logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बैजामऊ में यमुना का बढ़ता जलस्तर देख प्रशासन अलर्ट, एसडीएम उषा सिंह ने घाटों का किया निरीक्षण, ग्रामीणों को सतर्क रहने के दिए निर्देश लगातार हो रही बारिश के चलते नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। इसे देखते हुए शासन के निर्देश पर रविवार को सिकंदरा उपजिलाधिकारी उषा सिंह, तहसीलदार दीपक कुमार और नायब तहसीलदार अनिरुद्ध सिंह करीब दो बजे बैजामऊ गांव पहुंचे। अधिकारियों ने यमुना नदी के किनारे स्थित घाटों का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी ने ग्रामीणों को नदी के किनारे जाने से बचने और अपने पशुओं को भी नदी से दूर रखने के निर्देश दिए। इसके बाद अधिकारी बाढ़ प्रभावित चौकी पहुंचे, जहां उन्होंने ग्रामीणों से वार्ता कर नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर जानकारी ली। उपजिलाधिकारी उषा सिंह ने ग्रामीणों को सतर्क रहने के निर्देश देते हुए कहा कि लगातार बारिश के कारण नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है। यदि जलस्तर में और तेजी से बढ़ोतरी होती है तो ग्रामीण सावधानी बरतें और किसी भी तरह की आपात स्थिति होने पर तत्काल प्रशासन को सूचना दें। इस दौरान ग्राम प्रधान हरीश कुमार यादव भी मौजूद रहे। उन्होंने ग्रामीणों से वार्ता कर उन्हें संयम बरतने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी।

5 hrs ago
user_Anurag Shrivastav
Anurag Shrivastav
सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
5 hrs ago

बैजामऊ में यमुना का बढ़ता जलस्तर देख प्रशासन अलर्ट, एसडीएम उषा सिंह ने घाटों का किया निरीक्षण, ग्रामीणों को सतर्क रहने के दिए निर्देश लगातार हो रही बारिश के चलते नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। इसे देखते हुए शासन के निर्देश पर रविवार को सिकंदरा उपजिलाधिकारी उषा सिंह, तहसीलदार दीपक कुमार और नायब तहसीलदार अनिरुद्ध सिंह करीब दो बजे बैजामऊ गांव पहुंचे। अधिकारियों ने यमुना नदी के किनारे स्थित घाटों का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी ने ग्रामीणों को नदी के किनारे जाने से बचने और अपने पशुओं को भी नदी से दूर रखने के निर्देश दिए। इसके बाद अधिकारी बाढ़ प्रभावित चौकी पहुंचे, जहां उन्होंने ग्रामीणों से वार्ता कर नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर जानकारी ली। उपजिलाधिकारी उषा सिंह ने ग्रामीणों को सतर्क रहने के निर्देश देते हुए कहा कि लगातार बारिश के कारण नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है। यदि जलस्तर में और तेजी से बढ़ोतरी होती है तो ग्रामीण सावधानी बरतें और किसी भी तरह की आपात स्थिति होने पर तत्काल प्रशासन को सूचना दें। इस दौरान ग्राम प्रधान हरीश कुमार यादव भी मौजूद रहे। उन्होंने ग्रामीणों से वार्ता कर उन्हें संयम बरतने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • सिकंदरा विधानसभा के सिंघरौली व बुधौली गांव में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी खबर कानपुर देहात | सिकंदरा विधानसभा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर राजपुर ब्लॉक के सिंघरौली एवं बुधौली गांव में भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। दोनों गांवों में श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और भक्तिभाव के साथ भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया। कार्यक्रम में दीक्षा यादव ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। आयोजकों एवं ग्रामीणों द्वारा उनका स्वागत किया गया। दीक्षा यादव ने रिबन काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और उपस्थित लोगों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। जन्माष्टमी के अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण, श्रद्धालु एवं गणमान्य नागरिक कार्यक्रम में शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। हर्षोल्लास और भक्तिमय वातावरण के बीच दोनों गांवों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया।
