अनियंत्रित होकर खड्ड में गिरी कार बाल बाल बचे कार सवार पानी से भरे गड्ढे में चारो पहिया ऊपर हो कर पलट गई कार रसूलाबाद कानपुर देहात। बाइक सवार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर कार खड्डे में जा गिरी आसपास मौजूद ग्रामीणों ने बमुश्किल कार सवारों को बाहर निकाला। किसी को चोटे नहीं आई लेकिन बड़ा हादसा टल गया। रसूलाबाद बिल्हौर मार्ग पर रविवार को तिश्ती गांव में बिल्हौर की तरफ से आ रही एक कार अनियंत्रित होकर हीरो एजेंसी के बगल में पानी से भरे गड्ढे में जा गिरी। कार चालक ने बताया की बाइक सवार को बचाने में हादसा हुआ। गाड़ी के पानी भरे गड्ढे में गिरते ही आसपास मौजूद लोगों ने कार में मौजूद उपेंद्र व दिव्यांशु पुत्र श्रीकृष्ण व एक महिला को सुरक्षित बाहर निकाला गया। कार सवारों ने बताया कि वह बिल्हौर से आ रहे थे और भौथरी कहिंजरी के लिए जा रहे थे। ग्रामीणों ने कार को सीधा कर गड्ढे से बाहर निकल । हालांकि किसी को कोई चोट नहीं लेकिन बड़ी घटना टल गई।
अनियंत्रित होकर खड्ड में गिरी कार बाल बाल बचे कार सवार पानी से भरे गड्ढे में चारो पहिया ऊपर हो कर पलट गई कार रसूलाबाद कानपुर देहात। बाइक सवार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर कार खड्डे में जा गिरी आसपास मौजूद ग्रामीणों ने बमुश्किल कार सवारों को बाहर निकाला। किसी को चोटे नहीं आई लेकिन बड़ा हादसा टल गया। रसूलाबाद बिल्हौर मार्ग पर रविवार को तिश्ती गांव में बिल्हौर की तरफ से आ रही एक कार अनियंत्रित होकर हीरो एजेंसी के बगल में पानी से भरे
गड्ढे में जा गिरी। कार चालक ने बताया की बाइक सवार को बचाने में हादसा हुआ। गाड़ी के पानी भरे गड्ढे में गिरते ही आसपास मौजूद लोगों ने कार में मौजूद उपेंद्र व दिव्यांशु पुत्र श्रीकृष्ण व एक महिला को सुरक्षित बाहर निकाला गया। कार सवारों ने बताया कि वह बिल्हौर से आ रहे थे और भौथरी कहिंजरी के लिए जा रहे थे। ग्रामीणों ने कार को सीधा कर गड्ढे से बाहर निकल । हालांकि किसी को कोई चोट नहीं लेकिन बड़ी घटना टल गई।
- बिधूना (औरैया) में पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आगमन को लेकर एटा से सपा सांसद देवेश शाक्य ने ‘फैक्ट प्लेटफॉर्म लेजर’ से बातचीत की। उन्होंने बताया कि अखिलेश यादव सपा नेता गौरव रघुवंशी के आकस्मिक निधन के बाद आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने और शोक संतप्त परिवार से संवेदना व्यक्त करने बिधूना पहुंच रहे हैं। सांसद के मुताबिक गौरव रघुवंशी का निधन हृदय गति रुकने के कारण हुआ। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह दौरा किसी राजनीतिक कार्यक्रम का हिस्सा नहीं, बल्कि दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़े होने का अवसर है।1
- ब्रेकिंग न्यूज औरैया औरैया यमुना नदी के जलस्तर मैं लगातार वृद्धि हो रही है जलीय जीव बाहर निकाल सकते हैं इसलिए पानी से दूर रहे नदी के पास जाने से बचें...1
- औरैया जिले के,बिधूना पहुंचे अखिलेश यादव, सरकार पर जमकर बरसे औरैया के बिधूना में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पहुंचे। अखिलेश यादव दिवंगत सपा नेता गौरव रघुवंशी की श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए और उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं भी व्यक्त कीं। श्रद्धांजलि सभा के बाद अखिलेश यादव बिधूना कस्बे में आयोजित अन्य कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री यह अफवाह फैलाते हैं कि वह रात-दिन काम करते हैं और सोते तक नहीं हैं।2
