि बरामद दवाइयां कहां से लाई गई थीं और इन्हें किस उद्देश्य से रखा गया था। मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है। गौरतलब है कि सात माह पूर्व भी उतीमपुर के टोला कन्हैयागंज में भी भारी मात्रा में इसी कंपनी के प्रोडक्ट्स की बरामदगी की गई थी। स्थानीय लोगों ने आशंका जाहिर की है कि आखिर एक ही कंपनी के साथ इस तरह की घटना होना फिर कंपनी को गुप्त जानकारी मिलना और फिर पुलिसिया कार्रवाई होना कोई सुनियोजित साजिश तो नहीं है। लोगों ने बताया कि नकली दवा अगर है तो औषधि निरीक्षक को क्यों नहीं सूचित किया जाता है।
    1
    हुलासगंज में एक घर में की गई छापेमारी में अवैध रूप से रखे पांच कार्टून अंग्रेजी दवाइयां बरामद
हुलासगंज बाजार में घर पर छापेमारी, पांच कार्टून अंग्रेजी दवाइयां व कॉस्मेटिक सामान बरामद
हुलासगंज बाजार स्थित एक घर में की गई छापेमारी के दौरान अवैध रूप से रखी गई पांच कार्टून अंग्रेजी दवाइयां एवं कॉस्मेटिक सामान बरामद किया गया। छापेमारी की कार्रवाई से बाजार में हड़कंप मच गया।इस संबंध में ब्रांड प्रोटेक्शन सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के फिल्ड औफिसर द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई है जिसमें मकान मालिक सतीश यादव, विकास कुमार मसौढ़ी,सहवाज मल्लिक एवं मो सादिक, पटना को नामजद किया गया है।
बताया जाता है कि संबंधित घर में अवैध रूप से दवाइयां एवं कॉस्मेटिक सामान रखे जाने की सूचना मिलने के बाद छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान बड़ी मात्रा में सामान बरामद हुआ। बरामद दवाइयों और अन्य सामग्री को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
अधिकारियों द्वारा यह भी जांच की जा रही है कि बरामद दवाइयां कहां से लाई गई थीं और इन्हें किस उद्देश्य से रखा गया था। मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।
गौरतलब है कि सात माह पूर्व भी उतीमपुर के टोला कन्हैयागंज में भी भारी मात्रा में इसी कंपनी के प्रोडक्ट्स की बरामदगी की गई थी। स्थानीय लोगों ने आशंका जाहिर की है कि आखिर एक ही कंपनी के साथ इस तरह की घटना होना फिर कंपनी को गुप्त जानकारी मिलना और फिर पुलिसिया कार्रवाई होना कोई सुनियोजित साजिश तो नहीं है। लोगों ने बताया कि नकली दवा अगर है तो औषधि निरीक्षक को क्यों नहीं सूचित किया जाता है।
    user_मनोज कुमार
    मनोज कुमार
    पत्रकार हुलासगंज, जहानाबाद, बिहार•
    13 hrs ago
  • ब्रेकिंग न्यूज़ | अचानक सीताकुंड पहुंचे गया डीएम साहब! 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | अचानक सीताकुंड पहुंचे गया डीएम साहब! गयाजी में पितृपक्ष मेले की तैयारियों के बीच डीएम शशांक शुभंकर ने सीताकुंड का अचानक निरीक्षण किया। मौके पर पहुंचकर उन्होंने व्यवस्थाओं, साफ-सफाई और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
    1
    ब्रेकिंग न्यूज़ | अचानक सीताकुंड पहुंचे गया डीएम साहब!
🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | अचानक सीताकुंड पहुंचे गया डीएम साहब!
गयाजी में पितृपक्ष मेले की तैयारियों के बीच डीएम शशांक शुभंकर ने सीताकुंड का अचानक निरीक्षण किया।
मौके पर पहुंचकर उन्होंने व्यवस्थाओं, साफ-सफाई और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
    user_Ashutosh kumar
    Ashutosh kumar
    Lawyer Lakhibag, Manpur•
    14 hrs ago
  • रजौली के उपरटंडा में भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद का हुआ वितरण
    1
    रजौली के उपरटंडा में भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद का हुआ वितरण
    user_Prafull Kumar Suman
    Prafull Kumar Suman
    रजौली, नवादा, बिहार•
    10 hrs ago
  • कोंच में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, केस दर्ज पुलिस की कार्रवाई जारी कोंच में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, केस दर्ज संवाद सूत्र, कोंच (गया)। कोंच थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जाता है कि किशोरी खेत की ओर गई थी। इसी दौरान गांव के ही एक व्यक्ति पर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया है। घर लौटने के बाद किशोरी ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। इसके बाद परिजन कोंच थाना पहुंचे और पुलिस को लिखित शिकायत दी। कोंच थानाध्यक्ष आलोक रंजन ने बताया कि पीड़िता के पिता के बयान पर कांड संख्या 321/26 दर्ज किया गया है। मामले में पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए भी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने कहा कि मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पीड़िता की पहचान गोपनीय रखी गई है।
    1
    कोंच में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, केस दर्ज पुलिस की कार्रवाई जारी 
कोंच में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, केस दर्ज
संवाद सूत्र, कोंच (गया)। कोंच थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जाता है कि किशोरी खेत की ओर गई थी। इसी दौरान गांव के ही एक व्यक्ति पर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया है। घर लौटने के बाद किशोरी ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। इसके बाद परिजन कोंच थाना पहुंचे और पुलिस को लिखित शिकायत दी।
कोंच थानाध्यक्ष आलोक रंजन ने बताया कि पीड़िता के पिता के बयान पर कांड संख्या 321/26 दर्ज किया गया है। मामले में पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए भी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने कहा कि मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पीड़िता की पहचान गोपनीय रखी गई है।
    user_नौलेश कुमार
    नौलेश कुमार
    कोंच, गया, बिहार•
    37 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.