    2
    सिकंदरा विधानसभा के सिंघरौली व बुधौली गांव में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
खबर कानपुर देहात | 
सिकंदरा विधानसभा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर राजपुर ब्लॉक के सिंघरौली एवं बुधौली गांव में भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। दोनों गांवों में श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और भक्तिभाव के साथ भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया।
कार्यक्रम में दीक्षा यादव ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। आयोजकों एवं ग्रामीणों द्वारा उनका स्वागत किया गया। दीक्षा यादव ने रिबन काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और उपस्थित लोगों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
जन्माष्टमी के अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण, श्रद्धालु एवं गणमान्य नागरिक कार्यक्रम में शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की।
हर्षोल्लास और भक्तिमय वातावरण के बीच दोनों गांवों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया।
    user_Deeksha saxena
    Deeksha saxena
    सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • पीतमपुर डेरा में जलभराव की समस्या का हुआ समाधान, प्रशासन ने जेसीबी से नाली खुदवाकर कराई जल निकासी सिकंदरा तहसील क्षेत्र के पीतमपुर डेरा गांव में लंबे समय से जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण जलभराव की समस्या बनी हुई थी। जलभराव के चलते ग्रामीणों के साथ छात्र-छात्राओं को भी आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों की समस्या को लेकर खबर शुरू एप पर प्रमुखता से प्रकाशित की गई थी। खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन ने मामले का संज्ञान लिया। रविवार को करीब साढ़े पांच बजे नायब तहसीलदार अनिरुद्ध सिंह समेत अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद ग्राम प्रधान ने जेसीबी मशीन मंगवाकर जल निकासी का कार्य शुरू कराया। जेसीबी से नाली खुदवाकर पानी के निकास की व्यवस्था कराई गई। जल निकासी होने के बाद जलभराव की समस्या से ग्रामीणों को काफी राहत मिली। पानी निकलने पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और समस्या का संज्ञान लेकर कार्रवाई किए जाने पर प्रशासन का आभार जताया।
    1
    पीतमपुर डेरा में जलभराव की समस्या का हुआ समाधान, प्रशासन ने जेसीबी से नाली खुदवाकर कराई जल निकासी
सिकंदरा तहसील क्षेत्र के पीतमपुर डेरा गांव में लंबे समय से जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण जलभराव की समस्या बनी हुई थी। जलभराव के चलते ग्रामीणों के साथ छात्र-छात्राओं को भी आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों की समस्या को लेकर खबर शुरू एप पर प्रमुखता से प्रकाशित की गई थी।
खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन ने मामले का संज्ञान लिया। रविवार को करीब साढ़े पांच बजे नायब तहसीलदार अनिरुद्ध सिंह समेत अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद ग्राम प्रधान ने जेसीबी मशीन मंगवाकर जल निकासी का कार्य शुरू कराया। जेसीबी से नाली खुदवाकर पानी के निकास की व्यवस्था कराई गई।
जल निकासी होने के बाद जलभराव की समस्या से ग्रामीणों को काफी राहत मिली। पानी निकलने पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और समस्या का संज्ञान लेकर कार्रवाई किए जाने पर प्रशासन का आभार जताया।
    user_Journalist Sonu singh
    Journalist Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • ब्रेकिंग न्यूज औरैया औरैया यमुना नदी के जलस्तर मैं लगातार वृद्धि हो रही है जलीय जीव बाहर निकाल सकते हैं इसलिए पानी से दूर रहे नदी के पास जाने से बचें...
    1
    ब्रेकिंग न्यूज औरैया 
                 औरैया यमुना नदी के जलस्तर मैं लगातार वृद्धि हो रही है जलीय जीव बाहर निकाल सकते हैं इसलिए पानी से दूर रहे नदी के पास जाने से बचें...