- बैजामऊ में यमुना का बढ़ता जलस्तर देख प्रशासन अलर्ट, एसडीएम उषा सिंह ने घाटों का किया निरीक्षण, ग्रामीणों को सतर्क रहने के दिए निर्देश लगातार हो रही बारिश के चलते नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। इसे देखते हुए शासन के निर्देश पर रविवार को सिकंदरा उपजिलाधिकारी उषा सिंह, तहसीलदार दीपक कुमार और नायब तहसीलदार अनिरुद्ध सिंह करीब दो बजे बैजामऊ गांव पहुंचे। अधिकारियों ने यमुना नदी के किनारे स्थित घाटों का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी ने ग्रामीणों को नदी के किनारे जाने से बचने और अपने पशुओं को भी नदी से दूर रखने के निर्देश दिए। इसके बाद अधिकारी बाढ़ प्रभावित चौकी पहुंचे, जहां उन्होंने ग्रामीणों से वार्ता कर नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर जानकारी ली। उपजिलाधिकारी उषा सिंह ने ग्रामीणों को सतर्क रहने के निर्देश देते हुए कहा कि लगातार बारिश के कारण नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है। यदि जलस्तर में और तेजी से बढ़ोतरी होती है तो ग्रामीण सावधानी बरतें और किसी भी तरह की आपात स्थिति होने पर तत्काल प्रशासन को सूचना दें। इस दौरान ग्राम प्रधान हरीश कुमार यादव भी मौजूद रहे। उन्होंने ग्रामीणों से वार्ता कर उन्हें संयम बरतने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी।1
- महिला के वेश में ज्वेलरी शोरूम पहुंचा शख्स, सोने के आभूषण लेकर फरार! 😱📹 छत्तीसगढ़ के कोरबा से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज में एक ज्वेलरी शोरूम के अंदर हुई संदिग्ध चोरी की घटना दिखाई देती है। वीडियो में एक व्यक्ति महिला के वेश में शोरूम में प्रवेश करता है और ग्राहक बनकर दुकानदार को बातचीत में उलझा देता है। इसी दौरान मौका पाकर वह सोने के आभूषण लेकर वहां से फरार हो जाता है। घटना पूरी तरह शोरूम में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसके बाद फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।1
- बैजामऊ में यमुना का बढ़ता जलस्तर देख प्रशासन अलर्ट, एसडीएम उषा सिंह ने घाटों का किया निरीक्षण, ग्रामीणों को सतर्क रहने के दिए निर्देश लगातार हो रही बारिश के चलते नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। इसे देखते हुए शासन के निर्देश पर रविवार को सिकंदरा उपजिलाधिकारी उषा सिंह, तहसीलदार दीपक कुमार और नायब तहसीलदार अनिरुद्ध सिंह करीब दो बजे बैजामऊ गांव पहुंचे। अधिकारियों ने यमुना नदी के किनारे स्थित घाटों का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी ने ग्रामीणों को नदी के किनारे जाने से बचने और अपने पशुओं को भी नदी से दूर रखने के निर्देश दिए। इसके बाद अधिकारी बाढ़ प्रभावित चौकी पहुंचे, जहां उन्होंने ग्रामीणों से वार्ता कर नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर जानकारी ली। उपजिलाधिकारी उषा सिंह ने ग्रामीणों को सतर्क रहने के निर्देश देते हुए कहा कि लगातार बारिश के कारण नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है। यदि जलस्तर में और तेजी से बढ़ोतरी होती है तो ग्रामीण सावधानी बरतें और किसी भी तरह की आपात स्थिति होने पर तत्काल प्रशासन को सूचना दें। इस दौरान ग्राम प्रधान हरीश कुमार यादव भी मौजूद रहे। उन्होंने ग्रामीणों से वार्ता कर उन्हें संयम बरतने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी।1