    user_Rishi gupta
    Rishi gupta
    Nurse औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • औरैया जिले के,बिधूना पहुंचे अखिलेश यादव, सरकार पर जमकर बरसे औरैया के बिधूना में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पहुंचे। अखिलेश यादव दिवंगत सपा नेता गौरव रघुवंशी की श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए और उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं भी व्यक्त कीं। श्रद्धांजलि सभा के बाद अखिलेश यादव बिधूना कस्बे में आयोजित अन्य कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री यह अफवाह फैलाते हैं कि वह रात-दिन काम करते हैं और सोते तक नहीं हैं।
    2
    औरैया जिले के,बिधूना पहुंचे अखिलेश यादव, सरकार पर जमकर बरसे
औरैया के बिधूना में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पहुंचे। अखिलेश यादव दिवंगत सपा नेता गौरव रघुवंशी की श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए और उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं भी व्यक्त कीं।
श्रद्धांजलि सभा के बाद अखिलेश यादव बिधूना कस्बे में आयोजित अन्य कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री यह अफवाह फैलाते हैं कि वह रात-दिन काम करते हैं और सोते तक नहीं हैं।
    user_Jahid Akhter
    Jahid Akhter
    Ptrkar औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • बिधूना पहुंचे सपा मुखिया ने परिजनों से की मुलाकात, महंगाई, बेरोजगारी, कानून व्यवस्था और विकास कार्यों को लेकर भाजपा सरकार पर साधा निशाना औरैया। बिधूना समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव रविवार को बिधूना पहुंचे। उन्होंने पार्टी के दिवंगत कार्यकर्ता गौरव रघुवंशी के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि गौरव पार्टी के बेहद जिम्मेदार कार्यकर्ता थे। उन्हें यदि समय पर समुचित इलाज मिल जाता तो संभव है कि आज वह हमारे बीच होते। उन्होंने कहा कि कई बार व्यस्तता के चलते लोग अपना स्वास्थ्य परीक्षण नहीं करा पाते और गंभीर बीमारियां अचानक सामने आ जाती हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि गौरव कम उम्र में ही पार्टी के लिए पूरी जिम्मेदारी से काम कर रहे थे। उनका असमय निधन परिवार के साथ-साथ समाजवादी पार्टी के लिए भी बड़ी क्षति है। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी अपने कार्यकर्ताओं और उनके परिवारों के साथ हमेशा खड़ी रहेगी। सपा अध्यक्ष ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि आज देश में सबसे बड़ा सवाल महंगाई और बेरोजगारी का है। सरकार बड़े-बड़े निवेश और विकास के दावे कर रही है, लेकिन आम आदमी की जिंदगी में इसका असर दिखाई नहीं दे रहा। किसान खाद के लिए परेशान है और डीजल-पेट्रोल से लेकर रोजमर्रा की जरूरत का सामान लगातार महंगा हो रहा है। अखिलेश यादव ने जीडीपी के आंकड़ों को लेकर भी सरकार पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि सरकार अपनी नजरों में जीडीपी बढ़ने की बात कर रही है, लेकिन बेरोजगारी और महंगाई के हालात कुछ और ही तस्वीर दिखा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विकास का वास्तविक अर्थ तभी है, जब आम आदमी की आय बढ़े, रोजगार मिले और उसके जीवन में खुशहाली आए। *बिधूना की सड़कों को लेकर उठाए सवाल* बिधूना क्षेत्र की विकास योजनाओं का जिक्र करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि क्षेत्र में फोरलेन का काम जहां तक हुआ था, वहीं तक दिखाई देता है। आगे सड़क की स्थिति खराब है और जगह-जगह गड्ढे हैं। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं का मुद्दा उठाते हुए कहा कि जरूरत के समय एंबुलेंस न मिले और अस्पताल पहुंचने के बाद भी समुचित इलाज न हो तो व्यवस्था पर सवाल उठना स्वाभाविक है। *कानून व्यवस्था के दावे जमीन पर खोखले* पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर भी भाजपा सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि अपराध की घटनाओं को लेकर सरकार के दावों और जमीनी हकीकत में अंतर दिखाई देता है। महिलाओं के साथ होने वाली आपराधिक घटनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार को कानून व्यवस्था के मोर्चे पर गंभीरता से काम करने की जरूरत है। अखिलेश यादव ने सहारनपुर की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि भारत की ताकत उसकी विविधता और आपसी भाईचारे में है। उन्होंने कहा कि सभी धर्मों और उनकी भावनाओं का सम्मान किया जाना चाहिए। ‘वसुधैव कुटुंबकम’ की भावना भारतीय संस्कृति की पहचान रही है। एक सच्चा सनातनी कभी दूसरे धर्म की भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचा सकता। उन्होंने सहारनपुर में मस्जिद गिराए जाने की कार्रवाई को लेकर सरकार पर निशाना साधा। अखिलेश ने कहा कि किसी भी व्यक्ति को न्याय पाने के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाने का पूरा अधिकार है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने जल्दबाजी में कार्रवाई कर लोगों के कानूनी अधिकारों की अनदेखी की। उन्होंने कहा कि देश संविधान और कानून से चलता है और सभी को न्याय पाने का अवसर मिलना चाहिए।। सपा मुखिया ने एक्सप्रेसवे सहित कई विकास परियोजनाओं में भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाए। उन्होंने कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे, गंगा एक्सप्रेसवे और अन्य परियोजनाओं का जिक्र करते हुए सरकार से सवाल किया। उन्होंने कहा कि सरकार को इन परियोजनाओं में खर्च हुए धन और काम की गुणवत्ता का जवाब जनता को देना चाहिए। अखिलेश यादव ने दावा किया कि महंगाई, बेरोजगारी, किसान और कानून व्यवस्था के सवालों को लेकर जनता में नाराजगी है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जनता भाजपा को इसका जवाब देगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच जाकर उनके मुद्दों को उठाने और संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। *हिंदुस्तान की ताकत आपसी सम्मान में* सपा अध्यक्ष ने कहा कि भारत में अलग-अलग जाति, धर्म और समुदाय के लोग सदियों से मिल-जुलकर रहते आए हैं। एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करना ही देश की असली ताकत है। उन्होंने कहा कि समाज को बांटने के बजाय लोगों को जोड़ने की जरूरत है।
    1
    बिधूना पहुंचे सपा मुखिया ने परिजनों से की मुलाकात, महंगाई, बेरोजगारी, कानून व्यवस्था और विकास कार्यों को लेकर भाजपा सरकार पर साधा निशाना
औरैया। बिधूना समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव रविवार को बिधूना पहुंचे। उन्होंने पार्टी के दिवंगत कार्यकर्ता गौरव रघुवंशी के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि गौरव पार्टी के बेहद जिम्मेदार कार्यकर्ता थे। उन्हें यदि समय पर समुचित इलाज मिल जाता तो संभव है कि आज वह हमारे बीच होते। उन्होंने कहा कि कई बार व्यस्तता के चलते लोग अपना स्वास्थ्य परीक्षण नहीं करा पाते और गंभीर बीमारियां अचानक सामने आ जाती हैं।
अखिलेश यादव ने कहा कि गौरव कम उम्र में ही पार्टी के लिए पूरी जिम्मेदारी से काम कर रहे थे। उनका असमय निधन परिवार के साथ-साथ समाजवादी पार्टी के लिए भी बड़ी क्षति है। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी अपने कार्यकर्ताओं और उनके परिवारों के साथ हमेशा खड़ी रहेगी।
सपा अध्यक्ष ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि आज देश में सबसे बड़ा सवाल महंगाई और बेरोजगारी का है। सरकार बड़े-बड़े निवेश और विकास के दावे कर रही है, लेकिन आम आदमी की जिंदगी में इसका असर दिखाई नहीं दे रहा। किसान खाद के लिए परेशान है और डीजल-पेट्रोल से लेकर रोजमर्रा की जरूरत का सामान लगातार महंगा हो रहा है।
अखिलेश यादव ने जीडीपी के आंकड़ों को लेकर भी सरकार पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि सरकार अपनी नजरों में जीडीपी बढ़ने की बात कर रही है, लेकिन बेरोजगारी और महंगाई के हालात कुछ और ही तस्वीर दिखा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विकास का वास्तविक अर्थ तभी है, जब आम आदमी की आय बढ़े, रोजगार मिले और उसके जीवन में खुशहाली आए।
*बिधूना की सड़कों को लेकर उठाए सवाल*
बिधूना क्षेत्र की विकास योजनाओं का जिक्र करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि क्षेत्र में फोरलेन का काम जहां तक हुआ था, वहीं तक दिखाई देता है। आगे सड़क की स्थिति खराब है और जगह-जगह गड्ढे हैं। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं का मुद्दा उठाते हुए कहा कि जरूरत के समय एंबुलेंस न मिले और अस्पताल पहुंचने के बाद भी समुचित इलाज न हो तो व्यवस्था पर सवाल उठना स्वाभाविक है।
*कानून व्यवस्था के दावे जमीन पर खोखले*
पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर भी भाजपा सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि अपराध की घटनाओं को लेकर सरकार के दावों और जमीनी हकीकत में अंतर दिखाई देता है। महिलाओं के साथ होने वाली आपराधिक घटनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार को कानून व्यवस्था के मोर्चे पर गंभीरता से काम करने की जरूरत है।