- बिधूना पहुंचे सपा मुखिया ने परिजनों से की मुलाकात, महंगाई, बेरोजगारी, कानून व्यवस्था और विकास कार्यों को लेकर भाजपा सरकार पर साधा निशाना औरैया। बिधूना समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव रविवार को बिधूना पहुंचे। उन्होंने पार्टी के दिवंगत कार्यकर्ता गौरव रघुवंशी के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि गौरव पार्टी के बेहद जिम्मेदार कार्यकर्ता थे। उन्हें यदि समय पर समुचित इलाज मिल जाता तो संभव है कि आज वह हमारे बीच होते। उन्होंने कहा कि कई बार व्यस्तता के चलते लोग अपना स्वास्थ्य परीक्षण नहीं करा पाते और गंभीर बीमारियां अचानक सामने आ जाती हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि गौरव कम उम्र में ही पार्टी के लिए पूरी जिम्मेदारी से काम कर रहे थे। उनका असमय निधन परिवार के साथ-साथ समाजवादी पार्टी के लिए भी बड़ी क्षति है। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी अपने कार्यकर्ताओं और उनके परिवारों के साथ हमेशा खड़ी रहेगी। सपा अध्यक्ष ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि आज देश में सबसे बड़ा सवाल महंगाई और बेरोजगारी का है। सरकार बड़े-बड़े निवेश और विकास के दावे कर रही है, लेकिन आम आदमी की जिंदगी में इसका असर दिखाई नहीं दे रहा। किसान खाद के लिए परेशान है और डीजल-पेट्रोल से लेकर रोजमर्रा की जरूरत का सामान लगातार महंगा हो रहा है। अखिलेश यादव ने जीडीपी के आंकड़ों को लेकर भी सरकार पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि सरकार अपनी नजरों में जीडीपी बढ़ने की बात कर रही है, लेकिन बेरोजगारी और महंगाई के हालात कुछ और ही तस्वीर दिखा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विकास का वास्तविक अर्थ तभी है, जब आम आदमी की आय बढ़े, रोजगार मिले और उसके जीवन में खुशहाली आए। *बिधूना की सड़कों को लेकर उठाए सवाल* बिधूना क्षेत्र की विकास योजनाओं का जिक्र करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि क्षेत्र में फोरलेन का काम जहां तक हुआ था, वहीं तक दिखाई देता है। आगे सड़क की स्थिति खराब है और जगह-जगह गड्ढे हैं। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं का मुद्दा उठाते हुए कहा कि जरूरत के समय एंबुलेंस न मिले और अस्पताल पहुंचने के बाद भी समुचित इलाज न हो तो व्यवस्था पर सवाल उठना स्वाभाविक है। *कानून व्यवस्था के दावे जमीन पर खोखले* पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर भी भाजपा सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि अपराध की घटनाओं को लेकर सरकार के दावों और जमीनी हकीकत में अंतर दिखाई देता है। महिलाओं के साथ होने वाली आपराधिक घटनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार को कानून व्यवस्था के मोर्चे पर गंभीरता से काम करने की जरूरत है। अखिलेश यादव ने सहारनपुर की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि भारत की ताकत उसकी विविधता और आपसी भाईचारे में है। उन्होंने कहा कि सभी धर्मों और उनकी भावनाओं का सम्मान किया जाना चाहिए। ‘वसुधैव कुटुंबकम’ की भावना भारतीय संस्कृति की पहचान रही है। एक सच्चा सनातनी कभी दूसरे धर्म की भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचा सकता। उन्होंने सहारनपुर में मस्जिद गिराए जाने की कार्रवाई को लेकर सरकार पर निशाना साधा। अखिलेश ने कहा कि किसी भी व्यक्ति को न्याय पाने के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाने का पूरा अधिकार है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने जल्दबाजी में कार्रवाई कर लोगों के कानूनी अधिकारों की अनदेखी की। उन्होंने कहा कि देश संविधान और कानून से चलता है और सभी को न्याय पाने का अवसर मिलना चाहिए।। सपा मुखिया ने एक्सप्रेसवे सहित कई विकास परियोजनाओं में भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाए। उन्होंने कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे, गंगा एक्सप्रेसवे और अन्य परियोजनाओं का जिक्र करते हुए सरकार से सवाल