अखिलेश यादव ने सहारनपुर की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि भारत की ताकत उसकी विविधता और आपसी भाईचारे में है। उन्होंने कहा कि सभी धर्मों और उनकी भावनाओं का सम्मान किया जाना चाहिए। ‘वसुधैव कुटुंबकम’ की भावना भारतीय संस्कृति की पहचान रही है। एक सच्चा सनातनी कभी दूसरे धर्म की भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचा सकता।
उन्होंने सहारनपुर में मस्जिद गिराए जाने की कार्रवाई को लेकर सरकार पर निशाना साधा। अखिलेश ने कहा कि किसी भी व्यक्ति को न्याय पाने के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाने का पूरा अधिकार है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने जल्दबाजी में कार्रवाई कर लोगों के कानूनी अधिकारों की अनदेखी की। उन्होंने कहा कि देश संविधान और कानून से चलता है और सभी को न्याय पाने का अवसर मिलना चाहिए।।  
सपा मुखिया ने एक्सप्रेसवे सहित कई विकास परियोजनाओं में भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाए। उन्होंने कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे, गंगा एक्सप्रेसवे और अन्य परियोजनाओं का जिक्र करते हुए सरकार से सवाल किया। उन्होंने कहा कि सरकार को इन परियोजनाओं में खर्च हुए धन और काम की गुणवत्ता का जवाब जनता को देना चाहिए।
अखिलेश यादव ने दावा किया कि महंगाई, बेरोजगारी, किसान और कानून व्यवस्था के सवालों को लेकर जनता में नाराजगी है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जनता भाजपा को इसका जवाब देगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच जाकर उनके मुद्दों को उठाने और संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।
*हिंदुस्तान की ताकत आपसी सम्मान में*
सपा अध्यक्ष ने कहा कि भारत में अलग-अलग जाति, धर्म और समुदाय के लोग सदियों से मिल-जुलकर रहते आए हैं। एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करना ही देश की असली ताकत है। उन्होंने कहा कि समाज को बांटने के बजाय लोगों को जोड़ने की जरूरत है।
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    Ambulance service औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • 🚨 कागजों पर विकास, जमीन पर जलभराव: कीचड़ भरे रास्ते से स्कूल जाने को मजबूर बच्चे खबर कानपुर देहात कानपुर देहात। सिकंदरा तहसील क्षेत्र के ग्राम पीतमपुर डेरापुर, विकासखंड राजपुर में जलभराव और कीचड़ की समस्या ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। ग्रामीणों का आरोप है कि लंबे समय से गांव में विकास कार्यों के नाम पर धन खर्च होने के बावजूद जमीनी हालात में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ है। गांव में जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण रास्तों पर गंदा और कीचड़युक्त पानी जमा है। सबसे अधिक परेशानी स्कूल जाने वाले छोटे बच्चों को उठानी पड़ रही है। बच्चे इसी बदबूदार और कीचड़ भरे पानी से होकर स्कूल जाने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से जलभराव रहने के कारण गंदगी और मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है, जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है। ग्रामीणों ने जिम्मेदार अधिकारियों से मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण करने और जलनिकासी की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है। ग्रामीणों का सवाल है कि जब विकास कार्यों के लिए लगातार बजट खर्च किया जा रहा है तो गांव की यह बदहाल तस्वीर क्यों बनी हुई है? ग्रामीणों ने जिलाधिकारी कानपुर देहात से मामले का संज्ञान लेकर जमीनी हकीकत की जांच कराने और बच्चों के आवागमन के रास्ते को जल्द दुरुस्त कराने की मांग की है। अब देखना होगा कि जिम्मेदार अधिकारी ग्रामीणों की इस समस्या पर कब तक कार्रवाई करते हैं। रिपोर्ट: इकबाल अहमद खबर कानपुर देहात
    2
    🚨 कागजों पर विकास, जमीन पर जलभराव: कीचड़ भरे रास्ते से स्कूल जाने को मजबूर बच्चे
खबर कानपुर देहात 
कानपुर देहात। सिकंदरा तहसील क्षेत्र के ग्राम पीतमपुर डेरापुर, विकासखंड राजपुर में जलभराव और कीचड़ की समस्या ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। ग्रामीणों का आरोप है कि लंबे समय से गांव में विकास कार्यों के नाम पर धन खर्च होने के बावजूद जमीनी हालात में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ है।
गांव में जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण रास्तों पर गंदा और कीचड़युक्त पानी जमा है। सबसे अधिक परेशानी स्कूल जाने वाले छोटे बच्चों को उठानी पड़ रही है। बच्चे इसी बदबूदार और कीचड़ भरे पानी से होकर स्कूल जाने को मजबूर हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से जलभराव रहने के कारण गंदगी और मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है, जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है। ग्रामीणों ने जिम्मेदार अधिकारियों से मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण करने और जलनिकासी की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है।
ग्रामीणों का सवाल है कि जब विकास कार्यों के लिए लगातार बजट खर्च किया जा रहा है तो गांव की यह बदहाल तस्वीर क्यों बनी हुई है? ग्रामीणों ने जिलाधिकारी कानपुर देहात से मामले का संज्ञान लेकर जमीनी हकीकत की जांच कराने और बच्चों के आवागमन के रास्ते को जल्द दुरुस्त कराने की मांग की है।
अब देखना होगा कि जिम्मेदार अधिकारी ग्रामीणों की इस समस्या पर कब तक कार्रवाई करते हैं।
रिपोर्ट: इकबाल अहमद
खबर कानपुर देहात
    user_Deeksha saxena
    Deeksha saxena
    सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • शिक्षक दिवस पर जसापुर की शिक्षामित्र आरती सिंह सम्मानित शिक्षक दिवस पर जसापुर की शिक्षामित्र आरती सिंह सम्मानित प्रधानाध्यापक अमित कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिला प्रशस्ति-पत्र.. शिक्षक दिवस के अवसर पर कानपुर देहात के इको पार्क में आयोजित सम्मान समारोह में संदलपुर ब्लॉक क्षेत्र के जसापुर प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षामित्र आरती सिंह को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति-पत्र एवं सम्मान देकर सम्मानित किया गया। सम्मान मिलने पर विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। समारोह के दौरान गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह एवं उनके उद्बोधन का सजीव प्रसारण भी किया गया। इस अवसर पर जनपद के विभिन्न विद्यालयों में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले करीब 100 शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं शिक्षण कर्मियों को सम्मानित किया गया। जसापुर प्राथमिक विद्यालय की शिक्षामित्र आरती सिंह को यह सम्मान प्रधानाध्यापक अमित कुमार गुप्ता के कुशल मार्गदर्शन में विद्यालय में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों एवं विद्यार्थियों के शैक्षिक विकास में योगदान के लिए मिला। सम्मान प्राप्त करने के बाद आरती सिंह ने इसे विद्यालय परिवार के सहयोग और मार्गदर्शन का परिणाम बताया। रविवार को करीब डेढ़ बजे विद्यालय के शिक्षक नीरज सिंह, हिमांशु कुमार, मंदाकिनी प्रजापति एवं शिक्षामित्र शैलेन्द्र सिंह ने आरती सिंह को सम्मान मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आरती सिंह को मिला यह सम्मान पूरे विद्यालय परिवार के लिए गौरव की बात है। इससे शिक्षकों एवं शिक्षण कर्मियों को विद्यार्थियों के शैक्षिक एवं सर्वांगीण विकास के लिए और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। सम्मान समारोह में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने शिक्षकों की भूमिका को राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण बताते हुए उनके समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा और नवाचार की सराहना की।
    1
    शिक्षक दिवस पर जसापुर की शिक्षामित्र आरती सिंह सम्मानित
शिक्षक दिवस पर जसापुर की शिक्षामित्र आरती सिंह सम्मानित
प्रधानाध्यापक अमित कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिला प्रशस्ति-पत्र..
शिक्षक दिवस के अवसर पर कानपुर देहात के इको पार्क में आयोजित सम्मान समारोह में संदलपुर ब्लॉक क्षेत्र के जसापुर प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षामित्र आरती सिंह को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति-पत्र एवं सम्मान देकर सम्मानित किया गया। सम्मान मिलने पर विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।
समारोह के दौरान गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह एवं उनके उद्बोधन का सजीव प्रसारण भी किया गया। इस अवसर पर जनपद के विभिन्न विद्यालयों में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले करीब 100 शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं शिक्षण कर्मियों को सम्मानित किया गया।