किया। उन्होंने कहा कि सरकार को इन परियोजनाओं में खर्च हुए धन और काम की गुणवत्ता का जवाब जनता को देना चाहिए। अखिलेश यादव ने दावा किया कि महंगाई, बेरोजगारी, किसान और कानून व्यवस्था के सवालों को लेकर जनता में नाराजगी है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जनता भाजपा को इसका जवाब देगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच जाकर उनके मुद्दों को उठाने और संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। *हिंदुस्तान की ताकत आपसी सम्मान में* सपा अध्यक्ष ने कहा कि भारत में अलग-अलग जाति, धर्म और समुदाय के लोग सदियों से मिल-जुलकर रहते आए हैं। एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करना ही देश की असली ताकत है। उन्होंने कहा कि समाज को बांटने के बजाय लोगों को जोड़ने की जरूरत है।1
- वायरल वीडियो में नंबर फेंकते ही युवक को मिला हैरान कर देने वाला जवाब! 😱🔥 🔥 नंबर फेंकते ही मचा बवाल! 😱 😲 ऐसा जवाब मिला कि युवक रह गया दंग! 🚨 वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल 📈 देखते ही देखते बटोर लीं खूब सुर्खियां! 🔥1
- डेरापुर में बुजुर्ग से मारपीट और जातिसूचक गाली-गलौज सहित मुँह मे पेशाब करने का गंभीर आरोप, मुकदमा दर्ज. डेरापुर में बुजुर्ग से मारपीट और जातिसूचक गाली-गलौज का आरोप, मुकदमा दर्ज. मछली पकड़ने को लेकर विवाद, मुंह पर पेशाब करने का भी गंभीर आरोप; इंस्पेक्टर पर पत्रकार को ब्लॉक करने का आरोप डेरापुर। कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र में नदी में मछली पकड़ने गए एक बुजुर्ग से मारपीट और जातिसूचक गाली-गलौज का मामला सामने आया है। कृष्णा नगर निवासी रामऔतार संखवार ने आरोप लगाया कि शनिवार सुबह करीब 5:30 बजे वह नदी में मछली पकड़ने गए थे। इसी दौरान प्रताप नगर निवासी खलील अपने दो साथियों के साथ वहां पहुंचा और नदी पर आने का कारण पूछने लगा। पीड़ित के मुताबिक, जब उन्होंने अपना नाम रामऔतार संखवार बताया तो तीनों लोग गुस्सा हो गए और जातिसूचक गालियां देने लगे। आरोप है कि खलील ने अपने दोनों साथियों से उन्हें पकड़ने को कहा। इसके बाद दोनों ने उन्हें पकड़ लिया और लात-घूंसों से पीटना शुरू कर दिया। मारपीट के दौरान वह जमीन पर गिर गए। रामऔतार ने आरोप लगाया कि इसी दौरान खलील ने उनके मुंह पर पेशाब कर दिया। पीड़ित के अनुसार, घटना के बाद तीनों आरोपी गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। मामले को लेकर रामऔतार ने डेरापुर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचकर शिकायत की थी वहीं डेरापुर थाना पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर रविवार 1:47 बजे एक नामजद समेत दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है वहीं मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद रविवार शाम करीब छह बजे जब पत्रकार ने डेरापुर इंस्पेक्टर धीरेन्द्र कुमार से मामले की जानकारी लेने और पुलिस की कार्रवाई के संबंध में बातचीत करने का प्रयास किया, तो इंस्पेक्टर ने सरकारी नंबर से पत्रकार के मोबाइल नंबर को ब्लॉक कर दिया। पत्रकार का कहना है कि मामले से संबंधित जानकारी लेने के दौरान इंस्पेक्टर ने बातचीत करने के बजाय नंबर ब्लॉक कर दिया। सीओ बोले—मुंह पर पेशाब करने की बात संदिग्ध, गहनता से जांच जारी वहीं, मामले में क्षेत्राधिकारी डेरापुर धर्मेंद्र कुमार रघुवंशी से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। हालांकि, उन्होंने कहा कि मुंह पर पेशाब करने की बात संदिग्ध प्रतीत हो रही है और इसकी गहनता से जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आरोप की वास्तविकता स्पष्ट हो सकेगी।1