जसापुर प्राथमिक विद्यालय की शिक्षामित्र आरती सिंह को यह सम्मान प्रधानाध्यापक अमित कुमार गुप्ता के कुशल मार्गदर्शन में विद्यालय में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों एवं विद्यार्थियों के शैक्षिक विकास में योगदान के लिए मिला। सम्मान प्राप्त करने के बाद आरती सिंह ने इसे विद्यालय परिवार के सहयोग और मार्गदर्शन का परिणाम बताया।
रविवार को करीब डेढ़ बजे विद्यालय के शिक्षक नीरज सिंह, हिमांशु कुमार, मंदाकिनी प्रजापति एवं शिक्षामित्र शैलेन्द्र सिंह ने आरती सिंह को सम्मान मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आरती सिंह को मिला यह सम्मान पूरे विद्यालय परिवार के लिए गौरव की बात है। इससे शिक्षकों एवं शिक्षण कर्मियों को विद्यार्थियों के शैक्षिक एवं सर्वांगीण विकास के लिए और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी।
सम्मान समारोह में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने शिक्षकों की भूमिका को राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण बताते हुए उनके समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा और नवाचार की सराहना की।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • बंगलुरू की कलाकारों ने की प्रभु श्रीराम की नृत्योपासना कर की स्तुति । श्रीराम जन्मभूमि मंदिर की यज्ञशाला में शुक्रवार शाम बंगलुरू से आईं कलाकारों ने मनोहारी नृत्य प्रस्तुति के माध्यम से प्रभु श्रीराम की नृत्योपासना की। भक्ति और कला के इस अनूठे संगम ने वातावरण को आध्यात्मिक बना दिया। कलाकारों की प्रस्तुति देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की ओर से ऐसे आयोजनों के प्रभारी शैलेंद्र शुक्ल ने बताया कि डॉ. सुमित्रा के नेतृत्व में बंगलुरू से छह नृत्य कलाकार अयोध्या पहुंचीं। कलाकारों ने यज्ञशाला में प्रभु श्रीराम को नृत्य के माध्यम से अपनी श्रद्धा अर्पित की। नृत्योपासना के बाद सभी कलाकारों ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर में स्थित विभिन्न देवी-देवताओं के दर्शन किए और विधिवत पूजन-अर्चन किया। उन्होंने बताया कि मंदिर परिसर में देश के विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले कलाकारों द्वारा समय-समय पर भक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाते हैं। इन आयोजनों के माध्यम से भारतीय कला, संस्कृति और आध्यात्मिक परंपरा को प्रभु श्रीराम की आराधना से जोड़ा जा रहा है।
    2
    बंगलुरू की कलाकारों ने की प्रभु श्रीराम की नृत्योपासना कर की स्तुति 
। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर की यज्ञशाला में शुक्रवार शाम बंगलुरू से आईं कलाकारों ने मनोहारी नृत्य प्रस्तुति के माध्यम से प्रभु श्रीराम की नृत्योपासना की। भक्ति और कला के इस अनूठे संगम ने वातावरण को आध्यात्मिक बना दिया। कलाकारों की प्रस्तुति देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की ओर से ऐसे आयोजनों के प्रभारी शैलेंद्र शुक्ल ने बताया कि डॉ. सुमित्रा के नेतृत्व में बंगलुरू से छह नृत्य कलाकार अयोध्या पहुंचीं। कलाकारों ने यज्ञशाला में प्रभु श्रीराम को नृत्य के माध्यम से अपनी श्रद्धा अर्पित की। नृत्योपासना के बाद सभी कलाकारों ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर में स्थित विभिन्न देवी-देवताओं के दर्शन किए और विधिवत पूजन-अर्चन किया।
उन्होंने बताया कि मंदिर परिसर में देश के विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले कलाकारों द्वारा समय-समय पर भक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाते हैं। इन आयोजनों के माध्यम से भारतीय कला, संस्कृति और आध्यात्मिक परंपरा को प्रभु श्रीराम की आराधना से जोड़ा जा रहा है।
    user_कुमार पंकज
    कुमार पंकज
    Journalist डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • डेरापुर में बुजुर्ग से मारपीट और जातिसूचक गाली-गलौज सहित मुँह मे पेशाब करने का गंभीर आरोप, मुकदमा दर्ज. डेरापुर में बुजुर्ग से मारपीट और जातिसूचक गाली-गलौज का आरोप, मुकदमा दर्ज. मछली पकड़ने को लेकर विवाद, मुंह पर पेशाब करने का भी गंभीर आरोप; इंस्पेक्टर पर पत्रकार को ब्लॉक करने का आरोप डेरापुर। कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र में नदी में मछली पकड़ने गए एक बुजुर्ग से मारपीट और जातिसूचक गाली-गलौज का मामला सामने आया है। कृष्णा नगर निवासी रामऔतार संखवार ने आरोप लगाया कि शनिवार सुबह करीब 5:30 बजे वह नदी में मछली पकड़ने गए थे। इसी दौरान प्रताप नगर निवासी खलील अपने दो साथियों के साथ वहां पहुंचा और नदी पर आने का कारण पूछने लगा। पीड़ित के मुताबिक, जब उन्होंने अपना नाम रामऔतार संखवार बताया तो तीनों लोग गुस्सा हो गए और जातिसूचक गालियां देने लगे। आरोप है कि खलील ने अपने दोनों साथियों से उन्हें पकड़ने को कहा। इसके बाद दोनों ने उन्हें पकड़ लिया और लात-घूंसों से पीटना शुरू कर दिया। मारपीट के दौरान वह जमीन पर गिर गए। रामऔतार ने आरोप लगाया कि इसी दौरान खलील ने उनके मुंह पर पेशाब कर दिया। पीड़ित के अनुसार, घटना के बाद तीनों आरोपी गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। मामले को लेकर रामऔतार ने डेरापुर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचकर शिकायत की थी वहीं डेरापुर थाना पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर रविवार 1:47 बजे एक नामजद समेत दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है वहीं मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद रविवार शाम करीब छह बजे जब पत्रकार ने डेरापुर इंस्पेक्टर धीरेन्द्र कुमार से मामले की जानकारी लेने और पुलिस की कार्रवाई के संबंध में बातचीत करने का प्रयास किया, तो इंस्पेक्टर ने सरकारी नंबर से पत्रकार के मोबाइल नंबर को ब्लॉक कर दिया। पत्रकार का कहना है कि मामले से संबंधित जानकारी लेने के दौरान इंस्पेक्टर ने बातचीत करने के बजाय नंबर ब्लॉक कर दिया। सीओ बोले—मुंह पर पेशाब करने की बात संदिग्ध, गहनता से जांच जारी वहीं, मामले में क्षेत्राधिकारी डेरापुर धर्मेंद्र कुमार रघुवंशी से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। हालांकि, उन्होंने कहा कि मुंह पर पेशाब करने की बात संदिग्ध प्रतीत हो रही है और इसकी गहनता से जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आरोप की वास्तविकता स्पष्ट हो सकेगी।
    1
    डेरापुर में बुजुर्ग से मारपीट और जातिसूचक गाली-गलौज सहित मुँह मे पेशाब करने का गंभीर आरोप, मुकदमा दर्ज.
डेरापुर में बुजुर्ग से मारपीट और जातिसूचक गाली-गलौज का आरोप, मुकदमा दर्ज.
मछली पकड़ने को लेकर विवाद, मुंह पर पेशाब करने का भी गंभीर आरोप;
इंस्पेक्टर पर पत्रकार को ब्लॉक करने का आरोप
डेरापुर। कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र में नदी में मछली पकड़ने गए एक बुजुर्ग से मारपीट और जातिसूचक गाली-गलौज का मामला सामने आया है। कृष्णा नगर निवासी रामऔतार संखवार ने आरोप लगाया कि शनिवार सुबह करीब 5:30 बजे वह नदी में मछली पकड़ने गए थे। इसी दौरान प्रताप नगर निवासी खलील अपने दो साथियों के साथ वहां पहुंचा और नदी पर आने का कारण पूछने लगा।
पीड़ित के मुताबिक, जब उन्होंने अपना नाम रामऔतार संखवार बताया तो तीनों लोग गुस्सा हो गए और जातिसूचक गालियां देने लगे। आरोप है कि खलील ने अपने दोनों साथियों से उन्हें पकड़ने को कहा। इसके बाद दोनों ने उन्हें पकड़ लिया और लात-घूंसों से पीटना शुरू कर दिया। मारपीट के दौरान वह जमीन पर गिर गए। रामऔतार ने आरोप लगाया कि इसी दौरान खलील ने उनके मुंह पर पेशाब कर दिया।
पीड़ित के अनुसार, घटना के बाद तीनों आरोपी गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। मामले को लेकर रामऔतार ने डेरापुर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचकर शिकायत की थी वहीं डेरापुर थाना 
पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर रविवार 1:47 बजे एक नामजद समेत दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है वहीं 
मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद रविवार शाम करीब छह बजे जब पत्रकार ने डेरापुर इंस्पेक्टर धीरेन्द्र कुमार से मामले की जानकारी लेने और पुलिस की कार्रवाई के संबंध में बातचीत करने का प्रयास किया, तो  इंस्पेक्टर ने सरकारी नंबर से पत्रकार के मोबाइल नंबर को ब्लॉक कर दिया। पत्रकार का कहना है कि मामले से संबंधित जानकारी लेने के दौरान इंस्पेक्टर ने बातचीत करने के बजाय नंबर ब्लॉक कर दिया।
सीओ बोले—मुंह पर पेशाब करने की बात संदिग्ध, गहनता से जांच जारी
वहीं, मामले में क्षेत्राधिकारी डेरापुर धर्मेंद्र कुमार रघुवंशी से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। हालांकि, उन्होंने कहा कि मुंह पर पेशाब करने की बात संदिग्ध प्रतीत हो रही है और इसकी गहनता से जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आरोप की वास्तविकता स्पष्ट हो सकेगी।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.